ditch - Rokthok Lekhani News

मुंबई : पर्यटकों की बस खाई में गिरी, 2 की मौत
मुंबई : राजगढ़ तालुका के पाबे घाट इलाके में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें मुंबई से पर्यटकों को लेकर जा रही एक प्राइवेट ट्रैवलर बस गहरी घाटी में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह बस मुंबई के अंधेरी (ईस्ट) क्षेत्र से करीब 20 यात्रियों को लेकर राजगढ़ फोर्ट की ओर जा रही थी। यात्रा के दौरान जब बस पाबे घाट की बारिश से भीगी और फिसलन भरी सड़क से नीचे उतर रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई।

पुलिस के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण सड़क बेहद फिसलन भरी हो गई थी, जिससे चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। नियंत्रण बिगड़ते ही बस सड़क से फिसलकर गहरी घाटी में जा गिरी और कई बार पलट गई। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद बस में सवार कई यात्री अंदर ही फंस गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया।

हवेली डिजास्टर मैनेजमेंट टीम, वेल्हे पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। भारी बारिश, अंधेरे और दुर्गम इलाके के बावजूद राहतकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से सभी यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिस कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या वाहन की तकनीकी स्थिति या सड़क की स्थिति में कोई बड़ी खामी थी। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और स्थानीय लोगों ने खराब मौसम में पहाड़ी सड़कों पर यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। कुल मिलाकर, भारी बारिश के बीच हुआ यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा और सावधानी की जरूरत को उजागर करता है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जबरदस्त हादसा, अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद खाई में गिरी कार; 2 की मौत
मुंबई : सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया. कल (गुरुवार) रात एक कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बाद खाई में गिर गई. इस सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. दोनों मृतक गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं. हादसा एक्सप्रेसवे पर बौंली थाना क्षेत्र में हुआ. पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है. परिजनों के आने के बाद ही दोनों शवों का पोस्टमार्टम होगा और शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे.

अन्य वाहन के बारे में जानकारी नहीं
कार एक्सप्रेसवे के खंभा नंबर-246 के नजदीक पहुंची थी, तभी वाहन ने कार को टक्कर मार दी. हालांकि जिस वाहन से टक्कर हुई, फिलहाल उसके बारे में पता नहीं चल पाया है. एक्सीडेंट के बाद कार एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ की लेन के बीच खाई में गिर गई.

रेफर करने के दौरान घायल ने भी तोड़ा दम
दुर्घटना में कार सवार बड़ौदा निवासी 35 वर्षीय कमल गोहिल की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि भावनगर निवासी 32 वर्षीय तेजस्वी सोलंकी गंभीर रूप से घायल हो गया. सड़क दुर्घटना की सूचना पर बौंली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घायल को हॉस्पिटल ले जाया गया.

बौंली सीएससी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया. लेकिन घायल ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने मृतकों के शव को सीएचसी बौंली की मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया है. क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेसवे के रेस्ट एरिया में खड़ा कर दिया गया.

महाराष्ट्र के अमरावती में 30 फीट गहरी खाई में गिरी 50 लोगों से भरी बस
अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती में आज यानी 23 सितंबर को बड़ा हादसा हो गया है। एक यात्री से भरी बस 30 फीट गहरी खाई में गिरी। यह हादसा अमरावती के पास मेलघाट इलाके के पास हुई है। हादसे के दौरान बस में 50 यात्री सवार थे, जिनके घायल होने की जानकारी हासिल हुई है। दरअसल, अमरावती जिले के सेमाडोह के पास एक निजी बस 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत की सूचना मिली है। हालांकि मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका हैं। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल यात्रियों का इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में हो रहा है। जबकि बचाव अभियान के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है।

जानकारी मिली है कि यह निजी बस एक घुमावदार सड़क पर नियंत्रण खोने के बाद एक पुल के नीचे गिर गई। जब बस दुर्घटना का शिकार हुई उस समय बस काफी तेज रफ्तार में थी, इसी वजह से बस नियंत्रण खो जाने से खाई में जा गिरी। ज्ञात हो कि इससे पहले अमरावती के पास मेलघाट इलाके में ऐसा एक और हादसा हो चुका है।

इसी साल मार्च महीने में अमरावती से मेलघाट होते हुए मध्य प्रदेश की तरफ जा रही यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई थी। घुमावदार सड़क पर ड्राइवर ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में करीब 40 यात्री बस में सवार थे। वहीं महाराष्ट्र में एक अन्य मामला बुलढाणा जिले से सामने आया था। इस हादसे में ‘कंक्रीट’ के खंभों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने की वजह से बड़ा हादसा हो गया। जिसकी चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मीरा-भायंदर में वाहन चालकों की हालत आगे पहाड़ पीछे खाईं जैसी...सड़क पर वाहन खड़ी करें तो उठा ले जाती है पुलिस
भायंदर : मीरा-भायंदर में वाहन चालकों की हालत आगे पहाड़ पीछे खाईं जैसी है। अधिकांश सार्वजनिक जगहों पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था नहीं है और अगर सड़क पर गाड़ी पार्क की तो यातायात पुलिस उठा ले जाती है। मतलब चालकों को मजबूरी में मुसीबत मोल लेनी पड़ती है।

भारतीय जनता पार्टी ने इसे अन्यायकारी बताया है और बिना पार्किंग इंतजाम वाले सार्वजनिक स्थलों से गाडियां नहीं उठाने की मांग की है। इसके लिए बीजेपी जिला अध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास और कोषाध्यक्ष सुरेश खंडेलवाल ने क्रमशः पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है।

उनका कहना है कि मीरा-भायंदर महानगरपालिका मुख्यालय, महानगरपालिका प्रभाग कार्यालय, बैंक, अस्पताल, पोस्ट ऑफिस, पूजा स्थल, पुलिस थाने, पुलिस आयुक्तालय और उपायुक्त कार्यालय, कई प्रतिष्ठान आदि सार्वजनिक जगहों पर वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था ही नहीं हैं। मजबूरी में लोग सड़क पर गाड़ी पार्क करते हैं, लेकिन वहां गाड़ियां यातायात पुलिस उठा ले जाती है।

खंडेलवाल ने कहा कि यह पुलिसिया कार्रवाई न्याय संगत नहीं हैं। उन्होंने इसे रोकने की मांग पुलिस कमिश्नर से की है। खंडेलवाल ने कहा कि दूसरी तरफ कई जगह सर्विस रोड, फुटपाथ और सड़क पर सेकंड हैंड गाड़ियां बिक्री और मरम्मत के लिए गैरेज के बाहर खड़ी रहतीं हैं। उन पर कार्रवाई नहीं होती है।

उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस का यह दोहरा मापदंड है। जिलाध्यक्ष रवि व्यास ने कहा कि आबादी के साथ ही गाड़ियों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। लोग पूजा-पाठ, महानगरपालिका, पुलिस, बैंक में काम और खरीदारी के लिए दुकानों में जाते हैं, तो स्वाभाविक है वहीं पर गाड़ियां पार्क करेंगे। गाड़ी उठा ले जाने से लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। ऊपर से उन्हें मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ती है ।

इस मामले पर पूर्व नगरसेवक रोहित सुवर्णा ने कहा कि गाड़ी उठाने का एक नियम है। जिसके तहत गाड़ी उठाने से पहले पुलिस को मेगा फोन से उसे हटाने की उद्घोषणा उसके नंबर और रंग की जिक्र के साथ करनी होती है। इसके बावजूद भी अगर चालक गाड़ी नहीं हटाता है तभी पुलिस गाड़ी टोइंग कर  ले जा सकती है। गाड़ी टोइंग करते समय क्षतिग्रस्त ना हो इसके लिए टोइंग वन रैंप वाली होनी जरूरी है, लेकिन इसका पालन यातायात पुलिस नहीं करती हैं।

यातायात पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक महेश कड का कहना है कि वाहनों की टोइंग यातायात सुचारू रखने के लिए की जाती है। अगर चालक सड़क के दोनों तरफ गाड़ी पार्क कर देंगे, तो ट्राफिक जाम होगा और आम आदमी को चलने में परेशानी होगी। यातायात जाम और लोगों को परेशानी न हो, इस उद्देश्य से गाड़ियों की टोइंग की जाती हैं।