aide - Rokthok Lekhani

मुंबई : सलमान खान के करीबी को मिली मौत की धमकी, खुद को बताया लॉरेंस का आदमी, मचा हंगामा
मुंबई : बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों से जो कुछ हो रहा है, उसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। ऐसा लग रहा है जैसे मायानगरी पर एक बार फिर काले साए का खतरा मंडराने लगा है। हाल ही नें फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई थी, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था। फिर रणवीर सिंह को चैट पर धमकी मिली। लगभग 12 बाद ही खबर आ रही है कि सलमान खान के एक बेहद करीबी रिश्तेदार को भी निशाना बनाया गया है। उन्हें ईमेल से आई मौत की चेतावनी मिली है। इस खबर ने पूरे सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है।

सलमान खान के करीबी को मौत की धमकी
मुंबई पुलिस से मिली जानकारी में बताया गया है कि सलमान खान के करीबी को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। भेजने वाले ने खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है। इस ईमेल में न केवल जान से मारने की चेतावनी दी गई है, बल्कि करोड़ों रुपयों की फिरौती (वसूली) भी मांगी गई है। धमकी में साफ तौर पर कहा गया है कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो अंजाम बुरा होगा। हालांकि, अभी तक सलमान खान या उनके परिवार की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान या पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

सेलिब्रिटीज के घरों की रेकी का खुलासा
इस मामले को मुंबई क्राइम ब्रांच ने बेहद गंभीरता से लिया है। जांच के दौरान चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बिश्नोई गैंग से जुड़े कुछ संदिग्धों की मोबाइल लोकेशन पिछले कुछ दिनों में कई बड़े बॉलीवुड सितारों के घरों के आसपास पाई गई है। शक है कि गैंग ने अपने अलग-अलग गुर्गों को इन सेलिब्रिटीज की 'रेकी' करने का काम सौंपा था। पुलिस अब इन तकनीकी सुरागों को इकट्ठा कर रही है ताकि किसी भी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।

मुंबई : दाऊद इब्राहिम के करीबी सलीम डोला के ड्रग नेटवर्क पर आठ स्थानों पर तलाशी अभियान
मुंबई : अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी सलीम डोला के ड्रग नेटवर्क पर ED ने छापेमारी शुरू की है. ED ने 8 अक्टूबर 2025 को मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम, 2002 के तहत मुंबई में 8 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है. यह कार्रवाई फैसल जावेद शेख और अल्फिया फैसल शेख द्वारा संचालित एक बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़ी अवैध कमाई का पता लगाने के लिए की जा रही है.

जांच में सामने आया है कि फैसल शेख, कुख्यात ड्रग सरगना सलीम डोला के माध्यम से MD ड्रग की खरीद कर रहा था. सलीम डोला लंबे समय से कानून प्रवर्तन एजेंसियों की निगरानी में है और उस पर मादक पदार्थों की तस्करी तथा अवैध नेटवर्क को फंडिंग करने के गंभीर आरोप हैं. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना पर इनाम की घोषणा भी की है.

कुख्यात अपराधी दाऊद इब्राहिम का करीबी माने जाने वाले सलीम डोला के बेटे को जून इसी साल में दुबई से डिपोर्ट किया गया थ. सलीम डोला एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर है. देश के कई हिस्सों में जो ड्रग्स की खेप पकड़ी गई हैं, उनके तार सीधे सलीम डोला से जुड़े पाए गए हैं. सलीम डोला का बेटा ताहिर भी इसी अवैध धंधे में सक्रिय है.

राज्यसभा सांसद संजय राउत के करीबी पर धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज...
मुंबई : मुंबई पुलिस ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत के करीबी सुजीत पाटकर की कंपनी के खिलाफ कोविड सेंटर स्कैम मामले में FIR दर्ज की है. सुजीत पाटकर के खिलाफ शुक्रवार को मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया. बता दें कि इस मामले में पिछले साल आजाद मैदान में FIR दर्ज की गई थी और फिर आगे की जांच के लिए EOW को ट्रांसफर किया गया था.

मुंबई पुलिस ने कहा कि सुजीत पाटकर की हेल्थकेयर मैनेजमेंट सर्विस लिमिटेड कंपनी और उसके भागीदारों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 465, 468, 471 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस के अनुसार, सुजीत पाटकर की हेल्थकेयर मैनेजमेंट सर्विस एलएलपी और उसके भागीदारों, संदीप हरिशंकर और गुप्ता योगेश भुमेश्वर राव के खिलाफ जाली दस्तावेज जमा करके और जाली दस्तावेजों को वास्तविक के रूप में उपयोग करके कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए), भारत सरकार को धोखा देने के लिए मामला दर्ज किया गया है.

आरोपों के मुताबिक, पाटकर को मुंबई और ठाणे में कई जगह कोविड सेंटर बनाने के लिए ठेके भी मिले थे. बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने इन ठेकों में अनियमितताएं होने का आरोप लगाया था. सोमैया ने पाटकर और उनकी कंपनी के खिलाफ पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी.

गौरतलब है कि मुंबई के पात्रा चॉल के पुनर्विकास मामले में राउत पर 2022 से पहले से ही जांच की जा रही है. इस मामले में उन्हें 2022 में गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था. ऐसे में उनके बेहद करीबी माने जाने वाले सुजीत पाटकर पर मामला दर्ज होने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं.