fees - Rokthok Lekhani News

मुंबई : ई-बाइक टैक्सी ड्राइवर बोर्ड में शामिल होंगे, रजिस्ट्रेशन फीस वैसी ही रहेगी: मंत्री सरनाईक
मुंबई : ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने ऐलान किया है कि ग्रेटर मुंबई समेत राज्य के ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों के लिए बनाए गए धर्मवीर आनंद दिघे साहेब महाराष्ट्र ऑटो रिक्शा और मीटर टैक्सी ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड में अब ई-बाइक टैक्सी ड्राइवर भी शामिल होंगे। प्रताप सरनाइक ने यह भी कहा कि मेंबर रजिस्ट्रेशन फीस खत्म नहीं की जाएगी। सरकार ने राज्य में अनऑर्गनाइज्ड सेक्टर के ऑटो रिक्शा और मीटर टैक्सी ड्राइवरों को सरकारी स्कीम का फायदा मिले, यह पक्का करने के मकसद से 'धर्मवीर आनंद दिघे साहेब महाराष्ट्र ऑटो रिक्शा, मीटर टैक्सी ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड' बनाया है। इस बीच, इस बोर्ड में रजिस्ट्रेशन फीस और एनुअल फीस को लेकर विवाद हो गया था। इसके विरोध में ऑटो रिक्शा मेंस यूनियन के प्रेसिडेंट शशांक राव ने कुछ दिन पहले प्रोटेस्ट किया था, और इशारा दिया था कि अगर रजिस्ट्रेशन फीस खत्म नहीं की गई तो वे आंदोलन तेज करेंगे।

सरनाइक के मुताबिक, मुंबई में बिना इजाज़त चल रही बाइक टैक्सियों के खिलाफ भी एक्शन लिया जा रहा है। साथ ही, जिनके लाइसेंस कुछ समय के लिए कैंसिल किए गए हैं, उन्हें डॉक्यूमेंट्स पूरे होने के बाद फिर से लाइसेंस दिए जाएंगे। ...तो आरटीओ अधिकारियों के खिलाफ एक्शन ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर प्रताप सरनाईक ने कहा कि अगर रिक्शा और टैक्सी ड्राइवर राज्य में रिक्शा चलाना चाहते हैं, तो उन्हें मराठी जानना ज़रूरी है।

उनके मुताबिक, अगर पैसेंजर मराठी बोलता है, तो ड्राइवर को मराठी जानना ज़रूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर यह पाया गया कि ऐसे ड्राइवरों को लाइसेंस दिए जा रहे हैं जिन्हें मराठी नहीं आती, तो आरटीओ अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। अभी, दस हज़ार से ज़्यादा मेंबर रजिस्टर हो चुके हैं। मैं खुद शशांक राव से फीस के बारे में बात करूंगा। क्योंकि इससे ड्राइवरों को काफी फायदा होगा। इसमें ई-बाइक टैक्सी ड्राइवर भी शामिल होंगे।

मुंबई की इस सोसायटी में रहने के पैसे नहीं देने पड़ते, उल्टा रहने वालों को लाखों रुपए मिलते हैं हर साल
मुंबई : महानगरों में ऊंची-ऊंची सोसायटियों में फ्लैट खरीदना हर किसी का सपना होता है. बिल्डर शुरुआत में शानदार सुविधाओं और लग्ज़री लाइफ का वादा करते हैं, लेकिन घर मिलने के बाद असली सच्चाई सामने आती है, हर महीने भारी भरकम मेंटेनेंस बिल. आमतौर पर भारत में सोसायटियों में मेंटेनेंस शुल्क 2 से 25 रुपए प्रति वर्ग फुट तक होता है. लेकिन मुंबई में एक ऐसी सोसायटी है, जहां रहने वाले मेंटेनेंस नहीं देते, बल्कि हर साल लाखों रुपए कमाते हैं.

1970 के दशक में बनी, आज भी अनोखी
मुंबई के कफ परेड इलाके में स्थित जॉली मेकर 1 सोसायटी का निर्माण 1970 के दशक में जॉली ग्रुप ने किया था. रियल एस्टेट ब्लॉगर विशाल भार्गव के मुताबिक, यह सोसायटी अपने हर रेज़िडेंट को सालाना करीब 2.5 लाख रुपए तक का डिविडेंड देती है.  इस सोसायटी में दो 25 मंज़िला रेज़िडेंशियल टावर, कुल 180 फ्लैट और 10 बंगलों शामिल हैं. यह मुंबई की सबसे आलीशान और कैश-रिच सोसायटियों में गिनी जाती है.

मेंटेनेंस नहीं, उल्टा कमाई
इस सोसायटी की सबसे खास बात यह है कि यहां रहने वाले किसी भी तरह का मासिक मेंटेनेंस नहीं देते. बिजली, पानी, टैक्स जैसे सभी खर्च सोसायटी खुद उठाती है. रेज़िडेंट्स से सिर्फ नाममात्र का एक पैसा प्रति वर्ग फुट प्रति माह लिया जाता है, जबकि आसपास की सोसायटियों में यह दर कई गुना ज्यादा है. इसका कारण है सोसायटी के पास मौजूद 25 से 30 करोड़ रुपए का रिज़र्व और सिंकिंग फंड.

इस कमाल की योजना के पीछे एक दूरदर्शी निवेश छिपा है. जॉली मेकर 1 में फ्लैट खरीदने वालों को नरीमन पॉइंट की एक कमर्शियल बिल्डिंग में भी हिस्सेदारी दी गई थी. उस समय खरीदारों ने करीब 40 प्रतिशत प्रीमियम चुकाया था. आज उसी कमर्शियल इमारत से करीब 50 लाख रुपए महीना किराया आता है. इसी किराये से जॉली मेकर 1 की पूरी मेंटेनेंस होती है और रेज़िडेंट्स को सालाना डिविडेंड दिया जाता है.

डिविडेंड कैसे बढ़ता गया
एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2003 में सोसायटी हर फ्लैट मालिक को 100 रुपए प्रति वर्ग फुट सालाना डिविडेंड देती थी. 2012 तक यह रकम बढ़कर 300 रुपए प्रति वर्ग फुट हो गई. यानि 2500 वर्ग फुट के फ्लैट में रहने वाला व्यक्ति सालाना 7.5 लाख रुपए तक कमा रहा था. हाल के वर्षों में डिविडेंड बढ़ा या नहीं, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं है. 2012 में यहां एक फ्लैट 1.11 लाख रुपए प्रति वर्ग फुट में बिका था, जिसकी कुल कीमत करीब 29 करोड़ रुपए रही. आज भी यहां की प्रॉपर्टी की कीमतें 75,000 रुपए प्रति वर्ग फुट से ऊपर बताई जाती हैं.

निवेश जिसने ज़िंदगी भर फायदा दिया
जॉली मेकर 1 इस बात का उदाहरण है कि सही समय पर किया गया समझदारी भरा निवेश कैसे एक पूरी पीढ़ी के लिए मुफ्त मेंटेनेंस और स्थायी आय का ज़रिया बन सकता है. यही वजह है कि यह सोसायटी आज भी मुंबई की सबसे अनोखी और चर्चित रेज़िडेंशियल इमारतों में शामिल है.

मुंबई के प्राइवेट स्कूलों की नहीं बढ़ाई जा रही है फीस - शिक्षा मंत्री केसरकर
मुंबई : महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि मुंबई के प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा शुल्क बढ़ाने की बात गलत है। क्योंकि विधार्थियों के पालक की तरफ से ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। महाराष्ट्र शिक्षा अधिनियम 2018 के तहत प्राइवेट स्कूलों को दो साल के बाद फ़ीस में बढ़ोत्तरी करने का प्रावधान है।

विधान परिषद में प्रश्नकाल के माध्यम से भाजपा सदस्य भाई गिरकर ने मुंबई के प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा शुल्क का मुद्दा उठाया था, जिसके जवाब में दीपक केसरकर बोल रहे थे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य के बिना अनुदानित प्राइवेट स्कूलों में फ़ीस नियंत्रण के लिए साल 2021 में एक समिति बनाई गई थी, जिसकी रिपोर्ट आने ने बाद मनमानी ढंग से फीस बढ़ाने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

मंत्री केसरकर ने सदन को बताया कि राज्य शिक्षा शुल्क अधिनियम के अनुसार प्राइवेट स्कूल दो साल के एक बार फ़ीस में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं इसके पहले नहीं। इस चर्चा में प्रवीण दरेकर, निरंजन डावखरे सहित कई अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया।

जाह्नवी कपूर को NTR 30 के लिए मिल रही मोटी फीस...कभी श्रद्धा को 'साहो' के लिए मिली थी ये भारी रकम
बॉलीवुड के लोकप्रिय निर्माता बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने अपनी कड़ी मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में अपना रास्ता बनाया. हालांकि, बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के बाद, अभिनेत्री जूनियर एनटीआर के साथ दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें अपनी डेब्यू के लिए कितनी फीस मिल रही है? जाह्नवी कपूर ने ईशान खट्टर के साथ 'धड़क' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. और तब से वो 'रूही', 'गुंजन सक्सेना', 'गुड लक जेरी' जैसी तमाम फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

उन्हें आखिरी बार ओटीटी फिल्म 'मिली' में देखा गया था, जिसमें दर्शकों ने उनके अभिनय की जमकर सराहना की थी. रिपोर्टों की मानें तो जाह्नवी कपूर को जूनियर एनटीआर के साथ तेलुगु सिनेमा में अपनी शुरुआत के लिए मोटी फीस मिल रही है. जी हां, इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को 4 करोड़ की फीस दी जा रही है. हालांकि, हाल ही में अपडेट की गई रिपोर्टों के मुताबिक दावा किया गया है कि निर्देशक कोराताला शिवा की अनटाइटल्ड फिल्म के लिए अभिनेत्री को 5 करोड़ रुपये की फीस मिल रही है.

क्या आप जानते हैं कि प्रभास की फिल्म 'साहो' पहले कैटरीना कैफ को ऑफर की गई थी, जिन्होंने तब अपनी भूमिका के लिए 7 करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस मांगी थी. जी हां. हालांकि कैटरीना कैफ के साथ बात कुछ बन नहीं पाई और ये फिल्म श्रद्धा कपूर के हाथ लग गई. इस फिल्म के लिए श्रद्धा को 5 करोड़ रुपये की फीस दी गई थी. अब जाह्नवी कपूर को भी श्रद्धा जितनी ही फीस मिल रही है. एनटीआर 30 में जहां जूनियर एनटीआर लीड रोल में नजर आएंगे, वहीं फिल्म में सैफ अली खान का नेगेटिव रोल देखने को मिलेगा. वर्कफ्रंट की बात करें तो इसके अलावा जाह्नवी कपूर ने वरुण धवन के साथ 'बवाल' और राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज धोनी भी की हैं.