supporter - Rokthok Lekhani

नई दिल्ली : वामपंथी नक्सलियों के समर्थक को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया - अमित शाह
नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंडी गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि वामपंथी नक्सलियों के समर्थक को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। अमित शाह ने कहा कि उपराष्ट्रपति के चुनाव को साउथ बनाम साउथ के नजरिए से न देखा जाए। देश का उपराष्ट्रपति किसी भी राज्य से आज सकता है। इस तरह से सोचना मेरे हिसाब से ठीक नहीं है।

'केरल में खत्म हुई कांग्रेस की जीत की संभावना'
उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के इस कदम से केरल में कांग्रेस की जीत की जो बची कुची संभावना थी वो भी खत्म हो गई। क्योंकि विपक्ष के प्रत्याशी सुर्दशन रेड्डी वही हैं, जिन्होंने वामपंथी उग्रवाद को मदद करने के लिए सलवा जुडूम का जजमेंट दिया था और अगर ये जजमेंट न दिया गया होता तो वामपंथी नक्सलवाद 2020 तक खत्म हो गया होता। यही सज्जन हैं, जिन्होंने विचारधारा से प्ररित होकर सलवा जूडुम का जजमेंट दिया था। शाह ने कहा कि केरल ने नक्सलवाद का दंश झेला है। गृह मंत्री ने कहा, "केरल की जनता निश्चित रूप से देखेगी कि कांग्रेस पार्टी, वामपंथी दलों के दबाव में एक ऐसे उम्मीदवार को मैदान में उतार रही है जिसने नक्सलवाद का समर्थन किया और सुप्रीम कोर्ट जैसे पवित्र मंच का इस्तेमाल किया।"

सुदर्शन रेड्डी ने क्या जजमेंट दिया था?
दिसंबर 2011 में, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस रेड्डी ने फैसला सुनाया कि माओवादी विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में आदिवासी युवकों को विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में इस्तेमाल करना - चाहे उन्हें 'कोया कमांडो' कहा जाए, सलवा जुडूम कहा जाए या किसी और नाम से - गैरकानूनी और असंवैधानिक है। उन्होंने यह भी आदेश दिया कि उन्हें तुरंत निरस्त्र कर दिया जाए।

मुंबई के मलाड में मना अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का जन्मदिन... पोस्टर लगे; उद्धव समर्थक ने काटा केक, 6 आरोपी गिरफ्तार
मुंबई : मुंबई के मलाड में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को उसके जन्मदिन पर होर्डिंग लगाकर बधाई दी गई. मुंबई पुलिस ने पोस्टर लगाने वाले छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जिन छह लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, उनमें एक व्यक्ति का नाम भी शामिल है, जिसने इस अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. पोस्टर लगाने वालों में एक उद्धव ठाकरे गुट का नेता भी बताया जा रहा है. अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का जो पोस्टर लगाया गया उस पर आयोजक के रूप में सागर राज गोले का नाम लिखा गया था.

छोटा राजन का पोस्टर ‘सीआर सामाजिक संगठन’ महाराष्ट्र द्वारा लगाया गया था. पोस्टर के अनुसार, शुक्रवार (13 जनवरी) को अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के जन्मदिन के अवसर पर एक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजित किया गया था. पोस्टर लगाए जाने के बाद इसकी जानकारी ठाणे नगर निगम को हुई तो नगर निगम की टीम ने इसे हटा दिया. इस मामले पर पुलिस फौरन ही एक्टिव हो गई है और 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.

इस मामले में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले की पहचान निलेश पराड़कर के रूप में हुई है. निलेश उद्धव ठाकरे गुट का नेता बताया जा रहा है. इन्हीं लोगों ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के जन्मदिन पर केक काटकर जश्न मनाया था.

पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है. गौरतलब है कि छोटा राजन का असली नाम राजेंद्र सदाशिव निकल्जे है. वह मूल रूप से चेंबूर का रहने वाला है. करीब चार साल पहले उसे मलेशिया से डिपोर्ट किया गया था. उन्हें हाल ही में पत्रकार जे डे की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद से वह जेल में है.