seriously - Rokthok Lekhani News

मुंबई : जोगेश्वरी में शराबी पत्नी ने किया पति पर हमला, हाथ-पैर में आईं गंभीर चोटें, केस दर्ज
मुंबई : जोगेश्वरी इलाके में घरेलू विवाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही पति पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया. बताया जा रहा है कि महिला शराब का सेवन करती थी. इस मामले में अंबोली पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता मोहम्मद रफीक अब्दुल कुरैशी (39), जो पेशे से प्लंबर हैं और जोगेश्वरी पश्चिम के यादव नगर इलाके में रहते हैं. पति के मुताबिक शराब पीने को लेकर पत्नी से बहस हुई जिसके बाद उसने उनके ऊपर हमला कर दिया.

पति ने पत्नी पर लगाया ये आरोप
पति ने आरोप लगाया कि 31 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे जब वह घर पहुंचे तो उनकी पत्नी सबा कुरैशी (30) नशे की हालत में घर में सो रही थी. रफीक के मुताबिक, जब उन्होंने पत्नी से रोज शराब पीकर आने को लेकर सवाल किया, तो वह भड़क गई और गाली-गलौज करने लगी.  उन्होंने जब उसे समझाने की कोशिश की, तो सबा ने उन्हें घर से बाहर निकलने के लिए कहा और धमकी देने लगी. आरोप है कि इसी दौरान सबा ने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से रफीक पर हमला कर दिया. महिला के पति रफीक ने पुलिस को इसकी शिकायत देते हुए अपनी पत्नी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

पति का पैर और हाथ में आईं गंभीर चोटें
इस हमले में रफीक के दाहिने पैर और बाएं हाथ पर चोटें आईं और पैर में गंभीर जख्म हो गया. घायल रफीक ने जोगेश्वरी पूर्व स्थित ट्रॉमा केयर अस्पताल में इलाज कराया, जिसके बाद अंबोली पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं 118(1), 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा जल्द ही महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

ठाणे : गायमुख जंक्शन पर कई वाहनों की टक्कर में ऑटो-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल
ठाणे : घोड़बंदर रोड पर गायमुख जंक्शन पर सुबह के पीक आवर्स में कई गाड़ियों की टक्कर में एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया और घंटों तक ट्रैफिक जाम रहा। एक्सीडेंट के बारे में यह एक्सीडेंट गायमुख घाट इलाके में हुआ, जो ठाणे को पश्चिमी उपनगरों और गुजरात से जोड़ने वाला एक जाना-माना बॉटलनेक है। शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि घाट से नीचे उतरते समय एक भारी गाड़ी का कथित तौर पर कंट्रोल खो गया, जिससे कई कारों और एक ऑटो-रिक्शा में टक्कर हो गई।

कारों में बैठे लोग मामूली रूप से घायल हो गए, लेकिन ऑटो-रिक्शा बुरी तरह डैमेज हो गया, जिससे उसका ड्राइवर अंदर फंस गया। आस-पास खड़े लोगों और इमरजेंसी टीमों ने उसे मलबे से बचाया और पास के एक हॉस्पिटल ले गए, जहाँ उसका इंटेंसिव ट्रीटमेंट चल रहा है। ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के डिज़ास्टर मैनेजमेंट सेल के चीफ यासीन तड़वी ने कहा कि रीजनल डिज़ास्टर मैनेजमेंट सेल और फायर ब्रिगेड को तुरंत तैनात किया गया।

रेस्क्यू के साथ, टीमों ने आगे के एक्सीडेंट्स को रोकने के लिए फैले हुए तेल और मलबे को भी हटाया। इस घटना से भारी जाम लग गया, और फाउंटेन होटल और बोरीवली की तरफ ट्रैफिक जाम लग गया। ठाणे ट्रैफिक पुलिस ने खराब गाड़ियों को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया। दोपहर तक ट्रैफिक नॉर्मल हो गया।

मुंबई : सड़क मरम्मत के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
मुंबई : बोरीवली पूर्व इलाके में सड़क मरम्मत के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी चार पसलियां टूट गईं और गर्दन में गंभीर चोट आई। इलाज के बाद पीड़ित ने सड़क मरम्मत का काम कर रहे ठेकेदार और संबंधित कंपनी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

इलाज में हुए छह लाख रुपये खर्च
कस्तूरबा मार्ग पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, यह घटना पिछले वर्ष दिसंबर में हुई थी। एग्रीगेटर कैब चालक परमानंद मौर्य (46) हाल ही में अपनी चोटों से उबरने के बाद बुधवार को पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। पीड़ित के अनुसार, कार्टर रोड नंबर 7 पर सड़क की खुदाई की गई थी, लेकिन वहां किसी भी प्रकार के चेतावनी संकेत, बैरिकेड या सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। अपने घर जाते समय वह अनजाने में उस गड्ढे में गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। शिकायत में बताया गया है कि उनके इलाज पर करीब छह लाख रुपये का खर्च आया।

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
पुलिस के मुताबिक, प्राथमिकी (एफआईआर) में ठेकेदार कंपनी बीएससीपीएल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संस्थापक मानव शाह, अध्यक्ष प्रदीप पांडे और ठेकेदार यश मेहता समेत कुल चार लोगों के नाम शामिल हैं। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई :अक्षय कुमार की सिक्योरिटी कार ऑटो से टकराई:हादसे में दो लोग गंभीर घायल
मुंबई : जुहू इलाके में मुक्तेश्वर रोड के पास सोमवार रात करीब 8.30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें अक्षय कुमार की सिक्योरिटी वाली गाड़ी ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो चालक और उसमें सवार एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

घायल ऑटो-रिक्शा ड्राइवर के भाई मोहम्मद समीर ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे उनका भाई ऑटो चला रहा था। उसके पीछे अक्षय कुमार की इनोवा कार और एक मर्सिडीज चल रही थीं। तभी मर्सिडीज ने इनोवा को टक्कर मार दी और इनोवा आगे जाकर ऑटो से टकरा गई। इसके बाद ऑटो पलट गया, जिससे उनके भाई और ऑटो में बैठे एक यात्री ऑटो के नीचे फंस गए। ऑटो पूरी तरह टूट गया और उनके भाई की हालत बहुत गंभीर है।

समीर ने कहा कि उनकी बस यही मांग है कि उनके भाई का सही इलाज हो और ऑटो को जो नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा दिया जाए। उन्हें इसके अलावा कुछ और नहीं चाहिए।

एयरपोर्ट से घर लौट रहे थे अक्षय
बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ विदेश यात्रा के बाद एयरपोर्ट से घर लौट रहे थे। दोनों आगे चल रही दूसरी कार में सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जुहू पुलिस ने मर्सिडीज ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आए
हादसे का वीडियो भी सामने आया जहां अक्षय की गाड़ी ऑटो के ऊपर पलटी हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर हादसे के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन हादसे में शामिल सभी गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

अक्षय कुमार की टीम की तरफ से बयान का इंतजार
इस पूरे मामले पर अक्षय कुमार की टीम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन स्थिति को जल्द ही काबू में कर लिया गया। फैंस के लिए राहत की बात है कि एक्टर और उनकी पत्नी ट्विंकल इस हादसे में सही सलामत हैं।

हाल ही में अक्षय कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो उन्हें चोरी-छिपे रिकॉर्ड करने वाले फैन पर भड़क गए थे। गुस्से में अक्षय ने फैन का फोन छीन लिया था। अब उसी फैन ने एक वीडियो बनाकर उस पूरी घटना के बारे में बताया है। हैरी नाम के शख्स ने अपने इंस्टाग्राम पर पूरी घटना की जानकारी देते हुए एक वीडियो शेयर किया है।