thugs - Rokthok Lekhani News

मुंबई का कारोबारी डिजिटल अरेस्ट, 14 दिन में ठगों को किया 7.9 करोड़ रुपये ट्रांसफर
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में डिजिटल अरेस्ट का बहुत बड़ा मामला सामने आया है। मुंबई में साइबर ठगों ने एक 73 साल के टूर एंड ट्रैवल कारोबारी को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ऐसा डराया कि उन्होंने 14 दिनों के भीतर 7.9 करोड़ रुपए गंवा दिए। अंधेरी के रहने वाले इस कारोबारी से हुई साइबर ठगी की जांच अब मुंबई की वेस्ट साइबर पुलिस कर रही है।

क्या है पूरा मामला?
शिकायत के अनुसार, 5 जुलाई को कारोबारी को व्हाट्सऐप पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया और कहा कि उनका नाम जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आया है। कॉल करने वाले की व्हाट्सऐप प्रोफाइल पर दिल्ली पुलिस की तस्वीर लगी हुई थी, जिससे कारोबारी को उस पर विश्वास हो गया।

कैसे की ठगी?
इसके बाद ठगों ने उन्हें यह कहकर डराया कि मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए किसी को भी इसकी जानकारी न दें। कई दिनों तक वीडियो कॉल के जरिए उनकी पूछताछ की गई। एक व्यक्ति (जिसने अपना नाम राहुल गुप्ता बताया) ने दावा किया कि कारोबारी के आधार कार्ड का इस्तेमाल कर एक सरकारी बैंक में खाता खोला गया है। इसमें 7 करोड़ रुपए जमा हैं। उसने जल्द गिरफ्तारी की धमकी भी दी। ठगों ने कारोबारी को डर के माहौल में रखा और लगातार पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सुप्रीम कोर्ट के नाम से फर्जी दस्तावेज भी भेजे।

7.9 करोड़ रुपए ठगों के बताए बैंक खातों में भेजे
वहीं, खुद को दिल्ली साइबर पुलिस की अधिकारी निशा गुप्ता बताने वाली एक महिला ने कहा कि अदालत के आदेश के तहत जांच के लिए कारोबारी अपने सभी म्यूचुअल फंड, फिक्स्ड डिपॉजिट और बैंक खातों की रकम बताए गए निजी बैंक खातों में ट्रांसफर करें। इस दावे को सही साबित करने के लिए एक फर्जी सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी भेजा गया। लगातार दबाव और डर के कारण कारोबारी ने 7 जुलाई से 16 जुलाई के बीच छह अलग-अलग ट्रांजैक्शन में कुल 7.9 करोड़ रुपए ठगों की ओर से बताए गए निजी बैंक खातों में भेज दिए।

कैसे हुआ फ्रॉड का खुलासा?
इस पूरे धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ, जब 18 जुलाई को वेस्ट साइबर पुलिस के अधिकारी उनके घर पहुंचे और उन्हें बताया कि वे साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं। इसके बाद भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर वेस्ट साइबर पुलिस ने 21 जुलाई को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

पैसे वापस दिलाने की प्रक्रिया शुरू
पुलिस ने ठगी गई 7.9 करोड़ रुपए की रकम वापस दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र से मिली सूचना के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है और ठगी गई 7.9 करोड़ रुपए की राशि को रिकवर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

फरीदाबाद : बिटक्वाइन में निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने मांगर गांव में रहने वाले सेवानिवृत्त कैप्टन से 72.16 लाख रुपये की ठगी
फरीदाबाद : अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स, टेस्ला व बिटक्वाइन में निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने मांगर गांव में रहने वाले सेवानिवृत्त कैप्टन से 72.16 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपितों ने जनवरी 2024 में एलन मस्क, उनकी मां व मैनेजर बनकर एक्स के माध्यम से कैप्टन से संपर्क किया था।

वाट्सऐप ग्रुप पर बात आगे बढ़ी। ठगों ने कंपनियों के शेयर में निवेश के नाम पर व रिफंड चार्ज के नाम पर यह पूरी ठगी की। शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

ऐसे हुई ठगी

सेवानिवृत्त कैप्टन शक्ति स्वरूप लुंबा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका एक्स पर अकाउंट है। एक्स पर ही एना शेरमन के नाम से एक अकाउंट था। इससे उनसे संपर्क किया। अपने आपको अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी का मैनेजर बताया। बाद में उनसे राहुल सरकार, शोएन हबीब मोला, केशब राय, परीमल, दीपक चक्रवर्ती, विक्रमजीत सिंह, मुकेश कुमार ने भी संपर्क किया था।

मेई मस्क ने खुद को एलन मस्क की मां बताया

मुंबई क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर साइबर ठगों ने 8.49 लाख रुपए ठगे...
मुंबई : मुंबई क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर साइबर ठगों ने उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) से प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त उर्मिला पांडेय से 8.49 लाख रुपये की ठगी कर ली। यही नहीं, उन्हें 800 करोड़ रुपये के मनी लांड्रिंग मामले में संदिग्ध बताकर हाउस अरेस्ट जैसी स्थिति बना दी। साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। उर्मिला पांडेय ने बताया कि सात मार्च को मोबाइल पर एक कॉल आई।

कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच आफिसर राकेश मिश्रा बताया। कहा कि आपके आधार नंबर से 15 फरवरी, 2024 को सिम खरीदा गया था। इस नंबर से फंड ट्रांसफर से संबंधित टैक्स मैसेज किए जा रहे हैं। जांच करने पर पता चला कि मुंबई जेल में बंद संदीप सोढ़ी के पास आपकी समेत कई आईडी मिली हैं। आपके मोबाइल नंबर पर लगातार पैसों के ट्रांसफर की सूचना भेजी जा रही है। यह केस 800 करोड़ की मनी लांड्रिंग से संबंधित है। यह आपको कमीशन भी भेज रहा है। आपकी कॉल रिकार्डिंग पर है।

कहा कि जांच के दौरान आपको न कहीं जाना है और ना ही किसी को कुछ बताना है। जानकारी लीक होते ही आपको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एक ई-मेल एड्रेस मैसेज करते हुए बोला कि जो भी जानकारी देनी है, इसी पर दें। यदि आपका खाता एचडीएफसी बैंक में नहीं है तो आपको क्लियरेंस सर्टिफिकेट मिल जाएगा। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो को एक कॉपी भेजी जानी है।

एक हमारे ऑफिस में रखी जाएगी, जो पुलिस विभाग की तरफ से माफीनामा होगा। ठगों ने विश्वास में लेने के बाद खाते की डिटेल मांगी। उन्होंने मुंबई के पंवई स्थित पीएनबी का खाता नंबर दे दिया और उसमें रुपये स्थानांतरित करने के लिए कहा। साइबर ठगों के झांसे में आकर उर्मिला पांडेय ने 8.49 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। साइबर थाना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि कॉल कहां से आई थी और धनराशि किसके खाते में गई है।

साइबर ठगों ने लखनऊ में किया बड़ा कांड ! पद्म श्री से सम्मानित डॉक्टर से ठगे 2 करोड़ रुपये
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर से जालसाजों ने दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। जालसाजों द्वारा ठगे जाने के बाद पद्म श्री से सम्मानित डॉक्टर ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। डॉक्टर ने अपनी शिकायत में कहा, 'मैं एक वेल्थ मैनेजमेंट फर्म के विज्ञापन देखकर इसका सदस्य बना। उन्होंने मुझसे पैसे जमा करने को कहा और बाद में बार-बार अपनी वेबसाइट पर मुनाफा दिखाया। अकाउंट फायदा दिखा रहा था। उन्होंने मुझसे और ज्यादा रुपये जमा करने के लिए कहा। जब यह रकम 2.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गई तो मैंने रुपये निकालने के लिए कहा।'

डॉक्टर ने आगे बताया, ‘रुपये निकालने के लिए कहने पर उन्होंने कमीशन के रूप में और रुपये जमा करने को कहा। जब उन्होंने कमीशन पर ज्यादा जोर दिया तो मैंने उनसे मेरे लाभ में से कटौती करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। धोखाधड़ी का अहसास होने पर मैंने शिकायत दर्ज कराई।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर ने नई दिल्ली में दिल्ली साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि पिछले महीने मुंबई से भी एक ऐसी ही खबर आई थी, जिसमें एक व्यवसायी से 3.61 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी।

मुंबई से आई खबर में एक अधिकारी ने बताया था कि साइबर पुलिस ने इस मामले में अधिकांश रकम को ‘फ्रीज’ कर दिया था और 330 बैंक खातों में लेन-देन पर रोक लगा दी थी। अधिकारी ने कहा था कि कथित लेन-देन 20 मई 2023 से 7 अक्टूबर 2023 के बीच हुआ था। बुजुर्ग व्यवसायी से 2 महिलाओं सहित 3 लोगों ने ऑनलाइन संपर्क किया था जिन्होंने उन्हें भारी मुनाफे का प्रलोभन देकर निवेश करने के लिए मनाया था। पीड़ित ने 3.61 करोड़ रुपये का निवेश किया था लेकिन जब उसे निवेश पर कोई लाभ नहीं मिला तो उन्होंने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के वेस्ट रीजन साइबर पुलिस थाने से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

जांच के दौरान कपड़ा यूनिट के मालिक केताब अली काबिल बिस्वास का नाम सामने आया था और उसे भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। अधिकारी ने कहा था, ‘जांच के दौरान साइबर पुलिस ने 2 बैंक खातों में भेजी गई 2.20 करोड़ रुपये की राशि भी फ्रीज कर दी। प्रथमदृष्टया जालसाजों द्वारा इस्तेमाल किए गए 330 बैंक खातों से भी लेन-देन पर रोक लगा दी गई है।’