engineer - Rokthok Lekhani News

मुंबई : नितेश राणे को सिंधुदुर्ग कोर्ट ने दी एक महीने की जेल, मुंबई-गोवा हाइवे पर NHAI इंजीनियर पर फेंका था कीचड़
मुंबई : सिंधुदुर्ग की अदालत ने महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे को 2019 के एक मामले में दोषी ठहराया। यह मामला तब का है जब नितेश राणे विपक्ष में थे और उन्होंने NHAI के एक इंजीनियर पर कीचड़ फेंका था। अदालत ने उन्हें एक महीने की जेल की सज़ा सुनाई और कहा कि कानून बनाने वालों को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए।अदालत ने कहा कि कानून निर्माताओं को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। घटना के वक्त राणे विपक्ष के नेता थे। हालांकि, अदालत ने राणे की सजा निलंबित कर दी और उन्हें हाई कोर्ट में अपील करने का समय दिया, जबकि इस मामले में 29 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया।
अतिरिक्त सत्र न्यायालय के न्यायाधीश वी एस देशमुख ने कहा कि हालांकि नितीश राणे का इरादा घटिया काम और जनता को हो रही असुविधा के खिलाफ आवाज उठाना था, लेकिन उन्हें किसी लोक सेवक को सार्वजनिक रूप से अपमानित या बेइज्जत नहीं करना चाहिए था।

अदालत ने क्या कहा
न्यायाधीश ने कहा कि यदि ऐसी घटनाएं होती रहीं, तो लोक सेवक गरिमा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर पाएंगे। अदालत ने कहा कि ऐसी प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना समय की मांग है। पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के पुत्र नितेश राणे उन 30 लोगों में शामिल थे जिन पर दंगा, लोक सेवक को कार्य करने से रोकने के लिए हमला करने और आपराधिक साजिश रचने सहित विभिन्न अपराधों के आरोप लगाए गए थे। घटना के समय वह कांग्रेस में थे।

कई आरोपों से नितेश राणे बरी
अदालत ने अधिकांश आरोपों के समर्थन में अपर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के कारण नितेश राणे सहित सभी आरोपियों को इन अपराधों से बरी कर दिया। हालांकि, अदालत ने नितेश राणे को धारा 504 (सार्वजनिक शांति भंग करने के उद्देश्य से जानबूझकर अपमान करना) के तहत दोषी पाया और उन्हें एक महीने जेल की सजा सुनाई।

मुंबई-गोवा राजमार्ग को लेकर हुई थी घटना
राणे, जो उस समय कांग्रेस विधायक थे, ने चार जुलाई, 2019 को मुंबई-गोवा राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुमंडल अभियंता प्रकाश शेडेकर को कंकावली में गड नदी पर बने पुल पर बुलाया था। अभियोजन पक्ष के अनुसार, सड़क निर्माण की खराब गुणवत्ता और जलभराव से नाराज नितेश राणे और उनके समर्थकों ने अभियंता का विरोध किया। उन्होंने शेडेकर पर कीचड़ वाला पानी डाला और उन्हें सार्वजनिक रूप से कीचड़ में चलने के लिए मजबूर किया। अदालत ने रिकॉर्ड में मौजूद सबूतों की जांच करने के बाद पाया कि शिकायतकर्ता (पीड़ित) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में उच्च पद पर कार्यरत थे।

मुंबई: एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, बीएमसी जूनियर इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
मुंबई: भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक जूनियर इंजीनियर को 2.5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी ने 24 अप्रैल को यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विशाल भावसार वाणी के रूप में हुई है, जो बीएमसी के स्टॉर्म वॉटर ड्रेन्स विभाग में तैनात था। आरोप है कि वाणी ने एक निर्माण स्थल को आवश्यक मंजूरी दिलाने, खासकर ड्रेनेज क्लियरेंस देने के एवज में कुल 10 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। बाद में उसने पहली किश्त के रूप में 2.5 लाख रुपए लेने पर सहमति जताई।

मामले में शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए 22 अप्रैल को एसीबी से संपर्क किया। इसके बाद एसीबी ने योजना बनाकर ट्रैप बिछाया। इस पूरी कार्रवाई की निगरानी सहायक आयुक्त प्रवीण पाटिल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने की। ट्रैप के दौरान जैसे ही आरोपी इंजीनियर ने 2.5 लाख रुपए की रिश्वत स्वीकार की, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट, 1988 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इस नेटवर्क में अन्य अधिकारी भी शामिल हैं।
एसीबी ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार की जानकारी तुरंत उसकी हेल्पलाइन या आधिकारिक वेबसाइट पर दें, ताकि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जा सके। यह मामला एक बार फिर मुंबई की प्रशासनिक व्यवस्था में मौजूद भ्रष्टाचार की समस्या को उजागर करता है और यह दर्शाता है कि सख्त निगरानी और जनसहभागिता से ही इस पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

मुंबई: बीसीसीआई के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई के होटल में मिला शव, आईपीएल मैच कवरेज की थी जिम्मेदारी
मुंबई: आईपीएल 2026 का रोमांच जारी है. लेकिन इसी बीच एक बुरी खबर सामने आई है. आईपीएल मैचों के लिए बीसीसीआई के साथ ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के रूप में काम कर रहे एक ब्रिटिश नागरिक मुंबई के ट्राइडेंट होटल के कमरे में मृत पाए गए. मृतक की पहचान इयान विलियम्स लैंगफोर्ड के रूप में हुई है.
जानकारी के मुताबिक, इयान 24 मार्च से मुंबई के ट्राइडेंट होटल में ठहरे हुए थे और आईपीएल मैच कवरेज से जुड़े काम में लगे थे. 29 मार्च को मैच खत्म होने के बाद वह अपने रूम में लौटे थे. अगले दिन 30 मार्च को होटल रिसेप्शन की ओर से उन्हें कॉल किया गया, लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद होटल स्टाफ उनके कमरे तक पहुंचा. अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर मास्टर की की मदद से कमरा खोला गया.

कमरे के अंदर इयान फर्श पर पड़े मिले. तुरंत होटल के इन-हाउस डॉक्टर को बुलाया गया, जिन्होंने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद मरीन ड्राइव पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी.

बता दें कि 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में मुंबई इंडियंस ने शानदार जीत हासिल की थी. ये इस मैदान पर इस सीजन का पहला आईपीएल मैच था. जहां भारी संख्या में दर्शक पहुंचे थे.

मुंबई पहुंचे ईरानी हमले में बचे 15 क्रू मेंबर्स, मारे गए 1 इंजीनियर का शव नहीं आया
मुंबई : ईरानी ड्रोन हमले का शिकार बने मार्शल आइलैंड्स के यूएस झंडे वाले तेल टैंकर एमटी सेफ-सी विष्णु पर सवार 29 लोगों में जीवित बचे 15 लोग 20 मार्च को सकुशल मुंबई लौट आए। इस जहाज पर 17 भारतीय क्रू मेंबर थे, ज़िनमें एक लापता हैं और एक की मौत हो चुकी हैं। यूएस के मालिकाना हक वाले इस जहाज पर इंजिनियर देवनंदन प्रसाद सिंह (54) भी सवार थे, जिनकी मौत हो गई। सिंह का परिवार कांदिवली के रहेजा हाइट्स में रहते हैं। रिश्तेदार चंदन सिंह ने बताया कि देवनंदन जी का शव लाने का पेपर वर्क प्रोसेस में है। इसमें और एक सप्ताह लग सकता है। देवनंदन बिहार के भागलपुर के निवासी थे। बता दें कि 12 मार्च को इराक में बसरा के पास खोर अल ज़ुबैर पोर्ट के पास युद्ध आरंभ होने के 9 दिन बाद आईआरजीसी की चेतावनियों को नजरअंदाज़ करने पर जहाज पर हमला हुआ था।

इराकी कोस्ट गार्ड ने बचाया:
कांजुरमार्ग स्थित डीजी शिपिंग कंपनी से जुड़े एक सोर्स ने बताया कि हमला होने के बाद सभी 29 क्रू मेंबर जहाज छोड़कर अपनी सुरक्षा के लिए पानी में कूद पड़े, जिन्हें बाद में इराकी कोस्ट गार्ड ने बचाया। इनमें 17 भारतीय और 12 फिलिपिंस के नागरिक थे। एक भारतीय देवनंदन सिंह की मौत हो गई, जबकि एक लापता बताए जा रहे हैं। सभी को बसरा पोर्ट पर ले जाया गया था।

होमटाउन भेजे गए सभी क्रू मेंबर्स:
सू्त्रों ने बताया कि डॉक्यूमेंट्स नहीं होने के कारण सभी भारतीय 15 क्रू मेंबर्स का बसरा पोर्ट पर 3 दिनों तक चले ट्रैवल प्रोसेस पूरे होने के बाद उन्हें मुंबई भेजा गया। मेडिकल जांच और काउंसलिंग के बाद सभी क्रू मेंबरों को उनके होमटाउन भेज दिए गए, ज़िनमें 3 मेंबर मुंबई के ही रहने वाले हैं। इस हमले में जिन क्रू मेंबर्स के डॉक्यूमेंट्स जल गए या बह गए, उन्हें डॉक्यूमेंट्स और कम्पेनसेशन प्रोसेस 3 से 6 महीने में पूरा करनेे का समय दिया गया है।

फैक्ट फाइल:
-22 भारतीय व्यापारी जहाज़, जिनमें लगभग 1.7 मिलियन टन ज़रूरी एनर्जी कार्गो है, जिसमें 1.67 मिलियन टन कच्चा तेल, 3.2 लाख टन LPG और 2 लाख टन LNG शामिल है, होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे हुए हैं।
-इन 22 जहाजों पर कुल 611 भारतीय नाविक फंसे हुए हैं और अभी तक भारत वापस नहीं आए हैं।
-लगभग 23,000 भारतीय नाविक और वर्कर वेस्ट एशिया कॉन्फ्लिक्ट ज़ोन में, खासकर फ़ारस की खाड़ी और ईरान के आसपास फंसे हुए हैं।
-अभी होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिम में लगभग 3,200 जहाज़ फंसे हुए हैं या रुके हुए हैं।
-शिवालिक, नंदा देवी और जग लाडकी समेत कुछ जहाजों को हाल ही में सुरक्षित रास्ता दिया गया और वे मुंद्रा और कांडला जैसे भारतीय बंदरगाहों पर पहुंच गए हैं।