Deadly - Rokthok Lekhani News

धुआं-धुआं कंधार... पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर घातक हमला, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान पर घातक हमला किया है. इस दौरान उसने कंधार समेत 10 जगहों को निशाना बनाया है. कंधार में तालिबानी सरकार के सुप्रीम लीडर का घर भी है. पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है. पाक के गुरुवार (24 सितंबर) को किए गए हमले में कितने लोग मारे गए या जख्मी हुए, इसको लेकर जानकारी नहीं मिली है.

'एएफपी' की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने पूर्वी अफगानिस्तान में कई हमले किए हैं. कंधार के एक निवासी ने दावा किया कि उसने रात में फाइटर जेट की आवाज सुनी थी और इसके बाद धमाके की आवाजें सुनाई दीं. इसके कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने हवाई और ड्रोन हमलों की पुष्टि की तरार ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा, 'पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 10 जगहों पर सटीक हवाई और ड्रोन हमले किए.'
तरार ने कहा, 'ये हमले जान-बूझकर, सटीक, सोचे-समझे और जरूरत के हिसाब से किए गए थे, और ये पूरी तरह से उन पहचाने गए सैन्य ठिकानों तक ही सीमित थे जिनका पाकिस्तान के खिलाफ हमलों की कोशिशों से सीधा संबंध था.'

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते की शुरुआत में पूर्वी अफगानिस्तान में हुए हमलों में कम से कम तीन आम नागरिक मारे गए थे, जबकि पाकिस्तान का दावा है कि उसने 28 चरमपंथियों को मार गिराया है. गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद रसूल अहमदी ने बताया कि पक्तिया (अफगानिस्तान) में फाइटर जेट ने अफगान सेना की 203वीं मंसूरी कोर पर बमबारी की, लेकिन उन्होंने हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी.

अहम बात यह भी है कि पाक और अफगानिस्तान में सीजफायर के बावजूद फिर से तनाव बढ़ गया है. इस साल फरवरी के अंत में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच लड़ाई हुई थी, तब कंधार और राजधानी काबुल दोनों पर हमले हुए थे, और हफ्तों तक चले युद्ध में सैकड़ों अफगान नागरिक मारे गए थे. हालांकि मार्च में युद्धविराम पर सहमति बनी थी, लेकिन कई देशों की मध्यस्थता के बावजूद पड़ोसी देशों के बीच कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है.

मुंबई : हफ्ता वसूली के इरादे से दुकानदार पर जानलेवा हमला; तड़ीपार अपराधी गिरफ्तार
मुंबई : शिवड़ी इलाके में हफ्ता वसूली के इरादे से एक दुकानदार पर जानलेवा हमला करने वाले तड़ीपार अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. शिवड़ी पुलिस ने कई दिनों की कड़ी छानबीन के बाद किशोर शिवकुमार दुबे को धर दबोचा है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए शिवड़ी क्षेत्र में प्रवेश किया था और सिगरेट का पैसा मांगने पर दुकानदार पर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.

एक अधिकारी ने बताया कि घटना 19 अप्रैल 2025 को रात करीब 8:15 बजे ईस्टर्न फ्री वे के नीचे, शिवड़ी रेलवे स्टेशन के पास फुटपाथ पर स्थित सिगरेट-तंबाकू स्टॉल पर हुई. 27 वर्षीय पीड़ित दीपक रामनिवास गुप्ता, स्टॉल पर बैठे थे जब तड़ीपार आरोपी किशोर दुबे वहां आया, सिगरेट मांगी और पैसा मांगने पर नाराज होकर हफ्ता वसूलने की धमकी दी.

हफ्ता देने से इनकार करने पर चाकू से हमला

जब दुकानदार ने हफ्ता देने से इनकार किया, तो आरोपी ने चाकू से सीने, पेट, पीठ और सिर पर वार करते हुए उसकी हत्या की कोशिश की. घटना के बाद घायल पीड़ित को जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया और जहां उसके बयान के आधार पर पुलिस बने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए

पुलिस ने आगे बताया कि घटना के बाद शिवड़ी पुलिस ने दो विशेष जांच दल गठित किए. आरोपी की पहचान के लिए मुंबई के वडाला, माटुंगा, भायखला, CST सहित 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. पुराने मोबाइल नंबरों के कॉल डेटा रिकॉर्ड (CDR) की गहन जांच की गई. आरोपी की मां के जालना (महाराष्ट्र) स्थित मूल गांव में भी 50 से ज्यादा कैमरों की फुटेज खंगाली गई.

हजारों करोड़ रुपये की लागत से बने पुल पर सवालिया निशान... नागपुर मुंबई समृद्धि राजमार्ग पर जानलेवा गड्ढा
मुंबई : मौत का जाल समृद्धि एक्सप्रेस-वे एक बार फिर चर्चा में है। समृद्धि हाईवे पर गड्ढों को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। इससे लोहोगांव पुल पर बने गड्ढों ने काम की गुणवत्ता पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। हजारों करोड़ रुपये की लागत से बने हाईवे के ढहने से एक बार फिर समृद्धि हाईवे के काम पर सवाल उठ रहे हैं.

नंदगांव खंडेश्वर तालुका में लोहोगांव पुल पर एक घातक गड्ढे के कारण समृद्धि राजमार्ग के काम की गुणवत्ता पर सवाल उठाया गया है। यह घटना कल शुक्रवार सुबह के आसपास घटी। जब इस सड़क का कंक्रीट नीचे गिर गया। उसी समय कुछ किसान वहां से गुजर रहे थे, तभी पुल का एक हिस्सा ढह गया, लेकिन सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई।

हजारों करोड़ रुपए खर्च कर नागपुर मुंबई समृद्धि राजमार्ग का निर्माण किया गया। इस हाईवे को शुरू हुए बमुश्किल एक साल ही बीता है। अगर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाला कोई वाहन ऐसी चट्टान से गुजरता है तो बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है. इसलिए चूंकि यह नागरिकों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है, इसलिए नाराजगी भरी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

दक्षिण-पूर्वी यूरोप के देश सर्बिया में जानलेवा फायरिंग... 7वीं कक्षा के बच्चे ने चलाई गोलियां, 9 लोगों की मौत!
दक्षिण-पूर्वी यूरोप के देश सर्बिया में जानलेवा फायरिंग हुई है. यहां एक स्कूल में गोलियां चल गईं, जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई. मृतकों में आठ छात्रों और एक सुरक्षा गार्ड बताए जा रहे हैं. इनके अलावा कई लोग घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. सर्बिया के गृह मंत्रालय ने घटना की जानकारी दी. मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि गोलीबारी का पता चलते ही पुलिस की टीमें घटनास्थल पहुंची और हालात संभालने में जुट गईं. जानकारी के मुताबिक, हमले में छह छात्र और एक शिक्षक घायल भी हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया है.  पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी आज सुबह (बुधवार, 3 मई को) बेलग्रेड के व्लादिस्लाव रिबनिकर स्कूल में हुई.

जहां कई छात्रों पर गोलियां चलाई गईं. इस मामले में एक 14 वर्षीय छात्र को हिरासत में लिया गया है. अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध पर अपने पिता की बंदूक का इस्तेमाल करने का आरोप है. घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है.  गोलियां नाबालिग लड़के ने चलाईं! गृह मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "स्‍कूल में गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस का गश्‍ती दल तत्‍काल वहां पहुंचा. मौके पर, एक संदिग्ध नाबालिग को पकड़ा गया." इस बयान के कुछ देर बाद पुलिस अधिकारियों की ओर से बताया गया कि पकड़ा गया नाबालिग लड़का सातवीं कक्षा का छात्र है, पता चला है कि उसने अपने पिता की बंदूक से गोलियां चलाईं. बहरहाल, पुलिस ने व्लादिस्लाव रिबनिकर स्कूल के आसपास के ब्लॉक को सील कर दिया है.

सर्बिया में जानलेवा गोलीबारी की ये घटना को इसलिए चौंकाने वाली है क्योंकि यहां पर इस सदी में इतने बड़े पैमाने पर कभी हिंसा नहीं हुई. बेलग्रेड राजधानी होने के साथ-साथ सर्बिया का सबसे बड़ा शहर भी है. यह सावा और डैन्यूब नदियों के संगम और पनोनियन मैदान और बाल्कन प्रायद्वीप के बीच बसा है. यहां शहरी क्षेत्र की आबादी 12 लाख है, जबकि कुल आबादी लगभग 17 लाख है. यह शांत और सबसे सुंदर शहरों में से एक है.