cigarettes - Rokthok Lekhani News

ठाणे: तंबाकू के खिलाफ अभियान तेज, टीएमसी ने जब्त की सिगरेट और हटाए ठेले
ठाणे: ठाणे महानगर पालिका के अतिक्रमण हटाने वाले विभाग ने आज अलग-अलग वार्ड कमिटी एरिया में स्कूल कैंपस में बिना इजाज़त के स्टॉल के खिलाफ एक खास कार्रवाई अभियान चलाया और बड़ी मात्रा में तंबाकू प्रोडक्ट ज़ब्त किए। यह कार्रवाई म्युनिसिपल कमिश्नर सौरभ राव के निर्देश पर स्कूल क्षेत्रों में तंबाकू उत्पाद की बिक्री को रोकने के लिए की गई। इस अभियान में, अलग-अलग वार्ड कमिटी एरिया में कुल 53 बिना इजाज़त के स्टॉल के खिलाफ कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान, बड़ी मात्रा में तंबाकू प्रोडक्ट, सिगरेट, गुटखा और पान मसाला ज़ब्त किए गए।

बताया जाता है कि ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र मे विद्यालय तथा महा विद्यालय के निकट भारी मात्रा में अवैध रूप से तम्बाकू गुटखा तथा सिगरेट बिक्री की कई दिनों से ठाणे महानगर पालिका प्रशासन को शिकायत मिल रही थी।इसके बाद टीएमसी ने आज यह कार्यवाही की है। इस कार्यवाही में ठाणे में सिडको बस स्टैंड में बेडेकर कॉलेज के सामने वाले स्टॉल, महागिरी में ठाणे पुलिस स्कूल के सामने वाले स्टॉल, साथ ही एन.के. टी.कॉलेज के सामने वाले स्टॉल, जंभाली नाका में पेध्या मारुति मंदिर के बगल वाले स्टॉल पर कार्रवाई की गई और इन सभी स्टॉल से गुटखा, पान मसाला प्रोडक्ट, सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट जब्त किए गए।

चराई में दगडी स्कूल और चराई में महाराष्ट्र विद्यालय के सामने वाले स्टॉल से पान मसाला, तंबाकू प्रोडक्ट और सिगरेट जब्त किए गए। राम मारुति रोड पर शिव समर्थ स्कूल के सामने वाले स्टॉल पर भी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई डिप्टी कमिश्नर एनक्रोचमेंट जितेंद्र निकम के नेतृत्व में जोन 1 के डिप्टी कमिश्नर दीपक जिंजड़, जोन 2 की डिप्टी कमिश्नर मिताली संचेती, जोन 3 के डिप्टी कमिश्नर दिनेश तायड़े के साथ मिलकर की गई। यह कार्रवाई वार्ड कमेटी के असिस्टेंट कमिश्नर के गाइडेंस में एनक्रोचमेंट डिपार्टमेंट के स्टाफ ने की।

कमिश्नर ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।ठाणे महानगर पालिका के अतिक्रमण नियंत्रण विभाग द्वारा नौपाड़ा कोपरी क्षेत्र मे आज 21 पेंट्री,वर्तक नगर में 02पेंट्री 02ठेले, उथलसर में 02पेंट्री व 05ठेले,कलवा में 01पेंट्री 10 ठेले, मांझी वाडा में 07पेंट्री 12 ठेले, मुंब्रा में 11पेंट्री 08ठेले,दिवा परिसर में 02पेंट्री 05ठेले तथा लोकमान्यनगर सावरकर क्षेत्र मे 07पेंट्री पर कार्यवाही की गई।

मुंबई : 500 रुपये की सिगरेट के लिए विवाद, विक्रेता को कार से 200 मीटर घसीटा, 5 आरोपी गिरफ्तार
मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 24 मार्च की रात जोगेश्वरी इलाके के ओशिवारा में सिगरेट के महज कुछ पैसों के विवाद में कुछ लोगों ने एक सिगरेट विक्रेता पर बेरहमी से हमला कर दिया.  हमलावरों ने न सिर्फ विक्रेता की पिटाई की, बल्कि उसे अपनी कार से करीब 200 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गए. इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

500-600 रुपये की सिगरेट बनी विवाद की जड़
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह पूरी जानलेवा वारदात सिगरेट के पैसों को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद हुई. आरोपियों ने रात के समय विक्रेता से करीब 500 से 600 रुपये की सिगरेट खरीदी थी. सिगरेट लेने के बाद जब विक्रेता ने पैसे मांगे, तो आरोपियों ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया. विरोध करने पर आरोपियों ने उसे भद्दी गालियां दीं और अपनी वैगनआर कार से वहां से भागने की कोशिश की.

'लड़की ने गर्दन पकड़ी और कार दौड़ा दी'
घायल विक्रेता सलाम बिस्लाम ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया, “मैं रात में सिगरेट बेचने का काम करता हूं. चार लड़के और एक लड़की मेरे पास आए और 500-600 रुपये की सिगरेट ली. जब मैंने पैसे मांगे तो उन्होंने मुझे गाली दी और भागने लगे."
सलाम ने आगे बताया, "उनके साथ आई लड़की ने मेरी गर्दन पकड़ ली. जब वे गाड़ी से भागने लगे तो मैंने अपनी जान बचाने और उन्हें रोकने के लिए गाड़ी पकड़ ली. लेकिन उन्होंने गाड़ी तेज भगा दी, जिससे मैं गिर गया और घिसटता चला गया."
डॉक्टरों के मुताबिक सलाम को शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आई हैं. अस्पताल में प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है.

48 घंटे में पुलिस का सख्त एक्शन
वायरल वीडियो और घटना की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया. ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के भीतर बांद्रा और अंबोली इलाके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में 4 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं.

दिल्ली में सांस लेना मतलब 50 सिगरेट पीने जैसा', सुप्रिया सुले ने उठाया प्रदूषण का मुद्दा
दिल्ली : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण की स्थिति का उल्लेख करते हुए लोकसभा में कहा कि दिल्ली में घूमने का मतलब एक दिन में 50 सिगरेट पीने जैसा है. उन्होंने सदन में केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025 पर चर्चा के दौरान यह टिप्पणी की. सुले ने यह भी कहा कि सरकार को वायु प्रदूषण की स्थिति से निपटने के लिए सांसदों का सहयोग लेना चाहिए.

सांसदों से बात कीजिए- सुप्रिया सुले
उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में घूमने का मतलब एक दिन में 50 सिगरेट पीने जैसा है.’’ सुले का कहना था कि इस ओर ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा, ‘‘पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव जी से आग्रह है कि सांसदों से बात कीजिए और लक्ष्य दीजिए कि क्या किया जा सकता है.’’
'तंबाकू सेवन को कम करने का

होना चाहिए प्रयास'
विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अनिल देसाई ने कहा कि लाखों किसान और श्रमिक तंबाकू उत्पादन क्षेत्र से जुड़े हैं और उनकी आजीविका का सवाल है. उन्होंने कहा कि तंबाकू और पान-मसाला के सेवन को कम करने का प्रयास हर स्तर पर होना चाहिए.

शिवसेना के सांसद रवींद्र वायकर ने क्या कहा?
शिवसेना के रवींद्र वायकर ने कहा कि यह विधेयक युवाओं को धुएं से बचाने की दिशा में एक ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ है. उन्होंने आग्रह किया कि उपकर से मिलने वाले राजस्व का बड़ा हिस्सा कैंसर अस्पताल और नशा मुक्ति केंद्र बनाने पर खर्च किया जाए.

'नशे की लत को कम करने की है जरूरत'
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद अरुण गोविल ने कहा कि नशे की लत को कम करने की जरूरत है और यह विधेयक इस दिशा में सहायक होगा. कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल ने आरोप लगाया कि जीएसटी के कारण जो दिक्कतें पैदा हुई, उनकी भरपाई के प्रयास के तहत यह विधेयक लाया गया है.

सिगरेट उत्तर कोरिया को बेची तो भड़का अमेरिका... इस कंपनी पर लगाया 52 हजार करोड़ का जुर्माना!
अमेरिका : अमेरिका और उत्तर कोरिया की दुश्मनी की बहुत-सी खबरें आपने पढ़ी होंगी. ये दोनों देश एक-दूजे को बिल्कुल नहीं सुहाते. यहां तक कि यदि उनके मित्र देशों में उनकी मर्जी के खिलाफ कोई काम हो जाए तो भी इन्हें बुरा लगता है. अब अमेरिका ने अपने मित्रराष्ट्र ब्रिटेन की एक कंपनी पर इसलिए हजारों करोड़ का जुर्माना ठोक दिया है क्योंकि उसने उत्तर कोरिया को सिगरेट बेची थीं. अमेरिका ने दुनिया की सबसे बड़ी टोबैको कंपनियों में शामिल ब्रिटिश-अमेरिकन टोबैको कंपनी (BAT) पर 52 हजार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.

अमेरिका ने ये कार्रवाई तब की है, जबकि BAT के एक सहायक ने तानाशाह किम के देश को सिगरेट बेचने की बात स्वीकार की. खुलासे के मुताबिक, उनकी डील 2007 से 2017 के बीच की गई थी. यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने बताया कि BAT ने उत्तर कोरिया के संस्थानों को सिगरेट बेचने के लिए कई वित्तीय घोटाले भी किए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2007 से 2017 के बीच में BAT ने सहायक कंपनियों के जरिए अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए उत्तर कोरिया को करीब 35 हजार करोड़ रुपये के तंबाकू उत्पाद बेचे थे. सिगरेट व तंबाकू उत्पाद बेचने के आरोप में ही अमेरिका ने 52 हजार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. वहीं, एक बड़ी बात यह है कि बिक्री में शामिल उत्तर कोरियाई बैंकर सिम ह्योन-सोप, चीनी सहायक किन गुओमिंग और हान लिनलिन के खिलाफ भी क्रिमिनल चार्ज लगाए गए हैं. मगर, वे तीनों आरोपी फरार हैं.

आपको बता दें कि उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन सिगरेट पीने के शौकीन हैं. वर्ष 2019 में ट्रंप के साथ एक समिट के लिए वियतनाम जाते समय किम जोंग ट्रेन में सिगरेट पीते नजर आए थे. उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुईं. पिछले साल मई में अमेरिका ने यूनाइटेड नेशंस की सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) से उत्तर कोरिया को तंबाकू निर्यात करने पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा था. हालांकि, कोरिया के मित्रदेशों चीन और रूस ने इस पर वीटो लगा दिया था. ऐसा बताया जाता है कि तंबाकू के कारोबार से उत्तर कोरियाई सरकार काफी ज्यादा कमाई करती है.