slippers - Rokthok Lekhani

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 99 लाख रुपये की कोकीन जब्त... चप्पलों में रखी गई थी छिपाकर, दो गिरफ्तार
मुंबई : मुंबई में सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक नाइजीरियाई नागरिक और एक सप्लायर को गिरफ्तार किया। दोनों की गिरफ्तारी छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनकी चप्पलों की खेप में छुपा कर रखे गए 99 ग्राम कोकीन पाए जाने के बाद हुई।

एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि मुंबई कस्टम जोन III की विशेष खुफिया और जांच शाखा ने शुक्रवार को लाइबेरिया से भेजी गई उनकी खेप को हवाई अड्डे पर जब्त करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि पार्सल को ठाणे जिले के बदलापुर इलाके में एक पते पर पहुंचाया जाना था। जिसे अधिकारियों ने रोका और तीन जोड़ी चप्पलों में छिपाकर रखे गए 99 लाख रुपये का कोकीन बरामद किया। अधिकारी ने कहा कि तीन दिनों तक चले अभियान के बाद एक रासायनिक सप्लायर और एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि पार्सल पकड़े जाने के बाद सीमा शुल्क के एक अधिकारी ने एक आरोपी से संपर्क किया, जिसे एक कूरियर कंपनी के कर्मचारी के रूप में पेश होकर इसे प्राप्त करना था। अधिकारी ने कहा कि आरोपी को बदलापुर में पार्सल लेने के लिए कहा गया, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया और उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर नाइजीरियाई व्यक्ति को नवी मुंबई से पकड़ा गया।

उन्होंने कहा कि दोनों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

28 अप्रैल को कुआलालंपुर से फ्लाइट नंबर एक-13 से पहुंची एक महिला यात्री को चेन्नई एयरपोर्ट कस्टम्स ने रोक लिया। उसके चेक-इन बैगेज की जांच करने पर विभिन्न प्रजातियों के 22 सांप और एक गिरगिट पाया गया जिसे सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 आर/डब्ल्यू वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत जब्त कर लिया गया।

महाराष्ट्र विधानसभा में राहुल गांधी के पोस्टर को चप्पलों से मारने पर विवाद...
मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा में महा विकास आघाड़ी के विधायकों ने महाराष्ट्र विधानमंडल परिसर की सीढ़ियों पर राहुल गांधी के पोस्टर को कथित तौर पर चप्पलों से मारने के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना के सदस्यों की बृहस्पतिवार को आलोचना की। सत्तारूढ़ दलों के विधायकों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हिंदुत्व विचारक वी. डी. सावरकर को लेकर की गई कथित टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए गांधी के पोस्टर पर कथित तौर पर चप्पलें मारी थीं। महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में शिवसेना (उद्धव ठाकरे नीत गुट), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस शामिल है। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने भी सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों की इस हरकत पर नाराजगी जताई और जांच का वादा किया। कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने सदन में यह मुद्दा उठाया, जिसका नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने स्वागत किया।

दोनों ने सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों के व्यवहार को असंसदीय करार देते हुए इसकी आलोचना की। थोराट ने इस कृत्य में शामिल विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी स्वीकार किया कि विधान भवन परिसर में इस तरह के कृत्य करना गलत है, लेकिन साथ ही गांधी की आलोचना की। फडणवीस ने कहा कि सावरकर ने अंडमान में 11 साल जेल में बिताए थे और उन पर गांधी की टिप्पणी की निंदा की जानी चाहिए। भाजपा के विधायक अतुल भटखल्कर ने सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद दोबारा शुरू होने पर कहा, ‘‘ आपराधिक मामले में जमानत पर रिहा व्यक्ति स्वतंत्रता सेनानी का अपमान कर रहा है। इस बीच अध्यक्ष नार्वेकर ने कहा, ‘‘ मैं मामले की जांच करूंगा और रिकॉर्डिंग भी देखूंगा।

यह दोबारा नहीं होना चाहिए अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सत्तारूढ़ विधायकों की खिंचाई करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ अगर आप निंदा करना चाहते हैं तो उचित मंच पर करें। अभी तक (मामले पर कार्रवाई के लिए) मुझे कोई नोटिस नहीं मिला है। इससे पहले, सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों द्वारा सावरकर पर गांधी की टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ नारेबाजी के कारण दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित हुई।

महाराष्ट्र के बीड जिले में नाना-नानी के नई चप्पल खरीदने से मना करने पर 10 साल के बच्चे ने की आत्महत्या
औरंगाबाद :  महाराष्ट्र के बीड जिले में नाना-नानी द्वारा नई चप्पल खरीदने से मना करने पर 10 साल के एक लड़के ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर करीब साढे बारह बजे की है। उन्होंने बताया कि बच्चा अपने नाना-नानी के साथ रहता था। लड़के के माता-पिता दोनों खेतिहर मजदूर हैं तथा एक पड़ोसी गांव के निवासी हैं।

जिले के दिनरुद थाने के अधिकारी ने बताया कि सोमवार को लड़के ने एक नई जोड़ी चप्पल खरीद देने के लिए कहा था लेकिन उसके नाना-नानी उसकी मांग पर सहमत नहीं हुए। अधिकारी के अनुसार तब लड़के ने कहा कि वह अपने माता-पिता के घर जा रहा है। प्राथमिक जांच का हवाला देते हुए अधिकारी ने बताया कि अपने माता-पिता के गांव जाने के रास्ते में लड़के ने एक पेड़ पर फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

बीजेपी नेता नारायण राणे भड़के संजय राउत पर, तो उद्धव और रश्मि ठाकरे उन्हें चप्पल से मारेंगे...
मुंबई : केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नारायण राणे ने शिवसेना के सांसद संजय राउत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि, संजय राउत राज्यसभा में मेरे पास आते थे और मुझे उद्धव ठाकरे और रश्मि ठाकरे के बारे में बताते थे। यदि उद्धव और रश्मि ठाकरे ने वो बातें सुनी होती, तो वह राउत को चप्पल से मारते। नारायण राणे शनिवार को मुंबई में मीडिया से बात कर रहे थे। नारायण राणे ने कहा, “एक बात मैं आज सबको बता रहा हूं कि एक दिन मैं उद्धव ठाकरे से मिलूंगा।

क्या आपको पता है? क्योंकि मेरे सांसद बनने के बाद राज्यसभा में संजय राउत मेरे पास आकर बैठते थे। इस दौरान वह उद्धव ठाकरे और रश्मि ठाकरे के बारे में तरह-तरह की बातें करते थे। उन्होंने आगे कहा कि, “उस समय संजय राउत मुझे उद्धव ठाकरे-रश्मि ठाकरे के बारे में जो भी बताते थे, वही बातें मैं उद्धव ठाकरे से मिलकर उन्हें बताऊंगा।

संजय राउत द्वारा कही बातें मैंने उद्धव और रश्मि ठाकरे को बताने के बाद उन दोनों ने राउत की चप्पल से पिटाई नहीं की, तो मुझे से पूछना। नारायण राणे ने आगे कहा, राउत ने शिवसेना को बढ़ाया नहीं, खत्म किया है। यह शख्स मातोश्री का टनेलहै। राउत जिसके कंधे पर हाथ रखते हैं, उस कंधे को गिरा हुआ समझो, वह ऐसा जहरीला जानवर है। इसलिए मुझसे संजय राउत के बारे में फिर से न पूछों।

नारायण राणे ने कहा, राम कदम तीन हजार लोगों को काशी और सारनाथ लेकर जा रहे हैं। यह एक पवित्र कार्य है। उस समय मीडिया संजय राउत के बारे में बात कर रहा है। लेकिन, जब राम का काम हो रहा है, तो यहां रावण का क्या काम है। आगे राणे ने राउत पर निशाना साधते हुए कहा, “मेरे पास काम है, मैं एक केंद्रीय मंत्री हूं। मेरे अधिकार क्षेत्र में 6 करोड़ 30 लाख उद्यमी और उद्योगपति हैं। मैं पूरे राज्य में यात्रा करता हूं और उद्योग और रोजगार बढ़ाने के लिए काम करता हूं। यह काम संजय राउत को नहीं है।