thing - Rokthok Lekhani News

नई दिल्ली : राघव चड्ढा को AAP ने दिया झटका तो संजय सिंह ने कह दी बड़ी बात
नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है। उनकी जगह यह पोस्ट राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल दे दी है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को इस संदर्भ में एक पत्र भेजा। वहीं, इस मुद्दे पर अब जमकर राजनीति भी देखने को मिल रही है। भाजपा नेताओं ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलना शुरु कर दिया।

इस बीच, AAP सांसद संजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटाए जाने पर संजय सिंह ने कहा कि, "उस संबंध में पार्टी के निर्णय से राज्यसभा सचिवालय को अवगत करा दिया गया है।"

राज्यसभा में उपनेता बनाए जाने पर AAP सांसद अशोक मित्तल ने कहा, "हम एक लोकतांत्रिक पार्टी हैं और हम लोकतांत्रिक परंपराओं का पूरी तरह से पालन करते हैं। हर सांसद और हर नेता चाहता है कि उसे अलग-अलग समय पर अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जाएं, ताकि वे सीख सकें और पार्टी व देश को लाभ पहुंचा सकें। उस कड़ी में यह ज़िम्मेदारी मुझे सौंपी गई है। राघव जी से पहले, यह ND गुप्ता जी के पास थी। मेरे बाद, यह किसी और के पास जाएगी। तो, यह प्रक्रिया तो हर लोकतांत्रिक पार्टी में होनी चाहिए।"

प्रवर्तन निदेशालय का समन आया है? अब क्यूआर कोड से वेरिफाइ कर पाएंगे, एजेंसी ने कहा- ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी कोई चीज नहीं
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने नकली समन और डिजिटल गिरफ्तारी के बढ़ते मामलों पर सख्त कदम उठाते हुए समन जारी करने की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बना दिया है. हाल ही में ईडी के नाम पर कुछ ठगों द्वारा फर्जी समन भेजकर लोगों से जबरन वसूली और धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए थे. कई बार ये समन असली की तरह दिखते थे, जिससे आम लोग असली और नकली में फर्क नहीं कर पाते थे. अब इस खतरे को रोकने के लिए ईडी ने एक नई हाई-सिक्योरिटी डिजिटल सिस्टम शुरू किया है. इस व्यवस्था के तहत हर समन पर अब एकक्यूआर कोड और एक यूनिक पासकोड होगा. इन दोनों की मदद से कोई भी व्यक्ति ईडी की वेबसाइट या मोबाइल के जरिए समन की सच्चाई जांच सकेगा.

अब नकली समन नहीं चलेंगे
ईडी के मुताबिक, अधिकारी अब ज्यादातर मामलों में सिर्फ इसी डिजिटल सिस्टम से समन जारी करेंगे. अगर किसी वजह से सिस्टम से बाहर समन जारी होता है, तो उसकी वैधता की जांच के लिए एक विशेष संपर्क बिंदु तय किया गया है. हर समन पर अब अधिकारी का नाम, हस्ताक्षर, मुहर, ईमेल आईडी और आधिकारिक फोन नंबर दिया जाएगा ताकि प्राप्तकर्ता सीधे संपर्क कर सके. ध्यान देने वाली बात ये है कि समन जारी होने के 24 घंटे बाद ही उसका वेरिफिकेशन एक्टिव होगा, ताकि सिस्टम डेटा अपडेट हो सके.

‘डिजिटल गिरफ्तारी’ पूरी तरह फर्जी

ईडी ने साफ चेतावनी दी है कि उसके कानून – धन शोधन निवारण अधिनियम  – के तहत कोई डिजिटल या ऑनलाइन गिरफ्तारी नहीं होती. गिरफ्तारी सिर्फ फिजिकल रूप से, कानूनी प्रक्रिया के तहत ही की जाती है. हाल में कुछ लोगों ने फोन पर या ईमेल के जरिए ‘डिजिटल अरेस्ट’ के फर्जी नोटिस दिखाकर पैसे ऐंठने की कोशिश की थी. ईडी ने कहा कि ये सब साइबर फ्रॉड हैं और जनता को किसी भी ऐसे कॉल या ईमेल पर यकीन नहीं करना चाहिए.

जनता को सतर्क रहने की अपील
ईडी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे फर्जी समन या गिरफ्तारी संदेश मिलने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत स्थानीय पुलिस या ईडी ऑफिस से संपर्क करें. एजेंसी ने कहा कि वह लोगों की सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने के लिए एक सार्वजनिक सूचना अभियान भी शुरू करेगी. ईडी ने स्पष्ट किया कि उसका उद्देश्य जांच प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी, डिजिटल और सुरक्षित बनाना है ताकि कोई भी ठग अब ‘ईडी के नाम पर डराने’ की हिम्मत न कर सके.

मुंबई से नागपुर के बीच रेलवे ने किया ऐसा काम... अब 30 मिनट पहले पहुंच सकेंगे अपने स्पॉट
मुंबई: नागपुर से मुंबई रूट का सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए खुशखबर है। इस रूट के यात्री अब करीब आधा घंटे पहले ही अपने गांव पहुंच सकेंगे। मध्य रेलवे ने इगतपुरी से नागपुर के बीच के मार्ग को अपग्रेड करने का काम पूरा कर लिया है। करीब 660 किमी. के इस रेलवे रूट पर सभी गाड़ियां 130 किमी. की स्पीड से दौड़ सकेंगी।

स्पीड बढ़ने से यात्रा का समय घटेगा। मध्य रेलवे ने बुधवार को वर्धा से बडनेरा के बीच 95.44 किमी. लंबे रेलवे मार्ग को अपग्रेड करने का काम पूरा कर लिया है। इस रूट पर मल्टी ट्रैकिंग, ओवर हेड इक्विपमेंट रेगुलेशन, सिग्नलिंग सिस्टम समेत अन्य तकनीकी बदलाव किए गए हैं। बुधवार को इस खंड में पहली बार अप और डाउन दिशा की 30 ट्रेनें 130 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। मध्य रेलवे ने इगतपुरी से नागपुर के बीच के अन्य मार्ग पर भी अपडेट करने का काम पहले ही पूरा कर लिया है।

इगतपुरी रूट से उत्तर भारत के साथ ही हावड़ा समेत अन्य रूट की सैकड़ों गाड़ियां गुजरती हैं। रेलवे ट्रैक के अपग्रेड होने से सभी यात्रियों को राहत मिलेगी। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ शिवराज मानसपुरे के अनुसार, तकनीकी और सुरक्षा मानकों के निरीक्षण के बाद ट्रेन को 130 किमी. प्रति घंटे के हिसाब से चलाने का फैसला लिया गया है। स्पीड बढ़ने से यात्रा अवधि में 30 मिनट की कमी आएगी।

मध्य रेलवे के इगतपुरी-नागपुर रूट के साथ ही पुणे-दौड़ खंड के 75.59 किमी. और इटारसी-नागपुर-वर्धा-बल्लारशाह खंड के 509 किमी. मार्ग पर ट्रेनों का संचालन 130 किमी. की स्पीड से शुरू हो गया है। मौजूदा समय में 1206.73 किमी. मार्ग पर ट्रेनें 130 किमी की स्पीड से चल रही हैं। दौड़-सोलापुर-कलबुरगी-वाडी के 337.44 किमी. मार्ग को अपग्रेड करने का काम चल रहा है।

मुंबई से मऊ तक नई साप्‍ताहिक ट्रेन का उद्घाटन रेलमंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने बुधवार को दिल्‍ली से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा मऊ जंक्‍शन पर मऊवासियों के साथ मौजूद रहे। यह ट्रेन मऊ जंक्‍शन से शुरू होकर मुहम्‍मदाबाद गोहना, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, प्रयागराज होकर मुंबई जाएगी।

मुंबई से यह ट्रेन हर सोमवार 11:15 बजे छूटेगी और मऊ अगले दिन शाम 6:30 बजे पहुंचेगी। मऊ से हर शनिवार रात 10:15 बजे छूटेगी और मुंबई सोमवार सुबह 3:45 बजे पहुंचेगी। मुंबई से वाराणसी के बीच चलने वाली कामायनी एक्सप्रेस का विस्तार बलिया तक किया गया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने धूमधाम के साथ मनाया गुडी पडवा का त्यौहार... जनता से कही ये बड़ी बात
ठाणे  : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बुधवार को मराठी नववर्ष का स्वागत करने के लिए ठाणे शहर में आयोजित गुड़ी पड़वा समारोह में शामिल हुए। गुड़ी पड़वा पर्व, मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग अपने घरों में शुभ माने जाने वाले गुड़ी (ध्वज) फहराते हैं। गुड़ी पड़वा समारोह में आए मुख्यमंत्री ने ठाणे शहर के कोपीनेश्वर मंदिर के पीठासीन देवता की पालकी को अपने कंधों पर उठाया और कुछ दूर तक चलते रहे।

उन्होंने चिंतामणि चौक पर जिम्नास्टिक में भाग लेने वाले प्रतिभागियों और कलाकारों पर पुष्पवर्षा भी की। इस मौके पर पद्मभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध वायलिन वादक एन राजम भी उपस्थित थे। बाद में शिंदे ने ठाणे जिले के डोंबिवली शहर में गुड़ी पड़वा जुलूस में भाग लिया।  शिंदे ने कहा, त्योहारों के मौके पर सभी पाबंदियों को हटा दिया गया है।

यह देखकर अच्छा लगा कि सभी वर्गों के लोग गुड़ी पड़वा मना रहे हैं। उन्होंने कहा, हमारी सरकार ने त्योहारों को मनाने के लिए ऐहतियातन लगाई गई सभी पाबंदियों को हटा लिया है और अब हम दही हांडी, गणेश चतुर्थी, दिवाली, दशहरा और अन्य त्योहार मना सकते हैं। यह देखकर अच्छा लगता है कि संस्कृति को सही मायने में संरक्षित किया जा रहा है।

गुड़ी या गुढ़ी शब्द का अर्थ एक ध्वज होता है और पड़वा का अर्थ प्रतिपदा अमावस्या का पहला दिन होता है। किसान नई फसल के मौसम की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए यह त्योहार मनाते हैं। इस दिन लोग अपने घरों की सफाई करते हैं और उन्हें रंग-बिरंगी रंगोली से सजाते हैं और गुड़ी फहराते हैं।

गुड़ी पड़वा पर्व को लेकर मुंबई और अन्य जगहों पर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। जगह जगह पारंपरिक पोशाक में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के साथ रंगारंग शोभायात्रा निकाली जा रही हैं। संगीत, परंपरागत ढोल वादन और लेजिम नृत्य इन शोभायात्राओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं।