Yogesh Kadam - Rokthok Lekhani News

महाराष्ट्र : राज्य मंत्री योगेश कदम का बड़ा ऐलान... बिजली परियोजनाओं को मिलेगी गति
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के कोकण विभाग में ऊर्जा विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा के लिए विधान भवन में बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोकण क्षेत्र के परियोजनाओं को गति दी जाए. साथ ही, नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और समय पर बिजली सेवा उपलब्ध कराई जाए. पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण शहरों और समुद्र किनारे चल रही ऊर्जा परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाना चाहिए और इन कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए, ऐसी अपेक्षा राज्य मंत्री  कदम ने व्यक्त की.

राज्य मंत्री ने निर्देश दिए कि जिन बिजली लाइनों को अब तक जंगलों से होकर ले जाया जा रहा है, उन्हें सड़क किनारे से स्थानांतरित किया जाए और आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त सबस्टेशनों की संख्या बढ़ाई जाए ऐसे स्पष्ट निर्देश उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिए. इससे बिजली आपूर्ति में बाधा नहीं आएगी. ऐसा निर्देश भी मंत्री योगेश कदम ने इस अवसर पर दिया. इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि पुरानी और जर्जर हो चुकी आधारभूत संरचनाओं की तत्काल मरम्मत की जाए, नए सबस्टेशनों की स्थापना और मानव संसाधन में वृद्धि पर विशेष ध्यान दिया जाए.

मंत्री कदम ने बैठक के दौरान ऐसे आदेश भी दिए कि जिला-वार प्रगति की समीक्षा के लिए स्वतंत्र बैठकें आयोजित की जाएं और चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की जाए. इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए.
इस बैठक में ऊर्जा राज्य मंत्री मेघना बोर्डीकर, पूर्व मंत्री एवं विधायक दीपक केसरकर, विधायक रविशेठ पाटील, विधायक प्रशांत ठाकुर, विधायक निलेश राणे, विधायक महेंद्र दलवी, ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, और संबंधित विभाग प्रमुख उपस्थित थे. बैठक में कोकण क्षेत्र की विभिन्न ऊर्जा परियोजनाओं, उनकी कार्यान्वयन स्थिति, समस्याएं और समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई.

शिंदे गुट के MLA योगेश कदम के कार एक्सीडेंट केस में आया नया मोड़, हादसा या साजिश...?
मुंबई : काशेदी घाट पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के विधायक योगेश कदम  की कार का एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में एक बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। वाई प्लस सुरक्षा के बावजूद योगेश कदम के काफिले में डंपर कैसे घुसा? ऐसा सवाल उठाया जा रहा है। विधायक योगेश कदम ने इस हादसे की जांच की मांग की है।

विधायक योगेश कदम  ने कहा कि, वह रात करीब नौ बजे गांव से निकले थे। काशेदी घाट से उतरकर मेरे सामने रायगढ़ पुलिस की गाड़ी थी। इसके बाद मेरी कार और मेरे पीछे रत्नागिरी पुलिस की गाड़ी थी। इसी दौरान वहां तेजी से एक डंपर आया और उसने मेरी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

जिस वजह से मेरी गाड़ी 360 डिग्री घूम गई। इसके बाद वह डंपर आगे निकल गया। उसके बाद डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर सड़क के नीचे डंपर नजर आया और डंपर चालक फरार हो गया। सौभाग्य से मां जगदंबा के आशीर्वाद से हम बच गए। उन्होंने कहा कि मेरे वाहन के चालक को मामूली चोटें आई हैं।

योगेश कदम ने आगे बताया कि, इस हादसे के बाद कई बातों पर गौर करने की जरूरत है। सीट बेल्ट लगा होने के कारण मुझे कुछ नहीं हुआ। पोलादपुर के इसी दुर्घटनास्थल पर एक माह पहले भी हादसा हुआ था जिसमें पूरे परिवार की मौत हो गई थी। हादसे मुंबई-गोवा हाईवे पर होते हैं। यह सवाल अक्सर पूछा जाता है। शायद आज योगेश कदम न होते तो फौरन कुछ कदम उठाए जाते। विधायक योगेश कदम ने कहा कि हम सोच रहे हैं कि सड़क हादसे कब रुकेंगे।

विधायक ने आगे कहा, मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। संबंधित पुलिस अधिकारी जांच करेंगे। मैंने अपने संदेह के बारे में पुलिस को सूचित किया है। मेरे आगे पीछे पुलिस की गाड़ियां होने के बावजूद एक डंपर ने मेरी गाड़ी को टक्कर मार दी। उस डंपर की रफ्तार 100 से ऊपर थी।

मेरी कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया है। यह पता लगाने की जरूरत है कि यह एक दुर्घटना है या नहीं। विधायक योगेश कदम ने कहा है कि वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से जांच की मांग करेंगे।