secrets - Rokthok Lekhani News

मथुरा : कभी मुंबई पुलिस की मुखबिर थी, आज बन गई जासूस'; मीरा ठाकुर के पति ने खाेले ऐसे राज जिसे सुनकर हर कोई हैरान
मथुरा : जासूसी करने के आरोप में कौशांबी पुलिस द्वारा पकड़ी गई मीरा प्रजापति उर्फ मीरा ठाकुर उर्फ हरिया के पति ने चौंकाने वाली जानकारी दी है। माना जा रहा है कि मीरा मुंबई पुलिस की मुखबिर थी। पति का कहना है कि मुंबई के दो युवकों के संपर्क में मीरा कई वर्षों से थी। उनके दोनों युवकों के साथ मीरा के फोटो भी उनके पास हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वह जासूसी गिरोह में इन्हीं दोनों युवकों के संपर्क में आई है।

मीरा के पति ने कहा, दोनों युवकों के साथ हैं मीरा के फोटो
मीरा के पति मुकेश हलवाई का काम करते हैं। जागरण से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि मीरा से उनका कई वर्षों से विवाद चल रहा है। पहले मुकेश की मां उनके साथ रहती थी। उन पर दो बार मीरा ने जानलेवा हमला कराया। बाहरी युवकों से मुकेश की भी पिटाई कराई। इससे परेशान होकर पहले भी मुकेश ने घर छोड़ दिया था। इधर भी वह मीरा से काफी समय से अलग रह रहे हैं।

अपनी सास पर भी मीरा ने दो बार किया था हमला, पति रहने लगा अलग
वह बताते हैं कि मीरा शराब और जुएं की लती है। अक्सर नशे में उसके साथ मारपीट करती थी। मुकेश का दावा है कि मुंबई के दो युवक मीरा के संपर्क में कई वर्षों से थे। उन लोगों ने कई बार मीरा को कीमती तोहफे भी दिए। फोटो भी उन युवकों के साथ हैं। मुकेश का दावा है कि मीरा कई बार मुंबई गई है। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि मीरा इन्हीं दोनों युवकों के जरिए पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह से जुड़ी है। अगर पति मुकेश के दावे सही हैं तो मीरा बड़े गिरोह की सरगना है।

उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राऊत की नारायण राणे को चेतावनी, खोल दूंगा फर्जी कंपनियों के राज...
मुंबई : केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के जेल भेजने वाले बयान से  उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राऊत खासे नाराज हो गए। उन्होंने राणे को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी तक मैं चुप था, लेकिन उन्होंने सीमा पार कर दी है। मैं अब राणे की 100 फर्जी कंपनियों और दूसरे मामलों को उजागर करूंगा। राणे कमजोर हैं इसलिए वे ईडी और सीबीआई के डर से भाजपा में भाग गए।

राऊत ने कहा कि यदि राणे मेरे खिलाफ आगे भी बोलते रहेंगे तो मैं उन्हें पूरा नंगा कर दूंगा। मेरे सामने यदि राणे को आना है तो आएं अथवा उनके दोनों बेटे नीलेश राणे और नीतेश राणे को आना है तो वो आ जाएं। राणे केंद्र सरकार की सुरक्षा लेकर घूम रहे हैं। यदि हिम्मत है तो बिना सुरक्षा के सामने आए। राऊत ने कहा कि राणे सभी लोगों के खिलाफ अरे-तुरे की भाषा का इस्तेमाल करते हैं।

वे कौन है? यदि उनके भ्रष्टाचार के मामले सामने आएंगे तो वे 50 सालों तक जेल से नहीं निकल पाएंगे। राऊत ने कहा कि मुझे जेल में भेजने की धमकी देने वालों की जानकारी सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ को भेज दिया है। राऊत ने दावा किया कि शिंदे गुट को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देने के लिए राणे का मंत्री पद छीना जाने वाला है।

बता दें कि गुरुवार को राणे ने सिंधुदुर्ग के कणकवली में आयोजित एक कार्यक्रम में राऊत को जेल भेजने की धमकी दी थी। राणे ने कहा था कि राऊत 100 दिनों तक जेल में थे। अब वे खुद दोबारा जेल जाने का रास्ता बना रहे हैं।