Standing - Rokthok Lekhani News

मीरा रोड में बाल-बाल बचे चार लोग, तेज रफ्तार एसयूवी ने सड़क किनारे खड़े लोगों को मारी टक्कर
मीरा रोड: मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में हिट-एंड-रन की एक खतरनाक घटना सामने आई है, जिसने सड़क सुरक्षा और पैदल चलने वालों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। जेपी बैक रोड इलाके के पास सड़क किनारे खड़े चार लोग एक तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। घटना इतनी भयावह थी कि कुछ सेकंड के अंतर से बड़ा हादसा टल गया। पूरी घटना एक अन्य वाहन के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने लापरवाह ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे कुछ लोग खड़े हुए थे। इसी दौरान अचानक एक एसयूवी तेज गति से उनकी ओर आती दिखाई देती है। वाहन इतनी तेजी से उनके करीब पहुंचता है कि वहां मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिलता। वीडियो में दिखाई देता है कि एसयूवी सड़क किनारे खड़े लोगों के बेहद करीब से निकलती है। हालांकि, किसी तरह चारों लोग सुरक्षित बच जाते हैं और एक बड़ा हादसा होने से टल जाता है।
इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम कम्युनिटी पेज ‘जेम्सऑफएमबीएमसी’ की ओर से साझा किया गया है। फुटेज में दिख रहे टाइमस्टैम्प के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि शहर और उपनगरों में तेज रफ्तार वाहन चलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे पैदल यात्रियों और सड़क किनारे खड़े लोगों की जान खतरे में रहती है।

मीरा रोड जैसे तेजी से विकसित हो रहे इलाकों में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यातायात नियमों का पालन और तेज गति पर नियंत्रण बेहद जरूरी हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि ऐसे क्षेत्रों में ट्रैफिक निगरानी बढ़ाई जाए और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। हिट-एंड-रन मामलों में बढ़ती चिंता मुंबई महानगर क्षेत्र में हिट-एंड-रन की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रही हैं। इनमें अक्सर तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाना और यातायात नियमों की अनदेखी प्रमुख कारण बताए जाते हैं।

मुंबई: बीएमसी में स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का ऐलान
मुंबई: मुंबई बीएमसी में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव संपन्न होने के बाद पॉवरफुल स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का ऐलान कर दिया गया है। स्टैंडिंग कमेटी में बीजेपी की दबदबा सामने आया है। उसके 10 सदस्यों को जगह मिली है। एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के हिस्से में 4 सदस्य आए हैं। पार्टी ने यामिनी जाधव को स्टैंडिंग का सदस्य बनाया है। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली सात सदस्यों को एंट्री मिली है। कांग्रेस के हिस्से में चार और मनसे और एआईएमआईएम के एक-एक पार्षद को स्टैंडिंग में रखा गया है।

11 फरवरी को हुआ था मेयर का ऐलान
मुंबई बीएमसी चुनावों के लिए 15 जनवरी को वोट डाले गए थे। इसके अगले दिन 16 जनवरी को नतीजे घोषित किए गए थे। 28 जनवरी को अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत के बाद मेयर का चुनाव आगे बढ़ गया था। 11 फरवरी को मेयर का चुनाव हुआ था, हालांकि मेयर और डिप्टी मेयर के लिए एक-एक नामांकन से तस्वीर पहले ही साफ हो गई थी। बीजेपी की पार्षद रितु तावड़े मेयर बनीं थी जबकि संजय घाडी को शिंदे की शिवसेना ने डिप्टी मेयर बनाया है।

तजिंदर तिवाना भी बने सदस्य
बीजेपी ने स्टैंडिंग के अपने 10 सदस्यों में पार्षद तेजिंदर सिंह तिवाना को भी जगह दी है। उन्हें बृहन्मुंबई नगर निगम में 'स्टैंडिंग कमेटी मेंबर' के तौर पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके एक्टिव पब्लिक रिलेशन, एडमिनिस्ट्रेटिव अनुभव और विकास के काम के लिए लगातार कमिटमेंट को देखते हुए की गई है। तजिंदर तिवाना वार्ड 47 (मलाड वेस्ट/मालवणी) से जीते हैं। उन्होंने बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। वह 13,858 वोटों से विजयी हुए थे।तजिंदर तिवाना मुंबई में बीजेपी के युवा मोर्चा  के अध्यक्ष भी हैं।

मुंबई : लिंकिंग रोड पर दुकान के बाहर खड़े युवकों पर गिरा बिल्डिंग का स्लैब, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज
मुंबई : मुंबई के खार वेस्ट स्थित व्यस्त लिंकिंग रोड पर शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से कंक्रीट का स्लैब गिरने के कारण दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब ग्रांट रोड निवासी नीरव निसार और मध्य प्रदेश से शादी में शामिल होने आए उनके दोस्त हर्ष पोरवाल एक दुकान के बाहर सनग्लासेस खरीदने के लिए रुके थे।

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में लापरवाही बरतने और बिल्डिंग के रखरखाव में विफलता के आरोप में खारघर पुलिस ने बांद्रा वेस्ट में लिंकिंग रोड पर स्थित बिल्डिंग के मालिक कदम कुडपी हाउस के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना 7 फरवरी को रात करीब 9:40 बजे KFC जंक्शन के पास, लिंकिंग रोड पर एक मोची फुटवियर स्टोर के बाहर हुई।

कब और कैसे हुआ हादसा?
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "पीड़ित निसार का दोस्त हर्ष परिवार की शादी में शामिल होने के लिए MP से मुंबई आया था। वे मरीन लाइंस में अपनी बहन के घर रह रहे था। शुक्रवार को उसने शादी के कार्यक्रम के लिए सनग्लासेस खरीदने का फैसला किया। जब दोनों बाइक पर मोची की दुकान के बाहर खड़े थे, तभी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल के स्लैब से सीमेंट, रेत और लोहे का मलबा अचानक गिर गया, जो सीधे उन पर गिरा।"

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया, "निसार को दाहिने कंधे और बाएं हाथ में चोटें आईं, जबकि हर्ष को सिर, चेहरे, पीठ, छाती, बांहों, पैरों और जांघों में गंभीर चोटें आईं और बहुत ज़्यादा खून बह रहा था। दोनों को होली क्रॉस अस्पताल ले जाया गया और आगे के इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।" गिरते हुए मलबे से उनकी खड़ी दोपहिया गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा।

पुलिस ने दर्ज की FIR
पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने बिल्डिंग के मालिक के खिलाफ लापरवाही या बिल्डिंग के रखरखाव में विफलता के कारण स्लैब गिरने के लिए FIR दर्ज की है। नागरिक और स्ट्रक्चरल अधिकारियों द्वारा वेरिफिकेशन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

मुंबई : अब मेट्रो की लाइन में लगने का झंझट खत्म, यह एक बैंक कार्ड करेगा सारे काम
मुंबई : देश के प्रमुख सरकारी बैंकों में से एक, इंडियन ओवरसीज़ बैंक ने मुंबई की लाइफलाइन, मुंबई मेट्रो लाइन 1 के साथ हाथ मिलाया है. दोनों के बीच एक ऐसी ऐतिहासिक साझेदारी हुई है, जो आपके मेट्रो के सफर को हमेशा के लिए बदलने वाली है. अब आपको टिकट के लिए कैश ढूंढने या लंबी लाइनों में खड़े होने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि इंडियन ओवरसीज़ बैंक आपके लिए एक 'वन-स्टॉप' टिकटिंग समाधान लेकर आया है.

इंडियन ओवरसीज़ बैंक ने मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं. मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड वही कंपनी है जो मुंबई की सबसे व्यस्त लाइनों में से एक, वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर रूट पर मेट्रो चलाती है. इस समझौते के तहत, इंडियन ओवरसीज़ बैंक  अब मेट्रो यात्रियों के लिए कई तरह के आधुनिक टिकटिंग समाधान प्रदान करेगा:

पेपर टिकट और क्यूआर कोड:
जो लोग कभी-कभी सफर करते हैं, उनके लिए पेपर टिकट और क्यूआर-कोड आधारित टिकटिंग की सुविधा भी दी जाएगी.
इस बड़ी साझेदारी का उद्घाटन इंडियन ओवरसीज़ बैंक के एमडी और सीईओ, अजय कुमार श्रीवास्तव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया. इस मौके पर मुंबई मेट्रो वन के सीईओ, श्री श्यामंतक चौधरी भी मौजूद थे.

आम मुंबईकर को क्या मिलेगा फायदा?
इस साझेदारी का सीधा और सबसे बड़ा फायदा रोजाना सफर करने वाले 4.5 लाख से ज्यादा यात्रियों को मिलेगा. अब आपको टिकट काउंटर या टिकट वेंडिंग मशीन के सामने लंबी कतारों में खड़े होकर अपना कीमती समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा. छुट्टे पैसों का झंझट खत्म! आप अपने इंडियन ओवरसीज़ बैंक स्मार्ट कार्ड या क्यूआर कोड से तुरंत पेमेंट कर पाएंगे, जिससे आपका सफर पूरी तरह से कैशलेस और सुविधाजनक हो जाएगा. यह नया सिस्टम मुंबई मेट्रो के टिकटिंग एपीआई के साथ सीधे जुड़ा होगा. इसका मतलब है कि जैसे ही आप अपना कार्ड या क्यूआर कोड स्कैन करेंगे, आपका वेरिफिकेशन तुरंत हो जाएगा और गेट खुल जाएगा. इसमें कोई देरी नहीं होगी.

यह साझेदारी बैंकिंग सेवाओं को सार्वजनिक परिवहन के साथ जोड़ने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है. आपका बैंक कार्ड अब सिर्फ पैसे निकालने या शॉपिंग करने के लिए ही नहीं, बल्कि आपके मेट्रो के टिकट का भी काम करेगा.

सिर्फ टिकट नहीं, यह है 'भविष्य की झलक'
इस मौके पर बोलते हुए, इंडियन ओवरसीज़ बैंक  के एमडी और सीईओ, अजय कुमार श्रीवास्तव ने एक बहुत बड़ी बात कही. उन्होंने कहा, "सार्वजनिक परिवहन महानगरों की जीवन रेखा है और इंडियन ओवरसीज़ बैंक को शहरी परिवहन के भविष्य को आकार देने में अपनी भूमिका निभाने पर गर्व है. मुंबई मेट्रो वन के साथ यह सहयोग केवल टिकटिंग तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यात्रियों को एक सुरक्षित, सुविधाजनक और कैशलेस यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए है."
उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यह तो सिर्फ शुरुआत है. उन्होंने कहा, "हम निकट भविष्य में देश भर के अन्य मेट्रो नेटवर्क में भी ऐसी सुविधाओं का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं." इसका मतलब है कि जो सुविधा आज मुंबई को मिल रही है, वह जल्द ही दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता और देश के अन्य मेट्रो शहरों में भी देखने को मिल सकती है.