Air - Rokthok Lekhani News

मुंबई, जिसकी हवा में कभी समंदर की नमकीन ताजगी और सपनों की महक हुआ करती थी, आज बीमारियों का शहर!
मुंबई : मुंबई, जिसकी हवा में कभी समंदर की नमकीन ताजगी और सपनों की महक हुआ करती थी, आज उसी शहर की हवा में प्रदूषण घुल चुका है। सपनों का शहर कहलाने वाली मुंबई अब कंक्रीट का ऐसा जंगल बन चुकी है, जहां सांस लेना भी चुनौती बन गया है। सुंदर मुंबई और वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर के दावों के बीच आम मुंबईकर बीमारियों की मार झेल रहा है। चारों ओर उड़ती धूल, बेहिसाब निर्माण कार्य, उखड़ी सड़कें और धुएं के गुबार ने शहर के आसमान को धुंधला कर दिया है। जो शहर कभी रुकता नहीं था, आज वही मुंबई खांसते-खांसते हांफ रही है।

शहर के कोने-कोने में चल रहे रीडेवलपमेंट, कोस्टल रोड, मेट्रो परियोजनाओं और तेजी से बढ़ते निर्माण कार्यों ने मुंबई की हवा को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। नियम-कायदों की अनदेखी और हरित आवरण की कमी के बीच हो रहे निर्माण कार्यों ने वायु गुणवत्ता को चिंताजनक स्तर पर पहुंचा दिया है। मनपा और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि मुंबईकर हर दिन प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं।

केईएम, सायन, नायर सहित कई सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में इन दिनों सांस संबंधी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सबसे अधिक असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। हर दूसरे घर में कोई न कोई लगातार खांसी, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा या एलर्जी जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। शहर को सुंदर बनाने की योजनाओं के बीच लोगों की सेहत पर बढ़ता खतरा चिंता का विषय बन गया है। सवाल उठ रहा है कि यदि लोगों को स्वच्छ हवा ही न मिले, तो विकास का क्या अर्थ रह जाता है।
मुंबईकरों का सवाल – यह विकास है या विनाश?

गिरगांव निवासी रवींद्र सावंत कहते हैं, ‘हमने अपनी पूरी जिंदगी मुंबई में बिताई है। पहले समंदर की हवा में ताजगी होती थी, लेकिन अब खिड़की खोलते ही घर में धूल की परत जम जाती है। नाती-पोतों को बाहर खेलने भेजने में डर लगता है।’ वहीं, कुर्ला निवासी सुनीता पाटील का कहना है, ‘अब डॉक्टर के यहां जाना राशन की दुकान जाने जैसा हो गया है। हर महीने बच्चों की नेबुलाइजर और दवाइयों पर हजारों रुपये खर्च हो रहे हैं। क्या हमें इसी स्मार्ट मुंबई का सपना दिखाया गया था?

मुंबई : एयर इंडिया एक्सप्रेस ने समर शेड्यूल में ग्यारह नए रूट शामिल किए
मुंबई : एयर इंडिया एक्सप्रेस अपने समर शेड्यूल में ग्यारह नए रूट शुरू कर रही है, जिससे बड़े मेट्रो से लेकर राज्यों की राजधानियों, इकोनॉमिक हब और घूमने-फिरने की मशहूर जगहों तक इसके नेटवर्क का दबदबा और मज़बूत होगा। नए रूट मुंबई और अहमदाबाद को जोड़ते हैं, साथ ही दोनों शहरों को चंडीगढ़ और देहरादून से भी जोड़ते हैं, साथ ही मुंबई से एयरलाइन का नेटवर्क बढ़ाकर पटना तक सीधी कनेक्टिविटी भी देते हैं।

इस नेटवर्क बढ़ाने के हिस्से के तौर पर, एयरलाइन पुणे और चेन्नई को बागडोगरा से सीधी कनेक्टिविटी देगी, जो घूमने-फिरने की एक खास जगह और पूर्वी हिमालय का गेटवे है। पुणे-बागडोगरा एक ऐसा रूट है जिस पर सिर्फ़ एयर इंडिया एक्सप्रेस ही सर्विस देती है, और हफ़्ते में पाँच दिन फ़्लाइट चलती हैं।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक बयान के मुताबिक, 1 मई से इन सर्विस के शुरू होने के साथ, एयर इंडिया एक्सप्रेस अब अहमदाबाद से हर हफ़्ते 40 फ़्लाइट, बागडोगरा से 108, चंडीगढ़ से 27, दिल्ली से 393, देहरादून से 28, कोच्चि से 62, कोलकाता से 86, मुंबई से 174, पटना से 42 और पुणे से 96 फ़्लाइट चलाती है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
दिल्ली:  इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब टैक्सीइंग के दौरान स्पाइसजेट का एक विमान अकासा एयर के विमान से टकरा गया। इस घटना में दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा, हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी यात्री और क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट का बी737-700 विमान रनवे की ओर बढ़ रहा था, तभी उसका दाहिना विंगलेट दूसरे विमान से टकरा गया। इस टक्कर से दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान हुआ। फिलहाल तकनीकी जांच जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

अकासा एयर की फ्लाइट वापस बाय पर लौटी
16 अप्रैल 2026 को दिल्ली से हैदराबाद जा रही अकासा एयर की उड़ान क्यूपी 1406 को तकनीकी और परिचालन कारणों से वापस बे पर लौटना पड़ा। शुरुआती जानकारी के अनुसार, जब अकासा एयर का विमान खड़ा था, उसी समय किसी अन्य एयरलाइन के विमान ने उससे संपर्क (टक्कर जैसी स्थिति) कर ली।

अकासा एयरलाइन की ओर से बताया गया है कि सभी यात्री और चालक दल पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें समय पर विमान से उतार लिया गया। अकासा एयर ने यह भी कहा है कि उनके ग्राउंड स्टाफ यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था कर रहे हैं।

मुंबई-बेंगलुरु एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 'पैन-पैन' कॉल के बाद पायलट ने उठाया कदम
मुंबई : मुंबई से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में गुरुवार को हवा में ही इंजन से जुड़ी एक समस्या आ गई। इसके चलते पायलटों को 'पैन-पैन'  कॉल करना पड़ा। यह घटना एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2812 से जुड़ी है। जिसे एक एयरबस A320 निओ विमान ऑपरेट कर रहा था। सुबह 2:05 बजे उड़ान भरने का समय तय था, लेकिन विमान ने लगभग 2:15 बजे उड़ान भरी और कुछ ही देर बाद मुंबई लौट आया। लगभग 2:35 बजे विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर गया।

'पैन-पैन' कॉल का मतलब
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'पैन-पैन' कॉल एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त आपातकालीन संकेत है। इसका इस्तेमाल विमानन और समुद्री संचार में किया जाता है। यह एक ऐसी गंभीर स्थिति का संकेत देता है जिस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता होती है, लेकिन यह मेडे जैसी आपात स्थिति जितनी गंभीर नहीं होती। पिछले महीने यूरोपीय विमानन सुरक्षा एजेंसी की एक रिपोर्ट में एयर इंडिया में सुरक्षा से जुड़ी कई खामियों की ओर इशारा किया गया था। यह रिपोर्ट यूरोपीय हवाई अड्डों पर एयर इंडिया के विमानों के अचानक किए गए निरीक्षण के बाद सामने आई थी। इन नतीजों ने विमानों के बेड़े की विश्वसनीयता और इंजीनियरिंग मानकों को लेकर जारी चिंताओं को उजागर किया।

एयर इंडिया की उड़ान पर उठे सवाल
टाटा संस के स्वामित्व वाली इस एयरलाइन को रखरखाव और इंजीनियरिंग प्रक्रियाओं को लेकर भारत के विमानन नियामक की ओर से बार-बार जांच का सामना करना पड़ा है। इससे टाटा ग्रुप में वापसी के बाद से एयरलाइन के सुधार के प्रयासों पर सवाल उठने लगे हैं। पिछले साल हुई एक जानलेवा विमान दुर्घटना के बाद से एयर इंडिया के परिचालन पर भी सबकी नजर बनी हुई है। उस दुर्घटना में 260 लोगों की जान चली गई थी। हालांकि, शुरुआती जांच के निष्कर्षों में दुर्घटना का कारण विमान में कोई तकनीकी खराबी या एयरलाइन की इंजीनियरिंग प्रक्रियाओं में कोई कमी नहीं पाया गया था।

एयर इंडिया के सीईओ ने दे दिया है इस्तीफा
एक अन्य घटनाक्रम में एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। एयरलाइन ने बताया कि विल्सन ने 2024 में ही टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को अपने इस फैसले के बारे में सूचित कर दिया था। इस घटना से विल्सन के बाद एयरलाइन की कमान संभालने के लिए किसी स्पष्ट उत्तराधिकार योजना के अभाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं।