upon - Rokthok Lekhani News

मुंबई: इन्फ्लुएंसर बाबा खान की कार पर फायरिंग, पुलिस से मुठभेड़ में दो घायल
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंब्रा में कंस्ट्रक्शन कारोबारी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बाबा खान के घर के बाहर तड़के फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया. अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां चलाईं. पुलिस के पीछा करने पर आरोपियों ने पुलिस पर भी फायरिंग की, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने एक आरोपी शहाबाद कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक साथी फरार है.

मुंब्रा में कंस्ट्रक्शन कारोबारी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नदीम उर्फ बाबा खान के घर के बाहर तड़के फायरिंग की घटना सामने आई है यह घटना कौसा, मुंब्रा स्थित अरमान को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में सुबह करीब 4:54 बजे हुई. अज्ञात हमलावरों ने बाबा खान की कार पर 2 गोलियां चलाईं और एक राउंड हवा में फायर किया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी का पीछा किया.

घटना के बाद अलर्ट मोड पर पुलिस
पुलिस ने पीछा करते हुए आरोपी को शिल डायघर पुलिस स्टेशन क्षेत्र की आचार गली में घेर लिया. इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर 5 राउंड फायरिंग की, जिसमें दो लोग घायल हो गए. घायलों को कालसेकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने एक आरोपी शहाबाद उर्फ शंभू मुन्ना शमशाद कुरैशी (28) को हथियार और खाली मैगजीन के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक साथी फरार बताया जा रहा है. फिलहाल बाबा खान के घर के बाहर भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात कर दिया गया है और इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.

पूरे मामले पर पुलिस ने क्या कहा?
सुबह-सुबह हुई इस फायरिंग की घटना के बाद पूरे इलाके पर पुलिस की नजर बनी हुई है. वहीं अधिकारियों का कहना है कि हमने भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. हम हमलावरों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं. दूसरी तरफ घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

अतिक्रमण कर बना है आम आदमी पार्टी का ऑफिस, 15 जून तक करें खाली - सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कई नेताओं के जेल जाने के बाद अब पार्टी को अपना केंद्रीय कार्यालय ही खाली करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए पार्टी को अपना दफ्तर खाली करना का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि लोकसभा चुनावों को देखते हुए 15 जून तक का वक्त दिया जाता है।

कोर्ट ने अपना आदेश सुनाते हुए कहा कि यह दिल्ली हाईकोर्ट को दी गई जमीन पर अतिक्रमण है। इस जमीन का उद्देश्य राउज एवेन्‍यू कोर्ट के लिए अतिरिक्त कोर्टरूम का निर्माण करना है। वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से पक्ष रखते हुए वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि 2015 के दौरान यह आप को यह जमीन दी गई थी। पार्टी देश की 6 राष्ट्रीय पार्टियों में से एक है और उसे भूखंड की जरुरत है।

इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि AAP नए दफ्तर के लिए सरकार को आवेदन दे सकती है। कोर्ट ने यह भी कहा कि संबंधित विभाग AAP के आवेदन पर 4 सप्ताह में फैसला ले। बता दें कि इस मामले में 14 फरवरी को भी सुनवाई हुई थी। इस दौरान चीफ जस्टिस ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि इसमें कानूनों को तोड़ा जा रहा है और वह इसकी इजाजत किसी को भी नहीं दे सकते हैं।

गौरतलब है कि कोर्ट में एक याचिका दाखिल करके कहा गया था कि आप का दफ्तर दिल्ली हाईकोर्ट को आवंटित राउज एवेन्यू के प्लॉट पर चल रहा है। यहां पहले दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मंत्री का आवास था, लेकिन बाद में इसमें AAP ने अपना दफ्तर बना लिया। वहीं इस मामले में आम आदमी पार्टी ने कहा है कि केंद्र सरकार ने कोर्ट को भ्रमित किया है। यहां कोई अतिक्रमण नहीं हुआ है। यह जमीन दिल्ली सरकार के द्वारा आप को दी गई है।

मुख्यमंत्री योगी ने बैंक और अन्य वित्तीय संस्थानों का किया आह्नान... उत्तर प्रदेश को 1 लाख करोड़ डालर इकोनामी बनाने में बैंक करें सहयोग
मुंबई : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैंक और अन्य वित्तीय संस्थानों का आह्नान किया है कि विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर उत्तर प्रदेश को एक लाख करोड़ डालर की अर्थव्यवस्था बनाने में अपना योगदान दे। योगी ने गुरुवार को बैंकिग जगत की हस्तियों से मुलाकात की और कहा,“ आप हमारी विकास यात्रा के साक्षी होने के साथ-साथ सहभागी भी हैं।

हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पांच लाख करोड़ डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य की पूर्ति में अपने लिए एक एक लाख करोड़ डॉलर का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य आपके सहयोग से ही पूरा होगा। हमने सीडी रेशियो को 40 से बढ़ाकर 53 प्रतिशत तक करने में सफलता पाई है, अब इसे 60 फीसदी तक लाने में बैंकों को ठोस कोशिश करना होगा। हम अपनी ओर से हर तरह का योगदान करने को तत्पर हैं।”

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया, “ उत्तर प्रदेश में हम आपको हर संभव सहायता देंगे। बेहतर माहौल देंगे। बैंकिंग संस्थाएं हमारी एमएसएमई इकाइयों, कृषि, एफपीओ, स्टार्टअप आदि को मजबूत बनाने के लिए हमें सहयोग दें। प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश को देश के 'ग्रोथ इंजन' की सामर्थ्य वाला राज्य कहा है। हम अपनी इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार है। आपके सहयोग से उत्तर प्रदेश लीडर स्टेट होगा।”

उन्होंने कहा, “2017 में जब हमारी सरकार बनी, तब प्रदेश की माली हालत बहुत खराब थी। हमने कुछ योजनाएं बनाईं, बैंकों को फोन किया, लेकिन क्रेडिट इतनी खराब थी कि बैंकों ने रिस्पॉन्स नहीं दिया। आज यह बताते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है कि तब और अब के उत्तर प्रदेश में सब बदल गया है। आज हम रेवेन्यू सरप्लस स्टेट हैं। हमने अपने वार्षिक बजट को दोगुने से ज्यादा तक विस्तार दिया है। ”

योगी ने कहा कि पिछले पांच-छह सालों में उत्तर प्रदेश सरकार वायु, जल, सड़क एवं रेल नेटवर्क के माध्यम से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए त्वरित गति से बुनियादी ढांचे का विकास कर रही है, जिससे उद्योगों को वैश्विक एवं घरेलू बाजार तक पहुंच बनाने में लॉजिस्टिक्स की सुलभता में वृद्धि होगी।

उत्तर प्रदेश में 'एक्सप्रेसवे राज्य' के रूप विश्व स्तरीय रोड कनेक्टिविटी की उपलब्धता है। प्रदेश पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला देश का एकमात्र राज्य बनने जा रहा है। हम लैंड लॉक स्टेट थे लेकिन अब यहां देश का पहला अंतरदेशीय जलमार्ग (इनलैंड वॉटर-वे), विकसित हो गया है। देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क उत्तर प्रदेश में है।

उन्होंने कहा, “विकास और बदलाव के यह काम बिना बैंकों/वित्तीय संस्थानों के सहयोग के संभव नहीं था। तमाम चुनौतियों के बाद भी उत्तर प्रदेश आज पॉवर सरप्लस और रेवेन्यू सरप्लस स्टेट के रूप में अपने बड़े लक्ष्यों के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है। हमने ऐसा माहौल बनाया है कि आज उत्तर प्रदेश में किसी व्यापारी या कॉन्ट्रैक्टर से कोई गुंडा टैक्स नहीं वसूल सकता।

यहां तक कि पॉलिटिकल चंदा भी जबरन नहीं लिया जा सकता। हमने एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स बनाया। माफियाओं के अवैध कब्जे से भूमि खाली कराई। आज डिफेंस कॉरिडोर इसी भूमि पर बन रहा है। ” योगी ने सिडबी के चेयरमैन और एमडी एस रमन, नाबार्ड की महाप्रबंधक स्मिता मोहंती, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एमडी एंड सीईओ आशीष चौहान, कोटक महिंद्रा के सीईओ उदय कोटक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एबी विजय कुमार,बैंक ऑफ बड़ौदा के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अजय खुराना, एसबीआई के सीएमडी दिनेश खारा, मोतीलाल ओसवाल प्राइवेट इक्विटी एडवाइजर्स के सीईओ और एमडी विशाल तुलस्यान, केकेआर के पार्टनर और सीईओ गौरव त्रेहन, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के एमडी मनीष जैन, यस बैंक के सीईओ प्रशांत कुमार, आईडीबीआई के सीईओ राकेश शर्मा, इंडिया एग्जिम बैंक के एमडी हर्षा बंगारी, इंडिया एग्जिम बैंक के सीजीएम और सीएफओ तरुण शर्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के एमडी रमेश अय्यर और ब्लूम वेंचर्स के फाउंडर कार्तिक रेड्डी से मुलाकात की।