storey - Rokthok Lekhani News

मुंबई में ड्रग्स का कारोबार करने वाले तस्करों पर एक्शन, दो मंजिला मकान ध्वस्त
मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी और मायानगरी मुंबई में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. सलीम डोला की गिरफ्तारी से इतर नवी मुंबई में पुलिस ने एक महिला ड्रग डीलर के घर पर हथौड़ा चलवाया, जिससे ड्रग तस्करों में हड़कंप मच गया. काली कमाई से बनी इमारत पर पीले पंजे वाले बुलडोजर के साथ मोटे-मोटे हथौड़ों से वार हुए तो उनकी चोट ड्रग्स तस्करों के सीने में जरूर महसूस हुई.

ड्रग्स तस्करों पर एक्शन, दो मंजिला मकान ध्वस्त
मुंबई में लेडी ड्रग्स तस्कर के घर का अवैध निर्माण टूट गया. हर अवैध कब्जे पर हथौड़ों की ताकत आजमाई गई. दीवारें हथौड़े से वार करके ध्वस्त कर दी गईं. ड्रिल करके फर्श की खुदाई की गई. नवी मुंबई की इस लेडी ड्रग डीलर के अवैध दो मंजिला मकान को तोड़कर ध्वस्त कर दिया गया.

ड्रग्स डीलरों में हड़कंप
प्रशासन के एक्शन की ये तस्वीरें शांताबाई करंदीकर के घर की है. जिसे ड्रग तस्करी के अवैध पैसों से बनाया गया था. 58 साल के महिला ड्रग डीलर को पुलिस ने पिछले नवंबर में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. और लाखों के ड्रग्स को बरामद किया था.  वहीं इस पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही. जिससे अब ड्रग्स डीलरों में हड़कंप मचा हुआ है.

महाराष्ट्र में क्राइम ग्राफ बढ़ा?
अब सवाल उठता है कि क्या महाराष्ट्र में अपराध दर में इजाफा हुआ है. नासिक, यवतमाल, मुंबई समेत अन्य तमाम ठिकानों पर सांगठनिक रूप से हिंदू लड़कियों के यौन उत्पीड़न और संगठित लव जिहाद के मामले सामने आए हैं.

मुंबई ड्रग सिंडिकेट पर बड़ा शिकंजा
हाल ही में मुंबई के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी कहे जाने वाले इंटरनेशनल ड्रग तस्कर सलीम इस्माइल डोला को गिरफ्तार किया था. जिसे 30 अप्रैल, 2026 को मुंबई की विशेष कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपी ड्रग तस्कर सलीम डोला को 8 मई, 2026 तक NCB की हिरासत में भेज दिया. इस दौरान एजेंसी उससे गहन पूछताछ कर अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी हैं.

2023 से फरारी काट रहा था सलीम डोला
उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर और रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था. 27-28 अप्रैल, 2026 की दरमियानी रात को जैसे ही उसे विदेश से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लाया गया, इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया.

मुंबई में 40 से 50 मंजिल बड़ी इमारतें हैं, लेकिन इनमें कोई मराठी नजर नहीं आता है - शरद पवार
मुंबई: महाराष्ट्र में इस साल के अंत में स्थानीय निकाय के चुनाव होने हैं। इनमें मुंबई के बहुप्रतीक्षित बीएमसी चुनाव भी शामिल हैं। चुनावों से पहले राज्य में मराठी अस्मिता का मुद्दा तूल पकड़े हुए है। इसी मुद्दे पर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के साथ आने की उम्मीद जताई जा रही है। महाराष्ट्र में हिंदी मराठी भाषा विवाद के बाद अब शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि मुंबई में 40 से 50 मंजिल बड़ी इमारतें हैं, लेकिन इनमें कोई मराठी नजर नहीं आता है। उन्होंने कहा कि मुंबई में टेक्सटाइल मिलें खत्म हो चुकी हैं। उनके इस बयान को मराठी कार्ड के तौर पर देखा जा रहा है।

अब नजर नहीं आते हैं
पुणे में किशोर पवार की जन्म शताब्दी पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बोलते हुए पवार ने मिल कामगारों समेत कई मुद्दों पर बात की। शरद पवार ने कहा कि एक समय मुंबई में मिल कामगारों का बोलबाला हुआ करता था लेकिन आज वे नजर नहीं आते हैं। पवार ने कहा कि कभी मुंबई में कामगारों का बोलबाला था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्हाेंने कहा कि मैंने हमेशा से राज्य में कामगारों की समस्याओं को उठाने का प्रयास किया। सहकारी शक्कर कारखानों के कामगारों की समस्याओं को भी हल करने का प्रयास किया। इस दौरान बड़े पवार ने भारतीय राजनीतिज्ञ और श्रमिक संघ किशोर पवार के योगदान की काफी सराहना की। मुंबई में मराठियों की कमी के उनके बयान के अलग-अलग निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।

इसी साल होने हैं चुनाव
महाराष्ट्र में स्थानीय निकायों के चुनाव इस साल के अंत में होने की उम्मीद है। इसमें महायुति के गठबंधन के साथ महाविकास आघाड़ी के घटक दलों के बीच कई जगह पर फ्रेंडली फाइट होने की बात कही जा रही है। मुंबई में बीएमसी चुनाव स्थानीय निकाय चुनावों के अंतिम चरण में होने क संभावना है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे पहले से ही मराठी मुद्दों को उठा रहे हैं। अब शरद पवार के बयान ने नई हलचल मचा दी है, हालांकि कुछ राजनीतिक प्रेक्षक इसे सीनियर लीडर की चिंता के तौर पर देख रहे हैं।

ऐतिहासिक ठाणे स्टेशन पर 11 मंजिली रेलवे इमारत के निर्माण का काम शुरू; बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा दी जाएगी
मुंबई: केंद्र व राज्य सरकार मुंबई एमएमआर में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। एमएमआर में मेट्रो के साथ साथ रेलवे सुविधाओं के विस्तार पर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुंबई का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले ऐतिहासिक ठाणे स्टेशन पर 11 मंजिली रेलवे इमारत के निर्माण का काम शुरू किया गया है। बताया गया है कि यह मुंबई ही नहीं बल्कि देश में रेलवे स्टेशन की सबसे बड़ी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग होगी। यहां से सिर्फ ट्रेन ही नहीं बल्कि बस, मेट्रो व अन्य परिवहन सुविधाओं को जोड़ने का प्लान है।

गौरतलब है कि देश की पहली यात्री रेल सीएसएमटी (तत्कालीन विक्टोरिया टर्मिनस) और ठाणे के बीच 16 अप्रैल 1853 को चली थी। भारतीय रेलवे ने एक बार फिर अपने अनूठे प्रोजेक्‍ट के लिए इसी ठाणे स्‍टेशन का चुनाव किया है। इस 11 मंजिल के रेलवे स्टेशन में मॉल, ऑफिस स्पेस, पार्किंग और रिटेल शॉप भी होंगे। यह एक मल्टीमॉडल ट्रांज़िट हब होगा।

आरएलडीए व टीएमसी का संयुक्त उपक्रम
ठाणे स्टेशन के पूर्व की तरफ प्लेटफॉर्म नंबर 10 ए से जोड़कर 11 मंजिली इमारत का निर्माण आरएलडीए (रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी) एवं ठाणे मनपा कर रही है। यह रेलवे स्‍टेशन सिर्फ कनेक्टिविटी को ही नहीं, बल्कि लोगों की अन्य सुविधाओं व मनोरंजन को ध्‍यान में रखकर बनाया जा रहा है। यह प्रोजेक्‍ट रेलवे कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ सरकार के लिए भी फायदेमंद होगा। रेलवे स्‍टेशन के पास कनेक्टिविटी का पूरा ख्‍याल रखा गया है, जिसे बस और मेट्रो से भी जोड़ा जाएगा। इस प्रोजेक्ट को 30 जून, 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

9 हजार वर्ग मीटर में डेवलपमेंट
ठाणे रेलवे स्‍टेशन के पूर्व में प्‍लेटफॉर्म 10 ए से जोड़कर 9,000 वर्गमीटर एरिया में इस प्रोजेक्‍ट को डेवलप किया जा रहा है। इसके साथ ही 24,280 वर्गमीटर का लीज स्‍पेस भी रहेगा। इस जगह को 60 साल की लीज पर देने की योजना है। रेलवे स्‍टेशन के बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही रेलवे की सभी सुविधाएं यहां दी जाएंगी। इससे जुड़ा ही बस का डेक बनाया जाएगा, जहां से स्थानीय परिवहन की बस पकड़ी जा सकेगी। नीचे के 2 फ्लोर पर यह सभी सुविधाएं उपलब्‍ध कराई जाएंगी। ऊपर के फ्लोर को कॉमर्शियल यूज के लिए इस्‍तेमाल किया जाएगा। इन फ्लोर पर शॉपिंग और रिटेल शॉप बनाई जाएंगी। ऊपर के फ्लोर पर फूड कोर्ट और रेस्‍तरां भी बनाए जाएंगे। यहां बच्‍चों के लिए गेमिंग जोन होगा। ऑफिस के लिए भी बड़ा स्‍पेस तैयार किया जा रहा है। होटल और सर्विस अपार्टमेंट के अलावा यहां पर कोचिंग इंस्‍टीट्यूट भी बनाया जाएगा।

ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा
इस स्‍टेशन से ट्रेन के अलावा अन्‍य परिवहन साधनों की कनेक्टिविटी भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस पर 2.24 किलोमीटर का एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा, जो ईस्‍टर्न एक्‍सप्रेसवे को सीधे रेलवे स्‍टेशन से जोड़ेगा। गौरतलब है कि ठाणे पश्चिम से पूर्व को स्टेशन तक जोड़ने वाला लगभग 2.50 किमी लंबा निर्माणाधीन उड़ान पुल भी इसी इमारत से सेटिस के माध्यम से जुड़ेगा। प्‍लेटफॉर्म 10 के पास से बस मूवमेंट के लिए डेक बनाया जाएगा, ताकि यात्रियों को ट्रेन से उतरकर बस पकड़ने के लिए दूर न जाना पड़े। इसके अलावा रिक्शा टैक्सी स्टैंड व अन्य निजी परिवहन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस बहुउद्देश्यीय प्रोजेक्‍ट को रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी और ठाणे मनपा मिलकर डेवलप कर रही है।

विक्रोली स्थित एक बहुमंजिला सोसाइटी की लिफ्ट टूटकर गिरी... 20 वर्षीय युवक की मौत
मुंबई : मुंबई के उपनगर विक्रोली स्थित एक बहुमंजिला सोसाइटी की लिफ्ट टूटकर गिरने से उसमें सवार एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह हादसा पूर्वी मुंबई के स्टेशन रोड स्थित सिद्धिविनायक सोसाइटी में दोपहर 01ः30 बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि कांच की लिफ्ट में हादसे के समय चार युवक मौजूद थे, जो लिफ्ट टूटने पर सीधे जमीन पर गिरे और फंस गए। सूचना मिलने पर अग्निशमन दल को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने लिफ्ट खोलकर लोगों को निकाला।

ब्रह्ममुंबई नगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि 24 मंजिला इमारत की टूटी लिफ्ट से चार लोगों में तीन अपने आप ही बाहर आ गए, जबकि उसमें फंसे एक 20 वर्षीय युवक को बड़ी मुश्किल से निकाला गया। उसे घाटकोपर स्थित राजवाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि पिछले महीने पहले बांद्रा रेलवे स्टेशन पर 20 यात्री लिफ्ट में आधे घंटे तक फंसे रहे थे, जिन्हें काफी मुश्किल से निकाला गया।