three days - Rokthok Lekhani News

माहिम डाकघर में तीन दिन से सर्वर बंद, नागरिक परेशान
मुंबई, माहिम: माहिम पश्चिम के डाकघर में पिछले तीन दिनों से सर्वर बंद होने के कारण स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि लगातार तीन दिनों से तकनीकी समस्या होने के बावजूद भारतीय डाक विभाग की ओर से अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

माहिम की शाखा डाकघर लेडी जमशेदजी मार्ग पर विजय सेल्स के सामने, माहिम पश्चिम, मुंबई–४०००१६ स्थित है। यहां आने वाले नागरिकों का कहना है कि सर्वर बंद होने के कारण डाकघर की आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। लोगों को घंटों इंतजार करने के बाद भी कई बार बिना काम कराए वापस लौटना पड़ रहा है।

दोपहर ढाई बजे के बाद काम नहीं करने का आरोप

स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि दोपहर ढाई बजे के बाद कर्मचारियों द्वारा काम करने से मना किया जाता है। इससे नौकरीपेशा लोगों, बुजुर्गों और दूर से आने वाले नागरिकों को विशेष परेशानी हो रही है।

लोगों का कहना है कि यदि डाकघर में तकनीकी समस्या है तो इसकी जानकारी नागरिकों को स्पष्ट रूप से दी जानी चाहिए और वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

माहिम प्रधान डाकघर में भी समस्या

माहिम का प्रधान डाकघर टाकंदास कटारिया मार्ग, सिटी लाइट सिनेमा के पास, माहिम पश्चिम, मुंबई–४०००१६ स्थित है। यहां भी नागरिकों को डाक संबंधी कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, माहिम क्षेत्र की एक शाखा डाकघर स्थायी रूप से बंद कर दी गई है। इसके कारण आसपास के नागरिकों का भार दूसरी शाखाओं और प्रधान डाकघर पर बढ़ गया है। लेकिन जिन शाखाओं में लोग अपना काम कराने पहुंच रहे हैं, वहां भी तकनीकी और सेवा संबंधी समस्याएं सामने आ रही हैं।

तीन दिन से परेशानी, समाधान का इंतजार

नागरिकों का कहना है कि तीन दिनों से सर्वर की समस्या बनी हुई है, लेकिन अभी तक इसका कोई प्रभावी समाधान दिखाई नहीं दे रहा है। लोगों को अपने जरूरी डाक, बचत खाते और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए बार-बार डाकघर जाना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने सवाल उठाया है कि यदि एक शाखा स्थायी रूप से बंद कर दी गई है, तो उसके बाद नागरिकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई।

सभी कर्मचारी महिलाएं, फिर भी नागरिकों को राहत नहीं

स्थानीय लोगों के अनुसार, संबंधित डाकघर में सभी कर्मचारी महिलाएं हैं। नागरिकों का कहना है कि कर्मचारियों के महिला होने से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उनकी शिकायत यह है कि लगातार तीन दिनों से चली आ रही तकनीकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है और नागरिकों को उचित जानकारी एवं सहायता नहीं मिल पा रही है।

लोगों की मांग है कि डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मामले का संज्ञान लें और वास्तविक स्थिति की जांच करें।

भारतीय डाक विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग

माहिम के नागरिकों ने भारतीय डाक विभाग से मांग की है कि—

तीन दिनों से बंद सर्वर की समस्या तत्काल दूर की जाए।
दोपहर ढाई बजे के बाद काम नहीं करने के आरोप की जांच की जाए।
स्थायी रूप से बंद शाखा के कारण नागरिकों के लिए उचित वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
प्रधान डाकघर और अन्य शाखाओं में पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
तकनीकी समस्या होने पर नागरिकों को स्पष्ट जानकारी दी जाए।
वरिष्ठ अधिकारी स्वयं माहिम के डाकघरों का निरीक्षण करें।
नागरिकों की शिकायतों के लिए तत्काल समाधान व्यवस्था बनाई जाए।

माहिम के नागरिकों का कहना है कि डाकघर आम जनता की आवश्यक सरकारी सेवा है। लगातार तीन दिनों तक सेवा प्रभावित होना गंभीर विषय है। अब लोगों की निगाह भारतीय डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों पर है कि वे इस समस्या का समाधान कब तक करते हैं।

मुंबई में अप्रैल में बेमौसम बारिश का अनुमान... तीन दिनों तक दिन का तापमान बढ़ने का अनुमान, हवा में रहेगी नमी
मुंबई : गर्मी के सीज़न में मुंबईकरों को बेमौसम बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग एवं विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान लगाया है कि महानगर में अप्रैल की शुरुआत में बेमौसम बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि आगामी 3 दिनों तक मुंबई में दिन के तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी और हवा में आद्रता भी अधिक रहेगी। मार्च के महीने में मुंबई के मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। अब अरब सागर से आने वाली हवाएं जल्द सेट होने लगी हैं, जिसके चलते दिन का तापमान लुढ़ककर गुरुवार को 31 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था।

गुरुवार की रात उमस का स्तर 81% था, वहीं शुक्रवार के दिन उमस का स्तर 56% था। तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच अब बेमौसम बारिश की भी एंट्री हो गई है। इस बीच मौसम विभाग ने 31 मार्च को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने और 1 अप्रैल को दोपहर या शाम में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विशेषज्ञ ऋषिकेश आग्रे ने बताया, अरब सागर से मुंबई की ओर आने वाली हवाएं अपने साथ काफी नमी लाएंगी, जिसके चलते बारिश का समीकरण बनेगा। अनुमान के अनुसार, 2 से 6 अप्रैल के बीच बेमौसम बारिश हो सकती है।

गुरुवार को महानगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन शुक्रवार को तापमान में लगभग 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज की है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मुंबई : तीन दिन बाद कुर्ला स्टेशन से शुरू हुई बेस्ट बस सेवा...
मुंबई : कुर्ला स्टेशन के पास हुई दुर्घटना के बाद रेलवे के पास से बंद हुई बस सेवा आखिरकार शुक्रवार को तीन बजे शुरू हुई। बस सेवा शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली। बता दें कि कुर्ला स्टेशन के पास बने बस स्टेशन से रोजाना हजारो यात्री सफर करते हैं। यहां बेस्ट बसों से यात्रा करने के लिए लंबी कतार लगी रहती है। बेस्ट प्रशासन यहां से कुल 10 बसों का संचालन।

सोमवार की रात हुई बस दुर्घटना के बाद बेस्ट प्रशासन ने स्टेशन के पास से पूरी तरह सेवा ही बंद कर दी थी। बस यात्रियों को बस की सुविधा लेने के लिए एलबीएस रोड पर बने कुर्ला बस डिपो में जाना पड़ता था। बस दुर्घटना के बाद बेस्ट बस नंबर 37, 320, 319, 325, 330, 365 और 446 नंबर की बसें कुर्ला पश्चिम एलबीएस रोड स्थिति कुर्ला डिपो से संचालित हो रही थी।

जबकि बस नंबर 311, 313 और 318 सांताक्रुज स्टेशन से तिलक नगर से यू- टर्न लेकर वे कुर्ला स्टेशन के बजाय वापस सांताक्रुज स्टेशन चलाई जा रही थी. यह दोनों स्थान स्टेशन से बहुत दूरी पर होने के कारण यात्रियों को मजबूरन ऑटो रिक्शा करना पड़ रहा था।

अडाणी समूह को लाइसेंस देने का विरोध...राज्य के बिजली कर्मचारी तीन दिनों तक हड़ताल पर
मुंबई : बिजली क्षेत्र में महावितरण कंपनी के समांतर अडानी समूह को लाइसेंस देने का राज्य के बिजली कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। इस विरोध के तहत उन्होंने आज रात से अगले तीन दिनों तक हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इस आंदोलन में महावितरण, महानिर्मिति और महापारेषण कंपनी के कर्मचारियों व अधिकारियों के शामिल होने से तीन दिनों तक महाराष्ट्र में बिजली आपूर्ति ठप होने की संभावना जताई जा रही है।

यदि ऐसा हुआ तो महाराष्ट्र को तीन दिनों तक अंधेरे में डूबने से कोई रोक नहीं पाएगा। इसलिए बिजली कंपनियों के प्रबंधन में खलबली मच गई है। महावितरण के भांडुप परिमंडल में आनेवाले सब स्टेशन से भी बिजली गायब होने की संभावना है।

महाराष्ट्र राज्य बिजली कर्मचारी संघ के महासचिव कृष्ण भोईर के अनुसार महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, महाराष्ट्र राज्य विद्युत ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड और महाराष्ट्र राज्य बिजली उत्पादन कंपनी लिमिटेड राज्य के स्वामित्व वाली बिजली कंपनियां हैं। इन बिजली कंपनियों के निजीकरण के प्रयास के खिलाफ ये हड़ताल होगी।

सवा लाख कर्मचारी होंगे शामिल
राज्य की तीन सरकारी बिजली कंपनियों के कर्मचारी केंद्र और सूबे की ‘ईडी’ सरकार के खिलाफ इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कुल ३२ हजार कर्मचारी संगठन के सदस्य शामिल होंगे। बाद में ८० हजार स्थायी कर्मचारी और ४० हजार कॉन्ट्रेक्ट वाले कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल होंगे। विभाग में संघर्ष समिति के दावे के अनुसार सवा लाख कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल होंगे।

मौजूदा समय में महानिर्मिती की ओर से ७,००० मेगावाट बिजली उत्पन्न की जाती है। यहां कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से बिजली का उत्पादन प्रभावित होगा। महापारेषण बिजली आपूर्ति और उप केंद्रों के जरिए २१,००० मेगावाट बिजली का उच्च दाब बनाए रहता है। उच्च दाब और लघु दाब में अस्थिरता आने से ट्रांसफॉर्मर बंद हो सकता है, सर्किट फेल हो सकती है। ऐसे में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।