JP Nadda - Rokthok Lekhani News

सोनम वांगचुक ने 23 दिन की भूख हड़ताल खत्म की; CJP डेलीगेशन ने जेपी नड्डा से मुलाकात की
नई दिल्ली: पिछले 23 दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को समाप्त करते हुए, प्रसिद्ध पर्यावरणविद और कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोमवार को अपना उपवास तोड़ दिया है। यह घोषणा 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) द्वारा आयोजित संसद मार्च के दौरान स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा के साथ हुई सफल वार्ता के बाद की गई।

​अनशन की समाप्ति और वार्ता

सोनम वांगचुक पिछले कई दिनों से NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर थे। गिरते स्वास्थ्य के कारण उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में ही CJP प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात हुई। वार्ता के सकारात्मक रुख के बाद, वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया।

​प्रमुख मांगें और आश्वासन

स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। CJP की ओर से मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें रखी गई थीं:

​NEET-UG पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई।

​शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

​प्रभावित छात्रों के परिवारों को ₹1 करोड़ का मुआवजा।

​संसद मार्च और आंदोलन का भविष्य

संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस के साथ हुई झड़प और लाठीचार्ज के बावजूद, CJP समर्थकों ने अपना आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया है। हालांकि, वांगचुक के अनशन समाप्त करने से आंदोलन में एक नया मोड़ आया है। पार्टी के प्रवक्ताओं ने कहा है कि जब तक सरकार ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन विभिन्न तरीकों से जारी रहेगा।

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए - हर्षवर्धन सपकाल
मुंबई: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद, मध्यप्रदेश के मंत्रियों द्वारा की गई टिप्पणियों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। सपकाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शानदार सफलता भारतीय सशस्त्र बलों की है और पूरे देश को इस वीरतापूर्ण उपलब्धि पर गर्व है।

सपकाल ने कहा कि भाजपा के कुछ नेता जानबूझकर भारतीय सेना का अपमान करने वाले बयान दे रहे हैं। मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह की टिप्पणी के बाद, राज्य के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी अपमानजनक बयान दिया है। देवड़ा ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश के जबलपुर में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए देश, सेना और सैनिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं।

सार्वजनिक रूप से माफी मांगें
तो वहीं, इस सप्ताह की शुरुआत में कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में की गई टिप्पणी के कारण शाह को भी आलोचना का सामना करना पड़ा है। कर्नल कुरैशी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का विवरण नई दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ मिलकर साझा करती थीं। कांग्रेस नेता ने मांग की कि प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी अध्यक्ष नड्डा दोनों नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

अयोध्या के रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जेपी नड्डा नहीं होंगे शामिल...
महाराष्ट्र : सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रित अथिति अयोध्या पहुंचने लगे हैं। हालांकि कुछ लोग सोमवार को अयोध्या पहुंचेगे। इसके साथ ही कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे।

इसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार के नाम शामिल हैं। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या नहीं आ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।

जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, “मुझे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की तरफ से श्री अयोध्या जी में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पावन कार्यक्रम का निमंत्रण प्राप्त हुआ है। निमंत्रण के लिए मैं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास का आभार व्यक्त करता हूं।
जेपी नड्डा ने कहा कि 500 साल के संघर्ष के बाद हमें राम मंदिर का भव्य निर्माण होते देखने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

मैं प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के बाद जल्द ही सपरिवार दर्शन के लिए अयोध्या जाऊंगा। इसके साथ ही उनहोंने बताया कि 22 जनवरी को झंडेवालान मंदिर, नई दिल्ली के प्रांगण से प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि न केवल मैं, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार, बल्कि पूरे मंत्रिमंडल, सांसद, विधायक, जन प्रतिनिधि और राज्य में भगवान राम के भक्त महाराष्ट्र से ही प्राण प्रतिष्ठा देखेंगे। अयोध्या में दर्शन की तारीख और समय जल्द ही तय किया जाएगा।

जेपी नड्डा का निजी सचिव बनकर विधायकों को ही लगा रहा था चूना, गिरफ्तार
महाराष्ट्र : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का निजी सचिव बनकर विधायकों को मंत्री बनाने का ऑफर देने वाले ठग को नागपुर पुलिस गुजरात से गिरफ्तार करके लाई है। ये शख्स खुद को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पीए बताकर मंत्री बनाने के नाम पर विधायकों से पैसे मांग रहा था। इसकी शिकायत नागपुर मध्य के विकास कुमार ने पुलिस से की थी। इस ठग को नागपुर पुलिस ने अहमदाबाद के मोरबी से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया यह सख्त नीरज सिंह राठौर बताया जा रहा है...Man arrested for impersonating Nadda’s PA...

जानकारी के अनुसार अपने आप को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का निजी सचिव बताने वाला ये शख्स विधायकों को यह कहता था कि महाराष्ट्र में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है, इसलिए नए चेहरों को चुना जा रहा है। यह बात बता कर वह विधायकों के संपर्क में था। ये नागपुर के विधायक विकास कुंभारे, विधायक टेकचंद सावरकर के संपर्क में था। इसने कुंभारे को मंत्री बनाने के लिए करोड़ों रूपये की मांग की थी। विधायक विकास कुंभारे को समझ में आ गया कि फोन करने वाला कोई ठग है।

कुंभारे ने नागपुर के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार से मिलकर शिकायत की। अमितेश कुमार ने तुरंत नीरज की कॉल डिटेल खंगालने और लोकेशन का पता लगाने का आदेश दिए। जानकारी के अनुसार पुलिस को प्राथमिक पूछताछ में उसने बताया है कि वह कई विधायकों को कॉल कर चुका है। उसने महाराष्ट्र के विकास कुंभारे और टेकचंद सावरकर के अलावा हिंगोली के विधायक तानाजी मुटकुले, बदनापुर के विधायक नारायण कुचे और नंदुरबार के विधायक राजेश पाडवी को भी इसी तरह कॉल किया था...Man arrested for impersonating Nadda’s PA...

ये शख्स महाराष्ट्र के अलावा गोवा, नागालैंड के 2 विधायकों के भी संपर्क में था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महाराष्ट्र के चार, गोवा और नागालैंड के 2 विधायकों के संपर्क में था। इसके खिलाफ नागपुर के तहसील थाने में मामला दर्ज किया गया है।

अपने आप को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का निजी सचिव बताने वाले ठग नीरज सिंह राठौर ने विधायकों को मंत्री बनाने के लिए पार्टी फंड के नाम पर उसने पौने दो करोड़ रुपए की मांग की थी। उसने विधायक विकास कुंभारे को तीन बार कॉल किया था तो वहीं टेकचंद सावरकर को एक बार कॉल किया था। आरोपी को नागपुर पुलिस नागपुर लेकर आई है और उसकी जांच की जा रही है...Man arrested for impersonating Nadda’s PA...

नीरज में कुंभारे को प्रत्येक फोन में मंत्री पद के बदले में पार्टी फंड के लिए पैसे देने के लिए उत्सुकता जताई थी। पार्टी फंड पर वह बल देता रहा। ठग की बातों पर विधायकों को भरोसा हो, इसलिए उसने कुछ लोगों से नकली जेपी नड्डा से बात भी कराई जो उसका साथी था।