which - Rokthok Lekhani News

मुंबई : धर्मांतरण रोधी कानून से डरे पादरी, ले रहे सहमति पत्र; मुंबई में किस कानून के लागू होने से हड़कंप?
मुंबई : महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू होने के बाद मुंबई महानगर क्षेत्र के पादरी डर गए हैं। वे चर्च और प्रार्थना सभा में आने वाले लोगों से सहमति पत्र ले रहे हैं। ताकि जब कभी जांच हो तो पादरी खुद का बचाव कर सकें और यह बता सकें कि किसी दबाव में नहीं बल्कि गैर ईसाई लोग स्वेच्छा से प्रार्थना सभा में शामिल हो रहे हैं।

सहमति पत्र लेने की प्रक्रिया दो-तीन महीने से जारी
मुंबई से सटे पालघर जिले के वसई के एक पादरी सैम मथाई का कहना है कि चर्च आने वाले लोगों से सहमति पत्र लेने की प्रक्रिया दो-तीन महीने से जारी है। वे यह सहमति पत्र खुद के बचाव के लिए मांग रहे हैं जिसे चर्च के कार्यालयों में रखा जा रहा है।

गिरिजा घरों पर हमलों की 11 घटनाएं
सरकार या पुलिस के अधिकारियों द्वारा जब कभी मांगा जाएगा तो उन्हें दिखाया जा सकेगा। पादरी मथाई का दावा है कि पिछले छह महीने में मुंबई महानगर क्षेत्र विशेषकर मुंबई से सटे वसई-विरार, पालघर, नालासोपारा और भाईंदर में स्थित गिरिजा घरों पर हमलों की 11 घटनाएं हुई है।

मुंबई महानगर क्षेत्र में करीब 4000 से अधिक चर्च
कुछ दक्षिणपंथी संगठन के लोग बिना किसी सूचना के चर्चों में घुस आते हैं और लोगों के साथ अभद्रता करते हैं। इसलिए पादरियों और समुदाय के लोगों ने मिलकर इसका समाधान निकाला है। मुंबई महानगर क्षेत्र में करीब 4000 से अधिक चर्च है। इनमें से अधिकांश गिरजाघरों में जन्म से गैर ईसाई लोगों से सहमति पत्र लिए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई हैं।

मुंबई : फिर बरसेंगे बादल, अगले चार दिन मध्यम से भारी बारिश, जानें किन इलाकों में जलभराव का खतरा
मुंबई : मुंबई में जुलाई के पहले आठ दिनों के दौरान मानसून ने जमकर कहर बरपाया। इस अवधि में शहर में तीन बार 100 मिमी से अधिक और दो बार 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। सांताक्रूज़ मौसम केंद्र में अब तक करीब 1272 मिमी बारिश रिकॉर्ड हो चुकी है, जबकि पूरे जुलाई महीने का सामान्य औसत 919.9 मिमी है। यानी इस महीने की सामान्य वर्षा का आंकड़ा पहले ही काफी पीछे छूट चुका है। हालांकि 10 जुलाई से 17 जुलाई के बीच बारिश में कुछ कमी देखने को मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर मुंबई में तेज बारिश लौट आई है। पिछले 24 घंटों में सांताक्रूज़ में 88 मिमी बारिश दर्ज की गई है और सुबह के समय भी कई इलाकों में बारिश जारी रही। पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

मध्य भारत की मौसम प्रणाली से मुंबई में फिर बढ़ेगी बारिश
बंगाल की खाड़ी से बने निम्न दबाव क्षेत्र का बचा हुआ चक्रवाती परिसंचरण फिलहाल झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। यह मौसम प्रणाली धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ेगी और 20 से 24 जुलाई के बीच मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों और महाराष्ट्र के आसपास पहुंचेगी। इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से कोंकण तट पर अरब सागर से आने वाली पश्चिमी नम हवाएं मजबूत होंगी। यही हवाएं मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार नमी पहुंचाएंगी, जिससे बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। 25 जुलाई तक यह चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के निचले इलाकों की ओर पहुंचकर कमजोर पड़ जाएगा।

अगले चार दिन मध्यम बारिश, जलभराव की आशंका
मुंबई और उपनगरों में अगले चार दिनों तक मध्यम तीव्रता की बारिश, गरज-चमक और रुक-रुक कर तेज बारिश होने की संभावना है। फिलहाल ऐसी बारिश की उम्मीद नहीं है जिससे शहर की सामान्य गतिविधियां बड़े स्तर पर प्रभावित हों, लेकिन जहां लंबे समय तक लगातार बारिश होगी वहां जलभराव की स्थिति बन सकती है। बारिश की सबसे अधिक संभावना शाम, रात और सुबह के समय रहेगी। दिन में बीच-बीच में बारिश रुक भी सकती है। मौसम सुहावना बना रहेगा और अधिकतम तापमान 30°C से नीचे, जबकि न्यूनतम तापमान 24–26°C के आसपास रहने की संभावना है। सप्ताहांत में भी हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी और इसका असर अगले सप्ताह की शुरुआत तक देखने को मिल सकता है।

पूर्वानुमान वैधता: यह पूर्वानुमान 20 जुलाई 2026 तक उपलब्ध मौसमीय आंकड़ों पर आधारित है। यदि निम्न दबाव क्षेत्र के अवशेष चक्रवाती परिसंचरण, कोंकण तट पर पश्चिमी नम हवाओं या मध्य भारत की मौसम प्रणाली में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होता है, तो इस पूर्वानुमान में संशोधन किया जा सकता है।

मुंबई : सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे पर आज नाइट ब्लॉक, जानें कौन सी लोकल ट्रेनें होंगी प्रभावित, देखें शेड्यूल
मुंबई: लोकल ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। सेंट्रल रेलवे ने ठाणे और डोंबिवली स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार कार्य के चलते शनिवार रात 10 घंटे के मेगा ब्लॉक की घोषणा की है। इस ब्लॉक का असर लोकल सेवाओं के साथ-साथ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी पड़ेगा। यह ब्लॉक मुलुंड से ठाणे और दिवा से डोंबिवली के बीच अप और डाउन स्लो लाइनों पर शनिवार रात 12 बजे से रविवार सुबह 10 बजे तक लागू रहेगा। इस वजह से लोकल ट्रेनें कैंसिल रहेंगी और कुछ लोकल ट्रेनें देरी से चलेंगी। इसके साथ ही सीएसएमटी से कल्याण जाने वाली लोकल ट्रेनों में भी बदलाव होगा।

स्टेशन- मुलुंड से ठाणे और दिवा से डोंबिवली
रूट- अप और डाउन स्लो
टाइम- शनिवार रात 12 बजे से रविवार सुबह 10 बजे तक
ब्लॉक टाइम के दौरान, स्लो रूट की लोकल ट्रेनें फास्ट रूट पर चलाई जाएंगी। चूंकि ठाकुर्ली और कोपर स्टेशनों पर फास्ट रूट का प्लेटफॉर्म नहीं है, इसलिए इन स्टेशनों पर लोकल ट्रेनें नहीं रुकेंगी।

ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल (शनिवार)
सीएसएमटी से रात 10.28 बजे सीएसएमटी - खोपोली

कल्याण से रात 11.15 बजे कसारा-सीएसएमटी
ब्लॉक के समय, कुछ लोकल कुर्ला, थाने, मुंब्रा से चलेंगी और यहां से शुरू होकर सिर्फ़ कल्याण तक चलेंगी। सीएसएमटी और दादर के लिए अप और डाउन मेल-एक्सप्रेस पाँचवीं-छठी लाइन से चलाई जाएँगी। इससे रविवार सुबह लोकल ट्रिप पर भी असर पड़ेगा। इस वजह से लोकल और मेल-एक्सप्रेस देरी से चलेंगी।

वेस्टर्न रेलवे पर आज नाइट ब्लॉक
वेस्टर्न रेलवे के पालघर और बोइसर स्टेशनों के बीच रेलवे फ्लाईओवर के लिए बॉक्स से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर का काम करने के लिए, पालघर और उमरोली स्टेशनों के बीच एक गर्डर खड़ा किया जाएगा। इसके लिए शनिवार रात 11.15 बजे से रविवार सुबह 5.10 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। इस ब्लॉक का असर मेमू ट्रेनों समेत लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ेगा। शनिवार को ट्रेन नंबर 19102 सूरत-विरार एक्सप्रेस सिर्फ दहानू स्टेशन तक ही चलाई जाएगी।

स्टेशन - पालघर से उमरोली
रूट - अप और डाउन
समय - शनिवार रात 11.15 बजे से रविवार सुबह 5.10 बजे तक
18 अप्रैल को मेमू कैंसिल
दहानू-विरार, दहानू रोड से रात 10.45 बजे छूटेगी
विरार-दहानू रोड, विरार से रात 9.05 बजे छूटेगी
विरार-दहानू रोड, विरार से रात 10.50 बजे छूटेगी
मेल-एक्सप्रेस देरी से चलेगी
बांद्रा टर्मिनस से बरौनी अवध (19037)
बोरीवली-नंदुरबार एक्सप्रेस (19425)
मुंबई सेंट्रल-हापा दुरंतो (12267)
बांद्रा टर्मिनस से जामन (22923)

मुंबई : बनारस से मुंबई के लिए स्पेशल समर ट्रेन, जानिए किस डेट से बुक होंगे टिकट
मुंबई : बनारस से मुंबई के लिए रेलवे गर्मी की छुट्टी में समर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है. इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है. चलिए आगे जानते हैं इसके बारे में.  कब से कब तक चलेगी: रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 01073/01074 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन किया जा रहा है. यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 01 से 30 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार एवं वृहस्पतिवार को तथा बनारस से 03 अप्रैल से 02 मई तक प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार को 10 फेरों के लिये संचालित किया जाएगा.

कितने कोच होंगे: उन्होंने बताया कि इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 09, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे.

मुंबई से बनारस चलेगी स्पेशल ट्रेन: 01073 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 01 से 30 अप्रैल, 2026 तक प्रत्येक बुधवार एवं वृहस्पतिवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.15 बजे प्रस्थान करेगी. ट्रेन थाणे 12.36 बजे, कल्याण से 12.55 बजे, ईगतपुरी से 14.45 बजे, नासिक रोड से 15.15 बजे, जलगांव से 18.45 बजे, भुसावल से 19.15 बजे, खण्डवा से 21.00 बजे, इटारसी से 23.55 बजे, दूसरे दिन रानी कमलापति से 01.15 बजे, बीना से 08.00 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) से 10.30 बजे, उरई से 12.00 बजे, गोविन्दपुरी से 14.45 बजे, फतेहपुर से 16.20 बजे तथा सूबेदारगंज से 17.55 बजे छूटकर बनारस 23.30 बजे पहुंचेगी.

वापसी का ये होगा रूट: वापसी यात्रा में 01074 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 03 अप्रैल से 02 मई, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार को बनारस से 05.30 बजे प्रस्थान कर सूबेदारगंज से 09.45 बजे, फतेहपुर से 12.00 बजे, गोविन्दपुरी से 13.35 बजे, उरई से 15.22 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 17.30 बजे, बीना से 22.30 बजे, दूसरे दिन रानी कमलापति से 01.10 बजे, इटारसी से 02.50 बजे, खण्डवा से 05.53 बजे, भुसावल से 08.15 बजे, जलगांव से 08.50 बजे, नासिक रोड से 11.25 बजे, ईगतपुरी से 13.10 बजे, कल्याण से 15.00 बजे तथा थाणे से 15.20 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 16.40 बजे पहुंचेगी.