Nadda - Rokthok Lekhani News

महाराष्ट्र में गणेश उत्सव मंडल कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा
मुंबई : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज महाराष्ट्र में गणेश उत्सव मंडल कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. जानकारी के मुताबिक अमित शाह मुंबई में और जेपी नड्डा पुणे में गणेश उत्सव के कार्यक्रमों में शरीक होंगे. बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह मुंबई में तीन गणेशोत्सव कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. गृहमंत्री वह लाल बाग के राजा, बांद्रा पश्चिम में सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल द्वारा स्थापित गणेश जी और अंधेरी पूर्व में श्री मोगरेश्वर सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल द्वारा स्थापित गणेश जी के दर्शन व पूजन करेंगे.

बीजेपी अध्यक्ष भी कार्यक्रमों में होंगे शामिल
जबकि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पुणे में सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल द्वारा स्थापित श्रीगणेश जी के दर्शन एवं पूजन करेंगे. जेपी नड्डा पुणे के श्री साई मित्र मंडल, कोथरुड, साने गुरुजी तरुण मंडल, सदाशिव पीठ, श्री कसबा गणपती मंडल, केस पीठ, श्रीमंत दगड़ूसेठ हलवाई गणपती ट्रस्ट, बेलबाग मंडई के कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे.

सीएम फडणवीस ने अमित शाह का किया स्वागत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात मुंबई पहुंचे. उनका स्वागत करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हवाई अड्डे पर पहुंचे. सूत्रों ने बताया कि अमित शाह राज्य सरकार के सह्याद्रि अतिथि गृह में ठहरेंगे और आज सुबह लालबागचा राजा गणपति के दर्शन करने जाएंगे. उन्होंने बताया कि वह कुछ अन्य गणेश मंडलों में भी जाएंगे.
इससे पहले, अमित शाह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात करेंगे. अमित शाह ऐसे समय में मुंबई पहुंचे हैं जब मनोज जरांगे के नेतृत्व में मराठा आरक्षण के लिए यहां आंदोलन शुरू किया गया है. जरांगे के हजारों समर्थक दक्षिण मुंबई के आज़ाद मैदान के पास एकत्र हुए हैं, जहां उन्होंने भूख हड़ताल शुरू की है.

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नड्डा आज महाराष्ट्र में करेंगे दो रैलियां... ठाकरे को देंगे कड़ी टक्कर
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में अपनी नींव पक्का करना चाहते हैं। इसके लिए वह महाराष्ट्र की 18 सीटों पर जीतने की योजना के तहत चंद्रपुर और मराठवाड़ा क्षेत्र में रैलियां करेंगे। जेपी नड्डा सोमवार को चंद्रपुर से एक अभियान शुरू करेंगे। वह पूर्वी महाराष्ट्र के चंद्रपुर और मराठवाड़ा क्षेत्र के औरंगाबाद में रैलियों को संबोधित करेंगे।

भाजपा 2019 के लोकसभा चुनावों में चंद्रपुर निर्वाचन क्षेत्र में जीतने में विफल रही, जिसे कांग्रेस ने जीता था। महाराष्ट्र में, भाजपा ने 18 मुश्किल निर्वाचन क्षेत्रों की पहचान की है। जिला भाजपा अध्यक्ष देवराव भोंगले ने कहा कि जेपी नड्डा 2 जनवरी को चंद्रपुर में एक मेगा विजय संकल्प रैली के साथ चंद्रपुर जिले से अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि नड्डा चंद्रपुर शहर में देवी महाकाली के प्रसिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

2019 के लोकसभा चुनावों में, भाजपा और शिवसेना ने एक साथ मिलकर 48 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें भाजपा ने 23 सीटों पर कब्जा किया था तो वहीं  शिवसेना ने 18 सीटों पर जीत कायम की थी। भाजपा की लोकसभा बैठकों के समन्वयक संजय उर्फ बाला भेगड़े ने कहा कि नड्डा सोमवार को चंद्रपुर में अपनी पहली रैली को संबोधित करेंगे, उसके बाद एक संगठनात्मक बैठक होगी।

उनकी दूसरी रैली मराठवाड़ा क्षेत्र के संभाजी नगर (पूर्व में औरंगाबाद) में होगी। लंबे समय तक, औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना करती रही है। 2019 में, असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम ने औरंगाबाद सीट शिवसेना से छीन ली।