massive - Rokthok Lekhani News

मुंबई में पैगंबर मुहम्मद साहब की 1501वीं जयंती ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर का बड़ा जुलूस, पवन खेड़ा ने खींचा ध्यान
मुंबई: कर्नाटक से राज्यसभा के सांसद और कांग्रेस मे फायरब्रांड नेता बनकर उभरे पवन खेड़ा बुधवार को मुंबई में अनूठे अंदाज में दिखे। मुंबई में हर साल की तरह इस साल भी पैगंबर मुहम्मद साहब की 1501वीं जयंती के मौके पर उपनगरों में एक मीटिंग हुई। इसके बाद एक बड़ा ईद-ए-मिलाद-उन-नबी जुलूस निकाला गया। इसमें पवन खेड़ा मौजूद रहे। पवन खेड़ा इन दिनों संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखे हमलों के लिए सुर्खियों में है। महाराष्ट्र के दौरे में ही पवन खेड़ा ने अमित शाह ने ऐसा कमेंट किया था कि इसके बाद बीजेपी ने उनकी भाषा पर सवाल उठाए थे।

पवन खेड़ा बने चीफ गेस्ट
मुंबई में यह जुलूस सेंट्रल ईद-ए-मिलाद-उन-नबी कमेटी के चेयरमैन और पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ (नसीम) खान साहब की अध्यक्षता में जोश के साथ निकाला गया। जुलूस को मौलाना सैयद जियाउद्दीन नक्शबंदी साहब ने लीड किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन खेड़ा रहे। वह वर्तमान में कर्नाटक से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और AICC के मुख्य प्रवक्ता हैं। उनके साथ इस कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी के साथ ही विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक क्षेत्रों के लोग मौजूद रहे। इस जुलूस के जरिए पैगंबर मुहम्मद साहब द्वारा दिए गए शांति, प्रेम, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया गया।

खुली जीप फिल्मी स्टाइल में दिखे खेड़ा
मुंबई की सड़कों पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस में पवन खेड़ा अलग अंदाज में दिखे। वह जुलूस में खुली जीप पर सवार होकर चले। एक जगह पर उनका केसरिया गमछों से स्वागत किया गया। भारी भीड़ के बीच पवन खेड़ा ने खुद अपने मोबाइल से भी वीडियो बनाए। खेड़ा हाल के सालों में कांग्रेस के सबसे मुखर प्रवक्ता बनकर उभरे हैं। असम चुनावों में उन्हें सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर आरोप लगाने के लिए पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस ने इसके बाद उन्हें कर्नाटक से राज्यसभा भेजा था। पिछले काफी वक्त से खेड़ा अमित शाह पर खासे हमलावर हैं।

मुंबई : रेलवे वर्कशॉप में भीषण आग, कोच जलकर खाक
मुंबई: माटुंगा इलाके में स्थित रेलवे वर्कशॉप में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना माटुंगा रेलवे स्टेशन के पास स्थित सेंट्रल रेलवे के कोच मरम्मत वर्कशॉप में हुई, जहां रेलवे के डिब्बों की मरम्मत और मेंटेनेंस का काम किया जाता है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वर्कशॉप परिसर में खड़ी एक कोच में आग लगी, जिसके बाद देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और धुआं दूर तक फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

अधिकारियों के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए तत्काल सुरक्षा उपाय किए गए और आसपास के इलाके को तुरंत खाली कराया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि एहतियात के तौर पर मेडिकल टीम को मौके पर तैनात किया गया है। ताजा जानकारी के अनुसार दोपहर सवा तीन बजे के आसपास रेलवे वर्कशॉप में खड़े एक एलएचबी स्लीपर कोच में आग लगने की खबर आई। दमकल विभाग को तुरंत घटना की सूचना दी गई। 4:00 बजते-बजते आग पर काबू पा लिया गया, हालांकि कोच का करीब 70 से 80 प्रतिशत हिस्सा आग में जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

इससे पहले 8 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर में एक चलती ट्रेन में आग लग गई थी, जिससे चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस के एक कोच के नीचे आग लग गई, जो दिल्ली से जैसलमेर जा रही थी। यह घटना जैसलमेर के जेठा चंदन रेलवे स्टेशन के पास हुई। एक अधिकारी ने बताया कि जैसे ही लोको पायलट को खतरा महसूस हुआ, उसने समझदारी दिखाते हुए तुरंत ट्रेन को एक सुरक्षित जगह पर रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जैसे ही ट्रेन रुकी, रेलवे स्टाफ ने तुरंत आग बुझाना शुरू कर दिया। फायर एक्सटिंग्विशर और दूसरे उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करके, स्टाफ ने कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया। ट्रेन में सवार यात्रियों को कुछ समय के लिए घबराहट हुई। अधिकारियों ने आगे बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग बुझने के बाद, ट्रेन ने जैसलमेर के लिए अपनी यात्रा फिर से शुरू की।

मुंबई: तुरभे डंपिंग ग्राउंड में लगी भीषण आग
मुंबई: तुरभे डंपिंग ग्राउंड में शनिवार को आग लग गई, जिससे आसपास के कई किलोमीटर तक धुआं फैल गया। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार आग की जानकारी मिलते ही चार दमकल वाहन मौके पर भेजे गए और फायरब्रिगेड की टीम आग को काबू में करने के लिए जुट गई।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि आग से उठता धुआं आसपास के इलाकों में देखा जा सकता था और कई स्थानों पर हल्की गड़बड़ी भी हुई। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने और फैलने से रोकने के प्रयास कर रहे हैं। तुरभे डंपिंग ग्राउंड में जमा कचरा और सूखी सामग्री आग के तेजी से फैलने का मुख्य कारण बताई जा रही है। अधिकारियों ने आग के फैलने से संभावित नुकसान को रोकने के लिए आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण बढ़ा दिया है।

नवी मुंबई महानगरपालिका के प्रतिनिधियों ने कहा कि आग पर काबू पाने के प्रयास अभी जारी हैं और लोगों से अपील की गई है कि वे इलाके में जाने से बचें। स्थानीय प्रशासन ने यह भी बताया कि फिलहाल कोई घायल या मौत की सूचना नहीं है, लेकिन धुआं और आग की तेज़ी के कारण आसपास के निवासियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, और शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार यह सावधानीहीनता या कचरा प्रबंधन में कमी से भी हो सकता है। अधिकारी आग बुझने के बाद विस्तृत जांच करेंगे।

मुंबई के मीरा रोड प्लेज़ेंट पार्क के पास लगी भीषण आग, आग की लपटों से मची अफरा-तफरी
मुंबई : मीरा रोड के प्लेज़ेंट पार्क इलाके में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग पास की एक लकड़ी की दुकान से शुरू हुई और तेजी से बगल की इमारत में फैल गई। यह घटना मंगलवार रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। दमकल विभाग की टीमें और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार कड़ी मशक्कत कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक इसकी लपटें और काला धुआं दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

जानकारी के अनुसार आग मीरा रोड (पूर्व) के प्लेज़ेंट पार्क क्षेत्र में जांगिड एस्टेट के पास स्थित एक गोदाम या अस्थायी शेड में लगी, जहां फर्नीचर और अन्य सामान रखा हुआ था। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की दुकानों व शेड तक फैलने लगी। घटना के समय इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

कुछ रिपोर्ट्स में आशंका जताई गई है कि आग लगने की वजह गैस सिलेंडर का धमाका हो सकता है। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद दो सिलेंडर फटने जैसी आवाज भी सुनी गई, जिसके कारण आग और तेजी से फैल गई। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच अभी की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और इलाके को घेर लिया गया। कई दमकल गाड़ियों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। एहतियात के तौर पर आसपास की इमारतों और दुकानों को खाली भी कराया गया।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग से गोदाम और उसमें रखा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।