aged - Rokthok Lekhani News

बांद्रा इलाके से 9 और 7 साल के दो भाई-बहन लापता, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मामला
मुंबई: बांद्रा इलाके से दो मासूम भाई-बहन के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद खेरवाड़ी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी बच्चों का पता लगाने में सहयोग की अपील की है।मुंबई पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे बच्चों के अभिभावक जब घर लौटे तो उन्होंने देखा कि 9 वर्षीय और 7 वर्षीय दोनों बच्चे घर पर मौजूद नहीं थे। परिवार के लोगों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों, पड़ोसियों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला।

परिजनों को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दोनों बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद उन्होंने तत्काल खेरवाड़ी पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बच्चों के संभावित आने-जाने के रास्तों की जांच कर रही है। साथ ही इलाके के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है, ताकि बच्चों के बारे में कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके।

मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को इन दोनों बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या खेरवाड़ी पुलिस से संपर्क करें। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है और बच्चों की सुरक्षित बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले की जांच खेरवाड़ी पुलिस स्टेशन के पुलिस उपनिरीक्षक मंगेश राडये के नेतृत्व में की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि तकनीकी साक्ष्यों और आम लोगों के सहयोग से जल्द ही बच्चों का पता लगाया जा सकेगा।

१८ से ६५ आयु के लोगों में तेजी से बढ़ रहा है मोटापा...
मुंबई : खान-पान और जीवनशैली की कुछ बुरी आदतें हिंदुस्थान समेत पूरी दुनिया को मोटापा के जंजाल में पहुंचाने का काम कर रही हैं। युवा पीढ़ी भी इसका तेजी से शिकार हो रहे हैं। इसकी एक वजह कोरोना भी बताई जा रही है, क्योंकि कोरोना आने के बाद से लोग अधिक आलसी हो गए हैं। आलम यह है कि १८ से ६५ आयु के लोगों में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। मोटापे के हो रहे शिकार लोगों में बैरियाट्रिक सर्जरी का चलन तेजी से बढ़ रहा है।

मोटापा कम करने के लिए लोग बैरियाट्रिक सर्जरी को एक उत्तम पर्याय मान रहे हैं। यही कारण है कि हिंदुस्थान में पिछले पांच सालों में बैरियाट्रिक सर्जरी में तीन गुना, जबकि विश्व में ४ से ९.६ फीसदी की वृद्धि हुई है। मोटापा एक जटिल विकार है। एक गतिहीन जीवन शैली, शारीरिक गतिविधि की कमी, तनाव, कुछ दवाएं और नुकसानदायक आहार मोटापे का कारण बन रहा है।

मोटापा के कारण हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कुछ वैंâसर के जोखिम को बढ़ाता है। उचित आहार और नियमित व्यायाम मोटापा कम करने में काफी मददगार साबित हो सकता हैं। सायन अस्पताल के बैरियाट्रिक सर्जन डॉ. संजय बोरूडे ने कहा कि वजन घटाने के लिए की जाने वाली बैरियाट्रिक सर्जरी ९०-९५ प्रतिशत सफल होती है।

पहले लोग इस सर्जरी को करवाने से डरते थे, लेकिन लॉकडाउन के बाद अब कई लोग यह सर्जरी करने के लिए आगे आते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्थान में साल २०२१ में २२० और साल २०२२ में २८० लोगों ने यह सर्जरी करवाई है।