series - Rokthok Lekhani News

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बढ़ते सड़क हादसे चिंता का विषय; आखिर कब थमेगा मौत और हादसों का सिलसिला?
मुंबई : देश की महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाओं में शामिल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बढ़ते सड़क हादसे चिंता का विषय बने गए हैं। तय सीमा से अधिक रफ्तार, कमजोर निगरानी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी जैसे तमाम कारणों से इस एक्सप्रेस-वे पर आए-दिन एक्सीडेंट हो रहे है। इसी वजह से लोग अब इसे एक्सप्रेस-वे की जगह 'डेथ-वे' यानि मौत का रास्ता तक कहने लगे हैं। हर हादसे के बाद रोकथाम के दावे किए गए, लेकिन ये दावे सरकारी फाइलों से बाहर नहीं निकले।

हाल यह है कि रोक के बावजूद इस पर दुपहिया वाहन दौड़ते हैं। आवारा पशु तक एक्सप्रेस-वे पर आ जाते हैं। बेहतर कनेक्टिविटी और कम समय में लंबी दूरी तय करने के दावे के साथ शुरू किया गया यह एक्सप्रेस-वे सुरक्षा के मोर्चे पर सवालों के घेरे में है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे ने जहां यात्रा को तेज और सुविधाजनक बनाया है, वहीं सुरक्षा मानकों की अनदेखी इसे आम लोगों के लिए खतरनाक भी बना रही है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में हादसों का यह सिलसिला और अधिक भयावह हो सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार इन हादसों के लिए तय गति सीमा से अधिक रफ्तार, लेन डिसिप्लेन का पालन न होना और तकनीकी निगरानी की विफलता इसके प्रमुख कारण है। यह परियोजना इस दावे के साथ शुरू की गई थी कि इससे यात्रा का समय घटेगा, व्यापार को गति मिलेगी और सड़क परिवहन सुरक्षित होगा। जिस एक्सप्रेस-वे को सुविधा और रफ्तार का प्रतीक होना था, वह अब लगातार हो रहे हादसों का प्रतीक बनती जा रही है। यह एक्सप्रेस-वे देश के आधुनिक बुनियादी ढांचे का प्रतीक माना जाता है। बीते कुछ दिनों में इस एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटनाएं केवल आंकड़े नहीं है, बल्कि व्यवस्था की असफलता का आईना है।
चालकों को सतर्क रहने की सलाह
एएसपी प्रियंका रघुवंशी ने ऐसे हादसों से बचाव के लिए वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में सीएनजी वाहनों की समय-समय पर फिटनेस और लीकेज जांच कराना बेहद जरूरी है। लंबी यात्रा के दौरान गाड़ी को लगातार चलाने से इंजन और गैस सिस्टम पर दबाव बढ़ता है, जिससे हादसे की आशंका रहती है। बीच-बीच में वाहन रोककर इंजन को ठंडा होने देना चाहिए। साथ ही किसी भी तरह की गैस की गंध, ओवर हीटिंग या तकनीकी खराबी महसूस होने पर तुरंत गाड़ी रोककर जांच कराएं।
आखिर कब थमेगा मौत और हादसों का यह सिलसिला?
-29 अप्रेल की रात अलवर के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कार में आग लगने से इसमें सवार दंपती, उनकी 6 साल की बेटी, सास और सास की बहन जिंदा जल गए। चालक जान बचाने के लिए कार से कूदा, लेकिन वह मौत को नहीं हरा सका। उसे पहले अलवर और फिर जयपुर रेफर किया गया। जयपुर में उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
-14 अप्रेल को अलवर जिले के पिनान इंटरचेंज की पुलिया नंबर 128 को पार करते समय मध्यप्रदेश के उज्जैन से दिल्ली जा रही स्लीपर कोच बस आगे चल रहे ट्रक से टकराने के बाद मिडवे जोन के एंगल से जा टकराई थी। इस हादसे में बस चालक उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद निवासी मोनू यादव (32), उसकी पत्नी रीना (31) व बेटी शक्ति उर्फ डोली (8) की मौत हो गई थी। इस हादसे में 31 यात्री घायल हो गए थे। इनमें से दो घायलों ने बाद में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।

सीएम शिंदे ने लगाई उद्धव ठाकरे पर आरोपों की झड़ी... हम पर खोका मांगने का आरोप लगाते हैं और हमीं से खोका मांगते हैं
मुंबई: कोल्हापुर महाधिवेशन में दूसरे दिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उन्हें उद्धव सेना की संपत्ति नहीं बल्कि बाला साहेब ठाकरे के विचारों वाली शिवसेना चाहिए थी। पुरानी घटनाओं का जिक्र करते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि जब मेरे साथ पार्टी के विधायक आए तो मुझ पर और हमारे विधायकों पर 50 खोके (करोड़) रुपये लेने के झूठे आरोप लगाए गए।

लेकिन, मैं बताना चाहता हूं कि जब केंद्रीय चुनाव आयोग ने हमें पार्टी और चुनाव चिन्ह दिया तब उद्धव के नेताओं के पैर के नीचे से जमीन खिसक गई। उनके लोगों को लगा कि अब तो पार्टी की प्रॉपर्टी भी शिंदे के पास चली जाएगी। लेकिन उसी वक्त मैंने साफ कर दिया था कि उनकी प्रॉपर्टी नहीं चाहिए, हमें तो सिर्फ बाला साहेब के विचारों पर राजनीति करने वाली शिवसेना चाहिए। हमारी संपत्ति तो बाला साहेब के विचार हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव चिन्ह और पार्टी मुझे मिलने के बाद उद्धव सेना की ओर से मुझे एक पत्र आया, जिसमें पार्टी और चिन्ह के बदले 50 करोड़ रुपये की मांग की गई। इसकी जानकारी मुझे आशीष कुलकर्णी और सचिन ने दी, मैंने एक पल की भी देरी न करते हुए तत्काल उद्धव सेना के खाते में 50 करोड़ रुपये ट्रांसफर कराए।

वे हम पर 50 खोके का आरोप लगाते हैं और हमीं से 50 करोड़ मांगते हैं। उद्धव सेना के नेताओं को शर्म नहीं आती, हम पर आरोप लगाने से पहले उन्हें पहले अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए।

दो दिवसीय महाधिवेशन के समापन समारोह पर मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा वे किसी से नहीं डरते। दाऊद आए, शकील आए, कई सारे आए, लेकिन कभी मैं किसी से नहीं डरा। यहां तक कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र गढ़चिरौली में मुझे भेजा गया, वहां पर भी काम किया। वहां पर फैक्ट्री शुरू की। वहां की बंद खदानें शुरू की। लोगों को रोजगार मिला। अब वहां की हालत बदल गई। उन्होंने कहा कि पूरा महाराष्ट्र मेरा परिवार है। मेरे कार्यकर्ता और प्रदेश की जनता ही मेरी टॉनिक है।

सीएम शिंदे ने कहा कि मैंने कभी मुख्यमंत्री बनने का सपना भी नहीं देखा था। गठबंधन की सरकार चल रही होती, तो ऐसा होता भी नहीं। बीजेपी के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने के लिए पांच बार कहा, लेकिन नहीं माने। आज परिणाम यह है कि मैं मुख्यमंत्री हूं। मैंने तो कोई पद भी नहीं मांगा था।

हम लोग तो यही चाहते थे कि बालासाहेब के विचारों को लेकर आगे बढ़ें। बालासाहेब ने हमेशा कहा कि कांग्रेस से सदा दूर रहना, लेकिन उनके पुत्र ने क्या किया, बालासाहेब के आदेश को भूलकर कांग्रेस की गोंद में जाकर बैठ गए। इसका हम सभी ने विरोध किया था, लेकिन उन्होंने (उद्धव ठाकरे) ने नहीं माना। फिर हमने शिवसेना को बचाने का साहस किया।

सीएम शिंदे ने दम भरते हुए कहा कि इस चुनाव में हम लोग 48 में से 45 से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतेंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को काम पर लगना होगा, कड़ी मेहतन करनी होगी। जनता आज मोदी के साथ खड़ी है।

पनवेल शहर के रेलवे ब्रिज के पास हादसों का सिलसिला जारी... सड़क विकास निगम की उपेक्षा
पनवेल : पनवेल शहर के प्रवेश द्वार खंडेश्वर रेलवे ब्रिज के पास का मोड़ दिन-ब-दिन खतरनाक होता जा रहा है। इस मोड़ पर सड़क विकास निगम की लापरवाही खतरनाक होती जा रही है क्योंकि पनवेल से बाहर निकलते समय लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। पनवेल शहर से होकर गुजरने वाले पुराने मुंबई पुणे मार्ग पर पनवेल शहर के प्रवेश द्वार खंडेश्वर रेलवे पुल से पहले थानानाका क्षेत्र में एक तीव्र मोड़ है।

इसलिए इस जगह पर चालक वाहन से नियंत्रण खो देते हैं और वाहन बार-बार पलट जाते हैं। सड़क विकास निगम द्वारा इस स्थान पर सुरक्षा की दृष्टि से लोहे की रेलिंग लगाई गई है। हालाँकि, चूँकि इस स्थान पर सप्ताह में एक बार भारी वाहन पलट जाते हैं, इसलिए रेलिंग वाहनों की गति नहीं झेल पाती, इसलिए बार-बार नई रेलिंग लगानी पड़ती है।

इस बिंदु पर एक छोटे से टर्निंग इंडिकेटर के अलावा कोई उपाय नहीं किया गया है, इस इंडिकेटर की दृश्यता बहुत कम है। साथ ही इस मोड़ पर ही एक बड़ा विज्ञापन बोर्ड भी लगाया जा रहा है, जो वाहन चालकों का ध्यान भटका रहा है. गार्डन होटल के सामने ट्रैफिक सिग्नल के तुरंत बाद एक मोड़ आता है.

यहां के ड्राइवर तेज गाड़ी चलाते हैं. लेकिन, दो सौ मीटर पर अचानक तीव्र मोड़ आने के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो देता है। इस स्थान पर हुई दुर्घटनाओं की संख्या को देखते हुए सिग्नल समाप्त होने के बाद इस स्थान पर स्टॉप साइन या रैम्बलर लगाने की जरूरत है।

मुंब्रा शहर में कानून की धज्जियां उड़ाते हुए हत्या करने का सिलसिला जारी...
ठाणे : मुंब्रा शहर में अपराधियों द्वारा कानून की धज्जियां उड़ाते हुए हत्या करने का सिलसिला जारी है। पिछले दो दिनों में शहर में दो लोगों की हत्या कर दी गई, जबकि एक पर चाकू से हमला कर उसे जान से मारने का प्रयास किया गया। इन तीनों मामलों में मुंब्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इनमें से एक मामले में घरेलू विवाद के चलते नाबालिग लड़की ने अपनी मां की हत्या कर दी, ऐसा खुलासा पुलिस ने किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना २७ दिसंबर को हुई थी। मुंब्रा के रिजवी बाग इलाके के रहनेवाले शिकायतकर्ता का पति खड़ा था, तभी आरोपी वहां आ पहुंचा। शिकायतकर्ता के पति ने जब पूछा कि तुम यहां क्यों आए हो तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। उस समय आरोपी के हाथ में एक चाकू था।

जब शिकायतकर्ता का बेटा विवाद निपटाने आया तो आरोपी ने चाकू से उसकी उंगली पर वार कर दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता के पति ने आरोपी के हाथ से चाकू छीनने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके पेट और शरीर पर भी चाकू से कई वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

दूसरी घटना २८ दिसंबर को प्रकाश में आई। मिली जानकारी अनुसार मुंब्रा के अमृतनगर इलाके में एक १७ साल की बेटी ने चाकू से अपनी ही मां के गर्दन और सीने पर वार कर हत्या कर दी। इस हत्याकांड में आरोपी के एक दोस्त ने भी मदद की है। इसके बाद दोनों घर को बाहर से बंद कर फरार हो गए।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी बेटी और उसके दोस्त को हिरासत में लिया है। तीसरी घटना २७ दिसंबर की रात करीब सवा दस बजे घटी। शिकायतकर्ता अपनी मां के लिए दवा लेने के लिए जीवन बाग के रास्ते घर जा रहा था, तभी आरोपी ने उसका बटुआ छीन लिया।

इसके बाद जब शिकायतकर्ता अपने भाई के साथ आया तो आरोपी ने शिकायतकर्ता के भाई के सीने और पेट पर चाकू से वार कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में मुंब्रा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।