engaged - Rokthok Lekhani News

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे लगे डैमेज कंट्रोल करने में... शाह से फिर करेंगे मुलाकात
महाराष्ट्र : डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, महायुति सरकार में अपनी कम होती पकड़ से दुखी है। मंगलवार को भी वे कैबिनेट की अहम बैठक छोड़ कर दिल्ली के लिए उड़ गए। हाल के दिनों में उनकी यह दूसरी दिल्ली यात्रा है। सूत्रों के मुताबिक महायुति सरकार में शिंदे के फैसलों पर लगातार नकेल कसा जा रहा है। इस वजह से वे तिलमिलाए हुए हैं। ऐसी रिपोर्ट है कि एकनाथ शिंदे बीजेपी के कद्दावर नेता व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा उप राष्ट्रपति के चुनाव से पहले वे सांसदों के साथ मिल कर अपनी रणनीति भी तय करेंगे। उनका यह दिल्ली दौरा राजनीतिक लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से सरकार के सभी कामों पर खास नजर रखी जा रही है। किसी भी बड़ी प्रोजेक्ट की फाइल को हरी झंडी देने से पहले मुख्यमंत्री की अनुमति को अनिवार्य कर दिया गया है। शिंदे के नगर विकास विभाग द्वारा जारी की जाने वाले राशि की फाइल भी अब सीएमओ को भेजनी पड़ेगी। मुख्यमंत्री के अप्रूवल के बाद ही अब विधायकों को फंड वितरित किए जा सकेंगे। ऐसे आरोप लग रहे थे कि शिंदे फंड वितरण में सिर्फ अपनी पार्टी के विधायकों को प्राथमिकता दे रहे थे।

इस वजह से यह अहम बदलाव किया गया है। अब 500 करोड़ रूपये से ज्यादा के नगर विकास के प्रोजेक्ट के लिए भी सीएम की मंजूरी जरुरी है। इन तमाम तरह के बन्धनों की वजह से शिंदे, महायुति सरकार के अंदर अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं। यही वजह है कि वे दिल्ली जाकर अपने नेताओं से सलाह – मशविरा कर रहे हैं। साथ ही इस बारे में बीजेपी के बड़े नेताओं को भी सूचित कर रहे हैं। लेकिन जानकारों का कहना है कि महायुति सरकार पर सीएम देवेन्द्र फडणवीस की पकड़ काफी मजबूत हैं। ऐसे में अब दिल्ली में शिंदे की दाल गलनी मुश्किल है।

हाल के दिनों में शिंदे गुट के कई मंत्री भी विवादों में फंसे हैं। इन मंत्रियों में कैबिनेट मंत्री संजय शिरसाट व गृह राज्य मंत्री योगेश कदम प्रमुख हैं। शिरसाट, जहां नोटों से भरे बैग के साथ नज़र आने के बाद विवादों में फंसे हैं। वहीं उनकी बयानबाजी भी मुसीबतों का सबब बन रही है। दूसरी तरफ कदम पर अपनी मां के नाम पर मिले लाइसेंस के आधार पर डांस बार चलाने का आरोप था।

हालांकि, इस मामले के तूल पकड़े जाने के बाद उनके परिवार ने सावली बार का आर्केस्ट्रा लाइसेंस वापस कर दिया। उद्धव ठाकरे गुट के विधायक अनिल परब ने इस मामले को लेकर कदम के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इन तमाम चुनौतियों को देखते हुए डीसीएम शिंदे पर अपने मंत्रियों से इस्तीफा लेने का दबाव बढ़ रहा है। लेकिन शिंदे ने डंके की चोट पर कहा है कि वे कदम के साथ खड़े हैं। लेकिन यह बयान बीजेपी को रास नहीं आ रहा है। ऐसे में अब शिंदे दिल्ली जाकर डैमेज कंट्रोल करने में लगे हैं।

मीरा रोड रेलवे स्टेशन के पास बड़ी साजिश नाकाम... ट्रैक पर मिले लकड़ी के दो बॉक्स, जांच में जुटी पुलिस
मीरा रोड : महाराष्ट्र के मीरा रोड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर तोड़फोड़ के एक संदिग्ध मामले में लकड़ी के बॉक्स पाए गए। मुबंई पुलिस के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक निरीक्षण टीम को बुधवार रात करीब 9 बजे मीरा रोड और भयंदर रेलवे स्टेशनों के बीच मुंबई जाने वाले फास्ट ट्रैक पर दो बॉक्स मिले।

एक अधिकारी ने बताया कि वसई सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125(ए) (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला काम), 126(2) (गलत तरीके से रोकना), और 329(3) (आपराधिक अतिक्रमण और घर में घुसना) तथा भारतीय रेलवे अधिनियम की धारा 152 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

अधिकारी ने आगे कहा, ये रेल यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने के इरादे से संबंधित है। मीरा रोड के स्टेशन मास्टर ने अपनी शिकायत में कहा कि अज्ञात व्यक्तियों ने पटरी से उतरने या किसी अन्य तरह की बाधा पैदा करने के लिए ट्रैक पर लकड़ी के बॉक्स रखे थे, जिससे जान को खतरा हो सकता था। जीआरपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह काम जानबूझकर की गई शरारत या तोड़फोड़ का प्रतीत होता है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान के लिए जांच चल रही है।

मुंबई : नालों की सफाई से जुड़े ठेकेदारों को मनपा ने चेताया; नालों से निकाली गई गाद को दो दिनों के भीतर निस्तारित किया जाना चाहिए
मुंबई : मानसून को देखते हुए मनपा नालों की सफाई में जुट गई है। मनपा ने एक निर्देश जारी कर नालों की सफाई से जुड़े ठेकेदारों को चेताया कि नालों से निकाली गई गाद को दो दिनों के भीतर निस्तारित किया जाना चाहिए। वहीं आवश्यक स्थानों पर ट्रैश बूम का प्रयोग किया जाना चाहिए। नालों की सफाई के लिए २३५ करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं, वहीं मानसून आने में ५० दिन बचा है, लेकिन ७० प्रतिशत नालों की सफाई अभी बाकी है।
मानसून पूर्व कार्यों के अंतर्गत मुंबई क्षेत्र में बड़े और छोटे नालों से गाद निकालने का कार्य मनपा कर रही है। मनपा आयुक्त भूषण गगरानी ने मुंबई शहर क्षेत्र के वर्ली स्थित रेसकोर्स नाला, नेहरू विज्ञान केंद्र नाला और दादर धारावी नाला से गुरुवार को गाद निकालने के कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए गगरानी ने कहा कि मुंबई महानगर की जल निकासी प्रणाली नालों पर आधारित है।

हर वर्ष मानसून से पहले नालों की सफाई और गाद निकालने का कार्य किया जाता है। हर साल की तरह इस वर्ष भी बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने नालों की गाद निकालने का कार्य हाथ में लिया है। छोटे-बड़े नालों से गाद निकालने के लिए महानगरपालिका २३५ करोड़ रुपए खर्च कर रही है। अब तक मानसून पूर्व लक्ष्य का लगभग ३० प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। मानसून शुरू होने में अभी सवा महीने का समय बचा है। शेष सवा महीने की अवधि में यह कार्य तेजी से पूरा कर लिया जाएगा, यह उनका दावा है।

उन्होंने आगे बताया कि इस वर्ष नालों की गाद निकासी के कार्य में अधिक पारदर्शिता लाई गई है। गाद निकासी, वजन माप, परिवहन और निस्तारण से संबंधित सभी वीडियो क्लिप का विश्लेषण मनपा प्रशासन कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रणाली की सहायता से कर रहा है। इस अवसर पर पहली बार गाद निकासी कार्य के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रणाली का उपयोग हो रहा है। इससे नालों की गाद निकासी कार्यों की सही निगरानी और पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने में प्रशासन को मदद मिल रही है।

पालघर जिले में 22 वर्षीय युवती की गला घोंटकर हत्या... पुलिस जांच में जुटी
पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले में 22 वर्षीय युवती के अपने घर में मृत मिलने के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। युवती का शव 15 मार्च को दहानू इलाके के नोनीचापाडा स्थित उसके घर से मिला था।

जिला ग्रामीण पुलिस नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया कि इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल भेजा गया और तब दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया था।  पुलिस को रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली जिसमें डॉक्टरों ने कहा कि युवती की मौत गला घोंटने की वजह से हुई है।

अधिकारी ने बताया कि इस सूचना के आधार पर दहानू पुलिस ने सोमवार को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।