update - Rokthok Lekhani News

मुंबई : अस्पताल में भर्ती पवन कल्याण की अब कैसी है तबीयत, डॉक्टरों ने दिया बड़ा अपडेट
मुंबई/अमरावती: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण के दाहिने कंधे की मुंबई के एक अस्पताल में सफल सर्जरी की गई। ऑपरेशन के बाद उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों ने उम्मीद जताई है कि ज्लद ही वो पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। डॉक्टरों का कहना है कि अगले चार महीनों में उनके कंधे की कार्यक्षमता सामान्य हो जाएगी।

पार्टी ने जारी किया स्वास्थ्य बुलेटिन
जन सेना पार्टी की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पवन कल्याण के दाहिने कंधे में रोटेटर कफ की गंभीर चोट पाई गई थी। जांच में सुप्रास्पिनेटस और इन्फ्रास्पिनेटस टेंडन में गंभीर टियर और ग्रेटर ट्यूबरोसिटी हड्डी में एवल्शन फ्रैक्चर की स्थिति सामने आई थी। इसके बाद 11 जुलाई 2026 को मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनकी आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी की गई। यह सर्जरी अस्पताल के आर्थ्रोस्कोपी और शोल्डर सर्विस के निदेशक डॉ. दिनशॉ पारदीवाला ने की।

अब कैसी है पवन कल्याण की हालत
स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि ऑपरेशन सफल रहा और इसमें किसी प्रकार की परेशानी नहीं आई। सर्जरी के बाद पवन कल्याण ठीक महसूस कर रहे हैं और उनका स्वास्थ्य तेजी से बेहतर हो रहा है। सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इसके बाद वह कंधे के रिहैबिलिटेशन के विशेष कार्यक्रम से गुजरेंगे। इस प्रक्रिया के माध्यम से धीरे-धीरे उनके कंधे की मजबूती और सामान्य गतिविधियों को बहाल किया जाएगा।

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने की थी मुलाकात
इससे पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अस्पताल पहुंचकर पवन कल्याण से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जन सेना पार्टी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से भी पवन कल्याण की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पवन कल्याण लंबे समय से राजनीतिक और सार्वजनिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। पार्टी नेताओं के अनुसार, कई वर्षों से चली आ रही कंधे की चोट के कारण उनकी परेशानी बढ़ती गई थी। लगातार जनसंपर्क, चुनावी कार्यक्रमों और सार्वजनिक आयोजनों में भाग लेने के कारण कंधे पर दबाव बढ़ता रहा, जिसके बाद विशेषज्ञों ने सर्जरी की सलाह दी।

मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, भारी बारिश के चलते विहार और तुलसी झील लबालब, BMC ने दिया अपडेट
मुंबई: मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज है। मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब शहर में पानी की सप्लाई करने वाली झीलों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने जानकारी दी कि विहार झील के बाद अब तुलसी झील भी ओवरफ्लो होने लगी है। हालांकि मुंबई को पानी उपलब्ध कराने वाली सभी झीलों में कुल जल भंडारण अभी अधिकतम क्षमता का 41.43 प्रतिशत ही पहुंचा है।

तुलसी झील कब हुई लबालब?
बीएमसी के जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, तुलसी झील मंगलवार रात 11:43 बजे ओवरफ्लो होने लगी। इससे कुछ घंटे पहले उसी दिन रात 9 बजे विहार झील भी ओवरफ्लो होकर बहने लगी थी। पिछले कुछ दिनों से झील के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण दोनों झीलें भर गईं। बीएमसी के जल अभियांत्रिकी विभाग ने बताया कि तुलसी झील मुंबई को पानी उपलब्ध कराने वाली 7 प्रमुख झीलों में से एक है। खास बात यह है कि यह उन दो झीलों में शामिल है जो बृहन्मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र के भीतर स्थित हैं।

पिछले साल कब भरी थी तुलसी झील?
तुलसी झील रोजाना औसतन 1.8 करोड़ लीटर (18 मिलियन लीटर) पानी मुंबई को उपलब्ध कराती है। तुलसी झील पिछले साल 16 अगस्त 2025 को ओवरफ्लो हुई थी, जबकि 2024 में 4 अगस्त को यह भरकर बहने लगी थी। तुलसी झील मुंबई नगर निगम मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर (करीब 22 मील) दूर स्थित है। यह एक कृत्रिम झील है, जिसका निर्माण वर्ष 1879 में पूरा हुआ था। उस समय इस झील के निर्माण पर लगभग 40 लाख रुपए खर्च किए गए थे।

तुलसी झील में कितना पानी?
झील का कैचमेंट एरिया लगभग 6.76 किलोमीटर है, जबकि पूरी तरह भरने पर इसका जल क्षेत्रफल लगभग 1.35 वर्ग किलोमीटर हो जाता है। पूरी क्षमता से भरने पर इसमें 804.6 करोड़ लीटर (8046 मिलियन लीटर) उपयोग योग्य पानी संग्रहित किया जा सकता है। यही वजह है कि इसे मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली झीलों में सबसे छोटी झील माना जाता है।

तुलसी झील भरी तो कहां जाता है बाकी पानी?
बीएमसी ने यह भी बताया कि जब तुलसी झील पूरी तरह भर जाती है, तो उसका अतिरिक्त पानी विहार झील में पहुंचता है। लगातार हो रही बारिश के कारण आने वाले दिनों में शहर की अन्य जलापूर्ति झीलों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ा अपडेट; सूरत में स्टेशन के बाद पहला डिपो हो रहा तैयार
मुंबई : केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत में बुलेट ट्रेन के दौड़ने की तारीख पिछले साल तय कर दी थी। अगले साल 15 अगस्त को पहली बुलेट ट्रेन गुजरात में चलेगी। इसके चलते अब गुजरात में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का काम बेहद तेज गति से आगे बढ़ रहा है। सूरत में बुलेट ट्रेन स्टेशन के सिविल वर्क पूरा होने के बाद इसमें बाकी चीजें जोड़ी जा रही है। स्टेशन के ऊपरी हिस्से पर छत लगाई जा चुकी है। ड्रोन वीडियो में छत पर डायमंड जैसी आकृतियां भी दिख रही है। सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशन की थीम डायमंड पर रखी गई है।

इसी के साथ बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सूरत में नेशनल हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने पहले डिपो भी तैयार कर लिया है। जहां से बुलेट ट्रेन को रोल आउट किया जाएगा। नेशनल हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने एक्स पर इसका वीडियो भी साझा किया है।

नेशनल हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अनुसार मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में तीन रोलिंग स्टॉक डिपो होंगे। इसमें दो गुजरात और एक महाराष्ट्र में होगा। गुजरात के साबरमती और सूरत डिपो बनाए गए हैं तीसरा डिपो महाराष्ट्र के ठाणे में स्थित होगा। सूरत में बुलेट ट्रेन के रोलिंग स्टॉक डिपो को 27 हेक्टेयर में बनाया गया है। सूरत रोलिंग स्टॉक डिपो, ट्रेनों के चालू करने और उनके रखरखाव के लिए आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इसमें ट्रेनसेट के हल्के रखरखाव के लिए अत्याधुनिक उपकरण होंगे। इतना ही नहीं साथ ही यहां निरीक्षण बे, वॉशिंग प्लांट, स्टेबलिंग लाइनें आदि भी उपलब्ध होंगी।

नेशनल हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अनुसार डिपो परिसर में रोलिंग स्टॉक का दैनिक और नियमित निरीक्षण किया जाएगा। वर्तमान में दो (2) निरीक्षण-सह-स्टेबलिंग लाइनें प्रदान की जा रही हैं और भविष्य में चार (4) स्टेबलिंग लाइनों की सुविधा की योजना है। निरीक्षण के अलावा, डिपो में अनिर्धारित मरम्मत और व्हील री-प्रोफाइलिंग की सुविधाएं भी होंगी। ये सुविधाएं भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के सुरक्षित, विश्वसनीय और कुशल संचालन को सुनिश्चित करेंगी। इस डिपो में बुलेट ट्रेन का तीन स्तर पर निरीक्षण किया जा सकेगा।

मुंबई : ईरान युद्ध के बीच राहत भरी खबर! मिडिल ईस्ट से दिल्ली-मुंबई के लिए चलेंगी कई फ्लाइट्स, इंडिगो ने दिया पूरा अपडेट
मुंबई : ईरान युद्ध के बीच राहत भरी खबर सामने आई है. यहां मिडिल ईस्ट से दिल्ली मुंबई के लिए कई फ्लाइट्स चलेंगी. इसकी पूरी जानकारी इंडिगो एयरलाइन्स ने दी है. भारत के जिन शहरों के बीच यह फ्लाइट्स चलेगी, उनमें मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोझिकोड (कालीकट) जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं. इनके अलावा यूएई के दुबई, अबुधाबी, सऊदी अरब के जेदाह, रियाद, मदीना और ओमान के मस्कट से भारत के लिए फ्लाइट उड़ान भरेंगी. एयरलाइंस ने बकायदा उड़ानों की लिस्ट भी जारी की है. साथ ही ग्राहकों से अनुरोध भी किया है.

इंडिगो एयरलाइंस ने सोशल मीडिया पर क्या जानकारी दी?
इंडिगो एयरलाइंस ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट भी साझा किया है. इसमें बताया गया है कि मध्यपूर्व और यूरोप के चुनिंदा रूट्स के लिए इंडिगों की उड़ानें संचालित होंगी. जैसा कि मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में स्थिति लगातार बदल रही है. एयरलाइंस संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि इस क्षेत्र में और साथ ही यूरोप के चुनिंदा रूट्स पर अपने नेटवर्क को धीरे-धीरे फिर से शुरू किया जा सके.

एयरलाइंस ने जारी की फ्लाइट्स की लिस्ट
एयरलाइंस ने उड़ानों से जुड़ी लिस्ट भी जारी की है. इसमें 16 से 28 मार्च 2026 के बीच संचालित होने वाली उड़ानें शामिल है. यह बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं. इंडिगों ने ग्राहकों से अनुरोध करते हुए कहा है कि वे कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें. जैसे उड़ान के शेड्यूल में कम समय के नोटिस पर बदलाव हो सकता है. जिन ग्राहकों के पास कन्फर्म PNR होगा, जिन्हें सहायता की आवश्यकता होगी, वो हमारे कस्टमर कॉन्टैक्ट सेंटर  +91 124 6173838 पर संपर्क कर सकते हैं. हम इस बदलती हुई स्थिति के दौरान अपने ग्राहकों को सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसके अलावा कंपनी ग्राहकों की प्रतिबद्धता और धैर्य-समझ की सराहना भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट में की है.