Ba - Rokthok Lekhani

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का निधन... अंतिम यात्रा में प्रधानमंत्री दे रहे कंधा
नई दिल्ली : आज यानी शुक्रवार सुबह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी का निधन हो गया हुई। वे 100 साल की थीं। जानकारी के अनुसार, हीराबा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में तड़के 3:30 बजे अपनी अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को गांधीनगर में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। दरअसल बीते मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कफ की शिकायत भी थी।

वहीं आज सुबह 7:45 बजे PM मोदी अहमदाबाद पहुंचे हैं। यहां से वे सीधे गांधीनगर के रायसण गांव में भाई पंकज मोदी के घर गए। यहीं उनकी मां की पार्थिव देह रखी गई है। हीराबा की अंतिम यात्रा थोड़ी देर में शुरू होगी और सेक्टर-30 स्थित श्मशान घाट पर पहुंचेगी।

आज PM मोदी ने ट्वीट कर अपनी मां हीराबा के निधन की जानकारी दी। आज यानी शुक्रवार की सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर उन्होंने लिखा- शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम। मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। जानकारी हो कि, बीते 4 दिसंबर को ही, PM मोदी गुजरात चुनाव के मतदान के दौरान  गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन से मिले थे। इस दौरान उन्होंने मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था और उनके साथ बैठकर चाय भी पी थी।