canteen - Rokthok Lekhani News

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार मंत्रालय की कैंटीन को आधुनिक बनाने को खर्च करेगी 3 करोड़ रुपये
मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने मंत्रालय की कैंटीन और किचन को अपग्रेड और आधुनिक बनाने का फैसला किया है। इसके लिए 3 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को मंजूरी दी गई है। इसका मकसद कैंटीन में उपलब्ध होने वाले खाने की सुरक्षा, साफ-सफाई और कर्मचारियों की सुरक्षा को पुख्ता करना है। शासनादेश में कहा गया है कि इस फंड का इस्तेमाल मुख्य कैंटीन किचन में हॉट एयर एग्जॉस्ट सिस्टम के नवीनीकरण और इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन के नवीनीकरण के लिए किया जाएगा। यह काम करते समय फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड और फायर डिपार्टमेंट के नियमों का पालन किया जाएगा।

मंत्री ने कैंटीन को लेकर की थी समीक्षा
मार्च 2026 में मंत्री जयकुमार रावल ने कैंटीन से जुड़े कई मुद्दों पर समीक्षा बैठक की थी। तब कैंटीन को आधुनिक बनाने और खाने की गुणवत्ता सुधारने का सुझाव दिया गया था। पिछले महीने बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंत्रालय की कैंटीन को बेहतर रेटिंग देने के लिए एफडीए को फटकार लगाई थी। कोर्ट ने मंत्रालय की कैंटीन को एफडीए की 98 प्रतिशत रेटिंग को हास्यास्पद बताते हुए खारिज कर दिया और जगह का दोबारा निरीक्षण करने के लिए चार वकीलों की एक टीम भेजी थी।

कैंटीन की किचन में होंगे बड़े बदलाव
अधिकारियों के मुताबिक मंत्रालय की कैंटीन के किचन में एक एग्जॉस्ट सिस्टम लगाया गया है, लेकिन बाहर की हवा अंदर लाने या हवा को ठंडा करने का कोई सिस्टम नहीं है। किचन में खाने की सुरक्षा, साफ-सफाई और कर्मचारियों की सुरक्षा जरूरी है। इसके लिए किचन को आधुनिक बनाने की ज़रूरत है। टूरिज्म विभाग के प्रमुख डॉ. प्रशांत विरखारे को टेक्निकल एडवाइजर नियुक्त किया गया था। उन्होंने जून में अपनी रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में स्ट्रक्चरल मरम्मत, फर्श और दीवारों पर टाइल्स लगाने, वॉटरप्रूफिंग, साफ-सफाई और धोने लायक सतहें बनाने की सलाह दी गई है। किचन में लगे उपकरणों को स्टेनलेस स्टील, मॉड्यूलर और एनर्जी-एफिशिएंट उपकरणों से अपडेट करने की बात कही गई है।

हाईकोर्ट ने मंत्रालय कैंटीन का किया था जिक्र
तुकाराम मुंढे की एफडीए ने मंत्रालय कैंटीन की जांच की थी। एफडीए ने बॉम्बे हाईकोर्ट की कैंटीनों पर भी रेड की थी। तब बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंत्रालय कैंटीन का हवाला देकर पूछा था कि वहां जांच जल्दी क्यों पूरी हो गई। यह मामला काफी चर्चा में आया था। तुकाराम मुंढे 2005 के सिंघम ऑफिसर हैं। बीड से आने वाले तुकाराम 21 साल में 25 ट्रांसफर झेल चुके हैं। उनकी पहचान कड़क ईमानदार अफसर की है।

मुंबई : अजंता कैटरर्स द्वारा संचालित कैंटीन का लाइसेंस रद्द
मुंबई : चर्चगेट स्थित आकाशवाणी एमएलए निवास की कैंटीन में बासी खाना परोसे जाने को लेकर शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा की गई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब महाराष्ट्र सरकार के फूड एंड ड्रग्स विभाग ने अजंता कैटरर्स द्वारा संचालित कैंटीन का लाइसेंस रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई खाने के सैंपल लिए जाने और खराब गुणवत्ता की शिकायतों के बाद की गई। कैंटीन में परोसे जा रहे खाने की गुणवत्ता को लेकर बार-बार शिकायतों के बावजूद सुधार न होने पर विधायक गायकवाड़ ने कथित रूप से कर्मचारी के साथ मारपीट की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

बुलढाणा से विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा कि खाना पूरी तरह से बासी और अस्वास्थ्यकर था। उन्होंने पहले भी कई बार इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या वे अपने व्यवहार के लिए माफी मांगेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया, "मैं मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम से मिलूंगा और उनकी नाराजगी दूर करूंगा।" हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।

मुंबई से सटे नायगांव में छात्रा से छेड़छाड़, पीड़िता ने कहा- 'कैंटीन में काम करने वाले...'
बदलापुर : बदलापुर में दो बच्चियों से हुए अत्याचार के बाद अब मुंबई से सटे नायगांव में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई. नायगांव के स्कूल के कैंटीन में काम करने वाले 16 साल के नाबालिग ने स्कूल में पढ़ने वाली 7 साल की नाबालिग को करीब 4 से 5 बार मॉलेस्टेशन किया है. इस मामले में नायगांव पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़ित छात्रा दूसरी कक्षा में पढ़ती है. 22 अगस्त को बच्ची कैंटीन में जाने के लिए तैयार नहीं हो रही थी. छात्रा ने अपने स्कूल के टीचर को कहा कि कैंटीन में काम करने वाले अंकल मुझे परेशान करते हैं . ये बात जानने के बाद टीचर ने ये बात स्कूल की प्रिंसिपल को बताई. प्रिंसिपल ने बच्ची से पूछताछ की.

पूछताछ के दौरान बच्ची ने बताया कि स्कूल कैंटीन में काम करने वाले 16 साल के नाबालिग ने उस के साथ गलत व्यवहार किया है. जानकारी मिलने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है.

ठाणे के जिला शिक्षा अधिकारी को बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले की समय पर जानकारी नहीं देने के लिए शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया, जबकि बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के शिक्षा अधिकारी के खिलाफ मुंबई में बीएमसी के स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाने के लिए इसी तरह की कार्रवाई की गई.

बीएमसी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि इस कार्रवाई से बहुत कड़ा संदेश जाएगा कि सरकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि ठाणे के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) बालासाहेब रक्षे और बीएमसी के शिक्षा अधिकारी राजेश कंकल को निलंबित कर दिया गया है.

केसरकर ने कहा, “रक्षे को बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले की समय पर जानकारी न देने के लिए निलंबित किया गया है. कंकल को बीएमसी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे न लगाने के लिए निलंबित किया गया है. मैं इस मुद्दे पर दो साल से काम कर रहा हूं, अब भी काम जारी है और कैमरे अब तक नहीं लगाए गए हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में कैंटीन के खाने से बीमार हुए 100 से अधिक मेडिकल छात्र...55 अब भी अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के नासिक स्थित मेडिकल कॉलेज कैंपस में 100 से अधिक छात्रों को फूड प्वाइजनिंग हो गई। उनमें से करीब 55 अब भी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि अन्य को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

एक अधिकारी ने बताया कि जिले के इगतपुरी तालुका के धर्मगांव में एसएमबीटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर के लगभग 100-125 छात्रों ने बुधवार को कैंटीन भोजन करने के बाद मिचली और पेट खराब होने की शिकायत की।

इसके बाद उन्हें कैंपस के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, कैंटीन के संचालन का ठेका एक निजी कंपनी के पास है। घटना की जांच मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) के रूप में की जा रही है।