Speaker - Rokthok Lekhani News

मुंबई : महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर सचिन अहीर के घर 2.65 की चोरी, मुंबई के खार वाले फ्लैट से गोल्ड और डायमंड गायब
मुंबई : महाराष्ट्र के विधानपरिषद के उपसभापति सचिन अहीर के घर से 5 साल में 2.65 करोड़ रुपये के कीमती सामान की चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है जबकि तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, शिवसेना शिंदे गुट के एमएलसी और महाराष्ट्र के विधानपरिषद के उपसभापति सचिन अहीर के घर से पिछले 5 साल में 2.7 करोड़ रुपये के कीमती सामान की चोरी हुई है। चोरी गए सामान में 100 ग्राम का सोने का बिस्किट, हीरे जड़े सोने के कंगन, हीरे जड़ी सोने की अंगूठी, पांच हीरे के हार, हीरे की अंगूठियां, चांदी के गिलास, चांदी की थालियां और लोटे शामिल हैं। साथ ही नकद पैसे भी चोरी हुए हैं।

13 अक्टूबर 2025 को कथित शॉर्ट सर्किट से लगी आग में घर क्षतिग्रस्त हो गया था, इसके बाद परिवार ने शुरू में यह माना कि घरेलू खर्च के लिए निकाले गए नकदी भी आग में जलकर नष्ट हो गए थे। बाद में जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो पता चला कि रिकॉर्डिंग के कुछ हिस्से गायब थे, जिससे संदेह और बढ़ गया। घर में चार घरेलू नौकरों ने पिछले पांच सालों में व्यवस्थित तरीके से लगभग 2.65 करोड़ रुपये की नकदी, सोने के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी किया है।

घर का नौकर प्रवीण रमेश सोलंकी अरेस्ट
वर्ली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने चोरी मामले में प्रवीण रमेश सोलंकी को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने आरोपी को 28 जुलाई तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने इस चौंकाने वाले मामले में घर के नौकर प्रवीण रमेश सोलंकी को गिरफ्तार किया है।

24 सालों से सचिन अहीर के घर पर नौकर है प्रवीण
वह पिछले 24 सालों से अहीर के घर पर काम कर रहा है। पुलिस के मुताबिक, सोलंकी ने चोरी का सामान बेचने और उससे मिली रकम को अपने साथियों में बांटने की बात कबूल कर ली है। सचिन अहीर ने मुंबई क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी। क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजतिलक रोशन की देखरेख में जांच चल रही है। पुलिस इस मामले में फरार तीन आरोपियों की तलाश कर रही है।

कृष्णा ने बताया कि हालांकि वे फिल्म इंडस्ट्री में काम के सिलसिले में पिछले दो सालों से अपने परिवार के साथ वर्ली सी फेस पर स्थित गुलरुख बिल्डिंग खार के एक फ्लैट में रह रहे हैं। हालांकि वे अक्सर वर्ली सीफेस पर स्थित गुलरुख बिल्डिंग में अपने परिवार के घर आते-जाते रहते थे, जहां उनके माता-पिता और बहन रहते हैं। इस घटना से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है क्योंकि महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नेता के घर पर चोरी की यह घटना हुई है।

नई दिल्ली : 'स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं पीएम मोदी': ओम बिरला के दावे पर भड़कीं प्रियंका, कहा- हमले की योजना की बात झूठ
नई दिल्ली : संसद में जारी गतिरोध को लेकर केंद्र सरकार और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव और तेज हो गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री संसद में जवाब देने के बजाय स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के पीछे "छिप रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी को नुकसान पहुंचाने की किसी भी योजना के दावे को "पूरी तरह झूठ" बताया। उनकी यह टिप्पणी बिरला के लोकसभा में दिए गए बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि पक्की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने मोदी से सदन में भाषण देने के लिए न आने को कहा था, क्योंकि कई कांग्रेस सांसद प्रधानमंत्री की सीट के पास पहुंचकर कोई "अप्रत्याशित हरकत" कर सकते थे।

'सरकार स्पीकर से यह सब कहलवा रही है'
गुरुवार को विपक्षी सदस्यों पर नाराजगी जताते हुए स्पीकर ने यह भी कहा कि बुधवार को उनके कार्यालय में कुछ सांसदों का व्यवहार अनुचित था और इसे उन्होंने उस घटना को एक काले धब्बे जैसा बताया। इन आरोपों पर पलटवार करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार स्पीकर से यह सब कहलवा रही है, क्योंकि बुधवार को प्रधानमंत्री में सदन में आने की हिम्मत नहीं थी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, यह सरासर झूठ है। प्रधानमंत्री को नुकसान पहुंचाने या ऐसी किसी भी बात का सवाल ही नहीं उठता। ऐसी कोई योजना थी ही नहीं।  उन्होंने आगे कहा कि यदि सत्तापक्ष अपने सदस्यों को मनमानी करने, किताबें कोट करने और अनर्गल बातें कहने की छूट देगा, तो विपक्ष विरोध करेगा।

सरकार से पूछे तीखे सवाल
प्रियंका गांधी ने तीखे अंदाज में कहा, लेकिन अगर आप अपने सदस्यों को किताबें कोट करने, बकवास करने देंगे, तो विपक्ष विरोध करेगा। मुझे माफ करें, प्रधानमंत्री स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं। वे स्पीकर से यह सब कहलवा रहे हैं क्योंकि कल उनमें सदन में आने की हिम्मत नहीं थी। सिर्फ इसलिए कि तीन महिलाएं

उनकी बेंच के सामने खड़ी थीं...यह क्या बकवास है?
कांग्रेस नेता ने मीडिया से अपील करते हुए प्रधानमंत्री, गृह मंत्री अमित शाह और सरकार से यह सवाल पूछें कि लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलने क्यों नहीं दिया गया? उन्होंने यह भी पूछा कि क्या किसी सार्वजनिक स्रोत को उद्धृत करने से रोकने का कोई वैध आधार सरकार के पास है।

दादर में मुस्लिम फेरीवालों पर हमला करने के आरोप में BJP कि अक्षता तेंदुलकर समेत 9 लोगो पर मामला दर्ज
मुंबई : पुलिस ने नौ BJP कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है. आरोप है कि इन लोगों ने मुस्लिम फेरीवालों के साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की. शिकायत में माहिम विधानसभा की अध्यक्ष अक्षता तेंदुलकर का नाम भी शामिल है. आरोप ये भी है कि मुस्लिम फेरीवाले जब वहां से भागने लगे, तो उनका पीछा करके उन्हें पीटा गया है. स्थानीय फेरीवाले सौरभ मिश्रा ने इसे लेकर शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. सौरभ मिश्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके साथ काम करने वाले मुस्लिम कर्मचारियों पर हमला किया गया है.

शिकायत में कहा गया है कि अक्षता तेंदुलकर और उनके आठ साथी रंगोली स्टोर के सामने दादर मार्केट इलाक़े में पहुंचे. फिर कथित तौर पर फेरीवालों से पूछा कि क्या वो मुसलमान हैं. DCP जोन 5 गणेश गावड़े ने बताया कि नौ आरोपियों के खिलाफ शिवाजी पार्क थाने में मामला दर्ज किया गया है. ये मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 189(2), 191(2), 115(2), 351(2), 352 और 37(1) 135 MP एक्ट के तहत दर्ज हुआ है. इस बीच, अक्षता तेंदुलकर ने दावा किया कि उन्होंने उन बांग्लादेशी नागरिकों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की है, जो फ़र्ज़ी दस्तावेजों के आधार पर भारत में रह रहे हैं.

उन्होंने कहा कि पुलिस से शिकायत की गई है कि बांग्लादेश से आए कई अवैध अप्रवासी इलाक़े में फल और सब्जियां बेच रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई. इंडियन एक्सप्रेस की ख़बर के मुताबिक़, अक्षता तेंदुलकर ने बताया, पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच चल रही है.

विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए अन्ना बनसोड़े का नाम तय
मुंबई : अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए पार्टी विधायक अन्ना बनसोड़े के नाम पर मुहर लगा दी है। पार्टी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पवार के करीबी सहयोगी बनसोडे पिंपरी से तीन बार विधायक रह चुके हैं और वह अनुसूचित जाति से आते हैं।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ बैठक की। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक के दौरान बनसोडे के नाम पर मुहर लगा दी गई।