breathed - Rokthok Lekhani

मुंबई : ड्राइवर ने अपनी जमीन से बड़े कारोबारी के कब्जे को चुनौती दी और फिर उसे ढहवाया
मुंबई : मुंबई जैसे शहर में अवैध निर्माण एक पुरानी बीमारी है. लेकिन कुछ लोग इस बीमारी से लड़ने का हौसला रखते हैं. जीआर खैरनार और वैभव ठाकुर दो ऐसे नाम हैं जिनकी इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. खैरनार बीएमसी के पूर्व उपायुक्त थे जिन्हें ‘डिमोलिशन मैन’ कहा जाता था. लेकिन, दूसरे व्यक्ति वैभव ठाकुर पेशे से एक ड्राइवर हैं. उनकी लड़ाई ने उनको मुंबईवासियों के सामने हीरो बना दिया है. वह ठाणे के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी जमीन से एक बड़े कारोबारी के कब्जे को चुनौती दी और फिर उसे ढहवाकर ही सांस लिया. उनके इस अभियान में केवल उनकी जमीन से ही नहीं मुंबई के सैकड़ों अवैध कब्जे को हटाया गया.

जीआर खैरनार का जन्म 1 जून 1942 को नासिक के पिंपलगांव में हुआ. एक किसान परिवार से आने वाले खैरनार ने 1964 में क्लर्क की नौकरी शुरू की. 1974 में वे बीएमसी में लेखा अधिकारी बने. 1985 में वे चर्चा में आए. तब उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल के बेटे के होटल को तोड़ा. 1988 में बीएमसी के उपायुक्त बने. उन्होंने एक लाख से ज्यादा अवैध निर्माण तोड़े. इनमें अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के 29 बंगले शामिल थे. मंदिर हो या माफिया का निर्माण, खैरनार ने किसी को नहीं बख्शा. उनकी बेबाकी ने उन्हें माफिया और नेताओं का दुश्मन बनाया.

खैरनार ने शरद पवार को घेरा
1993 में खैरनार ने शरद पवार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया. उनकी आत्मकथा ‘एकल झुंज’ में उन्होंने दावा किया कि पवार की कुछ सभाएं दाऊद ने प्रायोजित की थीं. हालांकि यह कभी भी साबित नहीं हुआ. 1994 में उन पर अति-उत्साह का आरोप लगा. एक जांच समिति ने उन्हें निलंबित किया. वर्ष 1995 में हाईकोर्ट ने उनकी बहाली का आदेश दिया. लेकिन नई सरकार ने इसकी अनदेखी की. बीजेपी-शिवसेना ने उनका समर्थन किया. इससे वे कांग्रेस को हराने में मददगार बने. 2002 में उनकी सेवाएं खत्म हुईं. फिर भी उनकी लोकप्रियता ऐसी थी कि 2018 में ऑल्ट बालाजी के शो ‘होम’ में उनके जीवन पर किरदार बना.

दूसरी तरफ वैभव ठाकुर की कहानी है. 45 साल के वैभव एक ड्राइवर हैं. वे ठाणे में रहते हैं. उनकी पुश्तैनी जमीन मढ आइलैंड के एरंगल गांव में है. 2016 में उन्हें अपनी 2400 वर्ग फीट जमीन पर अवैध बंगला दिखा. यह बंगला व्यापारी भरत मेहता की पत्नी रूपा का था. वैभव ने इसके खिलाफ आवाज उठाई. दिन में ड्राइवर की नौकरी करते. रात में सीआरजेड नियम और जमीन कानून पढ़ते. उन्होंने आरटीआई का सहारा लिया. मेहता ने दावा किया कि उनका बंगला 1960 से पहले का है. सीआरजेड नियमों में ऐसी इमारतों को छूट है. लेकिन वैभव ने 2018 में सिटी सर्वे ऑफिस से रिकॉर्ड निकाले. इनसे साबित हुआ कि वहां पहले कोई बंगला नहीं था.

वैभव ने मढ आइलैंड, बांद्रा, विले पार्ले, चेंबूर, गोरेगांव, बोरीवली और मलाड में 865 फर्जी रिकॉर्ड उजागर किए. कई एफआईआर दर्ज कीं. शुरू में पुलिस ने ध्यान नहीं दिया. लेकिन वैभव ने हार नहीं मानी. 2022 में यह मुद्दा विधानसभा में उठा. एक स्वतंत्र समिति बनी. इसने फर्जी दस्तावेजों की पुष्टि की. बीएमसी ने 101 बंगलों को नोटिस भेजा. 28 बंगले तोड़े गए. इनमें वैभव की जमीन पर बना बंगला भी था. मई 2025 में बीएमसी ने मढ में 9 और वर्सोवा में 5 निर्माण तोड़े. अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भी नोटिस मिला. खैरनार और वैभव की कहानियां अलग समय की हैं. लेकिन इनमें समानता है. दोनों ने सत्ता और पैसे के सामने हार नहीं मानी. खैरनार ने माफिया और नेताओं को चुनौती दी. वैभव ने अमीरों के अवैध बंगलों को. दोनों ने दिखाया कि साधारण आदमी भी बड़ा बदलाव ला सकता है. मुंबई में अवैध निर्माण आज भी चुनौती है.

अपना दल एस के विधायक राहुल प्रकाश कोल का निधन... मुंबई के सुश्रुत अस्पताल में ली अंतिम सांस
मुंबई : छानबे विधानसभा सीट से अपना दल एस के विधायक राहुल प्रकाश कोल का मुंबई स्थित एक कैंसर हॉस्पिटल में गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और इलाज करा रहे थे। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि परिवार की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है।

राहुल प्रकाश कोल छानबे विधानसभा सीट पर लगातार दूसरी बार विजयी हुए और विधायक बने। 2017 विधान सभा चुनाव में वे सबसे कम उम्र के विधायक बने थे। उनके पिता पकौड़ी लाल कोल राबर्ट्सगंज सीट से अपना दल एस के सांसद हैं। कुछ दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उनसे मुलाकात की थी और इस दौरान राहुल कोल को ढांढस बंधाते उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर दिखी थी। कोल बिरादरी का राहुल प्रकाश कोल बड़ा चेहरा थे।

फिल्म मेकर नितिन मनमोहन का लंबी बीमारी के बाद निधन... मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
बॉलीवुड जगत के लिए बेहद दुख भरी खबर है। वो ये कि बॉलीवुड की एक और हस्ती ने दुनिया को अलविदा कह दिया। दरअसल फिल्म प्रोडूसर नितिन मनमोहन का मुंबई में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि  वो 3 दिसंबर से अस्पताल में भर्ती थे और पिछले 15 दिनो से वे वेंटिलेटर पर थे। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही थी ।

फिल्म मेकर नितिन मनमोहन को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें नवी मुंबई में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत लगातार खराब हो रही थी। जिसके बाद  उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और आज उनकी मौत हो गई।  नितिन मनमोहन के निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।

नितिन मनमोहन फिल्मों के फेमस विलेन मनमोहन के बेटे हैं। जिन्हें 'ब्रह्मचारी', 'गुमनाम' और 'नया जमाना' समेत कई फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग करने के लिए जाना जाता है। अपने पिता की तरह ही नितिन मनमोहन भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े थे। आज उन्होंने दुनिया को 60 साल की उम्र में अलविदा कह दिया है।