went - Rokthok Lekhani News

मुंबई : 2 साल में 93,000 वयस्क महिलाएं लापता हुईं: सरकार
मुंबई : महाराष्ट्र में महिलाओं के लापता होने के मामले खतरनाक दर से बढ़ रहे हैं। सरकार ने बताया है कि पिछले दो सालों में राज्य में 93,000 महिलाएं (18 साल से ज़्यादा उम्र की) लापता हुई हैं। देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में लेटेस्ट रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट के मुताबिक, हर दिन औसतन 129 महिलाएं लापता होती हैं। इनमें से 72 परसेंट की पहचान बाद में होती है। ये मामले सुलझाए जा रहे हैं। हालांकि, हजारों महिलाएं अभी भी लापता हैं। 2024 में 45,662 महिलाएं लापता हुईं, जिनमें से 30,877 की पहचान हुई। 2024 में 11,316 नाबालिग लापता हुईं, जिनमें से 8,475 की पहचान हुई।

2025 में लापता महिलाओं की संख्या और बढ़ गई। इस साल 48,278 महिलाएं लापता हुईं, जिनमें से 36,581 (75.8 परसेंट) की पहचान हुई। महाराष्ट्र सरकार ने बड़ी संख्या में महिलाओं और लड़कियों के लापता होने पर खास ध्यान दिया है। 2015 में, इसने 'ऑपरेशन मुस्कान' शुरू किया। 'ऑपरेशन मुस्कान' का मुख्य मकसद लापता मामलों को जल्दी सुलझाना, महिलाओं, लड़कियों और लड़कों की जल्दी पहचान करना और उन्हें उनके परिवार वालों को सौंपना है। '

ऑपरेशन मुस्कान' का 13वां फेज़ 2024 में किया गया था। इस साल 'ऑपरेशन मुस्कान' के 14वें फेज़ के तहत, 16 फरवरी तक 454 लड़कों और 947 लड़कियों की पहचान की गई। सरकार ने 15-18 साल के टीनएजर्स से जुड़ा डेटा भी जारी किया। 2024 और 2025 में, 4,989 लोग लापता हुए, जिनमें से 4,813 की पहचान की गई।

पुणे : शिवनेरी किले में शिवजयंती पर बेकाबू हुई भीड़, कई भक्त घायल
पुणे : छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मभूमि शिवनेरी किला महाराष्ट्र के पुणे में है। गुरुवार को शिवाजी जयंती के दौरान यहां भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। भगदड़ में महिलाओं और छोटे बच्चों समेत कई भक्त घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत जुन्नार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।चूंकि पुणे जिले के जुन्नार तालुका में स्थित शिवनेरी किला छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मभूमि है, इसलिए हर साल शिवाजी जयंती पर बड़ी संख्या में भक्त किले में आते हैं। इस बार भी महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों से शिव ज्योति लेकर आए युवा, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ता और भक्तों की भीड़ देर रात किले पर जमा होने लगी।

चश्मदीदों के मुताबिक, शिवनेरी किले में भारी भीड़ के बीच एक रेलिंग टूट गई, जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस अधीक्षक संदीप गिल ने कहा कि तीन से चार लोग घायल हुए हैं, कुछ को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। उन्होंने जनता से अफवाहों से बचने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। एक चश्मदीद ने बताया कि हाथी दरवाज़ा एरिया और अंबरखाना के नीचे गणेश दरवाज़ा जैसी तंग गलियों में अचानक भीड़ जमा हो गई। जब बहुत सारे लोग एक साथ आगे बढ़े, तो धक्का-मुक्की होने लगी और कुछ लोग अपना बैलेंस खो बैठे और गिर गए। इससे पीछे से आ रही भीड़ का दबाव और बढ़ गया, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

नई दिल्ली : इंडिया गठबंधन के नेताओं के लिए डिनर पार्टी; उद्धव अंतिम पंक्ति में सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल; सियासी घमासान
नई दिल्ली : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के मुखिया उद्धव ठाकरे को लेकर छिड़े विवाद को लेकर अपनी राय दी है। उन्होंने इस विवाद को बुतुका और गैर-जरूरी बताया है। दरअसल, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं के लिए एक डिनर पार्टी आयोजित की गई थी। इस दौरान उद्धव भी वहां मौजूद थे। तस्वीरों में उन्हें अंतिम पंक्ति में बैठा दिखाया गया। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो गई। इसे लेकर सियासी घमासान छिड़ गया। कई लोगों ने इसे शिवसेना और महाराष्ट्र का अपमान बताया। इस पर शरद पवार ने कहा कि राहुल गांधी की ओर से आयोजित रात्रिभोज में उद्धव ठाकरे को अंतिम पंक्ति में बैठाने पर विवाद अनावश्यक है।
'वोट चोरी' पर क्या बोले?

शरद पवार ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 'वोट चोरी' वाला आरोप अच्छी तरह से शोध और दस्तावेजों पर आधारित था। इस मामले की जांच करना चुनाव आयोग (ईसीआई) का काम है। नागपुर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शरद पवार ने स्वीकार किया कि विपक्षी महा विकास अघाड़ी को महाराष्ट्र में चुनाव से पहले अधिक सावधान रहना चाहिए था। उन्होंने कहा, 'हमें पहले ही इस पर गौर करना चाहिए था और सावधानी बरतनी चाहिए थी।'

'160 सीटों पर जीत की गारंटी दी'
शरद पवार ने दावा किया कि 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले दो लोगों ने नई दिल्ली में उनसे मुलाकात की थी और 288 में से 160 सीटों पर विपक्ष की जीत की गारंटी दी थी। पवार ने कहा कि उन्होंने दोनों को विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मिलवाया था। पवार ने यह खुलासा राहुल गांधी की ओर से भाजपा और चुनाव आयोग पर लगाए गए 'वोट चोरी' के आरोप को लेकर उठे विवाद के बीच किया है।

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने उन्हें राहुल गांधी से मिलवाया। उन्होंने जो कहा गया था, उसे नजरअंदाज कर दिया। उनका यह भी मानना था कि हमें ऐसे मामलों में नहीं पड़ना चाहिए और सीधे जनता के पास जाना चाहिए।' पवार ने दावा किया कि चूंकि उन्होंने दोनों व्यक्तियों के दावों को कोई महत्व नहीं दिया, इसलिए उनके पास उनके नाम और संपर्क विवरण नहीं हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनावों में 132 सीटें जीतीं, जबकि सहयोगी शिवसेना को 57 और राकांपा को 41 सीटें मिलीं।

राहुल ने क्या आरोप लगाया था?
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को एक संस्थागत चोरी बताया है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग गरीबों के मताधिकार को छीनने के लिए इस चोरी को अंजाम देने के लिए भाजपा के साथ खुलेआम मिलीभगत कर रहा है।

उद्धव मामले पर कही यह बात
वरिष्ठ नेता ने इस बात पर अफसोस जताया कि राहुल गांधी की ओर से आयोजित रात्रिभोज में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बैठने का मुद्दा एक अनावश्यक विवाद बन गया है। उन्होंने कहा, 'एक पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन था। जब हम स्क्रीन पर कोई फिल्म देखते हैं, तो हम आगे नहीं, बल्कि पीछे बैठते हैं। फारूक अब्दुल्ला और मैं पीछे बैठे थे। इसी तरह उद्धव ठाकरे और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी प्रेजेंटेशन ठीक से देखने के लिए पीछे बैठे थे।'

'उपराष्ट्रपति चुनाव पर अभी अपना रुख तय नहीं किया'
उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष ने 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव पर अभी अपना रुख तय नहीं किया है। शरद पवार ने अपने भतीजे अजित पवार के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ राकांपा के साथ अपने गुट के हाथ मिलाने की अटकलों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने जोर देकर कहा, 'हम भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के साथ कभी गठबंधन नहीं करेंगे।'

मुंबई : एक करोड़ रुपये की फिरौती, झूठे यौन शोषण के आरोप; कोर्ट पहुंचा पीड़ित, तब खुला रैकेट
मुंबई : एक करोड़ रुपये की फिरौती, झूठे यौन शोषण के आरोप, मोबाइल-ईमेल हैकिंग, और धमकी भरे मैसेज… मुंबई में सामने आया यह मामला किसी साइको-थ्रिलर से कम नहीं है. आरोपी है डॉली कोटक, जो खुद एक प्रतिष्ठित बैंक में नौकरी करती थी. लेकिन उसके पीछे छिपा एक ऐसा चेहरा था, जिसने अपने ही एक्स बॉयफ्रेंड की जिंदगी को जहन्नुम बना दिया.

डॉली कोटक ने अपने पुराने प्रेमी से बदला लेने के लिए जो कुछ किया, वो बेहद शातिराना था. पुलिस के मुताबिक, डॉली ने पहले उसके मोबाइल और ईमेल को हैक किया. वो भी अकेले नहीं, बल्कि तीन अन्य बैंक कर्मचारियों की मदद से. इस टीम में एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के कर्मचारी भी शामिल थे. इसके बाद डॉली ने उस शख्स की पर्सनल तस्वीरें, चैट्स, उसकी पत्नी की जानकारी और लोकेशन तक निकालकर ब्लैकमेल की रणनीति बनाई.

रिपोर्ट के मुताबिक- डॉली ने धमकी भरे मैसेज भेजे. अगर एक करोड़ रुपये नहीं दिए तो झूठे यौन शोषण के केस में फंसा दूंगी. जेल में सड़ते रहोगे. और अगर पुलिस के पास गए, तो तुम्हारी पत्नी और बहन की भी इज्ज़त उछाल दूंगी. इतना ही नहीं, उसने एक वकील के जरिए अपने पूर्व प्रेमी को मिलने बुलाया और वहीं फिरौती की मांग दोहराई. साथ ही उस व्यक्ति के मैनेजर को ईमेल भेजकर बदनाम किया, जिससे उसकी नौकरी भी छिन गई.

कोर्ट पहुंचा पीड़ित, तब खुला रैकेट
नौकरी गंवाने और बदनामी से टूटे पीड़ित ने आखिरकार बोरीवली मजिस्ट्रेट कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो परत-दर-परत खुलासे होने लगे. चारकोप पुलिस ने डॉली के खिलाफ मामला दर्ज किया है. उसके साथ ही उसका भाई सागर कोटक, एक महिला सहकर्मी प्रमिला वाज और तीन बैंक कर्मचारियों को भी आरोपी बनाया गया है. इन पर सरकारी डेटा की चोरी, हैकिंग और जबरन वसूली जैसे गंभीर आरोप लगे हैं.

पहले भी विवादों में रही है डॉली
यह पहली बार नहीं है जब डॉली कोटक का नाम ब्लैकमेलिंग में आया हो. डीबी मार्ग थाने में दर्ज एक अन्य मामले में भी वह मुख्य आरोपी है, जिसमें एक बिजनेसमैन से पैसों की मांग की गई थी. उसका भाई सागर कोटक तो 17 साल की लड़की के अपहरण और यौन उत्पीड़न के केस में पहले से ही पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी है और फिलहाल जमानत पर बाहर है.