domestic - Rokthok Lekhani News

मुंबई: घरेलू नल बिल भुगतान पर राहत, टीएमसी ने ब्याज और जुर्माना हटाया
मुंबई: जिन घर नल कनेक्शन धारकों अथवा उपभोक्ताओं पर घरेलू पानी का बिल बकाया है, उनके लिए एक राहत भरा फ़ैसला लिया गया है, और पानी के बिल के बकाए पर लगने वाले प्रशासनिक व्यय (सूद/जुर्माना) पर 100 परसेंट छूट देने की स्कीम 01 सितंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक लागू कर दी गई है और मेयर शर्मिला पिंपोलकर और आयुक्त सौरभ राव ने नागरिकों से इस स्कीम का फ़ायदा उठाने की अपील की है।

इस स्कीम का फ़ायदा उठाने के लिए, घरेलू नल कनेक्शन उपभोक्ताओं को अपने पिछले बकाया पानी के बिल की रकम के साथ-साथ मौजूदा आर्थिक वर्ष 2026-27 की मांग भी एक साथ देनी होगी। जो योग्य उपभोक्ता एक साथ पेमेंट करेंगे, उन्हें बकाए पर लगने वाला प्रशासनिक व्यय (ब्याज/जुर्माना) पूरी तरह से माफ़ कर दिया जाएगा।

यह रियायत योजना सिर्फ़ 1 सितंबर, 2026 से 31 दिसंबर, 2026 तक ही लागू रहेगी। इसलिए, बकाया बिल वाले घरेलू उपभोक्ता से अपील की गई है कि वे तय समय में बिल भर दें और इस योजना का फ़ायदा उठाएं। इस बीच, प्रशासन ने साफ़ किया है कि अगर 1 जनवरी, 2027 के बाद भी पानी के बिल का बकाया जारी रहता है, तो संबंधित ग्राहक के नल कनेक्शन काट दिए जाएंगे और पानी की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। यह छूट योजना पेशेवर पानी के उपभोक्ता पर लागू नहीं होगी। इसलिए, संबंधित घरेलू उपभोक्ताओं अपील की गई है कि वे अंतिम अवधि से पहले अपने पानी के बिल भरकर एडमिनिस्ट्रेटिव चार्ज पर 100 प्रतिशत रियायत का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाएं और नगर निगम का सहयोग करें।

नई दिल्ली : कमर्शियल LPG सिलेंडरों की डिलीवरी शुरू, 13 मार्च को बुक हुए 88.8 लाख घरेलू गैस सिलेंडर
नई दिल्ली : देशभर के तमाम रेस्टॉरेंट, होटल और ढाबों संचालकों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने शनिवार को बताया कि देश में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की डिलीवरी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि देश भर के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की डिलीवरी शुरू हो गई है और उपभोक्ताओं को सिलेंडर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल लगभग 84 प्रतिशत बुकिंग ऑनलाइन हो रही है, जिसे आगे बढ़ाकर लगभग 100 प्रतिशत तक ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।

13 मार्च को पैनिक की वजह से 88 लाख तक पहुंची घरेलू गैस सिलेंडरों की बुकिंग
सुजाता शर्मा ने कहा कि कमर्शियल सिलेंडरों के बारे में भी काफी चर्चा हुई है और उसके बाद ये फैसला लिया गया कि कमर्शियल उपभोक्ताओं को भी कुछ LPG उपलब्ध कराई जाए। इस संदर्भ में राज्य सरकारों के साथ भी चर्चा की गई है। इसके साथ ही, उन्होंने देशभर में तेजी से बढ़ रही पैनिक बुकिंग को लेकर भी अहम जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 12 मार्च को 75-76 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के लिए बुकिंग हुई थी, जो 13 मार्च को बढ़कर करीब 88 लाख हो गई है। सरकार ने आम लोगों से अनुरोध करते हुए कहा है कि पैनिक बुकिंग न करें। जब आपको गैस सिलेंडर की जरूरत हो, तभी बुकिंग करें। बताते चलें कि आम दिनों में रोजाना 50-55 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों की बुकिंग होती है।

शहरों में 25 और गांवों में 45 दिन के बाद बुक किए जा सकेंगे एलपीजी सिलेंडर
उन्होंने बताया कि घरेलू एलपीजी उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। शुरुआत में 10% से बढ़ाकर 25%, फिर 28% और अब देश में एलपीजी का उत्पादन 31% तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि शहरों में अंतिम डिलीवरी और अगली एलपीजी बुकिंग के बीच कम से कम 25 दिन का अंतर रखा जाएगा, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतम 45 दिन का अंतर निर्धारित है। यानी, शहरों में पिछली बुकिंग के 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग की जा सकेगी, जबकि गांवों में पिछली बुकिंग की तारीख से 45 दिन बाद अगली बुकिंग होगी। उपभोक्ताओं को बुकिंग करते समय इस समय सीमा का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

मुंबई : 115 रुपये महंगी हुई एलपीजी गैस, घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े, जानें दिल्ली-मुंबई में कीम
मुंबई : मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर देशभर में देखने मिल रहा है. इस बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया. जिसके बाद आयात होने वाले तरल पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. इस बीच भारत में एलपीजी गैस के सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं. भारत के कई राज्यों में एलपीजी सिलेंडर अब महंगा हो गया है. भारत में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है. सूत्रों के अनुसार, नई दर 7 मार्च से प्रभावी होगी.

इतने रुपये का मिलेगा दिल्ली में सिलेंडर
दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में भी 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जो आज 7 मार्च से प्रभावी हो गई है. दिल्ली में अब 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1883 रुपये हो गई है. सिलेंडर की कीमतों में यह नया बदलाव अप्रैल 2025 की कीमतों के बाद हुआ है.
वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 1835 रुपये मिलेगा. सिलेंडर की कीमतों में उछाल के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है. अपूर्ति को लेकर इतने बड़े बदलाव से आम जनता की जेब पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है.

इस वजह से हुई गैस के दामों में बढ़ोतरी
पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आयात होने वाली तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की आपूर्ति प्रभावित होने के बाद घरेलू सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हो गई है. होर्मुज के जरिये एलएनजी की आपूर्ति 28 फरवरी से ही रुक गई है.
इससे लगभग 20 प्रतिशत वैश्विक एलएनजी आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित हुई है और एशियाई आयात बाजारों में चिंता बढ़ गई है. भारत की एलएनजी आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा कतर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते ही आता है.

मुंबई क्लब के मालिक के घर से 60 डर्बी ट्रॉफियां चोरी; घरेलू सहायक पर मामला दर्ज
मुंबई : मुंबई के एक क्लब मालिक द्वारा विभिन्न ‘डर्बी’ (घुड़दौड़) प्रतियोगिताओं में जीती गई 15.24 लाख रुपये मूल्य की चांदी और सोने से जड़ी 60 ट्रॉफियां उनके घर से कथित तौर पर उनके घरेलू सहायक ने चुरा लीं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यहां की गामदेवी पुलिस ने चोरी के संबंध में घरेलू सहायक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बताया कि चोरी की ये घटनाएं 2023 और नवंबर 2025 के बीच दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी स्थित वेस्टफील्ड एस्टेट कंपाउंड में एक फ्लैट में हुईं।

उन्होंने बताया कि विज्ञापन फिल्म निर्देशक और रॉयल वेस्टर्न इंडिया टर्फ क्लब लिमिटेड (आरडब्ल्यूआईटीसी) क्लब और डायमंड बैंड रेसिंग सिंडिकेट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक शिवेन सुरेंद्रनाथ (59) ने हाल में इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने 2006 से कई प्रतिष्ठित ‘डर्बी’ प्रतियोगिताएं जीती थीं और चांदी एवं सोने से जड़ी हुई ट्रॉफियां प्राप्त की थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये सभी ट्रॉफियां उनके घरेलू सहायक राजेंद्र बेनुधर जेना (42) ने चुरा लीं। जेना ओडिशा का रहने वाला है।पुलिस ने बताया कि जेना पिछले पांच वर्षों से सुरेंद्रनाथ के घर में काम कर रहा था और पिछले छह महीनों से वहीं रह रहा था।

जेना ने 23 नवंबर, 2025 को शिकायतकर्ता को बताया कि उसे कुछ जरूरी काम को लेकर कुछ दिनों के लिए कोलकाता जाना है। अधिकारी ने बताया कि उसने पांच दिन बाद फोन करके बताया कि वह लौट रहा है, लेकिन बाद में उसने फोन उठाना बंद कर दिया।जेना के नहीं लौटने और संपर्क से बाहर रहने के बाद सुरेंद्रनाथ ने दो जनवरी को अपने ट्रॉफी संग्रह और अन्य मूल्यवान वस्तुओं की जांच की और पाया कि 15.24 लाख रुपये मूल्य की कई वस्तुएं गायब थीं।अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने गामदेवी थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर रविवार को जेना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।