corridor - Rokthok Lekhani News

मुंबई: मीरा-भाईंदर से वसई-विरार मेट्रो कॉरिडोर को मिली मंजूरी, 5 साल में प्रोजेक्ट होगा पूरा
मुंबई : मुंबई के बाहर ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने एमएमआर में मेट्रो कॉरिडोर के विस्तार को मंजूरी प्रदान कर दी है। सरकारी मंजूरी के बाद मीरा भाईंदर को वसई विरार को मेट्रो से कनेक्ट करने का रास्ता साफ हो गया है। 17,725 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस कॉरिडोर से मीरा रोड, वसई, नालासोपारा, नायगांव और विरार के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला हुआ है।

25 किमी लंबा होगा कॉरिडोर
मेट्रो-13 की कुल लंबाई 25.03 किमी होगी। इसमें 21.78 किमी एलिवेटेड और 3.25 किमी भूमिगत मार्ग होगा। कॉरिडोर पर कुल 16 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें 13 एलिवेटेड और तीन भूमिगत स्टेशन होंगे। एमएमआरडीए इस प्रोजेक्ट को लागू करेगा और मंजूरी के बाद इसे पांच साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

लोकल ट्रेन से होगी कनेक्ट
अधिक से अधिक यात्रियों को मेट्रो लाइन का लाभ पहुंचाने के लिए मेट्रो-13 को नायगांव, नालासोपारा, विरार रेलवे स्टेशन से जोड़ा जाएगा। साथ ही इस लाइन को दहिसर ( पूर्व ) से मीरा भाईंदर के बीच बने मेट्रो-9 से भी जोड़ा जायगा। मेट्रो-9 के नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम स्टेशन पर यह दोनों लाइन कनेक्ट होगी। मेट्रो 9 के जरिये लोग विरार से मुंबई तक मेट्रो में सफर कर सकेंगे। यात्रियों को मेट्रो के रूप में नया विकल्प उपलब्ध होगा।
पांजू बेट के लिए बनेगा खास पुल
इस प्रोजेक्ट की खासियत वसई खाड़ी पर पांजू बेट को जोड़ने वाला 4.92 किमी लंबा छह लेन का संयुक्त सड़क-मेट्रो पुल होगा। चिखल डोंगरी में मेट्रो डिपो प्रस्तावित है। सभी मेट्रो स्टेशनों तक बस सेवा उपलब्ध कराने की भी योजना है।

4.49 लाख यात्रियों का अनुमान
सरकार के अनुसार वर्ष 2031 में इस कॉरिडोर से रोजाना करीब 4.49 लाख यात्री सफर कर सकते हैं। मेट्रो शुरू होने से सड़क मार्ग की तुलना में यात्रा का समय करीब 50 फीसदी तक कम होने की उम्मीद है। इससे निजी वाहनों और प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात का दबाव घटने के साथ कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी।

मुंबईकर पर क्या असर पड़ेगा
मुंबई में प्रॉपर्टी की दाम आसमान छूने के बाद विरार और वसई में तेजी से लोगों की आबादी बढ़ी है। यहां से रोजाना हजारों लोग रोजगार व अन्य कार्यों के लिए लोकल ट्रेन या सड़क मार्ग से मुंबई आते है। लोकल ट्रेन में अधिक भीड़ होने की वजह से यात्रियों का यह सफर पीड़ादायक होता है, वहीं मेट्रो के शुरू होने से यात्रा तेजी से आरामदायक तरीके से पूरी हो सकेगी।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया विरार-अलीबाग कॉरिडोर का निरीक्षण
विरार : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग और महत्वाकांक्षी विरार-अलीबाग कॉरिडोर परियोजना के तहत बन रही सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता, यातायात प्रबंधन और परियोजना से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें कॉरिडोर के विभिन्न चरणों और अब तक हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। फडणवीस ने कहा कि यह परियोजना मुंबई महानगर क्षेत्र और आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विरार-अलीबाग कॉरिडोर को महाराष्ट्र की प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में शामिल किया जाता है। इसके पूरा होने के बाद मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और कोंकण क्षेत्र के बीच आवागमन अधिक सुगम और तेज होने की उम्मीद है। साथ ही औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सड़क, एक्सप्रेस-वे और अन्य आधारभूत ढांचा परियोजनाओं के माध्यम से विकास को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की देरी से बचने और गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा। स्थानीय लोगों और उद्योग जगत को भी इस परियोजना से काफी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि कॉरिडोर के चालू होने के बाद यात्रा समय में कमी आएगी, लॉजिस्टिक्स लागत घटेगी और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और परियोजना से जुड़े इंजीनियर भी मौजूद रहे।

मुंबई से पुणे 48 मिनट में, बोरीवली से चर्चगेट जितना ही लगेगा समय, जानिए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की खास बातें
मुंबई : केंद्रीय बजट में महाराष्ट्र के लिए गुड न्यूज दी गई। मुंबई से पुणे के बीच रेलयात्रा अब केवल 48 मिनट में पूरी हो सकेगी। ऐसा इसलिए कि केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री ने जिन हाई स्पीड रेल कॉरिडोर्स का ऐलान किया है, उनमें मुंबई-पुणे कॉरिडोर भी है। यानी इन दोनों शहरों के बीच बुलेट जैसी ट्रेनें चलेंगी। अभी दोनों शहरों की रेल से दूरी 4 घंटे है। बड़ी संख्या में लोग हर दिन मुंबई- पुणे आना-जाना करते हैं। हाई स्पीड ट्रेन से उन्हें राहत मिलेगी। इसकी संभावित रफ्तार 300 से 320 किलोमीटर प्रति घंटा होती है। कॉरिडोर शुरू होने से आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

मुंबई से पुणे के बीच का यात्रा समय अब केवल 48 मिनट का हो जाएगा, क्योंकि केंद्रीय बजट 2025 -26 में इन दोनों शहरों के बीच बुलेट ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है। बता दें कि इस रूट पर यात्रा करने वालों की संख्या हमेशा से ही ज्यादा रही है। विभिन्न यात्रा के साधन से लोग इस मार्ग पर आना-जाना करते हैं।

320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी बुलेट ट्रेन
ऐसे कई लोग है जो हर दिन मुंबई-पुणे आना-जाना करते है। ऐसे में बुलेट ट्रेन शुरू होने पर उन्हें काफी राहत मिलेगी। जितने समय में लोग बोरीवली से चर्चगेट पहुंचते हैं, उतने समय में ही लोग मुंबई से पुणे पहुंच जाएंगे। बताया जा रहा है कि बुलेट ट्रेन की संभावित रफ्तार 300 से 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।।
उद्योग, व्यापार और शिक्षा क्षेत्र को लाभ
इस हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर शुरू होने से न सिर्फ यात्रा का समय काफी कम होगा, बल्कि दोनों मार्गों पर आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। मुंबई-पुणे-हैदराबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर से आईटी, उद्योग, व्यापार और शिक्षा क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा। तीनों शहर देश के प्रमुख आर्थिक और तकनीकी केंद्र है, ऐसे में तेज और भरोसेमंद कनेक्टिविटी से निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही सड़क और हवाई यातायात पर बढ़ते दबाव में भी कमी आएगी।
मुंबई-पुणे के बीच रोज गुजरते हैं करीब 43 हजार वाहन
हर दिन मध्य रेलवे की तरफ से सुबह 5 स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है, जिसमें वंदे भारत भी शामिल है। लेकिन फिर भी ट्रेन की टिकट कन्फर्म होना संभव नहीं हो पाता। इसी के साथ लोग सड़क मार्ग मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से भी यात्रा करते है। कुछ प्राइवेट वाहन से तो कुछ बस और शेयरिंग कैब से इस रूट पर यात्रा करते है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर प्रतिदिन औसतन 43 हजार वाहनों कानआवागमन होता है।

मुंबई : मीरा रोड-भायंदर मेट्रो लाइन पर आया अपडेट, ठाणे-मुंबई कॉरिडोर के लिए भी गुड न्यूज!
मुंबई : मुंबई शहर में घर काफी महंगे होते हैं और नौकरीपेशा लोगों और छात्रों की बड़ी आबादी उपनगरीय इलाके में रहती है। आम तौर पर इन इलाकों से मुंबई सफर करना बेहद मुश्किल होता है और इसमें रोज काफी समय भी बर्बाद होता रहा है। मेट्रो नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा है कि आने वाले समय में शहर और उपनगरों की तस्वीर कनेक्टिविटी के लिहाज से बदल सकती है। साल 2026 तक उपनगरीय इलाकों से मुंबई की सीधे कनेक्टिविटी होगी। मुंबई में कई नई मेट्रो लाइनों और विस्तार परियोजनाओं के शुरू होने की उम्मीद है। मीरा-भायंदर, ठाणे और आसपास के इलाकों के लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इन परियोजनाओं का मकसद सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करना, ट्रैफिक जाम कम करना और लोगों का सफर तेज व सुविधाजनक बनाना है।

मुंबई मेट्रो लाइन-9 का विस्तार
मुंबई मेट्रो लाइन-9 को दहिसर ईस्ट से बढ़ाकर मीरा भायंदर के काशीगांव तक ले जाया जा रहा है। इस परियोजना का पहला चरण करीब 4.5 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें चार स्टेशन शामिल हैं।

- इसके पूरा होने के बाद मीरा भायंदर के यात्रियों को मेट्रो लाइन-7 और लाइन-2ए से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, डीएन नगर और शहर के अन्य प्रमुख इलाकों तक पहुंच आसान हो जाएगी।

- इसके अलावा लाइन-1 और लाइन-3 से इंटरचेंज की सुविधा भी यात्रियों को मिलेगी। इस लाइन पर सेफ्टी चेक शुरू हो चुके हैं और कुछ हिस्सों के जल्द खुलने की संभावना है।