bad - Rokthok Lekhani News

मुंबई में बरसात का अलर्ट, एक घंटे की बारिश में ही भिवंडी का हुआ बुरा हाल, डूबे सड़क-बाजार और मोहल्ले
मुंबई : महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री के साथ ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बीती रात काफी तेज बारिश हुई, जिससे ठाणे में कई जगह जलजमाव देखने मिला. फिलहाल, मुंबई में ऑरेंज अलर्ट यानी तेज बारिश की संभावना से पहले आम जनता और प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है.

दूसरी ओर, बीती रात महज एक घंटे की बारिश में भिवंडी महानगरपालिका की तैयारियों की पोल खुल गई. भिवंडी के सड़क, बाजार और मोहल्ले पूरी तरह जलमग्न दिखे. बताया जा रहा है कि शहर की सड़कें दरिया बन गईं, मुख्य बाजार जलमग्न हो गए, दुकानों में पानी घुस गया.

बीच सड़क पर वाहन बंद पड़ने से लोगों को धक्का लगाना पड़ा. हालात ऐसे बन गए कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया. एक घंटे की तेज बारिश ने पूरे शहर की रफ्तार थाम दी. मुख्य बाजार इलाके तीन बत्ती, भाजी मार्केट, निजामपुरा, आमपाड़ा, खंडूपाड़ा रोड और वंजारपट्टी समेत कई इलाके जलमग्न हो गए. सड़कों पर घुटनों से ऊपर तक पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कई मोहल्लों और गलियों में भी पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया.

सबसे ज्यादा असर शहर के मुख्य बाजारों तीन बत्ती, भाजी मार्केट में देखने को मिला, जहां बारिश का पानी कई दुकानों में घुस गया. दुकानदार अपना सामान बचाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए. वहीं, जलभराव के कारण कई दोपहिया और चारपहिया वाहन बीच सड़क पर बंद पड़ गए. वाहन चालकों को गाड़ियों को धक्का देकर बाहर निकालना पड़ा, जबकि कई प्रमुख मार्गों पर यातायात भी प्रभावित रहा.

मुंबई : बढ़ा गर्मी का प्रकोप, हीट स्ट्रोक के मरीज पहुंच रहे अस्पताल, मीरा रोड का बुरा हाल
मुंबई : मार्च में मुंबई एमएमआर में जमकर गर्मी पड़ी नतीजतन मुंबई से सटे मीरा रोड वॉकहार्ट अस्पताल में हीट स्ट्रोक मामले सामने आने लगे है। अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पवन पई ने बताया कि मिड मार्च से अब तक पास कम से कम 2 से 3 मरीज स्ट्रोक जैसे लक्षणों के साथ पहुंचे जिनमें ज्यादातर की उम्र 50 व अधिक रही। मार्च की शुरुआत से अब तक में 4 बार और एमएमआर में 8 हीट वेव चली है। शहर में ताप बढ़ने के साथ ही हीट से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं भी सामने आने लगी।

मीरा रोड स्थित वॉकहार्ट अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पवन पई ने बताया कि डॉक्टर हाल के दिनों में मेरे 2 से 3 ऐसे मरीज आए हैं, जिनमें स्ट्रोक जैसे लक्षण दिखाई दिए। मरीजों की उम्र सामान्यतः 50 व अधिक थी। जिससे यह स्पष्ट हो कि बुजुर्गो में इसका खतरा ज्यादा है। उन्होंने आगे बताया कि हीट स्ट्रोक का डायग्नोसिस पूरी तरह क्लीनिकल होता है।

मरीजों में अचानक चक्कर आना (गिडीनेस), उल्टी, सिरदर्द और बैलेंस खोने जैसे लक्षण देखे गए। हालांकि, समय पर कूलिंग और पर्याप्त हाइड्रेशन देने से मरीजों की स्थिति में सुधार हो जाता है। तेज धूप और डिहाइड्रेशन ही इसके प्रमुख कारण हैं। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचना चाहिए और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
क्या है हीट स्ट्रोक?
हीट स्ट्रोक ऐसी अवस्था है, जिसमें पीड़ित के शरीर का तापमान अत्यधिक धूप या गर्मी की वजह से बढ़ने लगता है। हीट स्ट्रोक की स्थिति में शरीर की प्राकृतिक कूलिंग सिस्टम सुचारू रूप से काम करना बंद कर देता है, जिसकी वजह से शरीर का तापमान कम नहीं हो पाता। इससे शरीर का तापमान बढ़ता जाता है और अगर सही समय पर इलाज नहींकरवाया तो मरीज की जान भी जा सकती है।

हीट स्ट्रोक के कारण
हीट स्ट्रोक तेज धूप या अत्यधिक गर्मी/तापमान के कारण होता है। लेकिन हीट स्ट्रोक के और भी कई कारण होते हैं। निर्जलीकरण, थाइराइड में असतुलन पैदा होना, शरीर में रक्त शर्करा में कमी आना (ऐसा मधुमेह के मरीजों में होता है।)

हीट स्ट्रोक के लक्षण
गर्मी के दिनों में या तेज धूप में काम करने से यदि आपको चक्कर आने लगें या उलटी- मितली जैसा लगे तो यह स्ट्रोक के लक्षण है।

इन बातों का रखें ख्याल
डॉ. पई ने सलाह दी है कि सुबह के समय ही एक्सरसाइज या आउटडोर गतिविधिया पूरी कर ले और कार्यस्थल पर भी ठंडा वातावरण सुनिश्चित करें। पानी पीते रहे और अपने आप को हाइड्रेट रखें।

मुंबई से यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों का बुरा हाल
मुंबई: मुंबई से उत्तर भारत जाने वाले यात्रियों के लिए इस बार गर्मी की छुट्टियों में गांव जाना आसान नहीं दिख रहा है। अप्रैल माह की टिकट बुकिंग शुरू होते ही एक मिनट के भीतर सभी सीटें फुल हो जा रहीं हैं और दूसरे मिनट तक वेटिंग सूची 400 से 500 तक पहुंच जा रही है। हद तो तब हो रही है, जब तीसरे मिनट तक रिग्रेट आ जा रहा है। इन सब के बीच अब यात्रियों की उम्मीद स्पेशल ट्रेनों से है। मिली जानकारी के अनुसार, गर्मी की छुट्टी के लिए मुंबई से उत्तर भारत समेत देश के विभिन्न हिस्से के लिए कुछ ट्रेनों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

ऑनलाइन टिकट निकालना तो न के बराबर
दरसल मुंबई से बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाली ट्रेनों में सबसे अधिक दबाव देखा जा रहा है। मजदूरी, नौकरी और छोटे व्यवसाय से जुड़े हजारों लोग हर साल गर्मी की छुट्टियों में अपने गांव लौटते हैं। लेकिन इस बार टिकट की मारामारी ने यात्रियों की चिंता और बढ़ा दी है। क्योंकि इस बार लगन भी ज्यादा है।
यात्रियों का कहना है कि ऑनलाइन टिकट निकालना तो न के बराबर है। बुकिंग खुलते ही वेबसाइट धीमी हो जाती है और जब तक भुगतान प्रक्रिया पूरी होती है, तब तक टिकट वेटिंग में चली जाती है। तत्काल और सामान्य दोनों श्रेणियों में सीटों की भारी मांग है।

रात से ही लगाई जा रही कतार
मुंबई स्थित रेलवे के विभिन्न टिकट काउंटरों के बाहर भी लंबी कतारें लग रही हैं। कई यात्री रात से ही लाइन में बैठ जाते हैं, ताकि सुबह काउंटर खुलते ही उन्हें कन्फर्म टिकट मिल सके। मुंबई के प्रमुख स्टेशनों पर यह नजारा आम हो गया है। यात्री सिर्फ इस उम्मीद में घंटों इंतजार कर रहे हैं कि किसी तरह सीट सुनिश्चित हो जाए।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, गर्मी के मौसम में हर साल यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन इस बार मांग और अधिक है। यदि जल्द ही अतिरिक्त गाड़ियों की व्यवस्था नहीं की गई तो वेटिंग सूची और लंबी हो सकती है। बता दें कि हर ट्रेन में मौजूदा सीट का 25 % ही वेटिंग टिकट जारी की जाती है , उसके बाद रिग्रेट आता है।

अब तक 972 ट्रेनों का ऐलान
जानकारी के मुताबिक, इंडियन रेलवे की ओर से 17 फरवरी से 14 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को मुंबई और प्रयागराज के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन सेवा शुरू हुई है। इसके तहत सेंट्रल रेलवे और पश्चिम रेलवे अब तक 972 ट्रेनों का ऐलान कर चुकी है।

राज ठाकरे की बुरी हार के बाद चर्चा में ये बयान! यहां हुई मनसे चीफ से गलती?
मुंबई : महाराष्ट्र की राजनीति का केंद्र बने मुंबई नगर निगम चुनावों के नतीजे शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को घोषित कर दिए गए. सुबह 10 बजे वोटों की गिनती शुरू होने के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी  ने बढ़त बनाते हुए मुंबई नगर निगम में सबसे बड़ी पार्टी बनने में कामयाबी हासिल कर ली. समाचार लिखे जाने तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी 118 सीटों पर, शिवसेना 28, ठाकरे गुट 60, कांग्रेस 12, मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) 9 और निर्दलीय 8 सीटों पर आगे चल रहे हैं. मौजूदा हालात को देखते हुए साफ संकेत मिल रहे हैं कि मुंबई में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की सरकार बनेगी.

मनसे ने 53 सीटों पर लड़ा चुनाव
ठाकरे भाइयों ने मुंबई में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के सामने बड़ी चुनौती पेश की थी. हालांकि, इस लड़ाई में आखिरकार बीजेपी (बीएमसी) बढ़त बना रही है, लेकिन ठाकरे गुट (शिवसेना ठाकरे कैंप) के उम्मीदवार 57 सीटों पर आगे चल रहे हैं. हालांकि, राज ठाकरे की मनसे के सिर्फ 9 उम्मीदवार ही आगे चल रहे हैं. राज ठाकरे की मनसे ने 53 सीटों पर चुनाव लड़ा था. उनमें से सिर्फ 9 उम्मीदवारों के ही चुने जाने की संभावना है. इसे राज ठाकरे के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.

मनसे से कहां हो गई चूक?
मुंबई नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान शिवाजी पार्क में राज ठाकरे की रैली गेम चेंजर साबित हुई थी. इसके चलते उम्मीद थी कि राज ठाकरे की मनसे को बड़ी सफलता मिलेगी. हालांकि, असल में ऐसा नहीं हुआ. इसलिए, कई लोगों के मन में यह सवाल है कि मनसे से ​​आखिर कहां गलती हुई. मनसे छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व नगरसेवक संतोष धुरी द्वारा दी गई चेतावनी की राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है.

'उद्धव ठाकरे गुट ने वे सींटे नहीं दी जो हमें चाहिए थी'
संतोष धुरी ने बीजेपी में शामिल होने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. उस समय संतोष धुरी ने कहा था कि मनसे मुंबई नगर निगम में सिर्फ सात से आठ सीटें ही जीतेगी. ऐसा लगता है कि मुंबई में मनसे के लिए 52 सीटें छोड़ दी गई हैं. हालांकि, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि सात या आठ सीटें भी जीती जाएंगी या नहीं. उद्धव ठाकरे गुट ने हमें वे सीटें नहीं दीं जो हम चाहते थे.

इसके विपरीत, ठाकरे गुट ने मनसे को ऐसी सीटें दीं जहां ठाकरे गुट के पास कोई उम्मीदवार नहीं था या जहां उनके मौजूदा नगरसेवक का नाम खराब हो चुका था. माहिम, दादर, वर्ली, सेवरी, भांडुप जैसे इलाकों में जहां मराठों की आबादी ज़्यादा है, वहां मनसे को सिर्फ़ एक सीट दी गई. संतोष धुरी ने कहा था कि ठाकरे ग्रुप ने मनसे को वे सीटें दीं जहां वे हारना चाहते थे.