MPCB - Rokthok Lekhani News

एमपीसीबी अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
मुंबई : सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को डराने और पैसे ऐंठने का मामला सामने आया है। वनराई पुलिस ने बदलापुर निवासी 29 वर्षीय एक बेरोजगार युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने खुद को महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अधिकारी बताकर एक फैक्ट्री मालिक से पैसे वसूलने की कोशिश की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्वराज घोसालकर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने फर्जी पहचान बनाकर खुद को एमपीसीबी का फील्ड ऑफिसर बताया और फैक्ट्री मालिकों को प्रदूषण नियंत्रण नियमों के उल्लंघन के नाम पर कार्रवाई का डर दिखाया।

फर्जी अधिकारी बनकर बनाया दबाव पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर एमपीसीबी के फील्ड अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बताई। उसने इस दौरान सचिन महादिक नाम का इस्तेमाल किया। आरोप है कि आरोपी फैक्ट्री मालिकों से संपर्क कर उन्हें बताता था कि उनकी फैक्ट्री में प्रदूषण नियंत्रण नियमों का उल्लंघन हो रहा है। इसके बाद वह कानूनी कार्रवाई, भारी जुर्माना और गिरफ्तारी की धमकी देकर दबाव बनाने की कोशिश करता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने इसी तरीके से एक फैक्ट्री मालिक से पैसे ऐंठने का प्रयास किया।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई मामले की जानकारी मिलने के बाद फैक्ट्री मालिक ने पुलिस से संपर्क किया। शिकायत के आधार पर वनराई पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के बारे में अहम जानकारी मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि उसने इससे पहले कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। कई फैक्ट्री मालिकों को बनाया निशाना? पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि अन्य फैक्ट्री मालिकों को भी इसी तरह निशाना बनाया हो सकता है।

जांच एजेंसी आरोपी के मोबाइल रिकॉर्ड, संपर्कों और बैंक से जुड़े लेनदेन की जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस कथित ठगी में कोई और व्यक्ति भी शामिल है या नहीं। सरकारी विभागों के नाम पर ठगी के मामले बढ़े पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हाल के दिनों में सरकारी विभागों के अधिकारी बनकर लोगों को ठगने के मामले सामने आ रहे हैं। ठग अक्सर पुलिस अधिकारी, नगर निगम कर्मचारी, प्रदूषण विभाग के अधिकारी या अन्य सरकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि बनकर लोगों को डराते हैं और पैसे की मांग करते हैं।

ऐसे मामलों में लोगों को सतर्क रहने और किसी भी अधिकारी की पहचान की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है। एमपीसीबी के नाम का गलत इस्तेमाल महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राज्य में उद्योगों से जुड़े प्रदूषण मानकों की निगरानी करता है। ऐसे में विभाग के नाम का इस्तेमाल कर फैक्ट्री मालिकों को डराना गंभीर मामला माना जा रहा है। पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी ने एमपीसीबी से जुड़े दस्तावेज, फर्जी पहचान पत्र या अन्य किसी तरीके का इस्तेमाल किया था या नहीं। आरोपी से पूछताछ जारी वनराई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर मामले में और जानकारी सामने आ सकती है।

यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। फैक्ट्री संचालकों से अपील पुलिस ने उद्योग संचालकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति सरकारी अधिकारी बनकर कार्रवाई का डर दिखाता है या पैसे की मांग करता है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। किसी भी सरकारी नोटिस या कार्रवाई की पुष्टि संबंधित विभाग से जरूर करनी चाहिए। फिलहाल एमपीसीबी अधिकारी बनकर कथित ठगी करने वाले स्वराज घोसालकर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

मुंबई : प्रदूषण के खिलाफ एमपीसीबी का बड़ा एक्शन, 4 रेडी-मिक्स कंक्रीट प्लांट किया बंद,₹1.89 करोड़ वसूला जुर्माना
मुंबई : मुंबई और उसके आसपास बिगड़ती वायु गुणवत्ता को लेकर महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाया है। मुंबई उच्च न्यायालय के निर्देश पर, एमपीसीबी ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया है। बोर्ड के अध्यक्ष सिद्धेश कदम और सदस्य सचिव एम. देवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में, मुंबई महानगर क्षेत्रीय क्षेत्र में रेडी मिक्स कंक्रीट संयंत्रों की जांच के लिए उड़नदस्तों का गठन किया गया और चार आरएमसी संयंत्रों को बंद करवा दिया गया है।

दरअसल, मुंबई महानगर प्रादेशिक क्षेत्र में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के उद्देश्य से एमपीसीबी ने इन विशेष उड़ान दस्तों का गठन किया।बोर्ड के अध्यक्ष सिद्धेश कदम और सदस्य सचिव एम. देवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में इन टीमों को आरएमसी प्लांटों और बड़े निर्माण स्थलों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आठ दिनों में 163 आरएमसी प्लांटों की जांच पिछले आठ दिनों के दौरान उड़नदस्तों ने एमएमआर क्षेत्र में 163 आरएमसी प्लांटों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान, खामियां पाए जाने के बाद नवी मुंबई-तुर्भे स्थित दीपक स्टोन कंपनी, क्रिस्टल कंक्रीट इन्फ्रा, सलोनी कंस्ट्रक्शन और भिवंडी स्थित फोम रॉक एलएलपी सहित चार आरएमसी संयंत्रों को बंद कर दिया गया। ₹1.89 करोड़ का बैंक गारंटी जुर्माना वसूला गया निरीक्षण अभियान के दौरान कई अन्य प्लांटों पर भी कार्रवाई की गई। पर्यावरण नियमों का पालन न करने पर वहीं, 59 संयंत्रों को प्रस्तावित तथा 34 को अंतरिम निर्देश जारी किए गए। पर्यावरण संबंधी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर मुंबई के 24, कल्याण के 1 और नवी मुंबई के 10, कुल 35 आरएमसी संयंत्रों से ₹1.89 करोड़ का बैंक गारंटी जुर्माना वसूला गया।

निर्माण प्रोजेक्‍ट भी जांच के दायरे में आरएमसी प्लांटों के साथ-साथ उड़ान दस्तों ने 108 बड़ी निर्माण परियोजनाओं का भी निरीक्षण किया। इनमें से दो परियोजनाओं में नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर ₹10 लाख का जुर्माना लगाया गया। दिसंबर से जारी अभियान में करोड़ों की वसूली दिसंबर माह से अब तक एमपीसीबी द्वारा कुल 196 आरएमसी प्लांटों की जांच की जा चुकी है, जिसके परिणामस्वरूप ₹3.59 करोड़ का जुर्माना वसूला गया है। यह अभियान मुंबई महानगर क्षेत्र में लगातार और सघन रूप से जारी है।

दंड के साथ सुधार पर भी फोकस एमपीसीबी के सदस्य सचिव एम. देवेंद्र सिंह उड़नदस्तों की दैनिक गतिविधियों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। उनका जोर केवल दंडात्मक कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों द्वारा तुरंत प्रभावी तकनीकी नियंत्रण उपाय अपनाने पर भी है। वायु गुणवत्ता सुधार को लेकर एमपीसीबी का संकल्प एमपीसीबी अध्यक्ष सिद्धेश कदम ने स्पष्ट किया कि बोर्ड मुंबई की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त उड़ान दस्तों का गठन कर कार्रवाई को और तेज़ किया जाएगा।

एसीबी ने एमपीसीबी के अधिकारी को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा...
औरंगाबाद : औरंगाबाद के महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक अधिकारी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (acb) ने एक शिकायतकर्ता से कथित रूप से 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। एसीबी ने मंगलवार को जारी अपने प्रेस बयान में यह जानकारी दी।

एसीबी ने अपने बयान में बताया कि शिकायतकर्ता उस्मानाबाद जिले के तेरखेड़ा में पटाखे की फैक्ट्री शुरू करना चाहता था जिसके लिए वह मंजूरी प्रमाणपत्र लेने के लिए एमपीसीबी के अधिकारी के पास गया, जहां उन्होंने प्रमाणपत्र देने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। जिसके बाद, शिकायतकर्ता ने औरंगाबाद के एसीबी कार्यालय में कथित आरोपी अर्जुन वासराम राठौड़ (57) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया कि सौदेबाजी के बाद उन्होंने 60 हजार रुपये की रिश्वत लेने की हामी भरी। एसीबी ने बताया कि उऩकी टीम ने शिकायतकर्ता के आधार पर औरंगाबाद में सोमवार रात श्री राठौड़ के कार्यालय में जाल बिछाया और चश्मदीद गवाह की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ ‘भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम’ के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।