Sushant Singh - Rokthok Lekhani

रवि राणा ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना...सुशांत सिंह की मौत का राज खुलते ही महाराष्ट्र में भूकंप आएगा
मुंबई: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। अब तक उनके खिलाफ केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और उनके बेटे नितेश राणे  हमला बोल रहे थे। उसके बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह कहकर उनकी मुश्किलों को बढ़ा दिया की दिशा सालियन मौत मामले की एसआईटी द्वारा दोबारा जांच कराई जाएगी।

इस मामले के बाद अब सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में नया खुलासा हुआ है। दरअसल सुशांत सिंह के शव का पोस्टमार्टम करने वाली टीम में शामिल रूप कुमार शाह ने आज बड़ा बयान दिया है। शाह ने कहा कि रात के समय जब सुशांत सिंह राजपूत की डेड बॉडी कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए आई थी।

तब शव को खोलने के बाद गले पर दो तीन निशान थे। उन्होंने कहा कि अगर सुशांत ने फांसी लगाई होती तो उसके गले पर सिर्फ एक निशान होता लेकिन गले पर दो से तीन निशान मौजूद थे। मैं पुख्ता तौर पर कह सकता हूं कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई है, उन्होंने आत्महत्या नहीं की थी। अब इस बयान के बाद महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आना स्वाभाविक है। अब तक जिस बात को लेकर राणे परिवार, ठाकरे परिवार पर निशाना साध रहा था।

अब उसमें यह बयान काफी अहम हो जाता है। इस मामले में अमरावती के विधायक रवि राणा ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि जब यह मामला खुलेगा तो महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ जाएगा और उद्धव ठाकरे के पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी।

उद्धव ठाकरे और उनके परिवार की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुई हैं। उन पर महाराष्ट्र सरकार ने एक और जांच शुरू करवाई है। यह जांच अमरावती के केमिस्ट उमेश कोल्हे हत्याकांड से जुड़ी हुई है। उद्धव ठाकरे पर यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए अमरावती की तत्कालीन पुलिस कमिश्नर आरती सिंह को फोन करके इस मामले की तफ्तीश को एक चोरी के मामले की तरह जांच करने के लिए कहा था।

राज्य सरकार अब इस मामले की भी तह तक जाने में जुटी हुई है। ऐसे में ठाकरे परिवार पर दो तरफा हमला शिंदे-फडणवीस सरकार द्वारा किया जा रहा है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हुई थी हत्या?, पोस्टमार्टम करने वाले का दावा...
जून 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमार्टम करने वाले मुंबई के सरकारी अस्पताल के एक पूर्व कर्मचारी ने सोमवार को दावा किया कि अभिनेता ने खुदकुशी नहीं की और उनके शव पर चोट के निशान थे. कूपर अस्पताल से पिछले महीने सेवानिवृत हुए रूपकुमार शाह ने अपने दावों के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया. बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को बांद्रा में अपने फ्लैट में फंदे से लटके पाए गए थे.

शवगृह सहायक के रूप में काम कर चुके शाह ने समाचार चैनल से कहा, ‘‘जब मैंने राजपूत के शव को देखा तो चोट के निशान थे और किसी दबाव के कारण गर्दन के चारों ओर कुछ निशान थे. मैं करीब 28 साल से शव परीक्षण कर रहा था. गला घोंटने और फंदा से लटकने के निशान अलग-अलग होते हैं.’’

शाह ने कहा कि वह इस मामले के बारे में अब बोल रहे हैं, क्योंकि वह इस साल नवंबर में सेवा से सेवानिवृत हुए. उन्होंने दावा किया, ‘‘जब मैंने राजपूत के शव पर अलग-अलग निशान देखे तो मैंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मुझे नजरअंदाज कर दिया.’’

इस दावे के बाद से अब फिर से इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि यह सुसाइड थी या हत्या. एक्टर की मौत के बाद कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे थे. इस मामले में अब नया मोड़ आने से फिर से चर्चाएं तेज हो गईं हैं. सुशांत का शव मुंबई में उनके किराए के अपार्टमेंट में मिला था.