done - Rokthok Lekhani News

मुंबई : आतंकियों ने किए चौकाने वाले खुलासे, अयोध्या, दिल्ली और मुंबई समेत निशाने पर थे कई शहर, हो चुकी थी रेकी
मुंबई : पकड़े गए कथित आतंकियों ने पुलिस की जांच में कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। आतंकियों ने खुलासा किया है कि इन लोगों ने दिल्ली, मुंबई, अयोध्या समेत देश के कई भीड़ और धार्मिक स्थानों की रेकी कर ली थी। इससे संबंधित वीडियो भी आरोपियों के मोबाइल से बरामद हुए हैं। फिलहाल यह लोग हथियारों के इंतजाम में लगे हुए थे। बांग्लादेश में बैठा शब्बीर अहमद लोन उर्फ राजा व विदेश में बैठा सैद-उल-इस्लाम इनकी मदद कर रहे थे। स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पीएस कुशवाहा ने बताया कि सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर इनकी रिमांड मांगी जा रही है। पुलिस कस्टडी में लेकर इनसे बाकी राज खुलवाने का प्रयास किया जाएगा।

कुशवाहा ने बताया कि मूलरूप से कंगन, श्रीनगर, जम्मू एवं कश्मीर का रहने वाला लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन को सेल की टीम ने वर्ष 2007 में दिल्ली से एके-47 और हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया था। दरअसल उस समय शब्बीर फिदायीन हमले में देश के किसी बड़े नेता को मारने की फिराक में था। मामले में उसको सजा भी हो गई। वर्ष 2018-19 में वह अपनी सजा पूरी करने के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल से निकला। इसके बाद वह सैद-उल-इस्लाम की मदद से बांग्लादेश भाग गया। वहां पहुंचने के बाद इसने लश्कर के कमांडरों से दोबारा संपर्क किया और बांग्लादेश में दोबारा अपना सेटअप खड़ा कर लिया। वह बांग्लादेश से लड़के भारत भेज रहा था। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि शब्बीर बांग्लादेश के रास्ते कई बार पाकिस्तान गया और वहां लश्कर के आतंकी कैंप में ट्रेनिंग लेकर आया।

वहां वह हाफिज सईद की जमात-उद-दावा और जकी-उर-रहमान लखवी के संपर्क में रहा। इसके बाद से वह लगातार भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहा है। दूसरे देश में बैठा सैद-उल-इस्लाम भी उसके संपर्क में है। शब्बीर के कहने पर उमर फारूक व रबि-उल-इस्लाम ने दिल्ली में पोस्टर लगाए थे। इनमें बुरहान वानी का जिक्र कर उसे हीरो बताया गया। ठीक इसी तरह 10 फरवरी को कोलकाता में भी ऐसा ही पोस्टर लगाए गए थे।

2018-2019 में तिहाड़ जेल से रिहा हुआ शब्बीर
छानबीन के दौरान पता चला है कि आरोपी उमर व रबि-उल-इस्लाम दोनों दिखाने के लिए कोलकाता में किसी गारमेंट फैक्टरी में काम करते थे। तमिलनाडु से पकड़े गए आरोपी भी कपड़ों की फैक्टरी में काम कर रहे थे। छानबीन के दौरान पता चला है कि शब्बीर के सारे इंतजाम पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई कर रही थी। उसकी मदद से यह बांग्लादेशी लड़कों को लश्कर में भर्ती कर अवैध रूप से भारत भेज रहा था। इनका मकसद किसी भी सूरत में भारत में हमला करने का था। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर बाकी साथियों का पता लगा रही है।

मुंबई और ठाणे से कल्याण पहुंचने की अड़चन दूर, जानिए मेट्रो-5 रूट का कितना हुआ काम
मुंबई : मेट्रो के जरिए मुंबई और ठाणे से कल्याण तक की यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण ने कल्याण के बीच बन रहे मेट्रो की 2 लाइन को कनेक्ट करने की सबसे बड़ी अड़चन को दूर कर लिया है। जल्द ही मेट्रो-4 और मेट्रो-5 कॉरिडोर को कनेक्ट करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। ठाणे के कापूरबावडी जंक्शन पर मेट्रो मार्ग पर आ रही बिल्डिंग की वजह से मेट्रो-4 को मेट्रो-5 से कनेक्ट करने का काम अटका हुआ था, लेकिन अब एमएमआरडीए ने बिल्डिंग को खाली कराकर उसे तोड़ने का काम शुरू कर दिया है।

बिल्डिंग के हटने से एमएमआर की 2 अहम मेट्रो लाइनों को जोड़ने का काम जल्द पूरा हो सकेगा। वडाला-कासारवडवली-गायमुख के बीच मेट्रो-4 व ठाणे-भिवंडी-कल्याण के बीच मेट्रो-5 कॉरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा है। मेट्रो-4 का सिविल वर्क 75% व मेट्रो-5 के पहले फेज के तहत ठाणे से भिवंडी के बीच मेट्रो मार्ग 95% से अधिक तैयार चुका है।

मेट्रो सेवा शुरू करने के लिए ट्रायल रन शुरू
ठाणे से भिवंडी के बीच के मेट्रो मार्ग पर अभी अंतिम फिनिशिंग का काम चल रहा है। एमएमआरडीए ने ठाणे के घोडबंदर रोड के 10 किमी मार्ग पर मेट्रो सेवा शुरू करने के लिए ट्रायल रन शुरू कर दिया है। प्राधिकरण ने कैडबरी जंक्शन से गायमुख के बीच 2026 में ही मेट्रो सेवा शुरू करने की योजना बनाई है। मेट्रो-4 के मेट्रो-5 से कनेक्ट होने पर मेट्रो-5 के मार्ग पर भी जल्द मेट्रो का ट्रायल रन शुरू करने का रास्ता साफ़ हो गया है।

कारशेड की समस्या होगी हल
एमएमआरडीए ने मेट्रो-4 पर बगैर कारशेड के मेट्रो दौड़ने का निर्णय लिया है। वही, मेट्रो-5 के पहले फेज के मार्ग के करीब कसेली में तेजी से मेट्रो कारशेड तैयार करने का काम चल रहा है। कसेली कारशेड कापूरबावडी से करीब 4-5 किमी की दूरी पर है। ऐसे में कसेली कारशेड का काम पूरा होने से एमएमआरडीए की मेट्रो-4 की कारशेड की समस्या भी हल हो जाएगी।

मुंबई : अदालती कार्यवाही की स्ट्रीमिंग केवल संबंधित अदालत के विशिष्ट निर्देशों पर ही की जाएगी - बॉम्बे हाईकोर्ट
मुंबई : बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अधिसूचना जारी की जिसमें कहा गया कि अदालती कार्यवाही की स्ट्रीमिंग केवल संबंधित अदालत के विशिष्ट निर्देशों पर ही की जाएगी। लाइव-स्ट्रीमिंग भी "न्यायाधीश/न्यायाधीशों की सहमति के अधीन" है।  नोटिस में कहा गया है, "यह भी सूचित किया जाता है कि लाइव-स्ट्रीम की गई। रिकॉर्डिंग का भंडारण और संरक्षण केवल संबंधित अदालत के विशिष्ट निर्देशों पर ही नियमों के अनुसार किया जाएगा, जिसमें संरक्षण की अवधि, यानी छह महीने या कोई अन्य उपयुक्त अवधि, के लिए विशिष्ट निर्देश शामिल हैं।"

यह अधिसूचना उसी दिन जारी की गई जिस दिन भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) भूषण आर गवई ने न्यायिक प्रणालियों में जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग को नियंत्रित करने के लिए एक नीतिगत ढाँचे की मांग वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, "हमने अपनी मॉर्फ्ड तस्वीरें भी देखी हैं।
उन्होंने न्यायपालिका के सदस्यों को निशाना बनाकर छवियों से छेड़छाड़ करने के लिए उपकरणों के दुरुपयोग की बात स्वीकार की।

गौरतलब है कि उच्च न्यायालय ने न्यायिक पारदर्शिता और अदालती सुनवाई तक जनता की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए इस वर्ष जुलाई में सभी कार्यवाहियों की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू की थी। इससे पहले जारी अधिसूचना में कहा गया था, "अधिक पारदर्शिता, समावेशिता और न्याय तक पहुँच को बढ़ावा देने के लिए, कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और रिकॉर्डिंग को सक्षम करने के लिए बुनियादी ढाँचा और ढाँचा स्थापित करना आवश्यक है।

ये नियम बॉम्बे उच्च न्यायालय द्वारा प्रासंगिक क़ानून, जहाँ लागू हो, और भारत के संविधान के अनुच्छेद 227 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए बनाए गए हैं।"हालाँकि, न्यायालय ने अधिसूचित किया था कि वैवाहिक विवाद, यौन अपराध, लिंग आधारित हिंसा, ऐसे मामले जो समुदायों के बीच दुश्मनी भड़का सकते हैं, आदि को लाइव-स्ट्रीमिंग से बाहर रखा जाएगा।

भोपाल : 130 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी; कोयले का कारोबार करने के लिए फर्जी बिलिंग की जा रही थी;
भोपाल : मध्य प्रदेश सहित चार राज्यों में फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) के रूप में 130 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी में बड़ी जानकारी सामने आई है। गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में बताया है कि चोरी के कोयले का कारोबार करने के लिए फर्जी बिलिंग की जा रही थी। मामले की जांच कर रही ईओडब्ल्यू की टीम ने बिलासपुर से कोयला कारोबारी शेख जफर को गिरफ्तार भी किया है। इसी तरह से सीमेंट की जीएसटी चोरी में पता चला है कि निर्माण कार्यों में ठेकेदार फर्जी बिल लेकर मापदंड के अनुसार सीमेंट उपयोग करना दिखाते थे।

जांच एजेंसी के निशान पर कई बड़े अधिकारी
जांच एजेंसी के निशाने पर सीमेंट, कोयला और स्टील के कई बड़े कारोबारी हैं। यह गड़बड़ी वर्ष 2018 से प्रारंभ हुई थी। फर्जीवाड़े का नेटवर्क मध्य प्रदेश के अतिरिक्त छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र में फैल चुका है।

फर्जी बिलों से कारोबार का आरोप
ईओडब्ल्यू की टीम ने सबसे पहले झारखंड के रांची से जबलपुर के रहने वाले विनोद सहाय को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के आधार पर बिलासपुर से शेख जफर और भोपाल से राजा शेख को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इन दोनों ने विनोद सहाय के कहने पर फर्जी फर्म बनाकर कारोबार दिखाया था। अभी तक मिले 512 करोड़ रुपये के फर्जी बिलों में से अधिकतर सीमेंट, कोयला और स्टील कारोबार के हैं।

बड़े कारोबारी कर रहे थे गड़बड़ी
आरोपितों ने फर्जी (बोगस) कंपनियां बनाकर इनवाइस तैयार की थी। इन इनवाइस से कई बड़े कारोबारी व ठेकेदार गड़बड़ी कर रहे थे। ईओडब्ल्यू की जांच टीम यह भी पता करने में जुटी है कि इसमें वाणिज्यिक कर या अन्य किसी विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत तो नहीं है। बता दें कि जीएसटी चोरी को लेकर यह अब तक का सबसे बड़ा राजफाश है। विभाग की तरफ से जीएसटी चोरी के प्रकरण पकड़े जा रहे थे, पर इस तरह संगठित गिरोह के माध्यम से फर्जीवाड़ा पहली बार सामने आया है। वाणिज्यिक कर विभाग जबलपुर के सहायक आयुक्त की सूचना पर जांच के बाद ईओडब्ल्यू ने इसी माह प्रकरण पंजीबद्ध किया था।