exercise - Rokthok Lekhani News

नई दिल्ली : पंजाब - गुजरात में तेज तूफान-बारिश समेत गरज का अलर्ट! किसानों को सावधानी बरतने की सलाह
नई दिल्ली : पंजाब वासियों को फिलहाल गर्मी से बड़ी राहत मिली है. बीते दिन से कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और आसमान भी बादलों से घिरा हुआ है. कई स्थानों पर मौसम बदलने के कारण तापमान में भी कमी महसूस की जा रही है, जिससे लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास हुआ और फिर से गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर होना पड़ा.

गरज-चमक के साथ बरसेगा बारिश
विभाग ने चेतावनी दी है कि सूबे के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने पंजाब में अगले पांच दिनों के लिए मौसम को लेकर अहम चेतावनी जारी की गई है.  IMD के मुताबिक  आज से 21 मार्च 2026 तक कई इलाकों में बिजली चमकने, तेज तूफान का असर देखने को मिल सकता है. आज और 18 मार्च को सूबे भर में कोई बड़ी चेतावनी नहीं है और मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है. इस दौरान लोगों को कुछ राहत मिलेगी और दिनचर्या साधारण रहेगी.

गुजरात में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
गुजरात राज्य में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बारिश की भविष्यवाणी की गई है. गुजरात के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही कुछ इलाकों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना भी व्यक्त की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, अपरएयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन को लेकर बारिश की भविष्यवाणी की गई है. कल बनासकांठा, पाटन, साबरकांठा में बेमौसम बारिश की संभावना है. इसके साथ ही जामनगर, मोरबी, कच्छ में भी गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है.

राज्य के इन जिलों में हो सकती है बारिश
उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों में वातावरण में बदलाव देखने को मिलेगा. इस दिन बनासकांठा, पाटन और साबरकांठा के साथ-साथ सौराष्ट्र के जामनगर, मोरबी, देवभूमि द्वारका और कच्छ जिले में हल्की बारिश हो सकती है. 19 मार्च गुरुवार को भरूच, सूरत, डांग, तापी में बेमौसम बारिश की भविष्यवाणी की गई है. नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा नगर हवेली, सुरेंद्रनगर, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर में बेमौसम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 19 मार्च को जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, मोरबी, गिर सोमनाथ, बोटाद, कच्छ, दीव में भी गरज के साथ बेमौसम बारिश की भविष्यवाणी की है.

मुंबई की 36 विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में 10117 मतदान केंद्रों पर 10229708 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे...
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में चुनाव प्रचार मंगलवार के बाद थम गया है। अब 20 नवंबर को मतदान होने हैं। खासकर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में चुनाव आयोग ने बुधवार को होनेवाले मतदान के लिए विशेष तैयारी की है। मुंबई की 36 विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में 10117 मतदान केंद्रों पर बुधवार को 10229708 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

20 नवंबर 2024 को सुबह 07:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक मतदान होगा। इस मौके पर मतदाताओं के लिए पर्याप्त सुविधा उपलब्ध करा कर सुगमता पूर्वक मतदान संपन्न कराने की चुनौती का सामना चुनाव आयोग को करना होगा।

मुंबई के शहरी क्षेत्र में 10 और उपनगरीय इलाकों में 26 विधानसभा क्षेत्र स्थित हैं। मुंबई में कुल 420 उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें शहर की 10 सीटों पर 105 तो वहीं उपनगर की 26 सीटों पर 315 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
मतदान के लिए चुनाव आयोग ने 14172 बैलट यूनिट, 12120 कंट्रोल यूनिट और 13131 वीवीपैट के इस्तेमाल की योजना बनाई है। मुंबई में मनपा व अन्य विभागों के 60,000 अधिकारी-कर्मचारियों की चुनाव कार्य में मदद ली जा रही है। इनमें 46816 कर्मचारियों (शहर 11585, उपनगर 35231) और 2241 सूक्ष्म निरीक्षक (शहर 639 व उपनगर 1602) को तैनात किया गया है।

लोकसभा चुनाव की तुलना में मुंबई में विधानसभा चुनाव के लिए नए मतदाताओं की संख्या 2 लाख 91 हजार 087 बढ़ गई है। इस साल मुंबई में 1 करोड़ 2 लाख से ज्यादा मतदाता अपना वोट दर्ज कराएंगे। हालांकि, मतदाताओं की संख्या बढ़ी है, लेकिन मतदान प्रतिशत बढ़ाने में प्रशासन सफल होगा या नहीं, यह तो मतदान के दिन ही पता चलेगा। लोकसभा चुनाव में मुंबई में करीब 47 फीसदी वोटिंग हुई। उत्सुकता है कि क्या इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा।

मुंबई सहित महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार थमने के बाद अब शांति काल शुरू हो गया है। इस दौरान पूर्ण प्रचार बंदी लागू रहेगी। लेकिन उम्मीदवार व उनके प्रमुख कार्यकर्ता (चूहा मीटिंग) गुप्त बैठकों के जरिए प्रचार जारी रखते हैं। इस दौरान भारी मात्रा में पैसे बांटने के आरोप भी लगते रहते हैं। विधानसभा चुनाव में इस पर नकेल कसने की चुनौती का सामना चुनाव आयोग की टीम को करना होगा।

पालघर में जिम में एक्सरसाइज के दौरान अचानक जमीन पर गिरा 67 वर्षीय व्‍यक्ति... हुई मौत
पालघर: पालघर में एक 67 वर्षीय व्‍यक्ति की जिम में एक्‍सरसाइज करते हुए मृत्‍यु हो गई. पुलिस ने बताया कि पालघर जिले के वसई कस्बे में बुधवार को जिम में व्यक्ति की मौत हुई. उन्होंने बताया कि प्रह्लाद निकम शाम करीब साढ़े सात बजे जिम में नियमित व्यायाम कर रहे थे, तभी उन्हें चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़े. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

" उन्होंने कहा कि उनकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. बता दें कि यह पहली घटना नहीं है, जब किसी व्‍यक्ति की जिम में एक्‍सरसाइज करते समय अचानक मौत हो गई हो.

कुछ समय पहले उत्‍तर प्रदेश के लखनऊ में जिम में एक्‍सरसाइज करते समय डॉक्‍टर की तबीयत अचानक खराब हो गई थी और वही नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई. ये पूरी घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. वहीं, मध्‍य प्रदेश के इंदौर में भी एक होटल मालिक की जिम में वर्कआउट करते समय मौत हो गई थी.

डॉक्‍टर्स के मुताबिक, होटल मालिक की मौत का कारण हार्ट अटैक था. पिछले दिनों देश के अलग-अलग राज्‍यों में कई ऐसी घटनाएं देखने को मिलीं हैं. डॉक्‍टर्स इन घटनाओं के पीछे लोगों के बिगड़े लाइफ स्‍टाइल को दोषी मानते हैं.

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकारी कार्यालयों में मास्क अनिवार्यता... कवायद शुरू!
मुंबई : कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सभी राज्यों को सतर्क रहने का निर्देश केंद्र सरकार ने दिया है। इसके तहत कई एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि महाराष्ट्र में महामारी को लेकर तत्काल किसी तरह की पाबंदियां लगाने का सरकार विचार नहीं कर रही है।

लेकिन विभिन्न माध्यमों के जरिए लोगों से कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही मास्क के मुद्दे पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि सबसे पहले राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में मास्क अनिवार्यता को लागू किया जाएगा।

चीन में कोरोना का विस्फोट हो गया है। जापान, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, ब्राजील में भी स्थिति गंभीर है। ऐसे में केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर है और राज्यों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ऑक्सीजन सप्लाई और वेंटिलेटर सिस्टम को दुरुस्त रखने को कहा गया है। उसी के अनुरूप राज्य सरकार ने शुक्रवार को ही समीक्षा कर कुछ अहम पैâसले लिए हैं।

हालांकि फिलहाल किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाई जाएगी। लेकिन दो फीसदी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का थर्मल टेस्ट कराने का निर्णय लिया गया है। साथ ही अब मास्क अनिवार्यता को अगला कदम माना जा रहा है। राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में मास्क अनिवार्य किए जाने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री इस बारे में घोषणा करेंगे। सूत्रों का यह भी कहना है कि यह आदेश पहले मुंबई और पुणे सहित प्रमुख शहरों में लागू किया जाएगा। इसके बाद अन्य क्षेत्रों के सरकारी कार्यालयों में भी मास्क अनिवार्य किया जाएगा। आपात परिस्थिति यदि फिर से पैदा होती है तो लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन, ड्य़ूरा सिलिंडर, पीएसए टैंक के स्वरूप में करीब चार हजार क्यूूबिक मीटर ऑक्सीजन का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है।