Railway - Rokthok Lekhani News

मुंबई के कुर्ला में क्रेन गिरने से 11 लोग घायल, दो मकानों और रेलवे की ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर को भी नुकसान
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुर्ला में गुरुवार देर रात हादसा हो गया। क्रेन की मदद से एक पोकलेन मशीन को इमारत के ऊपरी हिस्से तक पहुंचाया जा रहा था। तभी संतुलन बिगड़ने से क्रेन जमीन पर आ गिरी और उसका एक हिस्सा पास के दो मकानों और मुंबई लोकल रेलवे की ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर पर गिर गया। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

11 लोगों के घायल होने की खबर
सेंट्रल रेलवे के मुताबिक, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) की एक क्रेन कुर्ला और ट्रॉम्बे के बीच ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) पर पास की एक वर्क साइट से गिर गई। यह मुख्य रूप से मालगाड़ियों की लाइन है, इसलिए आवाजाही प्रभावित नहीं हुई है। इस हादसे में अभी तक 11 लोगों के घायल होने की खबर है। इस हादसे की जिम्मेदारी एमएमआरडीए ने ली है। मुंबई पुलिस के डीसीपी गणेश शिंदे के मुताबिक, उन्होंने घटना के बाद घायलों से मुलाकात की है। 9 घायलों से उन्होंने अस्पताल जाकर मुलाकात की है, सभी की हालात स्थिर हैं, जबकि एक या दो लोग निजी अस्पतालों में भर्ती किए गए हैं। अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है।

राहत और बचाव कार्य जारी
फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और क्रेन को हटाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके पहले मुंबई के घाटकोपर में जबरदस्त भूस्खलन हुआ था, जिसमें तीन बच्चों समेत लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए थे। यह हादसा चिराग नगर के अशोक नगर इलाके में गौसिया चाल में हुआ था। जब लोग अपने घरों में आराम से सो रहे थे। तभी पास की पहाड़ी का एक हिस्सा ढह गया, जिससे कीचड़, बड़े पत्थर और मलबा दो-तीन कतार वाले घरों पर गिर गया था।

मुंबई : पश्चिम रेलवे ने स्टेशनों के 22 खाने-पीने की स्टॉल बंद, बांद्रा के 11 शामिल
मुंबई : महाराष्ट्र में खाने-पीने की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर एफडीए कमिश्नर आईएएस तुकराम मुंढे की कार्रवाई के बाद अब पश्चिम रेलवे भी सतर्क हो गया है। रेलवे के स्टेशनों पर खाने-पीने की दुकानों की जांच शुरू कर दी गई है। इसी कार्रवाई के तहत बांद्रा स्टेशन की 11 दुकानें बंद कर दी गई हैं। इसके अलावा ग्रांट रोड की 4, लोअर परेल की 3, चरनी रोड की 2 और मरीन लाइंस की 2 दुकानों समेत कुछ अन्य स्टेशनों के स्टॉल भी बंद कर दिए गए है। जानकारी के अनुसार, अब दूसरे स्टेशनों के खाने-पीने के स्टॉल भी पश्चिम रेलवे के रडार पर हैं और उनकी जल्द जांच की जा सकती है।

क्यों बंद हुए रेलवे के स्टॉल
नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि अधिकांश वे स्टॉल बंद किए गए हैं, जहां छोले, समोसा, वड़ा समेत अन्य तैयार खाने -पीने की चीज़ें बेचे जा रहे थे। जांच के दौरान इन दुकानों में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता मानकों के अनुसार नहीं पाई गई। कई दुकानों में साफ-सफाई की स्थिति भी खराब थी। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ स्टॉल पर काम करने वाले कर्मचारियों के पास जरूरी मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं थे। एक दुकान में चार कर्मचारी काम करते पाए गए, लेकिन मेडिकल सर्टिफिकेट सिर्फ दो कर्मचारियों के पास था। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित दुकानों पर कार्रवाई की गई। उन्हें उनकी गलती सुधारने के लिए कुछ समय दिया गया है। फिलहाल सिर्फ पैकेज फ़ूड का आइटम ही स्टाल पर मिल रहा है।

जनवरी से जुलाई तक 1,523 जांच का दावा
हालांकि, पश्चिम रेलवे का कहना है कि उसके अधिकारी और सुपरवाइजर समय-समय पर स्टेशनों पर मौजूद खाने-पीने के स्टॉल की जांच करते रहते हैं। पश्चिम रेलवे के अनुसार, जनवरी से जुलाई 2026 के बीच 1,523 रेगुलर और सरप्राइज जांच की गई हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में दुकानों में गुणवत्ता, स्वच्छता और कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाणपत्र से जुड़ी खामियां मिलने के बाद रेलवे की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

मुंबई : रील बनाने के लिए रेलवे पुल से लटककर पुल-अप्स कर रहे बच्चे, आरपीएफ ने दर्ज की एफआयआर
मुंबई: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं, इसकी एक दिल दहला देने वाली मिसाल मुंबई के भयंदर और नायगांव के बीच स्थित रेलवे क्रीक ब्रिज से सामने आई है. इस पुल पर कुछ युवाओं ने अपनी जान हथेली पर रखकर खतरनाक स्टंट किए. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवा लोहे की सेफ्टी मेश पर हवा में लटककर बेझिझक 'पुल-अप्स' कर रहे हैं.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर आते ही हड़कंप मच गया है. रेलवे क्रीक ब्रिज जैसे अति-संवेदनशील और प्रतिबंधित मेंटेनेंस एरिया में आम लोगों की नो-एंट्री होती है. ऐसे में यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि ये युवक इतनी आसानी से सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर कैसे दाखिल हो गए? थोड़ी सी भी चूक होने पर युवक सीधे खाड़ी के गहरे पानी में गिर सकते थे, जिससे उनकी जान जाना लगभग तय था.

आरपीएफ ने दर्ज किया मामला
मामले की गंभीरता को देखते हुए भायंदर रेलवे सुरक्षा बल तुरंत हरकत में आ गया है. आरपीएफ ने अज्ञात युवकों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 145 (उपद्रव/अप्रिय आचरण) और धारा 147 (अनाधिकृत प्रवेश) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

एआइ और वीडियो की सच्चाई खंगालने में जुटी पुलिस
वायरल फुटेज की सत्यता जांचने के लिए रेलवे पुलिस टेक्निकल टीम की मदद ले रही है. अधिकारी इस बात की भी गहन जांच कर रहे हैं कि कहीं यह वीडियो फर्जी, एडिटेड या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तो तैयार नहीं किया गया है.

मुंबई: सेंट्रल रेलवे ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर रियल-टाइम एलईडी ट्रेन इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले लगाए
मुंबई: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से यात्रा करने वाले यात्री अब लंबी दूरी की ट्रेनों का स्टेटस ज़्यादा आसानी से देख पाएंगे, क्योंकि सेंट्रल रेलवे ने पूरे स्टेशन पर एक नया आईपी-बेस्ड एलईडी वीडियो डिस्प्ले सिस्टम शुरू किया है। डिजिटल स्क्रीन अगले चार घंटों में आने और जाने वाली ट्रेनों की रियल-टाइम जानकारी देती हैं, जिससे यात्रियों को पूछताछ काउंटर या प्लेटफ़ॉर्म इंडिकेटर पर निर्भर हुए बिना सही अपडेट पाने में मदद मिलती है।

स्टेशन के मेन हॉल समेत खास जगहों पर लगाई गई हाई-रिज़ॉल्यूशन एलईडी स्क्रीन एक बार में 12 ट्रेनों की एंट्री दिखाती हैं। जानकारी में ट्रेन नंबर, ट्रेन का नाम, आने या जाने का तय समय और प्लेटफ़ॉर्म नंबर शामिल हैं। आने और जाने वाली ट्रेनों के लिए अलग-अलग डिस्प्ले यात्रियों के लिए ज़रूरी जानकारी जल्दी से ढूंढना आसान बनाते हैं, खासकर यात्रा के पीक घंटों के दौरान।

यह सिस्टम नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम के साथ जुड़ा हुआ है, जिससे यह पक्का होता है कि ट्रेन की जानकारी हर पांच मिनट में अपने आप रिफ्रेश हो जाए। इससे यात्रियों को देरी, प्लेटफॉर्म में बदलाव और ट्रेन के शेड्यूल के बारे में रियल-टाइम अपडेट मिल सकते हैं। सेंट्रल रेलवे के अनुसार, इस कदम का मकसद यात्रियों को ज़्यादा तेज़ और भरोसेमंद जानकारी देकर सुविधा को बेहतर बनाना है।

यह प्रोजेक्ट आईपी-बेस्ड "ट्रेन ऑल-इन-वन वीडियो डिस्प्ले" सिस्टम का इस्तेमाल करता है, जिससे स्टेशन के सभी डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड एक ही समय में एक जैसे अपडेट पा सकते हैं। इससे अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग जानकारी दिखने की संभावना कम हो जाती है।

नए डिस्प्ले में 2.5मिमी और 5 मिमी एम्पलीफायर पिच वाले हाई-ब्राइटनेस एलईडी पैनल हैं, जिससे वे दूर से भी साफ़ दिखते हैं। वे कई भाषाओं में टेक्स्ट, रंगीन ग्राफ़िक्स और वीडियो भी दिखा सकते हैं, जिससे अलग-अलग भाषा वाले यात्रियों को यात्रा की जानकारी ज़्यादा आसानी से मिल जाती है।