compartment - Rokthok Lekhani News

मुंबई लोकल का एसी खराब होने के बाद भट्टी बना ट्रेन का डिब्बा, दम घुटने से कई यात्री बेहोश
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लोकल का डिब्बा उस वक्त गर्म भट्टी में तब्दील हो गया जब उसका एसी खराब हो गया। यात्रियों से खचाखच भरे इस डिब्बे में महिलाओं समेत कई लोग दम घुटने से बेहोश हो गए। एक यात्री को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और आखिर में ट्रेन को मुलुंड और कुर्ला के बीच लगभग 15 किलोमीटर तक दरवाजे खोलकर चलाया गया ताकि हवा आ-जा सके।

रेलवे ने क्या कहा?
सेंट्रल रेलवे के प्रवक्ता ने कहा, "आज सुबह 8:33 बजे टिटवाला से सीएसएमटी जाने वाली ट्रेन में सफर के दौरान एसी खराब हो गया। यात्रियों की ओर से दम घुटने की शिकायत के बाद ट्रेन को मुलुंड स्टेशन पर रात 9:38 बजे से 9:54 बजे तक रोका गया। दो महिलाओं ने दम घुटने की शिकायत की और एक अन्य यात्री 43 वर्षीय फहीम अंसारी को तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। इसके अलावा हवा के आवागमन के लिए मुलुंड और कुर्ला के बीच 15 किलोमीटर की दूरी तक ट्रेन को दोनों तरफ के दरवाजे खोलकर चलाना पड़ा।"

उन्होंने आगे कहा, "कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार और पानी दिया गया और वे अपनी यात्रा पर आगे बढ़ गए लेकिन अंसारी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और उन्होंने मेडिकल मदद मांगी थी। उन्हें मुलुंड वेस्ट के एमटी अग्रवाल अस्पताल ले जाया गया और बाद में सुबह 11:30 बजे उन्हें छुट्टी दे दी गई।"
उन्होंने कहा कि सेंट्रल रेलवे ने इस बात की जांच के लिए एक इंक्वायरी बिठाई है कि एयर-कंडीशनिंग का लोड बगल वाली यूनिट ने क्यों नहीं उठाया, जबकि ऐसा ही होना चाहिए था। साथ ही ट्रेन में बहुत ज्यादा भीड़ होने के कारण वहां मौजूद टेक्नीशियन एसी रीसेट स्विच तक नहीं पहुंच पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा?
चश्मदीदों के मुताबिक, दीवा स्टेशन के बाद ट्रेन के कई डिब्बों में एसी ने काम करना बंद कर दिया, जिससे खचाखच भरी ट्रेन के अंदर बहुत ज्यादा गर्मी और दम घुटने जैसी स्थिति बन गई। यात्रियों ने रेलवे हेल्पलाइन पर 15 से ज्यादा बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन किसी भी कॉल का जवाब नहीं मिला।
जब ट्रेन मुलुंड स्टेशन (सुबह लगभग 9:50 बजे) पहुंची तो हालात बहुत खराब हो चुके थे। यात्रियों ने मांग की कि ट्रेन को रोका जाए और आगे बढ़ने से पहले तकनीकी खराबी को ठीक किया जाए। उन्होंने डिब्बों में ताजी हवा आने देने के लिए दरवाजे भी खुले रखे क्योंकि लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

कसारा स्टेशन पर उपनगरीय ट्रेन के डिब्बे में भूस्खलन का मलबा घुसने से एक पुरुष यात्री घायल
मुंबई : मध्य रेलवे (सीआर) के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात ठाणे जिले के कसारा स्टेशन पर पहुँची एक उपनगरीय ट्रेन के एक डिब्बे में भूस्खलन का मलबा घुसने से एक पुरुष यात्री घायल हो गया। सीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब लोकल ट्रेन रात करीब 9.15 बजे मुंबई सीएसएमटी से लगभग 120 किलोमीटर दूर कसारा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर प्रवेश कर रही थी।

स्टेशन के ड्यूटी स्टाफ ने घायल यात्री का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग स्टाफ ने ट्रैक का निरीक्षण किया और रात 9.35 बजे इसे ट्रेन संचालन के लिए सुरक्षित घोषित कर दिया। नीला ने बताया कि भूस्खलन उस समय हुआ जब ट्रेन का तीसरा डिब्बा पीछे से घटनास्थल से गुजर रहा था। थोड़ी मात्रा में मिट्टी और पत्थर ट्रेन में घुस गए, जिसके दरवाजे खुले थे।

मुंबई के अंधेरी आरपीएफ लगेज डिब्बे में सवार यात्रियों से २०० रुपए का दंड वसूला... आईजी, रेल मंत्री से की शिकायत
मुंबई : मुंबई की लाइफ लाइन कही जानेवाली लोकल ट्रेनों में पीक आवर के दौरान गलती से कोई यात्री स्पेशल ट्रेनों के लगेज डिब्बे में चढ़ जाता है तो पश्चिम रेलवे आरपीएफ के जवान टार्गेट को पूरा करने के लिए उसे अपना शिकार बनाने से बाज नहीं आते हैं।

ऐसे यात्रियों को मामूली एनसी जैसे मामलों में भी गिरफ्तार करने की धमकी की जाती है। उन्हें इसकी सूचना घरवालों को देने की अनुमति तक नहीं दी जाती है, साथ ही नियमों के विपरीत उन्हें कई घंटो तक बंधक बनाकर रखा जाता है। इसी तरह से आरपीएफ का शिकार बने एक पीड़ित यात्री ने आरपीएफ के आईजी और रेलवे मंत्री से शिकायत की है।

मालाड में रहनेवाले पीड़ित सरफुद्दीन शेख ने २२ दिसंबर को सुबह सवा ९ बजे मालाड से चर्चगेट की तरफ जाने के लिए लोकल ट्रेन में सवार हुए थे। अंधेरी स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही प्लेटफॉर्म पर पहले से मौजूद आरपीएफ के जवानों ने लगेज डिब्बे में सवार सभी यात्रियों को उतार लिया और उनके मोबाइल जब्त कर लिए।

सरफुद्दीन ने बताया है कि जब्त किए सभी मोबाईल उसके बैग में रख दिए। इसके बाद आई दो और ट्रेनों के लगेज डिब्बे से यात्रियों को पकड़ा गया। लगभग ४० -५० यात्रियों को एक साथ अंधेरी आरपीएफ कार्यालय में घंटो बिना किसी सूचना के रखा गया।

सरफुद्दीन ने आईजी से शिकायत में बताया है कि धारा १४७ और १५५ के अनुसार अगर कोई यात्री लगेज डिब्बे में यात्रा करता है तो रेलवे कर्मचारी पहले उन्हें मना करे। उसके बावजूद यात्रा करता है, तब उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए, लेकिन घटना के दिन ट्रेन से उतारे गए यात्रियों के परिजनों को सूचित किए बगैर उनका मोबाइल जब्त कर उन्हें आरपीएफ कार्यालय में बंधक बनाकर रखा गया।

बाद में एक सादे कागज पर हस्ताक्षर लेकर रेलवे कोर्ट में पेश किया गया। वहां सभी लोगों से २०० रुपए का दंड वसूल किया गया लेकिन कोई रसीद नहीं दी गई। सरफुद्दीन ने बताया है कि कार्रवाई के दौरान चार लोगों ने उनके साथ अन्य यात्रियों को पकड़ा था, जिसमें से दो लोग सादे ड्रेस में थे, जो यात्रियों से दुर्व्यवहार कर रहे थे।

बार-बार उन्हें मारने की धमकी दे रहे थे। इस बारे में रेलवे एक्टिविस्ट समीर झवेरी ने बताया कि यह कार्रवाई धारा ४३६ के तहत जमानती होने के कारण उन्हें तुरंत छोड़ना चाहिए था। यह यात्रियों का मूलभूत अधिकार है। लेकिन यात्रियों को नहीं छोड़ने पर आरपीएफ की धारा १४७ के अंतर्गत संबंधित अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए।