owner - Rokthok Lekhani News

मुंबई : 250 करोड़ की जमीन, 128 फ्लैट और वीआईपी मालिक... मुंबई के रुस्तमजी क्राउन क्यों चला हथौड़ा
मुंबई : मुंबई की सिविक बॉडी ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। बीएमसी ने सोमवार को प्रभादेवी स्थित लग्जरी रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स 'रुस्तमजी क्राउन' के कुछ फ्लैट्स में कथित तौर पर बिना मंजूर के किए गए बदलावों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. खास बात तो ये है कि यह कार्रवाई आरटीआई एक्टिविस्ट संतोष डौंडकर की शिकायतों के बाद की गई. डौंडकर का आरोप था कि कुछ निवासियों ने कॉमन एरिया पर कब्जा करके उस एरिया को अपने फ्लैट में मिला लिया है.

साथ ही, एफएसआई की गणना में जो जगह शामिल नहीं है, उनका भी कथित तौर पर गलत इस्तेमाल किया गया. डौंडकर का कहना है कि कुछ फ्लैट्स में 450 से 800 वर्ग फीट की कॉमन जगह को भी शामिल किया गया है. इसकी बाजार में मौजूदा कीमत लगभग 2.25 करोड़ से 2.50 करोड़ तक है. बीएमसी की टीम ने इन शिकायतों पर संज्ञान लिया. और सोमवार को पुलिस सुरक्षा के बीच तीन फ्लैट्स में तोड़फोड़ की गई. इस कार्रवाई के लिए 15 मजदूरों और बीएमसी के 10 अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम को तैनात किया गया था. यह अभियान अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है.

म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एक्ट की धारा 354ए और महाराष्ट्र रीजनल एंड टाउन प्लानिंग एक्ट की धारा 53(1) के तहत जारी किए गए. बीएमसी का कहना है कि आगे की कार्रवाई तय प्रक्रिया के तहत होगी. इसमें सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. रुस्तमजी क्राउन के ए और बी विंग बनकर तैयार हो गए हैं और दोनों में ही 63 मंजिलें हैं. जबकि सी विंग का निर्माण कार्य अभी चल रहा है. सी विंग में 65 मंजिलें होने की उम्मीद हैं. कॉम्प्लेक्स में 3-5 बेडरूम वाले अपार्टमेंट हैं. इनका आकार 1335 से 3072 वर्ग फीट तक है.

डौंडकर ने अपनी शिकायत में यह भी दावा किया है कि इस कॉम्प्लेक्स में राजनेताओं, व्यापारियों, विदेशी वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों और वरिष्ठ कॉर्पोरेट अधिकारियों के भी फ्लैट हैं.

मुंबई: 3.56 करोड़ की GST चोरी मामले में कार्रवाई, बोगस फर्म मालिक गिरफ्तार
मुंबई: जीएसटी में पंजीकृत बोगस फर्म से 18.62 करोड़ का कारोबार कर जीएसटी चोरी करने वाला मुंबई का एक सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार किया गया है। राज्य कर विभाग की एसआईबी की जांच में बाराबंकी से रजिस्टर्ड द रेड स्क्वायर इंटरप्राइजेज नामक बोगस फर्म से 3.56 करोड़ जीएसटी की चोरी का मामला सामने आया था।

जीएसटी चोरी का यह मुकदमा विशेष अनुसंधान शाखा अयोध्या की उपायुक्त ने पिछले वर्ष जुलाई में दर्ज कराया था। बोगस फर्मो के रजिस्ट्रेशन पर कारोबार करने वालों की बाराबंकी में जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान जीएसटी चोरी से जुड़े मामलों में पुलिस ने फिलहाल फर्म के प्रोपराइटर मुंबई निवासी अमित शाखाहारी काले की गिरफ्तारी का दावा किया है। जीएसटी चोरी के नेटवर्क में शामिल कोई नाम सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस अन्य लोगों को तलाश करने की बात कह रही है।

राज्य कर विभाग की एसआईबी अयोध्या की उपायुक्त अल्पना वर्मा ने 18 जुलाई 2025 को बोगस फर्म द रेड स्क्वायर इंटरप्राइजेज पर जीएसटी चोरी का मुकदमा कराया था। इस फर्म का पता कोतवाली नगर का आवास विकास दिखाया गया था। विभागीय जांच में फर्म का घोषित पता पूरी तरह फर्जी मिला था। मौके पर न तो कोई फर्म मिली न ही बताए गए प्लाट नंबर का अस्तित्व सामने आया।

रजिस्ट्रेशन में लगाया गया बिजली बिल भी जांच में फर्जी मिला। यही नहीं क्यूआर कोड किसी दूसरे के नाम का लगा दिया गया था। इस फर्म ने बिना वास्तविक कारोबार के ही जुलाई 2024 में करीब 18.62 करोड़ रुपये की सप्लाई दर्शाकर विभिन्न राज्यों की फर्मों को केवल इनवाइस जारी किए और करीब 3.56 करोड़ रुपये की फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट पास करवा लिया।

नगर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि यह फर्म मुम्बई के राहुल नगर नंबर-1 अपोजिट एटीआईवीएन पूर्व मार्ग सियान चूनाभट्टी निवासी अमित शाखाहारी काले के नाम थी। जो मुम्बई में सुरक्षा गार्ड का काम करता है। अमित ने स्वार्थ में अपने सारे दस्तावेज आरोपित को दिए थे, जिससे बोगस फर्म बनी थी। आरेापित अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। संबंधित से पूछताछ की जा रही है। इस नेटवर्क में शामिल अन्य कड़ियों की भी तलाश की जा रही है।

मुंबई : सोनू निगम के पिता बने 'मैंगो विला' के मालिक, मुंबई के मड आइलैंड में की ₹10 करोड़ की बड़ी डील
मुंबई : मुंबई का मड आइलैंड, जो अब तक अपनी शांत प्राकृतिक खूबसूरती और फिल्म शूटिंग लोकेशन के तौर पर मशहूर था, अब सेलेब्रिटीज की पसंदीदा रिहायशी जगह बनता जा रहा है. इसी कड़ी में मशहूर सिंगर सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम ने मड आइलैंड में अपने लिए 10 करोड़ रुपये की आलीशान प्रॉपर्टी खरीदी है. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के दस्तावेजों के मुताबिक, यह डील 18 फरवरी, 2026 को रजिस्टर्ड हुई. दस्तावेजों के अनुसार, करीब 1,197 वर्ग मीटर के इस प्लॉट के साथ ग्राउंड-प्लस-वन मंजिला रिहायशी और कमर्शियल स्ट्रक्चर भी शामिल है. इस बिल्डिंग का नाम ‘मैंगो विला’ है, जो सुचक को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड में स्थित है.

प्रॉपर्टी में क्या-क्या शामिल?
इस डील में 2,329 वर्ग फुट का ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर वाला आईटी स्ट्रक्चर और 725 वर्ग फुट का रिहायशी हिस्सा शामिल है. इस डील पर 50 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई गई है. प्रॉपर्टी की सेलर सपना काक और रानी दोशी (वर्मा) उर्फ रानी अमर वर्मा बताई गई हैं. हालांकि इस मामले में न तो अगम निगम और न ही सेलर्स की ओर से कोई बात है.

पहले भी रियल एस्टेट में सक्रिय रहा निगम परिवार
सोनू निगम पहले भी मुंबई के रियल एस्टेट बाजार में निवेश को लेकर चर्चा में रहे हैं. साल 2024 में उन्होंने अंधेरी में करीब 7 करोड़ रुपये की एक कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदी थी. वहीं 2025 में सांताक्रूज ईस्ट में एक प्रॉपर्टी 5 साल के लिए लीज पर दी, जिसका कुल किराया 12.61 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया गया.

क्यों खास है मड आइलैंड?
मड आइलैंड मुंबई के मलाड इलाके में स्थित है और वर्सोवा के करीब पड़ता है. यहां कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी निवेश किया है. कार्तिक आर्यन, रोनित रॉय, विवेक अग्निहोत्री, आयुष्मान खुराना जैसे सितारों के वर्सोवा इलाके में प्रॉपर्टी होने की खबरें रही हैं. मड आइलैंड में अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी का बंगला भी है. लोकल ब्रोकर्स के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में यहां प्रॉपर्टी की कीमतें दोगुनी हो चुकी हैं और अब रेट करीब 37,000 रुपये प्रति वर्ग फुट तक पहुंच गए हैं.

कीमतें क्यों बढ़ रहीं?
ब्रोकर बताते हैं कि वर्सोवा को जोड़ने वाले रोड ब्रिज और आने वाले बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक प्रोजेक्ट की वजह से इलाके की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है. यह सी लिंक मुंबई कोस्टल रोड प्रोजेक्ट का हिस्सा है और मड आइलैंड के पास ही स्थित है. बेहतर कनेक्टिविटी के कारण यहां रियल एस्टेट की मांग तेजी से बढ़ी है.

मुंबई : : गोदरेज प्रॉपर्टीज ने की बड़ी डील लेकिन नहीं बताया जमीन के मालिक का नाम, ₹7,500 करोड़ मिलने की उम्मीद
मुंबई : रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने मुंबई में एक बड़ी डील की है। कंपनी ने अपने विस्तार योजना के तहत मुंबई क्षेत्र में 18 एकड़ के आवासीय परियोजना के विकास के लिए एक भूस्वामी के साथ साझेदारी की है। इस परियोजना से 7,500 करोड़ रुपये से अधिक के संभावित राजस्व अर्जित होने की उम्मीद है। कारोबार के विस्तार के लिए गोदरेज प्रॉपर्टीज जमीन की सीधी खरीद भी करती है और भूमि मालिकों के साथ संयुक्त विकास समझौते के तहत आवासीय परियोजनाएं विकसित करती है।

मुंबई की इस कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने मुंबई के ठाणे में 18 एकड़ भूखंड के विकास के लिए संयुक्त विकास समझौता किया है। कंपनी ने हालांकि जमीन के मालिक का नाम उजागर नहीं किया है। गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने कहा, ‘प्रस्तावित विकास मुख्य रूप से आवासीय परियोजना होगी जिसकी अनुमानित राजस्व क्षमता 7,500 करोड़ रुपये से अधिक है।’

ठाणे में चौथा प्रोजेक्ट
कंपनी के एमडी एवं सीईओ गौरव पांडेय ने कहा, ‘उच्च संभावनाओं वाले सूक्ष्म बाजारों में रणनीतिक विस्तार हमारी वृद्धि रणनीति का अहम हिस्सा है और हमारा ध्यान मकान खरीदारों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने पर है।’ उन्होंने कहा कि ठाणे, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में सबसे आकर्षक स्थानों में से एक के रूप में उभरा है। यह ठाणे में कंपनी की चौथी परियोजना होगी।
गोदरेज प्रॉपर्टीज देश की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है। चालू वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीनों में कंपनी की बिक्री बुकिंग 25% बढ़कर 24,008 करोड़ रुपये रही। उसे वित्त वर्ष 2025-26 में 32,500 करोड़ रुपये के लक्ष्य को हासिल करने का भरोसा है।