could - Rokthok Lekhani News

मुंबई: यूपी में नहीं दे पाए नौकरी इसलिए मुंबई आए...मराठी भाषा के मुद्दे पर मंत्री प्रताप सरनाईक का अखिलेश यादव पर पलटवार
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में ऑटो-रिक्शा चालकों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य किए जाने पर राजनीति गरमाई हुई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की एक्स पोस्ट पर अब महाराष्ट्र के मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा है कि मैं अखिलेश यादव से बस इतना कहना चाहूंगा कि उन्हें महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स के बारे में नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के चुनावों के बारे में सोचना चाहिए। महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है जो हमेशा कल्चर और सम्मान का ध्यान रखता है। पिछले कई सालों से नॉर्थ इंडियन लोगों को नौकरी के मौके नहीं मिले, जिसकी वजह से महाराष्ट्र पिछले 40-50 सालों से नॉर्थ इंडियंस को रोजी-रोटी दे रहा है। महायुति सरकार ऐसी सरकार है जो नौकरी देती है, छीनती नहीं। महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी और कैब ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा के निर्देश और ऑटो ड्राइवरों के विरोध पर अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट करके मामले को उठाया था। प्रताप सरनाईक ने अखिलेश यादव को निशाने पर लिया है।

अखिलेश यादव ने उठाया था मुद्दा
अखिलेश यादव ने लिखा था कि हर राज्य की मातृभाषा का सम्मान और उत्थान होना चाहिए लेकिन किसी भी भाषा का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। इससे देश की भाषिक-भाविक एकता में दूरी और दुराव पैदा होता है। मुंबई में भाजपा के उत्तर भारतीय नेता हैं या भ्रष्टाचार में लीन होकर ठंडे पड़े हैं। क्या इस तरह की भाषा-ज्ञान की शर्त रखकर किसीको संपूर्ण देश में व्यवसाय करने की स्वतंत्रता के सांविधानिक अधिकार का हनन नहीं होता है? अगर ऐसा ही है तो फिर जो विदेशी कंपनियां मुंबई में काम कर रही हैं, उन पर भी ये शर्त लागू हो लेकिन होगी नहीं क्योंकि धन लोलुप भाजपा धनवानों के आगे कालीन की तरह बिछने को तैयार रहती है। भाजपा का सारा ज़ोर गरीबों, शोषितों, वंचितों और उपेक्षितों पर ही चलता है।
अखिलेश ने बीजेपी पर बोला था हमला
अखिलेश यादव ने लिखा था कि अगर ऐसा ही है तो मुंबई-महाराष्ट्र की भाजपा घोषित कर दे कि वो किसी हिंदी, ब्रज, बुंदेली, रोहेली-कौरवी, अवधी, भोजपुरी, मैथिली; हरियाणवी, गढ़वाली- कुमायूँनी; मारवाड़ी, ढूंढाड़ी, मेवाती, मालवी, हाड़ौती, बागड़ी, शेखावाटी, मेवाड़ी; गुजराती, काठियावाड़ी, सुरती, चरोतरी, महसाणी; तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयाली, तुलु, ओड़िया, गंजामी, संबलपुरी-कोसली, बालेश्वरी देसिया; सिंधी, पंजाबी; कश्मीरी-कॉशुर, डोगरी, गोजरी, पहाड़ी, शिना, बाल्टी, लद्दाखी; असमिया, मणिपुरी-मेइतेइलोन, मिजो, कोकबोरोक, खासी, गारो, नागामी, बोडो, भीली, गोंडी, कुड़ुख, मुंडारी, संथाली व अन्य भाषा भाषियों का एक भी वोट नहीं लेगी। आखिर में उन्होंने लिखा था कि सरकारों को दिल भी बड़ा रखना चाहिए और दिमाग भी।

आप उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम हैं। आप अपने समय में नौकरी नहीं दे पाए, इसलिए ये लोग महाराष्ट्र आए और हमने उन्हें स्वीकार कर लिया। इसे यूपी में चुनावी एजेंडा न बनाएं। राज्य में, हमने 1600-1800 टीचर (मराठी पढ़ाने के लिए) रखे हैं। हम बस इतना कह रहे हैं कि पैसेंजर से मराठी में बात करें, मराठी प्राइड बनाए रखें। आपको 1 महीने का समय दिया जाएगा और उसके बाद 3 महीने का समय दिया जाएगा। अगर आप अभी भी मराठी नहीं सीख पा रहे हैं, तो आपका बैज कैंसिल कर दिया जाएगा। क्योंकि यह महाराष्ट्र है। राज्य रोज़ी-रोटी देना जानता है, लेकिन महाराष्ट्र के गर्व और संस्कृति का सम्मान करना हर भारतीय की जिम्मेदारी है।

मुंबई : हर्षवर्धन सपकाल ने चेतावनी दी: गैस की कमी विधान भवन तक पहुंच सकती
मुंबई : खाड़ी युद्ध के कारण पूरे देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की भारी कमी है, यह बीजेपी सरकार की गलत नीति है। इमरजेंसी की स्थिति से निपटने के लिए बीजेपी सरकार के पास कोई ठोस नीति नहीं है, जिसका असर आम लोग महसूस कर रहे हैं। जब अंग्रेजों ने नमक पर टैक्स लगाया था, तब महात्मा गांधी ने 1930 में आज ही के दिन दांडी मार्च करके ब्रिटिश सत्ता को हिला दिया था, उससे प्रेरणा लेकर लोगों को आज विरोध करना चाहिए और सरकार को जवाबदेह ठहराना चाहिए, यह अपील महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन हर्षवर्धन सपकाल ने की है।

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने आगे कहा कि देश में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान विश्व युद्ध का सामना करना पड़ा था, आजादी के बाद भी दुनिया के कई हिस्सों में ऐसे हालात बने, लेकिन उस समय कांग्रेस सरकार, तत्कालीन प्रधानमंत्री ने एक राष्ट्र के तौर पर सभी से बातचीत करते हुए ठोस नीतियों और सही प्लानिंग के कारण गैस या ईंधन की कमी की गंभीर स्थिति पैदा नहीं होने दी।

लेकिन बीजेपी सरकार के पास ऐसी स्थिति से निपटने के लिए कोई पॉलिसी, कोई कम्युनिकेशन नहीं है, सरकार को सभी एलिमेंट्स से बातचीत करनी चाहिए और कोई रास्ता निकालना चाहिए, हर्षवर्धन सपकाल ने यह भी कहा।

सिक्‍कों के साथ हवाई सफर है गुनाह? जान लीजिए कस्‍टम के ये नियम, नहीं तो जाना पड़ सकता है जेल
मुंबई : मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 3 सिक्‍कों की वजह से एक पैसेंजर को अरेस्‍ट कर लिया गया. यह पैसेंजर लंदन से वर्जिन अटलांटिक एयरलाइंस की फ्लाइट वि.एस.-354 से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा था. कस्‍टम की तलाशी में इस पैसेंजर के कब्‍जे से तीन सिक्‍के बरामद किए गए. तीन सिक्‍कों में दो सिक्‍के सोने के और एक चांदी का था. कस्‍टम का दावा है कि जांच के दौरान जब्त किए गए सिक्‍के बेहद दुर्लभ और ऐतिहासिक महत्व वाले हैं, जो अलग-अलग कालखंडों से जुड़े हुए हैं. ये सिक्‍के भारतीय इतिहास की समृद्ध विरासत को भी दर्शाते हैं.

पैसेंजर से बरामद हुए सिक्‍कों में क्‍या है खास?
- पहला सिक्‍का ईस्ट इंडिया कंपनी के बंगाल प्रेसिडेंसी की मोहर है, जिसे 12.37 ग्राम सोने से तैयार किया गया है. इस सिक्‍के की ढलाई मुर्शिदाबाद मिंट में हुई थी.
-यह सिक्का मुगल सम्राट शाह आलम 2 के नाम पर जारी किया गया था और उस पर एएच 1202 / आरवाई 19 दर्ज है.
-एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस तरह के गोल्ड मोहर ऐतिहासिक और कलेक्टर्स मार्केट में काफी हाई वैल्यू रखते हैं.
-मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात कस्‍टम की टीम के अनुसार, 8 ग्राम सोने से बना दूसरा कॉइन एंशिएंट कुशान एम्पायर के शासक हुषिश्का का गोल्ड दिनार है.
-कुशान काल भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दौर माना जाता है, और उस समय जारी किए गए गोल्ड दिनार अपनी कला, डिजाइन और ऐतिहासिक महत्व के कारण बेहद कीमती माने जाते हैं.
-यह कॉइन भी न्यूमिस्मैटिक वैल्यू के लिहाज से काफी अहम है. चांदी से बना तीसरा कॉइन 11.44 ग्राम का है.
-यह मुगल बादशाह जहांगीर के दौर का चांदी से तैयार किया गया सिक्‍का है, जिस पर कर्क राशि की तस्‍वीर गुदी हुई है.

जहांगीर द्वारा जारी किए गए जोडिएक सीरीज के सिक्के दुनिया भर में मशहूर हैं और कलेक्टर्स के बीच इनकी काफी डिमांड रहती है. यह खास सिल्वर कॉइन अहमदाबाद मिंट में ढाला गया था.

मुंबई से मनाली घूमने आई 38 साल की महिला पर्यटक बर्दाश्त नहीं कर पाई ठंड, कंपकंपी होने के बाद मौत
मुंबई : मुंबई से अपने रिश्तेदारों के साथ हिमाचल के मनाली घूमने आई एक महिला पर्यटक की अचानक मृत्यु हो गई। ऐसा प्रतीत होता है कि उनसकी मृत्यु ठंड लगने की वजह से हुई। मृतका की पहचान 38 वर्षीय प्रियंका विश्नु दुखांडे के रूप में हुई है। प्रियंका मुंबई के कलाचौकी की रहने वाली थी। बता दें कि मनाली में बर्फबारी की वजह से हाल के दिनों मेंतापमान शून्य से नीचे चला गया है। पुलिस के अनुसार, प्रियंका ने मंगलवार सुबह अपनी आंटी के साथ मनाली से 15 किलोमीटर दूर स्थित खूबसूरत सोलंग वैली की यात्रा की थी।

प्रियंका को अचानक होने लगी कंपकंपी
पुलिस ने आगे बताया कि लौटते समय प्रियंका को अचानक अत्यधिक कंपकंपी होने लगी और उनकी स्थिति तेजी से बिगड़ने लगी। उनकी आंटी उन्हे मनाली के एक अस्पताल में ले गईं, जहां डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने इस मामले में किसी भी प्रकार की दोषारोपण की संभावना को खारिज कर दिया। पुलिस ने मामले में किसी भी प्रकार की साजिश या आपराधिक गतिविधि से इनकार किया है और प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण अत्यधिक ठंड को माना जा रहा है।

मौमस विभाग ने जारी किया है अलर्ट
वहीं कुल्लू जिले के पन्हाला गांव के पास गुरुवार सुबह एक भूस्खलन की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। अधिकारियों के अनुसार सर्दियों में भूस्खलन की घटनाएं कम होती हैं, लेकिन हाल ही में हुई भारी बारिश इसके लिए जिम्मेदार हो सकती है। इस बीच, डीआरडीओ की डिफेंस जियोइन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट ने चंबा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और किन्नौर जिलों में 3,200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों के लिए लेवल-2 येलो अलर्ट जारी किया है। हाल ही में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास हिमस्खलन की घटना भी सामने आई थी।