10 - Rokthok Lekhani News

मुंबई लोकल के यात्री ध्यान दें, इन रूटों पर रहेगा 10 घंटे का मेगा ब्लॉक, यात्रा करने से पहले रूट जरूर देख लें
मुंबई  : वेस्टर्न रेलवे ने मेट्रो लाइन‑6 के निर्माण से जुड़े कार्यों के चलते 2–3 मई की रात 10 घंटे का मेगा ब्लॉक घोषित किया है. यह ब्लॉक राम मंदिर स्टेशन और जोगेश्वरी स्टेशन के बीच स्टील गर्डर लॉन्चिंग के लिए लिया जाएगा. ब्लॉक अवधि के दौरान छठी लाइन पर चलने वाली सभी लोकल ट्रेनें बोरीवली से अंधेरी के बीच फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी. इस डायवर्जन का असर उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाओं के नियमित समय‑सारिणी पर पड़ेगा और कुछ अप तथा डाउन लोकल ट्रेनें रद्द भी की जा सकती हैं. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रद्द की गई ट्रेनों की विस्तृत सूची संबंधित स्टेशनों के स्टेशन मास्टर कार्यालय में उपलब्ध कराई जाएगी. यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा पर निक

लने से पहले अपनी ट्रेन की समय‑सारिणी की जांच कर लें और उसी अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके.
ब्लॉक के दौरान छठी लाइन पर चलने वाली लोकल ट्रेनों का संचालन बोरीवली से अंधेरी के बीच अप फास्ट लाइन के जरिए किया जाएगा. इसके साथ ही वेस्टर्न रेलवे की कुछ अप और डाउन उपनगरीय लोकल सेवाओं को अस्थायी रूप से रद्द किया जाएगा, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा योजनाओं में परिवर्तन करना पड़ सकता है.

सभी लोकल ट्रेनें फास्ट लाइन से चलाई जाएंगी
वहीं, सेंट्रल रेलवे के मुख्य मार्ग पर भी ब्लॉक का असर रहेगा. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से विद्याविहार के बीच अप और डाउन स्लो लाइनों पर शनिवार रात 12:05 बजे से रविवार सुबह 5:05 बजे तक ब्लॉक लागू रहेगा. इस अवधि में इस मार्ग की सभी लोकल ट्रेनें फास्ट लाइन से चलाई जाएंगी और ये ट्रेनें केवल भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ही ठहरेंगी. इसके चलते अन्य स्टेशनों के यात्रियों को कुछ समय के लिए असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.

मुंबई के 'स्पेयर पार्ट्स' वाले खेल में 10 करोड़ की सेंधमारी: पुलिस फाइल में अटकी अनुमति, आरोपियों ने चली चाल
मुंबई : बोगस फर्म बनाकर 10.78 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) हड़पने के मामले में मुंबई की चार फर्म ट्रेस कर लीं, लेकिन इनके मालिकों तक नहीं पहुंच सकी। इसका फायदा उठाते हुए आरोपितों ने महाराष्ट्र हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर कर दी, लेकिन यहां से टीम को मुंबई जाने के लिए अब तक डीआइजी की अनुमति नहीं मिल सकी।

अभी तक मुंबई की जिन चार फर्मों के नाम सामने आए हैं उनमें सिद्धि विनायक, राज ट्रेडर्स, गुुुरु ट्रेडर्स व सर्व साल्यूशन शामिल हैं। इन चारों फर्म ने 45 करोड़ 40 लाख रुपये का स्पेयर पार्ट्स का व्यापार दर्शाया था। इनके बिल लगाकर दस करोड़ 70 लाख का आइटीसी लाभ ले लिया था। जब जांच हुई तो पता चला न तो कोई व्यापार किया ही नहीं गया। जिन फर्मों से माल खरीदना दर्शाया गया था, उनके जीएसटी पंजीयन व लगाए गए बिल फर्जी पाए गए। मुंबई जाकर आरोपितों के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने व उनकी गिरफ्तारी के संबंध में टीम भेजने के लिए डीआइजी बरेली के कार्यालय में अनुमति के लिए पत्र भेजा गया था।

मगर अब तक उस पर स्वीकृति नहीं मिली है। जिस कारण आरोपितों को बचाव का पूरा समय मिल रहा है। पुलिस को जानकारी मिली है उसमें पता चला है कि आरोपित हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर कर चुके हैं। हाईकोर्ट से उन्हें राहत मिलने पर पुलिस बहुत ज्यादा कुछ कर पाने की स्थिति में नहीं होगी।

यह है पूरा मामला
रोजा की लोकविहार कालोनी में मई 2025 में सिंह इंटरप्राइजेज नाम से बोगस फर्म पकड़ी गई थी। इटावा निवासी छात्र मंदीप सिह के नाम पर बनी इस फर्म से व्यापार दिखाकर 10.78 लाख की आइटीसी चोरी पकड़ी गई थी। पांच दिसंबर 2025 को रोजा पुलिस ने इस मामले में गिरोह के सरगना दिल्ली निवासी गौरव यादव, दीपक व सिद्धार्थ पांडेय को गिरफ्तार किया था। ये तीनों लोग इंटरनेट मीडिया पर नौकरी के विज्ञापन निकालकर बेरोजगारों के अभिलेख हासिल करते और उन्हीं अभिलेखों से बोगस फर्म बना देते थे।

इस प्रकरण में तीन माह पूर्व 13 जनवरी को गाजियाबाद निवासी यस बैंक के शाखा संजीव गुप्ता व अमेठी निवासी वरुण शर्मा को पकड़ा गया था। संजीव आरोपितों से बोगस फर्म खरीदकर मुंबई व अन्य राज्यों में लोगों को बेचता था। इसमें उसे आर्थिक लाभ होता था।

मुंबई : झीलों पर बड़ा संकट, 10 सालों से साफ नहीं हुआ पानी; अब उठी साइंटिफिक सर्वे की मांग
मुंबई : गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है. इस समय अधिक तेज धूप पड़ने से कई नदियों और जलाशयों का पानी सूखने लगता है. ऐसे में शहर के लोगों तक पानी की पर्याप्त आपूर्ति के लिए प्रशासन कई तरह के कदम उठाती है. मुंबई में भी गर्मी बढ़ने के साथ प्रशासन ने हर घरों तक पानी पहुंचाने वाली 7 झीलों के पानी के स्तर का साइंटिफिक सर्वे कराने की मांग की है. बता दें कि मुंबई एक प्रायद्वीपीय द्वीप शहर ( Peninsular Island City) होने के चलते 3 तरफ से अरब सागर और खाड़ियों से घिरा है. इसके पास साफ पानी का कोई नेचुरल सोर्स नहीं है.

झीलों में जमी गाद
मुंबई शहर को विहार, तुलसी, भाटसा, मोदक सागर, मध्य वैतरणा, तानसा और ऊपरी वैतरणा इन 7 अलग-अलग झीलों से रोज पानी सप्लाई मिलती है. कांग्रेस पार्षद आयशा वानू ने BMC के नगर निगम में एक याचिका दायर कर कहा कि मुंबई के बॉर्डर में वॉटर सप्लाई करने वाली झीलों में भारी मात्रा में गाद जमा हुआ है, जिसके चलते उनकी स्टोरेज कैपिसिटी घट रही है. इसके चलते गर्मी में पानी की समस्या और गंभीर हो जाती है. उन्होंने कहा कि इससे BMC की ओर से नागरिकों को पानी की सप्लाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

झीलों का साइंटिफिक सर्वे किया जाए
आयशा वानू ने अपने नोटिस में कहा,' बढ़ते शहरीकरण, जंगलों की कटाई और अनियंत्रित गार्बेज डिस्पोजल झीलों में गाद जमा होने के कुछ प्रमुख कारण हैं. इसे ध्यान में रखते हुए नगर निगम का दृढ़ मत है कि मुंबई शहर को पानी सप्लाई करने वाली सभी झीलों का साइंटिफिक सर्वे किया जाए और इन झीलों में जमा गाद को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाए. इसके साथ ही इसके लिए एक समयबद्ध कार्यक्रम भी तैयार किया जाए.'  नोटिस में नगर प्रशासन से इस संबंध में एक रिपोर्ट पेश करने के लिए भी कहा गया.

2015 से नहीं हुई सफाई
नगर निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक, साल 2015 से ही इन 7 झीलों से गाद निकालने की प्रक्रिया नहीं हुई है. इस प्रक्रिया में नदियों, झीलों या तालाब के तल में जमी मिट्टी या गाद को निकाला जाता है. इसका मकसद जलभराव को रोकना, फ्लड मैनेजमेंट करना और पानी की गुणवत्ता सुधारना होता है. रिकॉर्ड से यह भी पता चला है कि मुंबई की 7 झीलों में कुल वॉटर स्टोरेज 14.47 लाख लीटर कुल क्षमता के मुकाबले केवल 35 प्रतिशत यानी 5.20 लाख लीटर है. अधिकारियों का कहना है कि तापमान में वृद्धि के चलते इवैपोरेशन की स्पीड तेज हो गई है. पिछले साल मई 2025 के पहले हफ्ते तक जलस्तर 20 प्रतिशत से नीचरे गिर गया था. हालांकि, मानसून जल्दी होने के चलते समय से पहले ही जलाशय भर गए थे.

अहमदाबाद-मुंबई वंदे भारत ट्रेन के खाने में मिले कीड़े, आईआरसीटीसी ने लगाया 10 लाख का जुर्माना
नई दिल्ली : वंदे भारत ट्रेन में खाने को लेकर फिर एक शिकायत आई है. अहमदाबाद से मुंबई जा रही वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों के खाने में कीड़ा मिला है. आईआरसीटीसी  ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत ऐक्शन लेते हुए कंपनी पर 10 लाख जुर्माना लगाने के साथ कॉन्ट्रेक्ट खत्म करने का नोटिस भी जारी किया है. हैरानी की बात तो यह है कि एक ही कोच में कम से कम दो ऐसी घटनाएं हुई हैं.

खाने में मिले कीड़े,मचा बवाल
अहमदाबाद से मुंबई जा रही वंदे भारत ट्रेन में उस वक्त बवाल मच गया, जब यात्रियों के खाने में कीड़ा मिलने की शिकायत मिली.यात्रियों ने बकायदा फोटो खींचकर रेलवे से शिकायत की. आईआरसीटीसी ने भी त्वरित ऐक्शन लेते हुए फूड कंपनी पर 10 लाख का जुर्माना लगाने के साथ कॉन्ट्रेक्ट खत्म करने का नोटिस भी जारी किया है. आदित्य डिडवानिया नाम के यूजर ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शिकायत किया की उसके खाने में कीड़े मिले हैं.

तुरंत ऐक्शन, पेस्ट कंट्रोल भी कराया
ताज्जुब की बात यह रही कि एक ही कोच में कम से कम दो ऐसी घटनाएं हुईं, जिसके बाद कई यात्रियों ने खाना खाना बंद कर दिया.यह खाना M/S ब्रंदावन फूड प्रोडक्ट्स (RK ग्रुप) की ओर से दिया गया था.मामला संज्ञान में आते ही आईआरसीटीसी ने तुरंत सख्त कार्रवाई की. आईआरसीटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसे मामलों पर तुरंत एक्शन लिया गया. वहां डीप क्लीनिंग व पेस्ट कंट्रोल कराया गया. यात्रियों की सुरक्षा और साफ-सफाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.