38 - Rokthok Lekhani

मुंबई : जूतों में छिपाकर ला रहे थे 38 करोड़ का सोना, डीआरआई ने 29 किलो गोल्ड के साथ 26 केन्याई नागरिकों को किया अरेस्ट
मुंबई : मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां राजस्व खुफिया निदेशालय ने 29 किलोग्राम सोने के साथ 26 केन्याई नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इस सोने की कीमत 37.7 करोड़ बताई जा रही है। आरोप है कि ये सभी नागरिक नैरोबी से सोने की तस्करी करके ला रहे थे। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने खुफिया जानकारी और डिजिटल प्रोफाइलिंग के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी केन्याई नागरिकों को टर्मिनल 2 पर गिरफ्तार किया।

अधिकारियों को मिली थी खुफिया सूचना
यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए अधिकारियों ने संदिग्धों पर फ्लाइट केक्यू 202 के आगमन क्षेत्र के पास नजर रखने का फैसला किया। डीआरआई ने ग्रीन चैनल पार करने के बाद तस्करों को रोकने की योजना बनाई। सुबह करीब 11 बजे सभी तस्कर ग्रीन चैनल की ओर बढ़े लेकिन अधिकारियों को देखते ही वे वहां से हट गए। डीआरआई अधिकारियों के पूछताछ करने पर 25 यात्रियों ने अपनी पहचान बताई, जबकि 26 वें यात्री को नकली पासपोर्ट इस्तेमाल करने की कोशिश के आरोप में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।

मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई अधिकारियों ने 29 किलोग्राम सोने के साथ 26 केन्याई नागरिकों को गिरफ्तार किया
इस पूरे सोने की कीमत 37.7 करोड़ बताई जा रही
केन्याई नागरिक नैरोबी से सोने की तस्करी करके ला रहे थे

जूतों में रखा था सोने का बिस्किट
अधिकारियों के पूछताछ करने पर सभी तस्करों ने शुरुआत में अपने पास कोई भी प्रतिबंधित सामान होने से इनकार किया। अधिकारियों ने सभी तस्करों में से जब 2 की तलाशी ली, तो उनके जूतों में रखे गए सोने के बिस्किट बरामद हुए। एक अधिकारी ने बताया कि तस्करों में से कुछ ने लगेज बेल्ट के पास काले टेप में लिपटी हुई कुछ चीजें फेंकना शुरू कर दिया। अधिकारी ने बताया कि हमने पिघले हुए सोने के बिस्किट वाले कई पाउच बरामद किए। उन्होंने बताया कि किसी ने भी बिस्किट वाले पाउच पर अपना हक नहीं जताया। डीआरआई अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

मुंबई : सीट बंटवारे पर महायुति में टकराव, अठावले ने लगाया विश्वासघात का आरोप, 38 सीटों पर लड़ने का किया एलान
मुंबई : महाराष्ट्र की सियासत में महायुति के भीतर खींचतान खुलकर सामने आ गई है। केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख रामदास अठावने ने बीएमसी चुनाव के लिए सीट बंटवारे में अपनी पार्टी को बाहर रखे जाने को विश्वासघात करार दिया। उन्होंने साफ किया कि उनकी पार्टी 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बाकी सीटों पर भाजपा और शिवसेना को समर्थन देती रहेगी।

रामदास आठवले ने कहा कि महायुति के गठन के बाद से उनकी पार्टी पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ गठबंधन के साथ खड़ी रही। लेकिन बीएमसी चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर जो फैसला हुआ, उससे आरपीआई (ए) के कार्यकर्ताओं में भारी नाराज़गी है। उन्होंने कहा कि देर रात केवल सात सीटों का प्रस्ताव देना व्यावहारिक नहीं था और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

सीट बंटवारे पर क्यों भड़की आरपीआई (ए)
आठवले के मुताबिक, मुंबई में आरपीआई (ए) की ताकत वंचित बहुजन अघाड़ी से ज्यादा है, इसके बावजूद उनकी पार्टी को नजरअंदाज किया गया। इससे पूरे महाराष्ट्र में पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ऐसे नेताओं में से नहीं है जो समय के हिसाब से बात बदलें।

कार्यकर्ताओं की गरिमा का सवाल
रामदास आठवले ने कहा कि पार्टी और कार्यकर्ताओं की गरिमा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। अगर कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बचेगा, तो पार्टी का अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाएगा।

महायुति के साथ रहेंगे, लेकिन लड़ेंगे चुनाव
आठवले ने स्पष्ट किया कि आरपीआई (ए) महायुति के साथ बनी रहेगी। हालांकि, 38 से 39 सीटों पर ‘फ्रेंडली फाइट’ के तहत पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि अंबेडकरवादी समाज की सत्ता में भागीदारी बेहद जरूरी है, ताकि आम लोगों के लिए काम लगातार चलता रहे।

महायुति में अलग-अलग राह
बीएमसी चुनाव में जहां भाजपा और शिवसेना ने सीट बंटवारे की घोषणा कर दी है, वहीं महायुति की एक और सहयोगी पार्टी, एनसीपी, भी अलग राह पर है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी बीएमसी चुनाव अपने दम पर लड़ रही है।
इस बीच, महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में 15 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख मंगलवार को समाप्त हो रही है। ऐसे में महायुति के भीतर सीटों को लेकर चल रही यह खींचतान चुनावी माहौल को और दिलचस्प बना रही है।

मुंबई : नौकरी दिलाने का झांसा देकर 38 युवकों और युवतियों से साइबर ठगी; 11 आरोपी गिरफ्तार
मुंबई : टेक्सटाइल कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 38 युवकों और युवतियों से साइबर ठगी करने के आरआरएमवी कंपनी (टेक्सटाइल) के सीएमडी समेत 11 आरोपियों को सारनाथ और साइबर क्राइम थाने की टीम ने पहड़िया के कृष्णा नगर कॉलोनी से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 22 फर्जी डिजिटल नियुक्ति पत्र, 19 रूम मैनेजमेंट फॉर्म व 10 मोबाइल फोन मिले। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। आरोपियों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों, बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। पीड़ितों से पूछताछ करके ठगी की रकम का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस लाइन सभागार में एडीसीपी वरुणा नीतू कात्यायन ने बताया कि आरोपियों में बिहार भभुआ कैमूर के कर्मापुर निवासी और कंपनी का सीएमडी रविप्रकाश, सुल्तानपुर के पूरे मिताई अहमद निवासी अमन वर्मा, प्रयागराज के होलागढ़ कस्तूरीपुर निवासी अनुराग, प्रयागराज करछना घरवारा निवासी प्रदीप कुमार, बिहार के मुजफ्फरपुर के करजा निवासी अनीस तिवारी, मुंबई ठाणे के कल्याण वेस्ट चिकन घर निवासी आलोक श्रीवास्तव, भदोही के सूर्यामा निवासी राजू शुक्ला, बिहार के वैशाली महुआ निवासी विकास कुमार, झारखंड धनबाद के कतरासगढ़ निवासी सुहेल शेख, प्रतापगढ़ के लालगंज सरदार केपुरवा निवासी मो. अय्यूब और गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के नरेंबुजुर्ग निवासी आकाश चंद्र हैं।

फर्जी नियुक्ति पत्र भेजे जाते थे
एडीसीपी ने बताया कि मऊ के कोपागंज के इंदारा अहीरपुरा निवासी अमरेश यादव ने सारनाथ थाने में केस दर्ज कराया था। आरोप था कि कि टेक्सटाइल कंपनी में नौकरी का झांसा देकर धन उगाही की जा रही है। आरआरएमवी इंस्टीट्यूट की ओर से जॉब ऑफर देकर 10 हजार नकद, ठहरने के नाम पर 2830 रुपये और फर्जी नियुक्ति देकर युवक और युवतियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके बाद रविवार शाम सारनाथ थाना प्रभारी शिवानंद सिसौदिया और उनकी टीम, साइबर क्राइम प्रभारी मनोज कुमार तिवारी की टीम ने पहड़िया के कृष्णानगर कॉलोनी के मकान में छापा मारा। इंस्टीट्यूट में 50 लोग मिले। युवक और युवतियों ने पुलिस को बताया कि नौकरी के नाम पर आरआरएमवी की ओर से फर्जी नियुक्ति पत्र भेजा जाता है।

ब्रांच पर बुलाकर पैसे ऐंठते हैं। 2850 रुपये ठहरने और खाने के लिए लेते हैं। बाकी के पैसे कपड़े बेचने के नाम पर वसूला जाता है। क्लास शुरू करने पर पता चला कि नेटवर्किंग की तरह दो लोगों को जोड़कर चेन बनाना है। आरआरएमवी के कपड़े बेचने पर कमीशन का प्रलोभन दिया जाता है।

मुम्‍बई में दस मामलों सहित महाराष्‍ट्र में कोविड के 38 नए मामलों का पता चला
मुम्‍बई : मुम्‍बई में दस मामलों सहित महाराष्‍ट्र में कोविड के 38 नए मामलों का पता चला है। इसके साथ ही राज्‍य में अब तक कोविड के 81 लाख 36 हजार 497 मामले सामने आ चुके हैं और इस समय 136 मामले सक्रिय हैं। सोलापुर में एक व्‍यक्ति की मृत्‍यु के बाद राज्‍य में कोविड से मरने वालों की संख्‍या बढकर एक लाख 48 हजार 415 हो गई है।

ओमिक्रॉन के उप-वैरिएंट बी.एफ.7 के हाल ही में फैलने के बाद महाराष्‍ट्र ने इसके संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सतर्कता बरती है। मुंबई नगर निगम ने लोगों से शारीरिक दूरी बनाने, बार-बार साबुन और पानी से हाथ धोने, अस्‍वस्‍थ महसूस होने पर घर में रहने को कहा है।

निगम ने कहा कि बुजुर्गों और मधुमेह तथा उच्‍च रक्‍तचाप से ग्रस्‍त लोगों को उचित सावधानी बरतनी चाहिए जबकि सभी लोगों को टीकाकरण कराना चाहिए और एहतियाती खुराक भी लेनी चाहिए। नगर निगम ने भरोसा दिलाया है कि सभी 24 वार्ड वार रूम, दिन-रात कार्य करेंगे और कोई दिक्‍कत आने पर लोग अपने वार्ड से संपर्क कर सकते हैं। निगम ने लोगों से कहा है कि वे घबराएं नहीं, किसी भी संकट से निपटने के लिए पर्याप्‍त ऑक्‍सीजन उपलब्‍ध है।