drug mafia - Rokthok Lekhani News

साकीनाका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुजरात में MD ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 74.46 करोड़ की मेफेड्रोन जब्त
मुंबई की साकीनाका पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए गुजरात के नर्मदा जिले में चल रही मेफेड्रोन (MD) निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 20.141 किलोग्राम ‘आइस’ मेफेड्रोन बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 74.46 करोड़ रुपये आंकी गई है। साथ ही ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायन और उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

मामले की शुरुआत 21 मई को हुई, जब साकीनाका पुलिस ने 26 वर्षीय कैब चालक मुस्कान समीर खान को गिरफ्तार किया। उसके पास से बिक्री के लिए ले जाई जा रही 101 ग्राम मेफेड्रोन बरामद की गई थी। पूछताछ के दौरान पुलिस को इस पूरे नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

जांच में सामने आया कि मुम्ब्रा निवासी वझूल कमर अब्दुल वफा चौधरी उर्फ ‘पप्पू’ इस रैकेट का कथित मास्टरमाइंड था। पुलिस ने उसे 26 मई को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने गुजरात के नर्मदा जिले के वरखड़ गांव में किराए के मकान से संचालित ड्रग्स फैक्ट्री के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम ने गुजरात पहुंचकर छापा मारा और पूरी इकाई को ध्वस्त कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी कई वर्षों से मेफेड्रोन के निर्माण और सप्लाई से जुड़ा हुआ था। जांच में यह भी पता चला है कि वह ‘आइस’ मेफेड्रोन तैयार करता था, जिसे सामान्य मेफेड्रोन की तुलना में अधिक शुद्ध माना जाता है। फॉरेंसिक जांच में भी मेफेड्रोन निर्माण की पुष्टि हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चेन की जांच कर रही है।

यह कार्रवाई मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में सिंथेटिक ड्रग्स के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

नाशिक में MD ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
नाशिक रोड के फर्नांडीसवाडी परिसर में अमली पदार्थ विरोधी पथक (NDPS सेल) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 ग्राम मेफेड्रॉन (MD) ड्रग्स जब्त किया है। जब्त किए गए नशीले पदार्थ की बाजार कीमत लगभग ₹2 लाख बताई जा रही है। यह छापा एक रिक्शाचालक की गिरफ्तारी के बाद मारा गया, जो लंबे समय से स्थानीय स्तर पर MD की सप्लाई करता था।

इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह मादक पदार्थ नवी मुंबई के वाशी इलाके से लाते थे और नाशिक में इसकी बिक्री करते थे।

गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें 19 अगस्त 2025 तक पुलिस रिमांड में भेजने का आदेश दिया गया है। पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है कि इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नवी मुंबई से नशे का सामान नाशिक तक पहुंचने का यह खुलासा बेहद गंभीर है। इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और सप्लायरों की पहचान करने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

ड्रग्स माफियाओं पर पुलिस की पैनी नजर...थर्टी फर्स्ट नाइट पार्टियों में ड्रग्स की आपूर्ति!
मुंबई : थर्टी फर्स्ट नाइट पार्टियों में ड्रग्स की आपूर्ति करनेवाले ड्रग्स माफियाओं पर इन दिनों पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस ने इनकी निगरानी के लिए शहर में टाइट बंदोबस्त कर रखा है। इसी कड़ी में ठाणे अपराध शाखा के मादक पदार्थ निरोधी दस्ते ने अलग-अलग छापेमारी कर ड्रग्स तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने ५ नाइजीरियन सहित ६ ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से ३० लाख रुपए से अधिक की कोकीन सहित अन्य ड्रग्स बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि नए साल के उपलक्ष्य में होनेवाली पार्टियों में ड्रग्स की काफी डिमांड रहती है। यही कारण है कि ठाणे अपराध शाखा द्वारा पैडलर और ड्रग्स की सप्लाई करनेवाले गिरोह के धर पकड़ का अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत एक सूचना के आधार पर ठाणे के विवियाना माल के सामने ड्रग्स बेचने आए विलेपार्ले निवासी चंद्रकांत कुमार महतो को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से २२ ग्राम मेथक्यूलिन नामक ड्रग्स बरामद किया गया है, जिसकी कीमत १ लाख ११ हजार ७०० रुपए बताई जा रही है। पुलिस की कड़ी पूछताछ में महतो ने नालासोपारा में रहनेवाले एक नाइजीरियन नागरिक सैंडी का नाम बताया। पुलिस ने छापेमारी कर ममडु सैंडी को गिरफ्तार कर उसके पास से १६ ग्राम मेथक्यूलिन बरामद किया है।

इसी तरह अपराध शाखा की यूनिट ५ के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विकास घोड़के को कोरम मॉल के पास कुछ नाइजीरियन ड्रग तस्करों के आने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकेबंदी कर नालासोपारा निवासी नाइजीरियन युवक ओवासी उर्फ मैंगो ओलेक्सो, संडी युजिन स्टेनली, प्रास्पर ओकारो वाचूक तथा मलाड-पूर्व में रहनेवाले संडे वोटांगे को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पुलिस ने ७० ग्राम कोकीन तथा ६० ग्राम एमडी पावडर बरामद किया है, जिसकी कीमत २७ लाख ५० हजार रुपए बताई जा रही है।