happened - Rokthok Lekhani News

मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से फिर हुआ हादसा, कई घायल; पहले हादसे में हुई थी दो की मौत
मुंबई : कुर्ला इलाके में गणेश प्रतिमा ले जाते समय गिर गई, जिससे दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। तीन हफ्ते से भी कम समय में यह इस तरह की दूसरी घटना है। पुलिस ने बताया कि 10 फीट से ज्यादा ऊंची बताई जा रही यह प्रतिमा विद्याविहार से धारावी ले जाई जा रही थी, तभी रात करीब 9.45 बजे कुर्ला (पश्चिम) में एलबीएस रोड पर शीतल तालाब के पास यह गिर गई।

एक अधिकारी ने बताया कि यह प्रतिमा धारावी के एक मंडल की थी। यह घटना गणेश चतुर्थी से ठीक एक हफ्ते पहले हुई है, जब भक्त गणपति देवता की प्रतिमाओं को घरों और सजाए गए सार्वजनिक मंचों (पंडालों) में स्थापित करते हैं। घायल हुए दो लोगों की पहचान संतोष जायसवाल (28) और रोहित जायसवाल (25) के तौर पर हुई है। अधिकारी ने बताया कि संतोष को कुर्ला भाभा अस्पताल ले जाया गया, जबकि रोहित को इलाज के लिए हबीब अस्पताल भेजा गया। दोनों का मामूली चोटों के लिए इलाज किया गया और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी के अनुसार, घटना के बाद गणेश मंडल के प्रतिनिधियों ने प्रतिमा को पास के शीतल तालाब में विसर्जित कर दिया। यह घटना दक्षिण मुंबई के भूलेश्वर इलाके में हुई एक गंभीर दुर्घटना के लगभग तीन हफ़्ते बाद हुई है, जहां 22 अगस्त की रात 'भूलेश्वरचा राजा' की 22 फीट ऊंची विशाल गणेश प्रतिमा आगमन जुलूस के दौरान गिर गई थी। इस घटना में संकेत नेवशे (33) और बृजेश हेमंत जोशी (30) की मौत हो गई थी और पांच अन्य लोग घायल हो गए थे।

मुंबई : दिल, दिमाग, आंत का रंग हरा, फूड पॉइजनिंग से मौतें नहीं, मुंबई तरबूज केस की मिस्ट्री गहराई, आखिर उस रात क्या हुआ था?
मुंबई : पायधुनी इलाके मुंबई में हाल ही में हुई एक घटना, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या सचमुच बिरयानी खाने के बाद खाया गया तरबूज़ ही उनकी मौत का कारण बना, या इसके पीछे कोई और वजह है? शुरुआती अंदाज़ों में तरबूज़ को ही इसका दोषी माना जा रहा था, जिसके चलते वह स्थानीय बाज़ारों से गायब हो गया। हालांकि, नई जानकारियों से पता चलता है कि अब्दुल्ला डोकाडिया के परिवार की मौत का कारण शायद तरबूज़ नहीं, बल्कि ज़हर था। हालांकि एफएसडीए को घर से लिए गए सैंपल्स में कहीं भी जहर नहीं मिली है।

अधिकारियों ने अब्दुल्ला कोडाडिया घर से कुल 11 सैंपल लिए थे, जिनमें बिरयानी, तरबूज, फ्रिज का पानी, कच्चा और पका हुआ चावल, चिकन, खजूर और मसाले जैसी चीजें शामिल थीं। इन सभी की जांच में मिलावट के कोई सबूत नहीं मिले, जिससे मामला और उलझ गया है।

शरीर में कैसे पहुंचा मॉर्फीन?
वहीं दूसरी तरफ पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट कुछ अलग इशारा कर रही है। रिपोर्ट में मृतकों के शरीर में मॉर्फीन की मौजूदगी पाई गई है, जो एक तरह की दर्द निवारक दवा है। इसके अलावा शरीर के कुछ टिश्यू में असामान्य हरे रंग का बदलाव भी देखा गया है। आमतौर पर ऐसा बदलाव किसी जहरीले पदार्थ की वजह से हो सकता है। लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि यह जहर क्या था और शरीर में कैसे पहुंचा।

परिवार ने खाया था तरबूज
यह मामला 26 अप्रैल को सामने आया था, जब 40 साल के अब्दुल्ला दोकाडिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने डॉक्टरों को बताया था कि तरबूज खाने के बाद उनकी, उनकी पत्नी नसरीन (35) और दोनों बेटियों आयशा (16) और जैनब (13) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। देखते ही देखते हालत इतनी खराब हो गई कि चारों की जान चली गई। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस को अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
जांच अधिकारियों का कहना है कि वे हर एंगल से मामले को देख रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। कलीना फॉरेंसिक लैब, एफडीए और जेजे अस्पताल की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि इस केस में किसी प्रकार के जहर का सेवन हुआ था या नहीं और अगर हुआ था, तो उसका समय क्या था।

पुलिस के मुताबिक इस केस में अब तक कोई संदिग्ध वित्तीय लेनदेन सामने नहीं आया है। परिजनों के बयानों में परिवार को खुशहाल बताया गया है और किसी तरह के विवाद या चिंता की जानकारी नहीं मिली है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड, डिजिटल कम्युनिकेशन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डेटा की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

फूड पॉइजनिंग नहीं तो क्या?
रिपोर्ट्स से पता चलता है कि मौत की वजह तरबूज़ नहीं, बल्कि कोई ज़हरीला पदार्थ था जिसने पीड़ितों के अंगों को नुकसान पहुंचाया। सूत्रों से पता चला है कि शुरुआती फ़ॉरेंसिक जांच में यह सामने आया कि पीड़ितों के कुछ अंग,दिमाग, दिल और आंत हरे रंग के हो गए थे। इस मामले की जांच कर रहे मेडिकल विशेषज्ञों ने बताया कि लक्षण और शरीर के अंदर मिले नतीजे, फ़ूड पॉइज़निंग के आम मामलों से मेल नहीं खाते थे। इसके अलावा, अब्दुल्ला डोकाडिया के शरीर में मॉर्फीन पाया गया।

मॉर्फीन एक बहुत असरदार दर्द निवारक दवा है, जिसे आम तौर पर डॉक्टरों की देखरेख में ही दिया जाता है। जांचकर्ता अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इस नतीजे का मतलब यह है कि पहले कोई मेडिकल इलाज हुआ था, या यह किसी दुर्घटना की वजह से शरीर में चला गया था, या फिर इसके पीछे कोई और संदिग्ध वजह है।

मुंबई : ओवर स्पीड के कारण कोस्टल रोड पर अब तक कई दुर्घटनाएं; 28 स्पीड डिटेक्शन कैमरे अब तक लग नहीं पाए
मुंबई : दक्षिण मुंबई को पश्चिम उपनगर से जोड़ने के लिए बने कोस्टल रोड का पहला हिस्सा 11 मार्च, 2024 और दूसरा हिस्सा 26 जनवरी, 2025 को आवागमन के लिए खोल दिया गया था। लंबा समय बीत जाने के बाद भी बीएमसी कोस्टल रोड पर स्पीड डिटेक्शन कैमरे नहीं लगा पाई है। बीएमसी ने कोस्टल रोड के 8 स्थानों पर 28 स्पीड डिटेक्शन कैमरे लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन यह अब तक लग नहीं पाए हैं। वहीं ओवर स्पीड के कारण कोस्टल रोड पर अब तक कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें एक की मौत भी हो चुकी है।

वहीं बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि कोस्टल रोड पर 15 जुलाई तक स्पीड डिटेक्शन कैमरे लगा दिए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता न होने के कारण कोस्टल रोड पर चोरी की घटना भी सामने आई है, बीएमसी ने पुलिस स्टेशन में चोरी के 6 मामले दर्ज कराए हैं। साथ ही कुछ एरिया में लाइट भी नहीं है। इसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती हैं गाड़ियां
ट्रैफिक जाम में फंस कर धीरे-धीरे आगे बढ़ने वाले मुंबईकरों को कोस्टल रोड पर अधिकतम 80 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से गाड़ी चलाने का मौक़ा मिलता है। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि मरीन ड्राइव से वर्ली तक बन रहे 10.58 किमी लंबे कोस्टल रोड पर गाड़ियां 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से दौड़ सकें, ऐसा डिजाइन बनाया गया है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनज़र स्पीड की लिमिट 80 किमी प्रति घंटा ही रखी गई है।

हर 100 मीटर पर एक कैमरा
अधिकारी ने बताया कि गाड़ियों की स्पीड पर नज़र रखने के लिए यहां ट्रैफिक मैनेजमेंट कंट्रोल सिस्टम लगाने की योजना है। इसके लिए स्पीड डिटेक्शन कैमरे लगाए जाएंगे। यदि कोई चालक स्पीड ब्रेक करता है तो वह कैमरे में कैद हो जाएगा। उस गाड़ी की जानकारी ट्रैफिक पुलिस को दी जाएगी। उसके बाद ट्रैफिक पुलिस वाहन चालक पर दंड लगाएगी। बीएमसी अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनज़र हर 100 मीटर पर एक सीसीटीवी लगाने की योजना है। यानी वर्ली से मरीन ड्राइव तक 100 सीसीटीवी लगाए जाएंगे।

मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर मर्सिडीज और BMW की रेस! हुआ बड़ा हादसा... गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
मुंबई : मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर दो लक्जरी कारों के बीच कथित तौर पर रेस लगाने के चक्कर में भीषण हादसा हो गया। इस मामले में दोनों वाहनों के चालकों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सौभाग्य से किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर रविवार को कथित तौर पर रेस करते समय तेज़ रफ़्तार मर्सिडीज कार और बीएमडब्ल्यू कार एक कैब से टकरा गईं। कैब चालक ने आरोप लगाया है कि दोनों कारें एक दूसरे के साथ रेस कर रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। आर्थिक राजधानी मुंबई में रविवार सुबह हुए इस हादसे के कारण देश के पांचवें सबसे लंबे पुल बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर ट्रैफिक जाम लग गया।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 10:20 बजे सी लिंक पर रेसिंग के दौरान दोनों कारों ने नियंत्रण खो दिया और वैगनआर कैब को पीछे से टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैब पलटकर दूसरे लें में चली गई। कैब में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। पुलिस ने बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज के ड्राइवरों शाहबाज खान (31) और तारिक चौधरी (29) को गिरफ्तार कर लिया गया। खान मुंबई सेंट्रल और चौधरी कुर्ला में रहता है। उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास और लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो कैब में सवार परिवार में 10 साल का बच्चा भी शामिल था। पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना में मर्सिडीज का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है, जबकि बीएमडब्ल्यू का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। पुलिस ने बताया कि मर्सिडीज ने अपने आगे चल रही बीएमडब्ल्यू को टक्कर मार दी, जो बाद में बांद्रा की ओर जा रही वैगनआर कैब से टकरा गई। कैब ड्राइवर निसार अहमद (26) ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।