issues - Rokthok Lekhani News

मुंबई की सड़कों पर आरटीओ का 'मराठी टेस्ट', 5211 ड्राइवरों की जांच, 777 को नोटिस
मुंबई : मुंबई की सड़कों पर इन दिनों सिर्फ ट्रैफिक नियमों की जांच नहीं हो रही है. ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी की भी परीक्षा ली जा रही है. महाराष्ट्र परिवहन विभाग ने राज्यभर में शुरू किए गए निरीक्षण अभियान के तीसरे दिन तक 5,211 ड्राइवरों की जांच की.

इनमें अकेले मुंबई के 3,942 ड्राइवर शामिल हैं. जांच के दौरान 777 ड्राइवर ऐसे मिले, जिन्हें रोजमर्रा की बातचीत वाली मराठी का पर्याप्त ज्ञान नहीं था. इन ड्राइवरों को नोटिस दिया गया है और मराठी सीखने के लिए एक महीने का समय दिया गया है. यानी फिलहाल मौका दिया गया है, लेकिन अगली जांच में नियम नहीं मानने पर कार्रवाई भी हो सकती है.

यह अभियान 20 अगस्त से शुरू हुआ है. इसकी पृष्ठभूमि में 15 अगस्त की वह समयसीमा है, जिसके बाद ऑटो-रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए कामचलाऊ मराठी का ज्ञान जरूरी किया गया है. परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा है कि ड्राइवरों को मराठी सीखने के लिए पर्याप्त समय दिया जा रहा है. हालांकि, तय समय के बाद नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. राज्यभर में यह अभियान 30 सितंबर 2026 तक चलना है. ऐसे में आने वाले दिनों में और ड्राइवरों की जांच होने की संभावना है.

पुणे: छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में आदिवासी छात्रों के उठे मुद्दे
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सामने छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। महिला ने बताया कि वह तेज बुखार के बावजूद कार्यक्रम में पहुंची है और उसका उद्देश्य केवल अपनी नहीं बल्कि देशभर के आदिवासी छात्रों की समस्याओं को सामने रखना है। कार्यक्रम के दौरान महिला ने राहुल गांधी से बातचीत करते हुए कहा कि उसे सुबह से तेज बुखार था, लेकिन वह पुणे के मांजरी इलाके से आई है, जहां पिछले 10 दिनों से छात्र अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उसने कहा कि वहां उसके कई भाई-बहन शिक्षा से जुड़े अधिकारों और सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

महिला ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी मांग शिक्षा को लेकर है। उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि यह केवल किसी एक व्यक्ति या एक छात्र की समस्या नहीं है, बल्कि यह महाराष्ट्र समेत पूरे देश के आदिवासी छात्रों से जुड़ा मुद्दा है। महिला ने कार्यक्रम में मराठी भाषा में अपनी बात रखने की इच्छा भी जताई। उसने कहा कि वह मराठी में अपनी बात इसलिए रखना चाहती है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह केवल निशा की चिंता नहीं है, बल्कि सभी आदिवासी विद्यार्थियों और पूरे समाज की चिंता है।

कार्यक्रम में छात्र हितों, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान छात्रों और युवाओं ने अपनी समस्याओं और मांगों को सामने रखा। आदिवासी छात्रों ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं, समान अवसर और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता जैसे विषयों पर ध्यान आकर्षित किया। महिला ने भूख हड़ताल कर रहे छात्रों का जिक्र करते हुए कहा कि लंबे समय से आंदोलन जारी रहने के बावजूद उनकी मांगों पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने छात्रों की आवाज को सरकार और संबंधित संस्थानों तक पहुंचाने की अपील की।

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को युवाओं और विद्यार्थियों से संवाद के मंच के रूप में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार और छात्रों के अधिकारों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। राहुल गांधी के सामने उठाए गए इस मुद्दे के बाद आदिवासी छात्रों की शिक्षा संबंधी समस्याएं एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। छात्रों का कहना है कि शिक्षा तक बेहतर पहुंच और सुविधाएं मिलने से उनके भविष्य को नई दिशा मिल सकती है। फिलहाल मांजरी में चल रहे भूख हड़ताल और छात्रों की मांगों को लेकर आगे की स्थिति पर सभी की नजर बनी हुई है।

मुंबई में फिर शुरू हुई जोरदार बारिश, आंधी-तूफान की भी आशंका; आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट
मुंबई : मानसूनी बारिश जारी है. बारिश के कारण शहर के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मुंबई में तेज बरसात के साथ बहुत तेज हवाएं चल रही है, अगर आप छतरी लेकर निकल रहे है तो भी इस बरसात में हाल बुरा होने वाला है. शहर में बारिश के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है और समुद्र में ऊंची लहरें उठने शुरू हो गई हैं.

ऊंची-ऊंची इमारत धुंध की चादर में लिपटी है दिखाई दे रही हैं. ऐसे में नगर निगम ने अपील की है कि बहुत आवश्यक ह तो ही घर से निकले अन्यथा अपनी और परिवार की सुरक्षा देखते हुए ना निकलें.  मुंबई के कोस्टल रोड से इस वक्त बहुत तेज हवाएं चल रही है. भारतीय मौसम विभाग ने आज भी शहर के कई इलाकों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी रखा है.  वहीं, बृहन्मुंबई नगर निगम ने मुंबई के लिए आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी और हाई टाइड (समुद्र में ऊंची लहरें उठने) की भी चेतावनी जारी की है. रविवार (5 जुलाई) को 4.19 मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना है, जो दोपहर लगभग 3:22 बजे अपने चरम पर होंगी.
विभाग के अनुसार, आज राज्य के उत्तरी कोंकण के जिलों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ अलग-अलग इलाकों में बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है. दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ अलग-अलग जगहों पर बहुत अधिक बारिश होने की संभावना जताई है.

इसके अलावा उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में कुछ अलग-अलग इलाकों में बिजली कड़कने और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ आंधी-तूफान और बहुत अधिक बारिश होने की संभावना जताई है. राज्य के मराठवाड़ा के जिलों में कुछ अलग-अलग जगहों पर बिजली कड़कने और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) के साथ आंधी-तूफान और भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

मंबई में कहं सबसे अधिक हुई बारिश
BMC ने उन इलाकों की रिपोर्ट साझा की है 4 जुलाई सुबह 8 बजे से 5 जुलाई सुबह 7 बजे तक सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई. मुंबई के शहर इलाके के मांडवी फायर स्टेशन में 255.8 मिमी, कोलाबा पंपिंग स्टेशन में 250.2 मिमी, बी वार्ड ऑफिस में 244.6 मिमी और मेननवाड़ा फायर स्टेशन में 241.4 मिमी बारिश दर्ज की गई.

वहीं, मुंबई के पश्चिमी उपनगर के अंधेरी फायर स्टेशन में 252.6 मिमी, अंधेरी के चकाला म्यूनिसिपल स्कूल में 248.8 मिमी, हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे म्यूनिसिपल स्कूल में 247.6 मिमी, गोरेगांव के आरे कॉलोनी म्यूनिसिपल स्कूल में 247 मिमी और के वेस्ट वार्ड ऑफिस में 243.8 मिमी बारिश दर्ज की गई.
वहीं, मंबई के पूर्वी उपनगर के विक्रोली वेस्ट स्थित बिल्डिंग प्रपोजल ऑफिस में सबसे अधिक 306.6 मिमी बारिश दर्ज गई. वहीं, विक्रोली के टैगोर नगर म्यूनिसिपल स्कूल में 298.2 मिमी, पसपोली पवई म्यूनिसिपल स्कूल में 284 मिमी, विक्रोली फायर स्टेशन में 283.6 मिमी और भांडुप कॉम्प्लेक्स में 273 मिमी बारिश दर्ज की गई.

ठाणे: नागरिकों की सुरक्षा के लिए मेयर का बड़ा निर्देश
ठाणे: मुंबई में  एक स्कूल बस पर पेड़ गिरने से हुए हादसे के बाद, ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने तुरंत एहतियाती कदम उठाए हैं। मेयर शर्मिला पिंपोलकर ने आज मेयर ऑफिस में वृक्ष प्राधिकरण विभाग (ट्री अथॉरिटी डिपार्टमेंट) की तुरंत मीटिंग की और शहर में खतरनाक पेड़ों का पूरा सर्वे करने का आदेश दिया।

ठाणे मनपा की तरफ से आज बताया गया कि शहर में स्कूलों, कॉलेजों, हाउसिंग सोसाइटी, अस्पतालों, मुख्य ट्रैफिक सड़कों, पब्लिक जगहों और ज़्यादा लोगों वाले इलाकों में पेड़ों का खास इंस्पेक्शन किया जाना चाहिए। मेयर शर्मिला पिंपोलकर ने निर्देश दिया कि जिन जगहों पर पहले पेड़ों की टहनियों की छंटाई की गई है, वहां भी दोबारा सर्वे किया जाए ताकि यह पक्का हो सके कि पेड़ों की हालत ठीक है या नहीं।

खतरनाक, सूखे या मुड़े हुए पेड़ों के साथ-साथ बड़ी टहनियों की तुरंत पहचान की जाए और ज़रूरी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि संभावित हादसों को रोकने के लिए संबंधित डिपार्टमेंट मिलकर काम करें और बचाव के उपाय तुरंत लागू करें। इस मौके पर, मेयर ने सड़क किनारे काटी गई पेड़ों की टहनियों को तुरंत हटाने का भी आदेश दिया।

मानसून के दौरान, ऐसी टहनियां ट्रैफिक में रुकावट डाल सकती हैं और हादसों का खतरा बढ़ा सकती हैं। इसलिए, संबंधित अधिकारियों को यह पक्का करने का निर्देश दिया गया कि छंटाई के बाद कोई भी टहनियां कहीं पड़ी न रहें। मेयर ने यह भी निर्देश दिया कि वृक्ष प्राधिकरण विभाग ट्री (अथॉरिटी डिपार्टमेंट )मानसून को देखते हुए सतर्क रहे और नागरिकों की सुरक्षा को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता दे। मेयर शर्मिला पिंपोलकर ने यह भी कहा कि नागरिक उन पेड़ों के बारे में तुरंत नगर निगम को बताएं जिन्हें वे खतरनाक मानते हैं।