changed - Rokthok Lekhani News

मुंबई में मैदानों को बचाने के लिए आदित्य ठाकरे की तिरंगा यात्रा, कहा, 17 मैदानों का रिजर्वेशन बदला
मुंबई: शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे की पार्टी ने मुंबई के खुले मैदानों को बचाने के लिए आंदोलन शुरू किया है। बांद्रा के नेविल डिसूजा फुटबॉल ग्राउंड का रिजर्वेशन बदलने से रोकने को लेकर आदित्य के नेतृत्व में तिरंगा आंदोलन किया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए आदित्य ने कहा कि आप कहते हैं कि जेन जेड स्क्रीन पर नहीं, बल्कि मैदान पर होना चाहिए, लेकिन आप मैदान कहां छोड़ रहे हैं। उन्होंने मुंबईकरों से अपील किया कि मुंबई के मैदानों और मुंबई को बचाने के लिए सभी को अपने मतभेद भुलाकर तिरंगा लेकर एक साथ आना चाहिए। हम मुंबई की खाली जगहों के लिए लड़ेंगे। हम हाई कोर्ट को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हालात बनाए रखने का आदेश दिया।

सरकार की पॉलिसी का विरोध
आदित्य ठाकरे और वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों ने रेड कार्ड दिखाकर सरकार की पॉलिसी का विरोध किया। आदित्य ठाकरे ने कहा कि हम सब सरकार को रेड कार्ड दिखा रहे हैं। नेविल डिसूजा फुटबॉल ग्राउंड का ओरिजिनल एरिया 2.58 हेक्टेयर का एक प्लेग्राउंड था। आदित्य ठाकरे ने कहा कि लोग खाली ग्राउंड्स को बचाने के लिए सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि हम अपनी खुली जगहों के लिए लड़ते रहेंगे यदि हमें अपने ग्राउंड नहीं मिलेंगे तो हम बीएमसी चौक पर आकर बैठेंगे।

17 मैदानों का रिजर्वेशन बदला: आदित्य ठाकरे
बांद्रा के मैदान में जमा लोगों को संबोधित करते हुए आदित्य ने कहा कि हम यहां यह तय करने के लिए इकट्ठा हुए हैं कि मुंबई के खुले मैदान, मुंबई के मनोरंजन के मैदान, खेल के मैदान मैदान ही रहने चाहिए उन पर कंक्रीट नहीं डाला जाना चाहिए। पिछले चार सालों में मुंबई बदलने लगी है। चार सालों में 17 से ज़्यादा मैदानों का रिजर्वेशन रद्द कर उनको रेजिडेंशियल या कमर्शियल बनाया गया है। 2017 में जब मुंबई का 2034 का डेवलपमेंट प्लान ( डीपी ) बनी थी तो उद्धव ठाकरे ने नगरसेवकों और मेयर से कहा था कि बिल्डर्स और कॉन्ट्रैक्टर्स को एक भी ग्राउंड नहीं देना है ग्राउंड को ग्राउंड ही रहना चाहिए। आदित्य ने कहा कि हमने अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को साफ किया और वहां एक ग्राउंड बनाया। अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भी कमर्शियलाइज़ेशन किया जा रहा है।

मुंबई में मेगा ब्लॉक आज, पश्चिम रेलवे की इन लाइन पर ट्रेनों का बदला समय, कई लोकल भी कैंसल
मुंबई :  पश्चिम रेलये की ओर से ऑपरेशन कार्यो को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए बोरीवली और भायंदर सटेशनों के बीच अप एवं डउन फास्ट लाइनों पर जंबो ब्लॉक रहेगा। वहीं, प्रभादेवी स्टेशन पर शनिवार/ रविवार की मध्य रात्रि-प्रभादेवी रोड ओवर ब्रिज के गर्डर के डी-लॉन्चिंग कार्य के लिए मेजर ब्लॉक लिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, बोरीवली और भाइंदर स्टेशनों के बीच 00.15 बजे से 03:45 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा, जबकि प्रभादेवी स्टेशन पर 01:30 बजे से 06:00 बजे तक मेजर ब्लॉक लिया जाएगा। प्रभादेवी के जंबो ब्लॉक के चलते 45 लोकल रद्द रहेंगी।

बोरीवली-भायंदर ब्लॉक के दौरान फास्ट लाइन की सभी ट्रेनें विरार/वसई रोड और बोरीवली के बीच स्लो लाइन पर चलाई जाएंगी। प्रभादेवी स्टेशन पर ब्लॉक के दौरान कुछ उपनगरीय सेवाएं निरस्त रहेंगो और कुछ सेवाओं को दादर और बांद्रा से शोर्ट टर्मिनेट कर वहीं से रिटर्न किया जाएगा। ब्लॉक अवधि के दौरान चर्चगेट और प्रभादेवी स्टेशनों के बीच तथा माटुंगा रोड औरमहिम स्टेशनों पर कोई उपनगरीय ट्रेन सेवा परिचालित नहीं होगी।

लंबी दूरी की ट्रेनें होंगी रेगुलेट
14 मार्च को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22946 ओखा-मुंबई सेट्रल एक्सप्रेस को 1 घंटा 45 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। वही, इसी दिन यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12928 एकता नगर-दादर एक्सप्रेस को 1 घंटा रेगुलेट किया जाएगा। इसके अलावा इसी दिन यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12902 अहमदाबाद-दादर एक्सप्रेस को 1 घंटा रेगुलेट किया जाएगा। इसी दिन यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09052 भुसावल-दादर एक्सप्रेस को 45 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। वही, 15 मार्च को मुंबई सेट्रल 05:40 बजे यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22953 गुंबई सेंट्रल-अहगदाबाद एक्सप्रेस 06:10 बजे प्रस्थान करेगी, अर्थात यह ट्रेन 30 मिनट रिशेड्युल किया जाएगा।

मुंबई:1 मार्च से बेस्ट बस सेवाओं में बड़ा बदलाव, कई के बदले रूट तो कुछ होंगी AC
मुंबई: बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) ने शुक्रवार को मुंबई में अपनी कई बस सेवाओं में अहम बदलावों की घोषणा की है। ये बदलाव 1 मार्च 2026 से लागू होंगे। इनमें कुछ रूटों का डायवर्जन, कुछ का शॉर्ट टर्मिनेशन और कई रूटों को एसी बस सेवा में बदलना शामिल है । बेस्ट के अनुसार, इन बदलावों का उद्देश्य संचालन क्षमता बढ़ाना, भीड़भाड़ कम करना और यात्रियों को बेहतर व समयबद्ध सेवा देना है।

रूट में बदलाव का ब्यौरा
रूट A-1 में बदलाव
सीएसएमटी से सांताक्रूज़ डिपो के बीच चलने वाली A-1 बस अब बांद्रा रिक्लेमेशन बस स्टेशन और बांद्रा बस स्टेशन (पश्चिम) से नहीं जाएगी। यह सेवा अब महिम कोलीवाड़ा से बांद्रा सिनेमा तक सीधे स्वामी विवेकानंद रोड से चलेगी।

रूट A-6 का आखिरी स्टॉप बदला
बैकबे डिपो से टाटा पावर स्टेशन तक चलने वाली A-6 बस अब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक से बैकबे डिपो तक नहीं जाएगी। यह सेवा अब कोलाबा डिपो / इलेक्ट्रिक हाउस पर समाप्त होगी।

रूट A-22 की शुरुआत में बदलाव
विजय वल्लभ चौक से माजस डिपो तक चलने वाली A-22 बस अब जिजामाता उद्यान से शुरू होगी और माजस डिपो तक ही चलेगी।
रूट 69 छोटा किया गया
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक (म्यूज़ियम) से वडाला डिपो तक चलने वाली रूट 69 अब केवल प्रभोधनकर ठाकरे उद्यान (सिवडी) तक ही चलेगी।
रूट A-101 का विस्तार
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से सीएसएमटी तक चलने वाली A-101 बस को अब महात्मा फुले मंडई तक बढ़ाया गया है।
रूट 411 का डायवर्जन
वडाला डिपो से संघर्ष नगर (चांदिवली) जाने वाली रूट 411 अब संत कबीर (60 फीट) रोड की बजाय 90 फीट रोड और संत रोहिदास मार्ग से चलेगी।
रूट A-415 में बदलाव
अगारकर चौक (अंधेरी पूर्व) से seepz गांव तक चलने वाली A-415 बस अब SEEPZ बस स्टेशन पर ही समाप्त होगी।

एसी बस सेवाओं में बदले गए रूट
बेस्ट ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई रूटों को एसी सेवा में बदलने का भी फैसला किया है:
A-103: आर.सी. चर्च – कमला नेहरू उद्यान
A-224: शास्त्री नगर – बोरीवली बस स्टेशन (पश्चिम)
A-235: अंधेरी स्टेशन (पश्चिम) वाया मिल्लत नगर
A-248: अंधेरी स्टेशन (पश्चिम) – रमेश नगर
A-254: अंधेरी स्टेशन (पश्चिम) – वीरा देसाई रोड (एक्सटेंडेड)
A-361: महुल गांव – कुर्ला बस स्टेशन (पूर्व)
A-492: माजस डिपो – भूमि एकर्स (ठाणे)

मुंबई : महानगरी एक्सप्रेस का समय बदला, इन ट्रेनों की टाइमिंग भी चेंज
मुंबई : मुंबई: मध्य रेलवे ने कुछ मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन और समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है। इसके चलते कुछ ट्रेनों के आने और जाने का समय बदल गया है। बनारस जाने वाली महानगरी का समय बदला गया है। वहीं सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस भी बदले हुए समय से चलेगी।रेलवे के मुताबिक, संशोधित समय 13 और 14 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगे।

महानगरी एक्सप्रेस का बदला समय
मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 22177 सीएसएमटी–बनारस महानगरी एक्सप्रेस अब सीएसएमटी से 00.15 बजे रवाना होगी (पहले 00.10 बजे रवाना होती थी ) और बनारस 03.45 बजे पहुंचेगी (पहले वाराणसी 03.35 बजे पहुंचती थी)। इसके साथ ही ट्रेन नंबर 22178 बनारस–सीएसएमटी महानगरी एक्सप्रेस बनारस से 09.45 बजे रवाना होगी (पहले वाराणसी से 10.00 बजे होती थी ) और सीएसएमटी 11.40 बजे पहुंचेगी।

नागपुर दुरंतो की टाइमिंग क्या?
इसके साथ ही 12111 सीएसएमटी–अमरावती एक्सप्रेस 14 अप्रैल से सीएसएमटी से रात 20.50 बजे रवाना होगी (पहले 20.05 बजे होती थी ) और ट्रेन नंबर 12289 सीएसएमटी–नागपुर दुरंतो एक्सप्रेस भी 14 अप्रैल से सीएसएमटी से 20.35 बजे प्रस्थान करेगी (पहले 19.55 बजे करती थी)। इसके साथ ही ट्रेन नंबर 12290 नागपुर–सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस 14 अप्रैल से सीएसएमटी 07.50 बजे पहुंचेगी (पहले 08.05 बजे पहुंचा करती थी)।
बेंगलुरु एक्सप्रेस का समय क्या?
ट्रेन नंबर 17318 दादर–हुब्बल्ली एक्सप्रेस दादर से 20.05 बजे रवाना होगी (पहले 20.15 बजे रवाना होती थी)। वहीं ट्रेन 11301 सीएसएमटी–बेंगलुरु एक्सप्रेस भी 14 अप्रैल से सीएसएमटी से 07.55 बजे रवाना होगी (पहले 08.10 बजे रवाना होती थी)। साथ ही ट्रेन नंबर 22108 लातूर–सीएसएमटी एक्सप्रेस 13 अप्रैल से सीएसएमटी 08.00 बजे पहुंचेगी (पहले 07.55 बजे पूछा करती थी)। ट्रेन नंबर 12116 सोलापुर–सीएसएमटी एक्सप्रेस 06.30 बजे पहुंचेगी (पहले 06.35 बजे पहुँचती थी ) और ट्रेन नंबर 22144 बीदर–सीएसएमटी एक्सप्रेस 16. अप्रैल से 08.00 बजे पहुंचेगी (पहले 07.55 बजे पहुंचती थी)।