queen - Rokthok Lekhani

मुंबई से 68 KM दूर आशियाना, बार गर्ल से बनी 'ड्रग्स क्वीन', फ्लैट में 6 करोड़ का 'मर्सिडीज' वाला नशा
मुंबई: नेस्को ड्रग्स पार्टी मामले के बाद पुलिस ने पार्टी ड्रग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. एंटी नारकोटिक्स सेल को साकीनाका से जब्त 200 एक्स्टेसी गोलियों का टिटवाला कनेक्शन मिला. नार्को की टीम टिटवाला पहुंची, जहां पद्मावती रॉयल सोसायटी से ए. पॉल नाम की महिला को गिरफ्तार किया. उसके घर से 6 करोड़ रुपये की 5 हजार एक्स्टेसी गोलियां बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स केस सामने आने पर एंटी नारकोटिक्स सेल हरकत में आई. दूसरे ही दिन घाटकोपर यूनिट के इनचार्ज पुलिस इंस्पेक्टर अनिल ढोले और उनकी टीम ने साकीनाका में छापा मारकर 200 एक्स्टेसी गोलियां जब्त की थीं. इस स्टॉक को रखने वाले इरफान अंसारी को गिरफ्तार किया गया. उसकी पूछताछ में पॉल का नाम सामने आया. पॉल पहले कल्याण में रहती थी और दो महीने पहले ही टिटवाला शिफ्ट हुई थी.

कैसे पहुंची घर तक पुलिस
डिप्टी कमिश्नर नवनाथ धवले की टीम लगातार तीन दिनों तक टेक्निकल सबूतों को इकट्ठा करती रही. फिर टीम टिटवाला स्थित उसके कॉम्प्लेक्स तक पहुंची, लेकिन वहां उसके घर का पता लगाना एक चुनौती था. आखिरकार शनिवार रात टीम ने उसके घर पर छापा मारा. घर से 6 करोड़ रुपये की 5 हजार एक्स्टेसी गोलियां मिलने से पुलिस भी हैरान रह गई. पॉल को अंदाजा नहीं था कि पुलिस उस तक पहुंच सकती है, इसलिए वह बेफिक्र थी. पुलिस ने इरफान के बाद सुफियान नामक आरोपी को भी गिरफ्तार किया, जो पॉल और इरफान के बीच कड़ी था. उसी के जरिए पुलिस पॉल तक पहुंची.

डांस बार गर्ल से ड्रग्स क्विन
पॉल पहले डांस बार में काम करती थी. वहां से निकलने के बाद वह ड्रग्स सप्लायर बन गई. उसकी दो शादियां हो चुकी हैं. उसका एक पति आपराधिक प्रवृत्ति का है. पुलिस उसकी पूरी हिस्ट्री खंगाल रही है.

घर में 4-5 फोन और 7-8 सिम कार्ड
जांच टीम को उसके घर से 4 से 5 मोबाइल फोन और 7 से 8 सिम कार्ड मिले. वह पार्टी ड्रग्स की सप्लाई के लिए अलग-अलग नंबरों का अस्थायी रूप से इस्तेमाल करती थी. उसके फोन से बड़े रैकेट का खुलासा होने की संभावना है. वहीं, उसके घर से मिले गोलियों पर मर्सिडीज, डॉलर समेत अलग-अलग चिन्ह और अक्षर बने हुए हैं.

इससे पहले नेस्को ड्रग्स पार्टी में जब्त गोलियों पर मर्सिडीज का निशान था, जबकि वर्ली पुलिस द्वारा जब्त गोलियों पर ऑडी का निशान मिला था. इरफान की गिरफ्तारी की जानकारी पॉल को नहीं थी. उसे लगता था कि पुलिस कभी भी उस तक नहीं पहुंच पाएगी, इसलिए उसने इतना बड़ा स्टॉक अपने घर में ही रखा हुआ था.

मुंबई के नेशनल पार्क में दौड़ पड़ी वन की रानी, पीयूष गोयल ने टॉय ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर दी 'गुड न्यूज'
मुंबई :  पश्चिमी उपनगर बोरिवली स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान की पसंदीदा वन रानी यानि टॉय ट्रेन एक बार फिर दौड़ पड़ी है। शनिवार को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक ने हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि करीब 50 साल से यह टॉय ट्रेन नेशनल पार्क की विशेष पहचान थी। प्राकृतिक आपदा के कारण कुछ दिन के लिए बंद पड़ गई थी, लेकिन अब नए रूप और नए रंग में फिर से शुरू की गई है। ऐसा प्रयास किया जाए कि मुंबई में जो भी पर्यटक आए, उसकी यात्रा तब तक अधूरी रहे जब तक कि वह टॉय ट्रेन से यात्रा नहीं कर लें।

कब शुरू हुई थी टॉय ट्रेन?
मुंबई के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में टॉय ट्रेन की शुरुआत 1974 में शुरू की गई थी। बच्चों में यह ट्रेन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा है। शहर में इसकी एक अलग ही पहचान थी। सन 2021 में आए चक्रवाती तूफान ने ट्राय ट्रेन की यात्रा रोक की। ट्रेन और उसकी पटरी को बहुत नुकसान पहुंचाया। टॉय ट्रेन को फिर से चलाने के लिए सन 2024 में 42.35 करोड़ रुपये का प्रावधान किया। दो महीने पहले टॉय ट्रेन और पटरी नए सिरे से बनकर तैयार किए गए। कृष्णगिरी और तीनमूर्ति नाम के दो स्टेशन हैं। एक ट्रेन की क्षमता 80 पर्यटकों की है। दो टाय ट्रेन हैं और दोनों की बैटरी से चलेगी। वन अधिकारी अनीता पाटील ने दावा किया कि यह इस तरह से बनाया गया है जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होगा। साथ ही यह बेहद सुरक्षित भी है।

दुनिया भर के पर्यटकों को लाना लक्ष्य
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पार्क में पर्यटकों, छात्रों के लिए बहुत कुछ देखने और अध्ययन के लिए हैं। यहां के कान्हेरी केव्स के सौंदर्यीकरण का काम इस तरह से किया जाएगा ताकि दुनिया भर के पर्यटक यहां आए। वन मंत्री गणेश नाईक ने पार्क में अंदर बसे घरों को दूसरी जगह जल्द से जल्द शिफ्ट करने की बात कही। विधायक संजय उपाध्याय ने नारों से वहां आए बच्चों में नई जोश भर दी। विधायक मनीषा चौधरी, प्रवीण दरेकर के अलावा स्थानीय नगरसेवक व बीजेपी पदाधिकारियों के अलावा स्कूल के बच्चे उपस्थित थे। बाद में मंत्री गोयल से विधायक, नगरसेवक, बच्चों ने टाय ट्रेन से यात्रा की।

मुंबई : 'ड्रग्स क्वीन' सबीना शेख कोकीन और नकदी के साथ गिरफ्तार
मुंबई : मुंबई से सटे मीरा-भायंदर इलाके में क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। 'ड्रग्स क्वीन' के नाम से कुख्यात सबीना शेख को भारी मात्रा में कोकीन और नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया। मीरा-भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच यूनिट-1 (काशीमीरा) की इस कार्रवाई में कुल 14.868 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 22.33 करोड़ रुपए आंकी गई है। डीसीपी क्राइम ब्रांच अविनाश अंबुरे ने बताया कि 15 अप्रैल को क्राइम ब्रांच यूनिट 1 को गुप्त सूचना मिली थी कि भायंदर पूर्व के मोतीलाल नगर में रहने वाली सबीना शेख अपने घर से ड्रग्स तस्करी का नेटवर्क चला रही है।

सूचना के आधार पर की गई रेड में पुलिस को सबीना के घर से 11.830 किलोग्राम कोकीन और 80,000 रुपए नकद बरामद हुए। इस कोकीन की अनुमानित कीमत 17.74 करोड़ रुपए है। सबीना की गिरफ्तारी के बाद मामले की छानबीन आगे बढ़ाई गई, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए। सबीना की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने नाइजीरियाई नागरिक एंडी उबाबुदिके ओनींसे को गिरफ्तार किया, जिसके घर से 2.604 किलोग्राम कोकीन (कीमत 3.90 करोड़ रुपए) और बड़ी मात्रा में नकदी जब्त की गई।

इसके बाद पुलिस ने वसई के एवरशाइन नगर से एक विदेशी महिला क्रिस्टाबेल एनजेई को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से 64.98 लाख रुपए की कोकीन, भारतीय मुद्रा और विदेशी करेंसी (अमेरिकन डॉलर समेत) बरामद की गई। क्रिस्टाबेल एनजेई के बारे में पता चला कि वह कैमरून की नागरिक है। पुलिस उसके कागजातों की जांच कर रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि उसके पास वैध कागजात हैं या नहीं। पुलिस को शक है कि यह ड्रग्स हाई प्रोफाइल पार्टियों, इवेंट्स और विदेशी नागरिकों के बीच सप्लाई की जाती थी। सबीना का नेटवर्क मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, पुणे और नासिक तक फैला हुआ है। वह भारतीय नागरिक होने के कारण बिना शक के बड़े नेटवर्क को संभालती थी और विदेशी सप्लायर्स के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इसी वजह से उसे "ड्रग्स क्वीन" कहा जाता है। क्राइम ब्रांच ने सबीना और अन्य आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 8(सी), 21(सी), 22(सी), और 29 के तहत नवघर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अब इस नेटवर्क के स्रोत, सप्लाई चैन और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

बॉक्सर क्वीन मैरी कॉम आत्मरक्षा का पाठ पढ़ाया... मार्गदर्शन किया
मुंबादेवी: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छह बार विश्व चैंपियन का खिताब जीतने वाली और अपने दम पर ओलंपिक कांस्य पदक जीतने वाली भारत की मुक्केबाजी रानी मैरी कॉम ने तीन दिवसीय खेल शिविर में छात्रों को वास्तविक मैट ग्राउंड पर प्रशिक्षण देकर मार्गदर्शन किया। शनिवार (6 तारीख) को अंधेरी में ऑर्किड्स इंटरनेशनल स्कूल।

90 मिनट के इस कैंप में मैरी कॉम ने बॉक्सिंग गेम के बेसिक स्टेप्स और पंचों में महारत हासिल करने की जानकारी दी। प्रिंसिपल अनुराधा प्रेमनाथ ने कहा कि बॉक्सिंग विशेषज्ञों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशालाओं के माध्यम से अपने खेल की सीमाओं को पार करने के लिए ऑर्किड के मुंबई परिसर में खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।

छात्र त्रिशले राजेश क्रिस्टो, मनस्वी अनिल सरोज, अदन सिंह और दक्ष बामनोलकर ने बॉक्सिंग दस्ताने पहनकर मैरी कॉम के साथ व्यापार के गुर सीखे। इस अवसर पर ऑर्किड द इंटरनेशनल स्कूल की उपाध्यक्ष कविता चटर्जी, खेल प्रबंधक मोहसिन मुलानी ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं.