were - Rokthok Lekhani News

मुंबई-टू-चंबा कुरियर से नशे की सप्लाई, मुख्य सरगना गिरफ्तार, ऐसे हुआ मामले का भंडाफोड़
मुंबई : हिमाचल प्रदेश मे अवैध नशा पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार और प्रदेश पुलिस कई तरह की अभियान चला रही है. वहीं, दूसरी ओर नशे के सौदागर नए-नए तरीके ढूंढ कर नशा सप्लाई करने में जुटे हैं. इसी तरह का एक मामला चंबा जिला से सामने आया है. जहां नशे के सौदागरों ने मुंबई से कुरियर के माध्यम से प्रतिबंधित दवाइयां चंबा भेजते थे. मामले का चंबा दवा निरीक्षक लवली ठाकुर ने भंडाफोड़ किया है. वहीं, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने मुख्य आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर चंबा लाया है.

मुंबई से चंबा के लिए ड्रग्स सप्लाई
मुंबई से चंबा तक जुड़े ड्रग्स चेन का भंडाफोड़ करने के लिए पिछले लंबे समय से दवा निरीक्षक द्वारा प्लानिंग की जा रही थी. चंबा दवा निरीक्षक लवली ठाकुर के अनुसार, कुछ माह पहले किसी मेडिकल शॉप से बैन दवाइयां दवा निरीक्षक द्वारा पकड़ी गई थी. उसके पीछे के तार भी खंगालने का प्रयास किया जा रहा था. जांच में पता चला कि चंबा में नशील दवाइयां का सप्लाई कुरियर के माध्यम से किया जा रहा और इसके तार मुंबई से जुड़े थे.

कुरियर से भेजी जाती थी प्रतिबंधित दवाइयां
जिस सप्लायर को मुंबई से पकड़ा गया है. वो प्रतिबंधित दवाइयां की सप्लाई कुरियर के माध्यम से चंबा पहुंचाने के लिए करता था. यह काम काफी लंबे समय से चल रहा था. इस कार्य को रोकने के लिए दवा निरीक्षक ने पहले उसके सहयोगी को पकड़ा और उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया, जिसके बाद मामले में मुख्य सप्लायर को मुंबई से पकड़ने के बाद चंबा लाया गया है, जो बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

मुंबई से पकड़ा गया मुख्य सरगना मोहमद अहमद
प्रतिबंधित दवाइयों की सप्लाई मामले में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से मुख्य सरगना मोहम्मद अहमद को मुंबई से गिरफ्तार किया है. आरोप है कि मोहम्मद अहमद नशीली दवाइयां को कुरियर के माध्यम से चंबा में सप्लाई करता था. मामले में स्वास्थ्य विभाग ने इस पूरे गैंग का पर्दाफाश किया है, जिसमें पुलिस का भी अहम योगदान रहा.

2025 में मेडिकल स्टोर से पकड़ी गई थी नशीली दवाइयां
दरअसल, साल 2025 में स्वास्थ्य विभाग ने चंबा के स्थित जुलाखड़ी में एक दवा स्टोर से नशीली दवाइयां का जखीरा पकड़ा था. इसके बाद जब जांच की धारा स्वास्थ्य विभाग की ओर से बढ़ाया गया तो दवा निरीक्षक लवली ठाकुर ने कई पहलू पर जांच की और अंत में इस पूरे प्रकरण का मास्टरमाइंड मुंबई का रहने वाला मोहम्मद अहमद पाया गया. ऐसे में मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से काम किया.

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अवैध ढाबों पर चला बुलडोज, 15 अवैध ढाबे बंद, 20 वाहनों के चालान
मुंबई : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अवैध ढाबों, होटलों और पार्किंग के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को चौथी बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 15 अवैध होटल-ढाबों को बंद कराया, जबकि हाईवे पर खड़ी 20 गाड़ियों के चालान किए गए। साथ ही 10 अवैध बिजली कनेक्शन भी काटे गए। यह अभियान एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें डीएमई स्टाफ, बिजली विभाग, ट्रैफिक पुलिस, सदर थाना पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की संयुक्त टीम शामिल रही।

प्रतिष्ठानों पर भी शिकंजा कसा गया।
प्रशासन का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर ट्रकों और अन्य वाहनों की अवैध पार्किंग अक्सर गंभीर सड़क हादसों का कारण बनती है। इसी को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी 26 अवैध ढाबों को बंद कराया जा चुका है, लेकिन रात के समय इनके दोबारा खुलने की शिकायतें मिलती रही हैं।

एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने कहा कि अब हर 10 दिन में नियमित कार्रवाई की जाएगी और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ चालान के साथ-साथ मुकदमे भी दर्ज किए जाएंगे। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध निर्माण और पार्किंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नवी मुंबई: वाशी के एपीएमसी मार्केट में चावल की बोरियों के नीचे दबी महिला, लोगों ने सुरक्षित निकाला
नवी मुंबई: नवी मुंबई के वाशी इलाके में स्थित एग्रीकल्चरल प्रोड्यूस मार्केट कमिटी के गोदाम में कुछ साल पहले एक डरावना हादसा हुआ था, जिसका सीसीटीवी वीडियो अब दोबारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला अनाज के बोरे गिरने से दब गई थी, जिसे उसके साथी कामगारों ने मात्र 30 सेकंड में बचाकर जान बचा ली।

गोदाम में अचानक बोरे गिरने दबी महिला
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि महिला गोदाम के अंदर फर्श साफ कर रही थी। अचानक चावल के बोरे रखे गए स्टैक का एक बड़ा हिस्सा उसके ऊपर गिर पड़ा। महिला सैकड़ों किलो के अनाज के बोरे के नीचे दब गई।
यह घटना एपीएमसी मार्केट के एक स्टॉल या गोदाम के अंदर हुई थी। वीडियो देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं, क्योंकि महिला पूरी तरह बोरे के ढेर के नीचे दब जाती है।

लोगों ने मात्र 30 सेकंड में महिला को बचाया
सौभाग्य से गोदाम में मौजूद मठाड़ी कामगारों ने तुरंत घटना को देख लिया। वे बिना समय गंवाए दौड़े और बोरे हटाने लगे। उनकी तेजी और टीम वर्क की बदौलत महिला को मात्र 30 सेकंड में बोरे के ढेर से निकाल लिया गया। मठाड़ी कामगारों की त्वरित कार्रवाई ने महिला की जान बचा ली। अगर वे कुछ सेकंड भी देर करते तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी बहादुरी और तेज सोच की सराहना कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि आपातकाल में तुरंत मदद करना कितना जरूरी है।

महिला को लगी हल्की चोटें
रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला को हल्की चोटें आई हैं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। पुराना वीडियो दोबारा वायरल यह घटना कुछ समय पहले की है, लेकिन इसका सीसीटीवी वीडियो अब फिर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग वीडियो शेयर करते हुए मठाड़ी कामगारों की सराहना कर रहे हैं और साथ ही गोदामों में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं।

मुंबई : शेयर-ट्रेडिंग साइबर धोखाधड़ी ; मुनाफे के लालच में कारोबारी ने गंवाए १०.९८ करोड़
मुंबई : साइबर पुलिस ने हाल ही में एक ६८ वर्षीय कारोबारी के साथ हुए १०.९८ करोड़ के शेयर-ट्रेडिंग साइबर धोखाधड़ी मामले की जांच में पाया है कि आरोपियों ने धोखाधड़ी की रकम को ट्रांसफर करने के लिए लगभग ३६,६५६ फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल किया था। इस रकम का एक हिस्सा चीन से संचालित होने वाले सूदखोरी वाले लोन ऐप्स और अवैध ऑनलाइन गेम्स को फंड करने में भी इस्तेमाल किया गया था। यही नहीं ठगों ने पैसों को क्रिप्टोकरेंसी में परिवर्तित कर चीन / कंबोडिया भेज दिया। इसके अलावा ठगों ने कुछ पैसे चीनी लोन ऐप में भी लगाए, जो अत्यधिक ब्याज दरें वसूलते थे और कर्ज न चुकाने वालों को परेशान करते थे।

बता दें कि कारोबारी ने पुलिस में २० जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक, कारोबारी को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने अपना नाम मोहन शर्मा बताया और कहा कि उनकी कंपनी के जरिए शेयर बाजार में निवेश करके वे अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। शर्मा ने शिकायतकर्ता को ट्रेडर टाइटन वीआईपी ग्रुप नाम के एक व्हाट्सऐप ग्रुप में शामिल होने के लिए कहा, जहां निवेश पर अधिक मुनाफा कमाने के टिप्स साझा किए जाते थे। ग्रुप के सदस्यों ने अपने द्वारा कमाए गए मुनाफे का ब्यौरा भी साझा किया। ऊंचे मुनाफे के लालच में आकर कारोबारी ने फर्म के माध्यम से निवेश करने की इच्छा जताई।

शर्मा ने फिर उन्हें एलेक्स नाम के एक व्यक्ति से मिलवाया, जिसने खुद को एक अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म का महाप्रबंधक बताया और शिकायतकर्ता को एक अन्य प्रीमियम व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ३० दिसंबर २०२५ से १७ जनवरी २०२६ के बीच व्यवसायी ने धोखाधड़ी वाले एप्लिकेशन के माध्यम से लगभग १०.९८ करोड़ रुपए निवेश कर दिए। १७ जनवरी को शिकायतकर्ता अपने निवेश ऐप से पैसे निकालने में असमर्थ पाया और उसने यह भी देखा कि व्हाट्सऐप ग्रुप पर गतिविधि अचानक बंद हो गई थी।

आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने ८ करोड़ रुपए और निवेश नहीं किए तो उसका खाता और सभी निवेश ब्लॉक कर दिए जाएंगे। इसके बाद शिकायतकर्ता को कुछ गड़बड़ होने का संदेह हुआ और उसने पुलिस से संपर्क किया। जांच के दौरान साइबर पुलिस ने पाया कि शिकायतकर्ता के पैसे ट्रांसफर करने के लिए ११ प्राथमिक बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया था। ये चालू खाते उन लोगों द्वारा खोले गए थे जिन्होंने उत्तर प्रदेश, बिहार, उड़ीसा, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र के गोंदिया और अन्य स्थानों पर फर्जी कंपनियां बनाई थीं।